Shuru
Apke Nagar Ki App…
रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ़ बबलू यादव के निधन पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव नें शोक व्यक्त किया
अंकित कुमार पत्रकार
रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ़ बबलू यादव के निधन पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव नें शोक व्यक्त किया
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत: जसवंतनगर में एक गंभीर घायल, पुलिस जांच में जुटी जसवंतनगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना नगला कन्हई के पास जसवंतनगर-सिविल लाइन बॉर्डर क्षेत्र में रात करीब 9:25 बजे हुई। पुलिस को दुर्घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कमल भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि स्प्लेंडर प्लस बाइक (संख्या यूपी75 एएन 8621) पर सवार दो युवक जसवंतनगर से मानिकपुर मोड़ की ओर जा रहे थे। रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मानिकपुर निवासी निग्नेश (मूल रूप से तुलारामपुर निवासी) की हालत गंभीर थी, जबकि उसके साथ सवार प्रिंस भी घायल हो गया। पुलिस ने तत्काल दोनों घायलों को जिला अस्पताल मोतीझील पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने निग्नेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रिंस का इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक निग्नेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।1
- Post by Mainpuri explorer3
- बहराइच जनपद के विकास खंड बलहा से इस वक्त की बड़ी खबर! ग्राम रोजगार सेवक संघ ने अपनी मांगों को लेकर हुंकार भर दी है। ब्लॉक अध्यक्ष नंद किशोर यादव के नेतृत्व में आज ग्राम रोजगार सेवकों और मनरेगा कर्मियों ने ब्लॉक मुख्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया और 16 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक कलमबंद हड़ताल का ऐलान कर दिया है। 📌प्रमुख अपडेट्स: हड़ताल की अवधि: 16 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक। प्रमुख मांगे: मानदेय में वृद्धि, नौकरी की सुरक्षा और बकाया भुगतान। प्रशासनिक कार्यवाही: APO आलोक कुमार मिश्रा को सौंपा गया ज्ञापन। प्रभाव: मनरेगा समेत ग्रामीण विकास के कार्यों पर पड़ेगा सीधा असर। वीडियो में देखें पूरी रिपोर्ट और जानें कि क्या है रोजगार सेवकों की आगे की रणनीति। Location: Balha, Bahraich1
- मैनपुरी*ब्रेकिंग न्यूज़ पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी जनपद में किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू टिकैत की जिला कलेक्ट्रेट पर मासिक बैठक* आज दिनांक 21 अप्रैल 2026 को भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में संपन्न हुई जिसका संचालन जिला महासचिव अनुज प्रताप ने किया किसानों की समस्याओं को लेकर जनपद मैनपुरी के नए जिलाधिकारी महोदय डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी जी को पांच सूत्रीय ज्ञापन दिया गया जिसमें किसानों की मुख्यतः मांग थी - जनपद मैनपुरी में सभी गेहूं खरीद केंद्रों पर सरकार के निर्देशानुसार खरीद नहीं की जा रही है जनपद में अति शीघ्र गेहूं की खरीद सुनिश्चित की जाए - ब्लॉक जागीर के गांव सगामई व बघिरुआ मैं कृषि ट्यूबल के ट्रांसफॉर्म को अति शीघ्र बदलवाया जाए जो काफी समय से फूखे पड़े हैं जिससे फसलों की सिंचाई की जा सके - नहरों व बम्बो में सिंचाई हेतु टेल तक पानी पहुंचाया जाए जिससे सिंचाई व जानवरों के लिए समय से पानी मिल सके - जनपद में सभी ब्लाकों पर आवारा जानवरों को पकड़वाकर गौशालाओं में भिजवाया जाए ताकि किसानों की फसलों एवं सड़कों पर हो रही दुर्घटना को रोका जा सके - ब्लॉक किशनी के ग्राम ख्वाजापुर में 11000 लाइन विद्युत की गांव के मकान से होकर गुजर रही है किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है उसे हटाया जाय, मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट1
- चीफ ब्यूरो पत्रकार सुरजीत,,,लखनऊ | राजनीतिक बयानबाज़ी तेज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि "कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी, इनका चेहरा अलोकतांत्रिक है और इनके कृत्य महिला विरोधी हैं।" मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि ये दल केवल वोट बैंक की राजनीति करते हैं और महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के मुद्दों पर गंभीर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रही है। इस बयान के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। विपक्षी दलों की ओर से भी इस पर प्रतिक्रिया आने की संभावना है, जिससे आने वाले दिनों में राजनीतिक बयानबाज़ी और तेज हो सकती है।1
- *(RY) लखनऊ-* *BJP की महिला जन आक्रोश रैली......!!* CM आवास से विधान भवन तक पदयात्रा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पदयात्रा में शामिल। डिप्टी सीएम केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक शामिल। BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी रैली में मौजूद। संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, सभी मंत्री मौजूद। *बड़ी संख्या में महिलाएं पदयात्रा में मौजूद हैं।* महिला आरक्षण बिल के समर्थन में BJP की रैली।1
- Post by Urvashi singh1
- सीओ ने संभाला मोर्चा,हाईवे पर सघन चेकिंग में 110 वाहनों के चालान 2.19लगाया जुर्माना जसवंतनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार रात सीओ आयुषी सिंह ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जोनई चौकी और बस स्टैंड चौराहे के आसपास थानाध्यक्ष कमल भाटी, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार व शिवशंकर समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने करीब 110 वाहनों के चालान किए, जिनमें मोटरसाइकिल सवार, प्रेशर हॉर्न का उपयोग करने वाले और काली फिल्म लगी गाड़ियां शामिल रहीं। इसके अलावा 10 वाहनों को सीज भी किया गया। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में कुल लगभग 2 लाख 19 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, बिना कागजात और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों को भी चेतावनी दी गई। सीओ आयुषी सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग की अपील के साथ विना हेल्मेट और विना कागजात के वाहन को नहीं चलाये इस दौरान नव विवाहित महिलाओं को समझाया कि मेरी इस बात की गांठ बांध लो कि जब भी आपके पति घर से वाहन लेकर निकल कर बाहर जाएं तो चाबी से पहले अपने पति को हेल्मेट लगाने के लिए दे। फोटो: राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार रात वाहन चेकिंग अभियान चलाती सीओ आयुषी सिंह व मौजूद पुलिस बल।1