Shuru
Apke Nagar Ki App…
अवैध क्रॉसिंग का खतरनाक अंजाम: पटना में ट्रेन से भिड़ी पार्सल वैन, शॉर्टकट पड़ा भारी #PatnaNewsToday #PatnaNews #BreakingNews #PatnaCity #trains #fatuha #फतुआ #trainaccidentnews #TrainAccident अवैध क्रॉसिंग का खतरनाक अंजाम: पटना में ट्रेन से भिड़ी पार्सल वैन, शॉर्टकट पड़ा भारी #PatnaNewsToday #PatnaNews #BreakingNews #PatnaCity #trains #fatuha #फतुआ #trainaccidentnews #TrainAccident
APNA CITY TAK NEWS
अवैध क्रॉसिंग का खतरनाक अंजाम: पटना में ट्रेन से भिड़ी पार्सल वैन, शॉर्टकट पड़ा भारी #PatnaNewsToday #PatnaNews #BreakingNews #PatnaCity #trains #fatuha #फतुआ #trainaccidentnews #TrainAccident अवैध क्रॉसिंग का खतरनाक अंजाम: पटना में ट्रेन से भिड़ी पार्सल वैन, शॉर्टकट पड़ा भारी #PatnaNewsToday #PatnaNews #BreakingNews #PatnaCity #trains #fatuha #फतुआ #trainaccidentnews #TrainAccident
More news from बिहार and nearby areas
- पटना: बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 14 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक कर सकते हैं। माना जा रहा है कि इसी दिन वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा भी दे सकते हैं, जिससे राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की संभावना और मजबूत हो गई है। इस बीच केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) नियुक्त किया गया है। सूत्रों के अनुसार, 15 अप्रैल को नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जा सकता है। यह फैसला बीजेपी और एनडीए की बैठक के बाद तय होगा। इधर, सम्राट चौधरी ने 12 घंटे के भीतर दूसरी बार मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उनके साथ विजय चौधरी भी मौजूद थे। तीनों नेताओं के बीच करीब 20 मिनट तक महत्वपूर्ण चर्चा हुई। बैठक के बाद विजय चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री के चेहरे पर अंतिम फैसला बीजेपी द्वारा लिया जाएगा, जिसके बाद एनडीए की बैठक में सहमति बनेगी। शिवराज सिंह चौहान ने भी बयान देते हुए कहा कि वे एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी द्वारा दिए गए हर दायित्व को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे और 14 अप्रैल को बिहार पहुंचेंगे। राजनीतिक हलकों में इन घटनाओं के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि बिहार को जल्द ही नया मुख्यमंत्री मिल सकता है।1
- पटना के मीठापुर स्थित कबीरपंथी आश्रम, कबीर साईं मंदिर परिसर में साप्ताहिक सत्संग का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति और ज्ञान का लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम का वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहा, जहां उपस्थित लोगों ने भजन-कीर्तन के माध्यम से संत कबीर और अपने गुरु की महिमा का गुणगान किया। सत्संग को संबोधित करते हुए कबीर मिशन ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष महंत ब्रजेश मुनि महाराज ने कहा कि मनुष्य जीवन को सफल बनाने के लिए सत्कर्मों की सही पहचान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि यह पहचान केवल गुरु की कृपा और मार्गदर्शन से ही संभव है। गुरु की आज्ञा का पालन करते हुए भजन, स्मरण और सत्संग में लीन रहने वाला व्यक्ति ही अपने जीवन को सार्थक बना सकता है। महंत जी ने आगे कहा कि काम, क्रोध, लोभ, मोह और मत्सर जैसी विकृतियां मनुष्य को अज्ञान और अंधकार की ओर ले जाती हैं। इन विकारों से दूर रहकर और गुरु की शरण में रहकर ही इंसान सच्चे आध्यात्मिक मार्ग पर अग्रसर हो सकता है तथा अपने जीवन के उद्देश्य को प्राप्त कर सकता है। कार्यक्रम में प्रो. सज्जन कुमार, संत करसन मुनि, रूबी प्रधान, रामदेव गुप्ता और गजेंद्र दास सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे। संध्या आरती एवं वंदना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक चेतना का अद्भुत संगम देखने को मिला।1
- पटना के अनीसाबाद गोलम्बर के पास अनीसाबाद ट्राफिक पुलिस के अधिकारी SI सुनील कुमार सिंह ने यातायात सुरक्षा के साथ -साथ यातायात के भीड़ से एम्बुलेंस को जगह दे कर आगे बढ़ा कर मरीज एबं यातायात पुलिस के लिए मिशाल कायम किया है। #ApnaCityTakNews #NitishKumar #viralvideo #bihar #video #biharpolice1
- ना बुलडोजर ना दंगा फसाद'... निशांत को सीएम बनाने के लिए सीएम आवास के बाहर लगे पोस्टर, नीतीश कुमार से बड़ी माग 'ना बुलडोजर ना दंगा फसाद'... निशांत को सीएम बिहार में राजनीतिक हलचल सातवें आसमान पर है। नई सरकार के गठन और सीएम नीतीश के इस्तीफे को लेकर कयासों के बाजार गर्म है। एक ओर जहां चर्चा तेज है कि बिहार का अगला सीएम बीजेपी कोटे से होगा तो वहीं दूसरी ओर जदयू के कार्यकर्ता लगातार निशांत को मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं। जदयू कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें राज्य में दंगा-फसाद या बुलडोजर बवाल नहीं चाहिए, बल्कि सीएम नीतीश की परछाई स्वरुप निशांत चाहिए। इसको लेकर सीएम नीतीश के आवास के बाहर पोस्टर भी लगा है। पोस्टर ने सियासी पारा हाई कर दिया है। सीएम नीतीश के इस्तीफे के पहले जदयू की ओर से किया जा रहा दावा सियासी गलियारों में चर्चाओं के बाजार में हलचल पैदा कर दिया है। निशांत के लिए लगा पोस्टर दरअसल, सीएम आवास और जदयू कार्यालय के बाहर एक ओर पोस्टर लगा है। पोस्टर जदयू के तमाम वरिष्ठ नेताओं की तस्वीर के साथ लिखा गया है कि नीतीश सेवक मांगें निशांत....बिहार में ना तो बुलडोजर बवाल, और नाहि फिर से "दंगा-फसाद" चाहिए..हे लोकनाथ...अब आपकी परछाई स्वरुप, युवा जनसेवक निशांते कुमार चाहिए...। निशांत की तस्वीर के साथ लिखा गया है कि Next CM of Bihar। इसके साथ ही लिखा गया है कि निशांत निश्चय...नीतीश जी का मिशन अधूरा...निशांत कुमार ही करेंगे पूरा...मिशन विकसित बिहार-2040....। निशांत को सीएम बनाने की बढ़ी मांग इस पोस्टर ने सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं की मांगों को देखे तो कहीं ना कहीं सीएम नीतीश के जाने और निशांत के सीएम ना बनने से नाराजगी बढ़ सकती है। सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने की खबर सामने आने के बाद जब निशांत ने जदयू पार्टी की सदस्यता ली, तब से ही उनको सीएम बनाने को लेकर मांगे उठ रही है। वहीं सियासी सूत्रों की मानें तो इस बार बिहार का सीएम बीजेपी कोटे से होगा और पहली बार डिप्टी सीएम का पद जदयू के पास होगा। बता दें कि 15 अप्रैल तक बिहार की राजनीति में सब कुछ साफ हो जाएगा। मुख्यमंत्री आवास पर बड़ी बैठक वहीं, मुख्यमंत्री आवास पर आज एक अहम बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार, मंत्रियों की संख्या और विभागों के बंटवारे जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, अगले दो दिनों में इन सभी बिंदुओं पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। जानकारी अनुसार मौजूदा सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक 13 या 14 अप्रैल को होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। अगर बैठक होती है तो इससे जुड़ा नोटिफिकेशन आज शाम तक जारी किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। इसके बाद एनडीए विधायक दल की बैठक में नए नेता का चयन होगा और 15 अप्रैल को नई सरकार का शपथ ग्रहण प्रस्तावित है।1
- Post by N BHARAT NEWS 3651
- Post by Live tv news 24×71
- दानापुर पाटलिपुत्रा रेलवे स्टेशन के बिच रूपसपुर नहर पर स्थित रेलवे ट्रैक पर फंसी इनोवा कार। जिससे सीमांचल एक्सप्रेस आधे घंटे रुकी। कार पर सवार लोग काफी मेहनत किए लेकिन कार नहीं वही ट्रेन से यात्रा कर रहे युवकों ने जब इनोवा कार को फसा देखा तो उनलोगों ने मिलकर कार को निकाला जिससे बड़ा हादसा होते होते टल गया। कार पर सवार सभी लोग सुरक्षित रहे। इस दौरान ट्रैक आधे घंटे से ज्यादा समय तक ट्रेन का परिचालन बाधित रहा।1
- पटना। राजधानी पटना में साइबर थाना पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नीतीश कुमार कौशल के रूप में हुई है, जिसे अख्तियारपुर, पालीगंज क्षेत्र से पकड़ा गया। साइबर थाना के SHO ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पिछले दो वर्षों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जांच के आधार पर टीम गठित कर कार्रवाई की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के मोबाइल फोन की जांच में कई टेलीग्राम ग्रुप मिले, जिनके जरिए वह बच्चों से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो शेयर करता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी अलग-अलग वेबसाइट्स से वीडियो डाउनलोड कर टेलीग्राम ग्रुप में साझा करता था। उसके मोबाइल से 1000 से अधिक अश्लील और आपत्तिजनक वीडियो बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि अधिकांश वीडियो भारत में ही शूट किए गए प्रतीत होते हैं। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और संभावित कमर्शियल लिंक की जांच कर रही है। साथ ही उसके बैंक खातों और अन्य डिजिटल गतिविधियों की भी जांच की जा रही है, ताकि पूरे रैकेट का खुलासा हो सके।1