लिव इन विवाद बना गैंगवार जैसा कांड कोतवाली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी से देशी पिस्टल और जिंदा राउंड बरामद शिवपुरी शहर में लिव इन रिलेशनशिप से जुड़ा विवाद अब संगीन आपराधिक मामले का रूप लेता दिखाई दे रहा है। कोतवाली थाना क्षेत्र में युवती और उसकी तीन माह की मासूम बच्ची के कथित अपहरण के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच-पांच हजार रुपये के इनामी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि मुख्य आरोपी पुष्पेन्द्र चौहान से अवैध देशी पिस्टल और जिंदा राउंड बरामद किए गए हैं। मामले में फायरिंग और हथियार रखने की धाराएं बढ़ने के बाद यह केस अब और गंभीर हो गया है। जानकारी के अनुसार एसपीएस स्कूल के सामने रहने वाली फरियादिया नीलम गुहारिया ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी पिछले तीन वर्षों से पुष्पेन्द्र चौहान के साथ इंदौर में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दोनों की एक तीन माह की बच्ची भी है। महिला का आरोप है कि अक्टूबर 2025 से आरोपी द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने के कारण उसकी बेटी शिवपुरी वापस आकर रहने लगी थी। बताया गया कि 8 मई की रात करीब साढ़े आठ बजे पुष्पेन्द्र चौहान अपने आठ से दस साथियों के साथ कार से घर पहुंचा और युवती तथा मासूम बच्ची को जबरन उठाकर ले गया। विरोध करने पर फरियादिया और उसके पति के साथ हॉकी और डंडों से मारपीट की गई, जिससे दोनों घायल हो गए। मामले में कोतवाली पुलिस ने गंभीर धाराओं सहित एससीएसटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। कोतवाली टीआई रोहित दुबे ने अलग-अलग टीमें गठित कर तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने मुख्य आरोपी पुष्पेन्द्र चौहान को पडोरा पुल के पास से गिरफ्तार किया। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध 32 बोर देशी पिस्टल और जिंदा राउंड बरामद किए गए। विवेचना के दौरान टिंकल सोलंकी निवासी अमोला और राजा कुशवाह निवासी करैरा की संलिप्तता सामने आने पर दोनों आरोपियों को पोलो ग्राउंड क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अब मुख्य आरोपी से रिमांड पर पूछताछ कर अन्य फरार साथियों की तलाश में जुटी हुई है। शहर में इस सनसनीखेज घटनाक्रम ने कानून व्यवस्था और अवैध हथियारों की उपलब्धता पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

- 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस में चैकिंग के दौरान एसी कोच में बेटिकट यात्रा कर रही एक महिला और टिकट चेकिंग स्टाफ से विवाद वीडियो वायरल 6 मई का बताया जा रहा है। इटारसी से झांसी आ रही कुशीनगर ट्रेन में बेटिकट यात्रा कर रही एक महिला यात्री और टिकट चेकिंग स्टाफ के बीच विवाद का वीडियो वायरल 6 मई का बताया जा रहा है वीडियो सामने आया है। आपको बता दें कि महिला यात्री ट्रेन के एसी कोच में बिना टिकट सवार थी और टिकट को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। वायरल वीडियो में महिला यात्री और टिकट चेकिंग स्टाफ एक दूसरे पर बदतमीजी करने का आरोप लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि महिला ने भोपाल में टिकट चेकिंग स्टाफ के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। इस मामले में झांसी मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ ने भोपाल के जीआरपी के एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि महिला यात्री ने उसके साथ मारपीट की गई है।1
- झांसी। बीते दिनों छात्र के साथ मारपोटकरने वाले गार्ड .... के खिलाफ कार्यवाही नहीं होने पर कई छात्र संगठनों ने मिलकर विश्विद्यालय के गेट पर किया प्रदर्शन, छात्रों का भारी आक्रोश देख गार्ड को निलंबित कर दिया है।1
- पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागरजी महामुनिराज का शहर में हुआ मंगल प्रवेश निकली शोभायात्रा....पलक पांवड़े बिछाकर श्रद्धालुओं ने की आगवानी1
- उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कोंच क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मायके आई एक विवाहिता के साथ गांव के प्रधान पुत्र ने पशुबाड़े में दुष्कर्म किया और घटना बताने पर पति को फोटो भेजने की धमकी दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की गहन जांच जारी है।1
- झाँसी में प्यार का दर्दनाक अंत हुआ, जहाँ 23 वर्षीय छात्र और 34 वर्षीय शादीशुदा प्रेमिका ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। पड़ोसी होने के बावजूद समाज के डर से उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया।1
- झांसी के होटल रॉयल इन में एक प्रेमी युगल ने ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली। 23 वर्षीय युवक युवराज यादव और 35 वर्षीय विवाहित भारती उर्फ सिम्मी के बीच प्रेम प्रसंग का यह दर्दनाक अंत उम्र के बड़े फासले के कारण हुआ।3
- झाँसी के एक BJP नेता ने बिल्लो रानी वीडियो को AI-जनरेटेड बताया है। हालांकि, बाद में नेताजी ने खुद ही इस वीडियो से जुड़ी कई चौंकाने वाली बातें उगल दीं।1
- अखण्ड बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर क्षेत्र के नौ सांसदों और छप्पन विधायकों के सामूहिक पुतले फूंके गए। नेताओं द्वारा अलग राज्य बनाने में सहयोग न करने के कारण यह विरोध प्रदर्शन किया गया।1