Shuru
Apke Nagar Ki App…
बख्तियारपुर में सावन सोमवारी को लेकर गंगा में स्नान करने गई सात बच्चियां डूबने लगी, तीन को बचाया गया चार लापता
JMBNEWS
बख्तियारपुर में सावन सोमवारी को लेकर गंगा में स्नान करने गई सात बच्चियां डूबने लगी, तीन को बचाया गया चार लापता
More news from बिहार and nearby areas
- सालिमपुर में पुलिस की छापेमारी: आरोपी के घर से दो देशी कट्टा और 10 कारतूस बरामद, हथियार छोड़कर भागे अभियुक्त सालिमपुर थाना पुलिस ने कांड संख्या 234/26 के अनुसंधान के क्रम में दोपहर 3 बजे गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मामले के सभी प्राथमिकी अभियुक्त—गुड्डू यादव, जुल्मी यादव (दोनों के पिता स्व. रामनंदन सिंह), जुल्मी यादव का भगिना अजीत यादव, सोनू यादव और प्रिंस कुमार—चचेरा भगिना सभी गुड्डू यादव के घर पर मौजूद हैं और घटना में प्रयुक्त हथियार भी वहीं रखे गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित योजना बनाकर छापेमारी की। हालांकि, पुलिस की गाड़ी और बल को दूर से देखकर गुड्डू यादव के घर से निकलकर सभी आरोपी गाँव की तरफ भाग निकले और घनी आबादी का फायदा उठाकर किसी घर में छिप गए। इसके बाद पुलिस ने गुड्डू यादव के घर की विधिवत तलाशी ली, जिसमें उसके कमरे में टेबल के नीचे प्लास्टिक से छुपाकर रखे गए 02 देशी कट्टा और 315 बोर के 10 जिन्दा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने बरामद आग्नेयास्त्र और कारतूस की जप्ती सूची बनाकर सभी नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध सालिमपुर थाना कांड संख्या 235/26 दर्ज कर लिया है। मौके पर एफएसएल (FSL) टीम द्वारा भी मामले की गहन जांच की गई है। इस सफल छापेमारी अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने किया, जिसमें उनके साथ पु.अ.नि. अमरेन्द्र कुमार सिंह, पु.अ.नि. विकास कुमार, पु.अ.नि. कौशल कुमार और थाना रिजर्व गार्ड के सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस फरार अभियुक्तों की तलाश में जुटी है।1
- सालिमपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में वीरू हत्याकांड के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त की हत्या की जांच के दौरान 16 अगस्त को गुप्त सूचना मिली कि मामले के नामजद आरोपी गुड्डू यादव, जुल्मी यादव, अजीत यादव, सोनू यादव और प्रिंस कुमार समेत अन्य आरोपी गुड्डू यादव के घर पर मौजूद हैं और वारदात में इस्तेमाल हथियार भी वहीं रखा है। पुलिस ने छापेमारी की, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए। घर की तलाशी के दौरान पुलिस ने दो देशी कट्टे और 10 जिंदा 315 बोर के कारतूस बरामद किए। इस मामले में अलग से सालिमपुर थाना कांड संख्या 235/26 दर्ज किया गया है। घटनास्थल पर एफएसएल टीम ने भी जांच की है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।1
- न्यायालय से फरार चल रहे अभियुक्त के यहां पुलिस ने ढोल बजाकर चिपकाए इश्तेहार। न्यायालय से फरार चल रहे अभियुक्त के यहां पुलिस ने ढोल बजाकर चिपकाए इश्तेहार। आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की जप्ती की कार्रवाई । मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के तेतारपुर पंचायत के नारायणपुर गांव में बीते महीनों हुई रागनी कुमारी ह*त्या कांड मामले में चल रहे फरार मुख्य आरोपी आभा देवी एवं विकास कुमार सहनी के घर पुलिस ने ढ़ोल बजाकर इश्तेहार चिपकाया है । इस बाबत थानाध्यक्ष ने कहा कि स समय के अंदर आत्मसमर्पण नहीं करने पर अभियुक्त के घर को कुर्की जप्ती की कार्रवाई की जाएगी।1
- विद्यापति धाम में रुद्राभिषेक हेतु उमड़ा आस्था का जनसैलाब पवित्र श्रावण मास की तीसरी सोमवारी के अवसर पर समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड स्थित प्रसिद्ध विद्यापति धाम (बाबा बालेश्वरनाथ मंदिर) में भगवान भोलेनाथ के रुद्राभिषेक के लिए आस्था का जनसैलाब उमड़ा ।1
- न्यायालय से फरार चल रहे अभियुक्त के यहां पुलिस ने ढोल बजाकर चिपकाए इश्तेहार। आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की जप्ती की कार्रवाई । मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के तेतारपुर पंचायत के नारायणपुर गांव में बीते महीनों हुई रागनी कुमारी ह*त्या कांड मामले में चल रहे फरार मुख्य आरोपी आभा देवी एवं विकास कुमार सहनी के घर पुलिस ने ढ़ोल बजाकर इश्तेहार चिपकाया है । इस बाबत थानाध्यक्ष ने कहा कि स समय के अंदर आत्मसमर्पण नहीं करने पर अभियुक्त के घर को कुर्की जप्ती की कार्रवाई की जाएगी।1
- पटोरी के लेखक व रेलवे मेल सर्विस कर्मचारी आदित्य विक्रम की विशेष प्रस्तुति: महात्मा बुद्ध का वो अंतिम संदेश जो हर इंसान को आत्मनिर्भर बनाएगा पटोरी (समस्तीपुर):साहित्य जगत में सक्रिय पटोरी के स्थानीय लेखक और वर्तमान में रेलवे मेल सर्विस (RMS) में कार्यरत सरकारी कर्मचारी आदित्य विक्रम ने शुरू ऐप के माध्यम से समाज के लिए एक बेहद प्रेरक संदेश साझा किया है।रेलवे विभाग में अपनी ज़िम्मेदारियों को निभाते हुए भी आदित्य विक्रम सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों पर लगातार लेखन कार्य करते रहते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने महात्मा बुद्ध के जीवन के उस सबसे भावुक और जीवन बदलने वाले अंतिम प्रसंग को अपनी ओजस्वी आवाज़ में रिकॉर्ड किया है, जब बुद्ध महापरिनिर्वाण की ओर बढ़ रहे थे।इस प्रसंग में लेखक व रेलवे कर्मचारी आदित्य विक्रम ने बुद्ध के अमर संदेश "अप्प दीपो भव" (अपना दीपक स्वयं बनो) की आज के आधुनिक युग में प्रासंगिकता को समझाया है। उन्होंने बताया कि कैसे बुद्ध ने अपने प्रिय शिष्य आनंद को दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय खुद का मार्गदर्शक खुद बनने की सीख दी थी। एक निष्ठावान कर्मचारी के रूप में अपने दैनिक अनुभवों को जोड़ते हुए आदित्य जी का मानना है कि आज के युवाओं को किसी बैसाखी के सहारे जीने के बजाय आत्मनिर्भर बनने की सख्त जरूरत है।ज्ञान और आत्मनिर्भरता को दर्शाती लेखक आदित्य विक्रम की इस विशेष आध्यात्मिक प्रस्तुति को शुरू ऐप पर जरूर सुनें, लाइक करें और अपने क्षेत्र के लोगों के साथ साझा करें।2
- बख्तियारपुर सीढ़ी घाट पर गंगा स्नान के दौरान डूबे 12 वर्षीय आजाद कुमार का दूसरे दिन भी सुराग नहीं मिला। SDRF तलाश के बाद लौट गई, परिजनों में मायूसी। बख्तियारपुर के सीढ़ी घाट से इस वक्त की बड़ी खबर है। गंगा स्नान के दौरान डूबे 12 वर्षीय आजाद कुमार की दूसरे दिन भी गंगा नदी में तलाश जारी रही, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। 15 अगस्त की शाम करीब 4 बजे स्नान के दौरान आजाद अचानक गहरे पानी में चला गया था और डूब गया था। घटना के बाद प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने नदी में सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। दूसरे दिन तलाश के बाद एसडीआरएफ की टीम वापस लौट गई है। बच्चे के नहीं मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं स्थानीय लोग और प्रशासन आगे भी तलाश जारी रखने की कोशिश में जुटे हैं।1
- बाढ़ में बेखौफ अपराधियों ने युवक को गोलियों से भूना, गंगा किनारे बुलाकर मारी 4-5 गोलियां, हालत गंभीर पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पछियारी मलाही गांव के पास गंगा नदी के किनारे बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया है। अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को साजिश के तहत गंगा किनारे बुलाया और उस पर ताबड़तोड़ कई राउंड गोलियां चला दीं। 4 से 5 गोलियां लगने के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और लहूलुहान होकर वहीं जमीन पर गिर पड़ा। युवक को कमर, पैर और हाथ में गोली लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर मौके से आसानी से फरार हो गए। इस घटना के बाद से ही पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल कायम हो गया है। पीड़ित युवक की पहचान अकबरपुर रोड के रहने वाले रौशन पांडेय उर्फ करका बाबा के रूप में हुई है। घायल रौशन पांडेय ने बताया कि दो अज्ञात युवकों ने उसे किसी बहाने से बात करने के लिए पछियारी मलाही गांव के पास गंगा नदी के तट पर बुलाया था। जैसे ही वह निर्धारित स्थान पर पहुंचा, वहां पहले से मौजूद बदमाशों ने बिना कुछ सोचे-समझे उस पर अचानक 4 से 5 राउंड फायरिंग कर दी। गोलीबारी की तेज आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग घबरा गए और तुरंत घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने युवक को गंभीर अवस्था में खून से लथपथ पड़ा देखा। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित को तुरंत बाइक पर बैठाया और इलाज के लिए पास के बाढ़ अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा घायल युवक का प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया है। मामले की सूचना मिलते ही बाढ़ थाने की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और फिर अनुमंडल अस्पताल जाकर पीड़ित तथा प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए। पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि घायल रौशन पांडेय का आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर पहले से भी कई मामले दर्ज हैं तथा वह जेल भी जा चुका है। फिलहाल हमले के सही कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन पुलिस पुरानी रंजिश समेत अन्य बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।1
- बिचली मलाही में गोलीबारी, रौशन पंडित को 4-5 गोली लगने की सूचना1