Shuru
Apke Nagar Ki App…
दर्जी की दुकान पर युवती के साथ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक दर्जी की दुकान पर युवती के साथ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो और स्थानीय आरोपों के अनुसार, शादी से पहले सूट सिलवाने पहुंची एक युवती ने दर्जी पर नाप लेते समय अनुचित टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। परिजनों के दुकान पहुंचने पर इसको लेकर विवाद हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर #वायरल हो रहा है। मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, और पुलिस या प्रशासन की ओर से अब तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है। #viral #viralvideo
JAI HIND MEDIA
दर्जी की दुकान पर युवती के साथ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक दर्जी की दुकान पर युवती के साथ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो और स्थानीय आरोपों के अनुसार, शादी से पहले सूट सिलवाने पहुंची एक युवती ने दर्जी पर नाप लेते समय अनुचित टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। परिजनों के दुकान पहुंचने पर इसको लेकर विवाद हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर #वायरल हो रहा है। मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, और पुलिस या प्रशासन की ओर से अब तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है। #viral #viralvideo
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- रामपुर के मोहल्ला थाना टीन ऊंची मस्जिद की रहने वाली फूल बी को आखिरकार 8 साल बाद उनका मकान वापस मिल गया। फूल बी ने बताया कि वह अपने पति के साथ काम के सिलसिले में दिल्ली चली गई थीं, इसी दौरान उनके देवर शिबू ने मकान पर कब्जा कर लिया। कई सालों तक संघर्ष के बाद जब मामला कोर्ट पहुंचा, तो कोर्ट के आदेश पर पुलिस और आमीन की मौजूदगी में मकान खाली कराया गया। आरोपी शिबू मौके से फरार हो गया और मकान पर चोर ताले लगाए हुए थे, जिन्हें बामुश्किल काटकर खोला गया। पूरे मामले की वीडियो ग्रैफिंग कराई गई और घर में मौजूद सभी सामान को रिकॉर्ड के साथ हटाया गया। करीब 6 घंटे चली इस कार्रवाई के बाद आखिरकार फूल बी को उनका हक मिल गया।1
- cal Sham budhwar ko kundarki ke gaon gram Chak fazalpur mein ek barat I jismein gharati barati donon aapas mein ek dusre se maarpeet karne lage yah bataya ja raha hai yah jhagada ek gane ke upar hua tha DJ per baj rahega Na Ghar aatiyon Ko pasand nahin aaya unhone kaha ki dusra gana change kiya jaaye to barati nahin Mane unki baat Ko to donon ek dusre per aapas mein Tut pade1
- शादी बना हंगामा: दहेज में Scorpio न मिलने पर दूल्हा मंडप से फरार शादी का माहौल उस वक्त पूरी तरह बदल गया जब दूल्हे ने दहेज में Scorpio गाड़ी की मांग पूरी न होने पर अचानक शादी से इंकार कर दिया। मांग पर हुए विवाद के बीच दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई। बात बढ़ी तो दूल्हा मंडप छोड़कर भाग निकला, जिसके पीछे कुछ बाराती भी दौड़ते नजर आए। अचानक हुए इस ड्रामे से शादी में पहुंचे मेहमान हैरान और परेशान रह गए। खुशियों के बीच दहेज की इस मांग ने माहौल को मिनटों में तनाव में बदल दिया।1
- Post by India News1
- बिलासपुर में बे-मौसम बारिश से बारिश खराब हुई गेहूं की फसल का मुआवजा दिए जाने, गेहूं क्रय-केंद्र चालू किए जाने, किसानों की आरसी रिकवरी पर रोक लगाए जाने, प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमानी किए जाने आदि पांच सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू अबांवता ने जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।साथ ही एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। भारतीय किसान यूनियन (अबांवता)के तमाम किसान गुरूवार की दोपहर जिलाध्यक्ष मोहम्मद सलीम वारसी के नेतृत्व में स्थानीय तहसील परिसर के पार्क में एकत्र हुए और प्रदर्शन करने लगे।इसके पश्चात सभी जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचें जहां एसडीएम अरूण कुमार को अपना पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।इससे पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि बे-मौसम बारिश होने के कारण किसानों की पकी हुई गेहूं की फसल में बड़ा नुक़सान हुआ है, उन्होंने कहा किसानों ने अपनी सारी जमा पूंजी व कर्ज लेकर फसल को पालने में लगा दिया। किसान की स्थिति तो,पहले से ही खराब थी,और अब ऊपर वाले की भी मार से पूरी तरह से टूट चुका है, इसलिए खराब फसलों का मुआवजा दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि क्रय-केंद्रों को तुरंत चालू कराए जाए। किसानों का गेहूं क्रय केंद्र प्रभारियों द्वारा नही तौला जा रहा है।वही वारदाना न होने का कहकर किसानों को मना किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि मानपुर ओझा की बंगाली कॉलोनी में रेड रोज हिंदी मीडियम कक्षा पांच तक मान्यता प्राप्त है,इस स्कूल में कक्षा आठ तक बिना मान्यता पढ़ाया जा रहा है और रेड रोज हिंदी मीडियम का है, अभिभावकों से इंग्लिश मीडियम की फीस ली जा रही है। आरोप है कि इसकी शिकायत पूर्व में भी की गई है परन्तु कोई कार्रवाई नही इसलिए इस स्कूल की जांच अति आवश्यक है।उधर प्राइवेट स्कूलों द्वारा अभिभावकों से मनमाने तरीके से फीस वसूली जा रही है।इस मौकें पर रईस अहमद, जगतार सिंह, मोहम्मद आसिम रजा एडवोकेट,अहकाम मिर्जा,जमील अहमद, मोहम्मद अहमद, जमुना प्रसाद, गेंदनलाल, बलवीर सिंह,साबिर अली, इमरान रजा,ऊषा देवी,रमा मंडल,रेखा रानी,सद्दीक अहमद, करीमुद्दीन आदि मौजूद रहे।3
- गौकशी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में दो घायल, एक गिरफ्तार, तीन फरार ठाकुरद्वारा थाना डिलारी क्षेत्र के ग्राम ततारपुर में बुधवार देर रात पुलिस और गौकशी में लिप्त आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए, जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके तीन साथी मौके से फरार हो गए। घायल दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर उपचार के लिए सीएचसी डिलारी में भर्ती कराया है। वहीं, गिरफ्तार आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए थाना डिलारी भेज दिया गया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित मांस, गौकशी के उपकरण, अवैध तमंचे, कारतूस तथा बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों पर पूर्व में भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वाइट् एसपी ग्रामीण कुँवर आकाश सिंह4
- यह सौरभ तिवारी है, जो आजमगढ़ का रहने वाले हैं। इनके पिता सरकारी नौकरी करते हैं। हर महीने जब पिता का वेतन (सैलरी) आने वाला होता है, तो अधिकारी उसे रोक लेते हैं। सौरभ कहना है कि- अधिकारी रिश्वत मांगते हैं। उन्होंने 25 लाख रुपये मांगे थे। जब सौरभ ने पैसे नहीं दिए, तो अधिकारी नाराज हो गए और हर महीने सैलरी रोकने लगे। सौरभ ने हाईकोर्ट में भी केस किया था। कोर्ट ने आदेश दिया कि सैलरी तुरंत जारी करो, लेकिन अधिकारी कोर्ट के आदेश की भी नहीं सुन रहे हैं। इससे परेशान होकर सौरभ एक दिन DIOS कार्यालय के बाहर आत्महत्या करने पहुंचे हैं।1
- Post by Jugnu rana1
- ❗️संभल धनारी -भाड़े पर गए पिता पुत्र का,अपहरण हुए पांच दिन बाद शामली मे मिली दोनों की लाश पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड के द्वारा किया गिरफ्तार2