Shuru
Apke Nagar Ki App…
मेरठ - स्कूल बस में छात्र की बेरहमी से पिटाई, सिद्धार्थ, हरकित बैसोया और एक अज्ञात पर केस दर्ज, घायल छात्र अस्पताल में हुआ भर्ती, पेपर देकर जा रहे छात्रों की बस में हुई गुंडागर्दी, पीड़ित पिता की शिकायत पर दर्ज हुआ केस , लोहियानगर के कैली गांव के पास वारदात।। मेरठ - स्कूल बस में छात्र की बेरहमी से पिटाई, सिद्धार्थ, हरकित बैसोया और एक अज्ञात पर केस दर्ज, घायल छात्र अस्पताल में हुआ भर्ती, पेपर देकर जा रहे छात्रों की बस में हुई गुंडागर्दी, पीड़ित पिता की शिकायत पर दर्ज हुआ केस , लोहियानगर के कैली गांव के पास वारदात।।
Satish Kumar Sharma
मेरठ - स्कूल बस में छात्र की बेरहमी से पिटाई, सिद्धार्थ, हरकित बैसोया और एक अज्ञात पर केस दर्ज, घायल छात्र अस्पताल में हुआ भर्ती, पेपर देकर जा रहे छात्रों की बस में हुई गुंडागर्दी, पीड़ित पिता की शिकायत पर दर्ज हुआ केस , लोहियानगर के कैली गांव के पास वारदात।। मेरठ - स्कूल बस में छात्र की बेरहमी से पिटाई, सिद्धार्थ, हरकित बैसोया और एक अज्ञात पर केस दर्ज, घायल छात्र अस्पताल में हुआ भर्ती, पेपर देकर जा रहे छात्रों की बस में हुई गुंडागर्दी, पीड़ित पिता की शिकायत पर दर्ज हुआ केस , लोहियानगर के कैली गांव के पास वारदात।।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अवगत कराना है आज दिनांक 27.02.2026 को जनपद में कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत महोदय द्वारा पुलिसबल व नगरपालिका कर्मियों के साथ नगर क्षेत्र के प्रमुख चौराहों एवं बाजारों में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया। यह अभियान नगर पालिका परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित कर संचालित किया गया। अभियान के अंतर्गत शिव चौक, मीनाक्षी चौक, झांसी की रानी मार्केट सहित अन्य प्रमुख बाजारों एवं मार्गों का निरीक्षण किया गया तथा सड़क एवं फुटपाथ पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया। इस दौरान दुकानदारों, ठेला-फड़ संचालकों एवं व्यापारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि वे सड़क एवं सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण न करें, जिससे आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। यातायात व्यवस्था सुचारू रखने तथा संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी से सहयोग की अपील की गई। पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे नियमित रूप से भ्रमण कर यह सुनिश्चित करें कि पुनः अतिक्रमण न होने पाए। उल्लंघन की स्थिति में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।मुजफ्फरनगर पुलिस आमजन से अपील करती है कि शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित एवं जाम-मुक्त बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी श्री सिद्धार्थ के0मिश्रा, थाना प्रभारी खालापार श्री महावीर सिंह चौहान, थाना प्रभारी कोतवाली नगर श्री बबलू कुमार, थाना प्रभारी सिविल लाईन श्री आशुतोष सिंह पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।1
- मुज़फ्फरनगर | चरथावल मे संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल (रजि०), पश्चिमी उत्तर प्रदेश, चरथावल, मुजफ्फरनगर द्वारा व्यापार रत्न स्व. श्री ब्रह्मप्रकाश गर्ग जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर आयोजित शोकसभा में व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि स्व. ब्रह्मप्रकाश गर्ग जी कर्तव्यनिष्ठ, शिक्षा प्रेमी, समाजसेवी एवं सरल स्वभाव के व्यक्तित्व थे। उन्होंने चरथावल कस्बे में अनेक शिक्षण संस्थाओं की स्थापना एवं उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। क्षेत्र में शिक्षा के प्रसार के लिए उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। वे व्यापार मण्डल चरथावल के पूर्व अध्यक्ष रहे और अपने कार्यकाल में व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत रहे। व्यापारिक समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए उन्होंने अहम भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त उन्होंने खाण्डसारी उद्योग को बढ़ावा देने तथा क्षेत्र में मनोरंजन हेतु सिनेमा घर की स्थापना कर स्थानीय विकास को नई दिशा दी। उनके प्रयासों से व्यापारिक गतिविधियों और रोजगार के अवसरों को मजबूती मिली। संस्था की ओर से श्रद्धेय श्री नवीन कुमार गर्ग जी एवं श्री प्रवीण कुमार गर्ग जी के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई। शोक व्यक्त करने वालों में अनुज कुमार गर्ग (अध्यक्ष, व्यापार मण्डल चरथावल) सहित समस्त व्यापारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। 27 फरवरी 2026 को आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में सभी ने उनके योगदान को सदैव याद रखने का संकल्प लिया3
- follow like comment share kro sabhi deshvasiyo bhaiya ji namskar parnaam 🙏🇮🇳1
- आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष एकादशी के पावन दिन पर बाबा खाटू श्याम की निशान यात्रा शिव चौक से बाबा खाटू श्याम मंदिर मंडी मुजफ्फरनगर पदयात्रा करते हुए 🙏आप सभी प्रेमियों को फाल्गुन शुक्ल पक्ष एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं 💐1
- मुज़फ्फरनगर थानां नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के बच्चन सिंह कॉलोनी में पुरानी रंजिश को लेकर रामकुमार ओर उनके परिवार पर पड़ोस में रहने वाले दबंगो ने किया जानलेवा हमला जिसमे एक महिला सहित कई लोग घायल हो गए।पीड़ितों ने इसकी शिकायत थानां नई मंडी कोतवाली पर की जिसमे नई मंडी कोतवाली पुलिस ने तहरीर के लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।लेकिन पुलिस की कार्यवाही से नाराज होकर पीड़ित ने एसएसपी से इंसाफ की गुहार लगाई है।2
- शाहपुर में जेनरेटर शोरूम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू मुज़फ्फरनगर जनपद के थाना क्षेत्र शाहपुर स्थित कस्बा शाहपुर में 26 फरवरी 2026 को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब उम्रदराज पुत्र यासीन के जेनरेटर शोरूम व रिपेयरिंग फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह व थाना शाहपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार अन्य नुकसान का आकलन किया जा रहा है और थाना शाहपुर पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।2
- शराब घोटाला मामले में अदालत से राहत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल मीडिया के सामने भावुक हो गए। बातचीत के दौरान वे रो पड़े और उनकी आंखों से आंसू निकल आए। केजरीवाल ने कहा, “केजरीवाल भ्रष्ट नहीं है। मैंने अपनी जिंदगी में सिर्फ ईमानदारी की कमाई की है। आज कोर्ट में साफ हो गया कि मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार हैं और केजरीवाल भी कट्टर ईमानदार है।”1
- मुज़फ्फरनगर। जनपद के चरथावल के बाजार कलां स्थित डेरे वाली मस्जिद को पवित्र रमज़ान के अवसर पर आकर्षक रोशनी से सजाया गया। मस्जिद की ओर जाने वाले सभी रास्तों को स्थानीय युवाओं ने संयुक्त रूप से अपने सहयोग से रंग-बिरंगी झिलमिल लाइटों से सजाकर खूबसूरत रूप प्रदान किया। युवाओं की इस पहल से पूरा क्षेत्र रोशनी से जगमगा उठा। राहगीरों और नमाजियों के लिए यह दृश्य आकर्षण का केंद्र बना रहा। स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों व आमजन ने युवाओं के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास न केवल धार्मिक आस्था को मजबूती देते हैं, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे का संदेश भी देते हैं। रमज़ान के पावन महीने में मस्जिद और उसके आसपास का क्षेत्र रोशनी से सजा हुआ दिखाई दे रहा है, जिससे माहौल और भी खुशनुमा व आध्यात्मिक बन गया है। लाइट सजावट के सराहनीय कार्य मे नईम त्यागी, इरफान खान, अदनान मंसूरी,जुनैद त्यागी, सुफियान मंसूरी, राशिद मंसूरी, कसान सिद्दीकी,शाहिम काजी, रिहान खान, आशु मंसूरी, नबील मंसूरी, सारिम काजी सुभान, अमान खान, आसिफ खान, आरिज इलेक्ट्रीशियन, नदीम कुल्ला, नोशाद खान, सारिक मंसूरी का सहयोग रहा3