*ग्रीष्मकाल में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर जिला कलक्टर का ग्रामीण क्षेत्रों में निरीक्षण* खैरथल / हीरालाल भूरानी जिले में ग्रीष्मकाल के दौरान आमजन को नियमित एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो, इसके लिए जिला कलक्टर अतुल प्रकाश ने रविवार को जल जीवन मिशन के तहत विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों की जलापूर्ति व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने नौरंगाबाद तिजारा, घासोली, कोलगांव तथा गंज किशनगढ़ बास में संचालित जल जीवन मिशन योजनाओं का जायजा लिया। उन्होंने पेयजल आपूर्ति सूचारू सप्लाई हेतू पाइपलाइन के अंतिम छोर (टेल एंड) तक पानी पहुंच रहा है या नहीं, इसका विशेष रूप से परीक्षण किया। साथ ही पानी के प्रेशर की भी जांच कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने तिजारा एवं किशनगढ़ बास क्षेत्र में घर-घर दिए गए जल कनेक्शनों की स्थिति की समीक्षा की और स्थानीय निवासियों से संवाद कर जलापूर्ति के समय, दबाव एवं नियमितता के बारे में जानकारी ली। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक परिवार को शत-प्रतिशत स्वच्छ जल सुचारू रूप से उपलब्ध किया जाए तथा कहीं भी पेयजल आपूर्ति में बाधा न आने दी जाए। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि अमूल्य जल का दुरुपयोग न करें, पानी को व्यर्थ बहने से रोकें तथा घरों के बाहर अनावश्यक पानी छिड़काव से बचें, ताकि सभी तक पर्याप्त जल उपलब्ध हो सके। इस दौरान अधीक्षण अभियांता जन स्वास्थ्य एंव अभियांत्रिकी विभाग धर्मवीर यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
*ग्रीष्मकाल में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर जिला कलक्टर का ग्रामीण क्षेत्रों में निरीक्षण* खैरथल / हीरालाल भूरानी जिले में ग्रीष्मकाल के दौरान आमजन को नियमित एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो, इसके लिए जिला कलक्टर अतुल प्रकाश ने रविवार को जल जीवन मिशन के तहत विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों की जलापूर्ति व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने नौरंगाबाद तिजारा, घासोली, कोलगांव तथा गंज किशनगढ़ बास में संचालित जल जीवन मिशन योजनाओं का जायजा लिया। उन्होंने पेयजल आपूर्ति सूचारू सप्लाई हेतू पाइपलाइन के अंतिम छोर (टेल एंड) तक पानी पहुंच रहा है या नहीं, इसका विशेष रूप से परीक्षण किया। साथ ही पानी के प्रेशर की भी जांच कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने
तिजारा एवं किशनगढ़ बास क्षेत्र में घर-घर दिए गए जल कनेक्शनों की स्थिति की समीक्षा की और स्थानीय निवासियों से संवाद कर जलापूर्ति के समय, दबाव एवं नियमितता के बारे में जानकारी ली। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक परिवार को शत-प्रतिशत स्वच्छ जल सुचारू रूप से उपलब्ध किया जाए तथा कहीं भी पेयजल आपूर्ति में बाधा न आने दी जाए। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि अमूल्य जल का दुरुपयोग न करें, पानी को व्यर्थ बहने से रोकें तथा घरों के बाहर अनावश्यक पानी छिड़काव से बचें, ताकि सभी तक पर्याप्त जल उपलब्ध हो सके। इस दौरान अधीक्षण अभियांता जन स्वास्थ्य एंव अभियांत्रिकी विभाग धर्मवीर यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
- Post by Pragti News1
- मुंडावर: पूर्व विधायक धर्मपाल चौधरी की 8वीं पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि; कार्यकर्ताओं ने याद किया विकास पुरुष का योगदान जाट बहरोड़ (अलवर/मुंडावर)। नीमराना उपखंड के समीपवर्ती मुंडावर क्षेत्र के गांव जाट बहरोड़ में रविवार को मुंडावर के पूर्व विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव स्वर्गीय धर्मपाल चौधरी की 8वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के कोने-कोने से आए समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उनकी समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। शोक के चलते हवन कार्यक्रम स्थगित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उनके पुत्र व पूर्व विधायक मनजीत चौधरी ने बताया कि पुण्यतिथि के अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन प्रस्तावित था, लेकिन गांव में व्याप्त शोक की स्थिति को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया। इसके बाद एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ, जिसमें उपस्थित जनसमूह ने स्व. धर्मपाल चौधरी की प्रतिमा के समक्ष शीश नवाकर उनके द्वारा क्षेत्र में कराए गए ऐतिहासिक विकास कार्यों को याद किया। क्षेत्र के विकास में रहा अतुलनीय योगदान श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्व. धर्मपाल चौधरी मुंडावर से तीन बार विधायक रहे और उन्होंने राजनीति में सेवा की एक नई मिसाल पेश की थी। क्षेत्र के लोग आज भी उन्हें एक 'जननायक' के रूप में याद करते हैं। इनकी रही विशेष उपस्थिति श्रद्धांजलि सभा में स्व. धर्मपाल चौधरी की धर्मपत्नी विमला देवी, पूर्व विधायक मनजीत चौधरी, अमित चौधरी (भाजपा उपाध्यक्ष मंडल जाट बहरोड़), भीमराज यादव, श्रवण सिंह शेखावत (अध्यक्ष, सरस दूध डेयरी), नितिन सागवान (प्रधान, मुंडावर पंचायत समिति), महेश गुप्ता, भूप सिंह अध्यापक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।1
- Post by Voice of Labour1
- Post by Om Parkash2
- Post by Sachin kumar1
- Post by Rajbala1
- Post by Om Parkash1
- Post by Devkaran Gurjar1
- Post by Kotputli-Behror Breaking Live1