पांढुर्णा आगमन पर ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर का भव्य स्वागत पांढुर्णा:-भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड एवं कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय अभिनंदन । मध्यप्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री एवं पांढुर्णा जिले के प्रभारी मंत्री आदरणीय श्री प्रधुम्न सिंह तोमर के पांढुर्णा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा पांढुर्णा जिलाध्यक्ष श्री संदीप मोहोड के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्री श्री तोमर का आत्मीय अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रभारी मंत्री श्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों एवं जिले के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी संवाद किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पांढुर्णा आगमन पर ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर का भव्य स्वागत पांढुर्णा:-भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड एवं कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय अभिनंदन । मध्यप्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री एवं पांढुर्णा जिले के प्रभारी मंत्री आदरणीय श्री प्रधुम्न सिंह तोमर के पांढुर्णा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा पांढुर्णा जिलाध्यक्ष श्री संदीप मोहोड के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं एवं
पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्री श्री तोमर का आत्मीय अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रभारी मंत्री श्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों एवं जिले के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी संवाद किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा विदेशी मुद्रा को बचाने के लिए कोरोना काल के काम के तरीके अपनाए, इनहाउस मीटिंग करें, आनलाइन कार्य करें... देखिए राजपथ न्यूज पर... प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा विदेशी मुद्रा को बचाने के लिए कोरोना काल के काम के तरीके अपनाए, इनहाउस मीटिंग करें, आनलाइन कार्य करें... देखिए राजपथ न्यूज पर...1
- बैतूल के चुनालोमा गाँव में शराब के पैसों को लेकर हुए विवाद में एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। आरोपी बेटे अनिल उइके ने गुस्से में पत्थर से हमला कर पिता को मौत के घाट उतारा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।1
- छिंदवाड़ा के बिछुआ गाँव में गंभीर जल संकट है, जहाँ लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से री-बोरिंग और मोटर लगाकर नल की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।1
- बेटूल के आमला स्थित खतेड़ा गांव के जंगल में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इस आग में कई पेड़-पौधे जलकर खाक हो गए, जिससे वन विभाग को बड़ा नुकसान हुआ है, लेकिन विभाग अब तक इससे बेखबर है।1
- बैतूल के भैंसदेही आमला रोड़ पर आमने-सामने की दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो लोगों की मौत,,दो गम्भीर घायल समय पर इलाज नहीं मिलने का परिजनों ने लगाया आरोप,शवों को सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन । भैंसदेही आमला रोड़ पर दिनांक 10 अप्रैल दिन रविवार रात्रि आठ बजे के आसपास भैंसदेही आमला रोड़ पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में पोहर निवासी जगदीश अडलक ने मौके पर ही दम तोड दिया तो वहीं पीछे बैठीं पत्नी की हालत गम्भीर बताई जा रही है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार मालेगांव निवासी अंकुश वाघमारे 22 वर्षीय की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं बाइक के पीछे बैठा भाई भुपेंद्र वाघमारे की हालत नाज़ुक बताईं जा रही है। दोनों घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। *मालेगांव के मृतक परिजनों ने डाक्टरों पर इलाज न करने का लगाया आरोप* सड़क हादसे के बाद अंकुश वाघमारे की सांसें चल रही थी जिससे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसदेही उपचार के लिए भर्ती किया गया परन्तु इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई परिजनों ने आरोप लगाया कि अंकुश का औपचारिक रूप से मरहम पट्टी की गई परन्तु उसका इलाज नहीं किया गया इस दौरान कोई जिम्मेदार डाक्टर मौजूद नहीं था समय पर आक्सीजन नहीं लगाईं गई जैसे अनेक रोप लगाए और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया। *परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों मृतक शवों को सड़क पर रखकर किया चक्काजाम* आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने लापरवाह डाक्टरों पर कार्यवाही करने को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने सड़क पर शवों को रखकर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया और तत्काल कार्यवाही की मांग पर अंडे रहे। सुचना पर भैंसदेही एसडीएम, एसडीओपी भुपेंद्र सिंह मोर्य थाना प्रभारी राजेश सातनकर, सहित भारी पुलिस बल तैनात हो गया। देर रात तक लोग प्रदर्शन करते रहे। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समझाइश देने के बाद लोग शांत हुए। *घटना से दो परिवारों के बुछे चिराग गांव में मातम* इस सड़क हादसे में पोहर निवासी 42 वर्षीय जगदीश अडलक की मौके पर ही मौत हो गई तो पत्नी गम्भीर घायल बताईं जा रही है। बच्चों और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वहीं दुसरा बाइक सवार मालेगांव निवासी अंकुश वाघमारे 22 वर्षीय की मौत हो गई पीछे बैठा भाई भुपेंद्र वाघमारे की हालत गंभीर है परिवार का एक चुराग इस घटना में बुछ गया तो दुसरे बेटे की सलामती के लिए परिजन भगवान से प्रार्थना कर रहे है। दोनों गांवों में मातम पसर गया। बताया जा रहा है कि परिजनों ने आरोप लगाएं की घायल अंकुश वाघमारे को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसदेही लेकर पहुंचे थे परन्तु डाक्टरों द्वारा समय पर इलाज नहीं किया गया। जिससे उसकी मौत हो गई जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने रात्रि 12 बजे दोनों शवों को सड़क पर रखकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया कार्यवाही की मांग की भैंसदेही एसडीएम एसडीओपी सहित पुलिस बल तैनात रहा प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समझाइश दी गई जिसके बाद रात्रि एक बजे ग्रामीणों ने प्रदर्शन रोका।2
- छिंदवाड़ा mp गरीब की थाली पर संकट, समय पर नहीं मिल रहा राशन एंकर - सरकारी योजनाओं के बड़े-बड़े दावों के बीच छिंदवाड़ा में गरीबों की थाली खाली नजर आ रही है। शहर में राशन वितरण व्यवस्था चरमराई हुई है, जहां कई उपभोक्ता पिछले दो महीने से राशन के लिए दुकानों के चक्कर काट रहे हैं। हितग्राहियों का कहना है कि हर बार “कल आना” कहकर वापस भेज दिया जाता है। मजबूरी में गरीब परिवार अब बाजार से महंगा राशन खरीदने को मजबूर हैं। वहीं राशन दुकान संचालक का कहना है कि इस बार शासन से कम आवंटन मिला है, जबकि “वन नेशन वन कार्ड” योजना के तहत कार्डधारियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मामले की जानकारी खाद्य विभाग को भी दे दी गई है। बाइट - विनोद संचालक बाइट -उपभोक्ता छिंदवाड़ा mp गरीब की थाली पर संकट, समय पर नहीं मिल रहा राशन एंकर - सरकारी योजनाओं के बड़े-बड़े दावों के बीच छिंदवाड़ा में गरीबों की थाली खाली नजर आ रही है। शहर में राशन वितरण व्यवस्था चरमराई हुई है, जहां कई उपभोक्ता पिछले दो महीने से राशन के लिए दुकानों के चक्कर काट रहे हैं। हितग्राहियों का कहना है कि हर बार “कल आना” कहकर वापस भेज दिया जाता है। मजबूरी में गरीब परिवार अब बाजार से महंगा राशन खरीदने को मजबूर हैं। वहीं राशन दुकान संचालक का कहना है कि इस बार शासन से कम आवंटन मिला है, जबकि “वन नेशन वन कार्ड” योजना के तहत कार्डधारियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मामले की जानकारी खाद्य विभाग को भी दे दी गई है। बाइट - विनोद संचालक बाइट -उपभोक्ता1
- परासिया धर्ममय आयोजन,, नौ सत चंडी महायज्ञ, श्री विंध्यवासिनी खेड़ापति मंदिर वार्ड क्रमांक १३🙏 बहुत बहुत श्री विंध्यवासिनी खेड़ापति मंदिर वार्ड क्रमांक १३ में १ जून से ९ जून तक नौ सत चंडी महायज्ञ प्रारंभ होने जा रहा है,आप सभी श्रद्धालु भक्तों का श्री खेड़ापति मंदिर समिति परासिया हार्दिक अभिनंदन करता है,सभी श्रद्धालु भक्त आयोजन में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करें जीवन को धन्य बनाएं, जय माता दी 🚩2
- बैतूल के सर्वोदय स्कूल के पास सड़क निर्माण के दौरान एक ऑटो चालक ने मजदूर राज धुर्वे से मारपीट की। तेज गति से आ रहे ऑटो चालक ने ट्रैफिक को लेकर गाली-गलौज शुरू की और समझाने पर मजदूर को पीटा। कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है, और साथी मजदूर निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।1