थाना रूरा पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही द्वारा रेकी कर चोरी की घटना कारित करने वाले गिरोह का किया गया भण्डाफोड़, 6 शातिर चोर गिरफ्तार थाना रूरा पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही द्वारा रेकी कर चोरी की घटना कारित करने वाले गिरोह के 6 शातिर चोरों नौशाद अली उर्फ छोटे अली पुत्र हबीब अली निवासी ग्राम देवरांव थाना बिधूना जनपद औरैया उम्र 24 वर्ष, अरमान उर्फ अदनान पुत्र कल्लू खाँ निवासी पक्का बाग साईं बिहार कॉलोनी थाना इकदिल जनपद इटावा उम्र 30 वर्ष, अनुज यादव पुत्र बलराम सिंह निवासी ग्राम गहेसर थाना दिबियापुर जनपद औरैया उम्र 27 वर्ष, आजाद उर्फ रजोल पुत्र हबीब अली निवासी देवरांव थाना बिधूना जनपद औरैया उम्र 19 वर्ष, अमन अली पुत्र रहीश अली निवासी तकिया मोहल्ला दलेल नगर मुरादगंज थाना अजीतमल जनपद औरैया उम्र 19 वर्ष व अभयराज उर्फ अमन सोनी पुत्र संजीव सिंह चौहान मूल निवासी ग्राम भिखरा हालनिवास मोहल्ला कछपुरा कस्बा व थाना बिधूना जनपद औरैया उम्र करीब 29 वर्ष को इन्जुआरामपुर रोड की ओर चलने पर अन्डरपास पार करने के उपरान्त टावर से करीब 200 मीटर आगे इंजुआरामपुर गैंदामऊ चौराहा मार्ग पर से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तों के कब्जे से पीली व सफेद धातु के आभूषण, 97 हजार रुपए नकद, 6 मोबाइल फोन, अवैध असलाहा-कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त 1 स्कोर्पियो कार बरामद की गई।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
थाना रूरा पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही द्वारा रेकी कर चोरी की घटना कारित करने वाले गिरोह का किया गया भण्डाफोड़, 6 शातिर चोर गिरफ्तार थाना रूरा पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही द्वारा रेकी कर चोरी की घटना कारित करने वाले गिरोह के 6 शातिर चोरों नौशाद अली उर्फ छोटे अली पुत्र हबीब अली निवासी ग्राम देवरांव थाना बिधूना जनपद औरैया उम्र 24 वर्ष, अरमान उर्फ अदनान पुत्र कल्लू खाँ निवासी पक्का बाग साईं बिहार कॉलोनी थाना इकदिल जनपद इटावा उम्र 30 वर्ष, अनुज यादव पुत्र बलराम सिंह निवासी ग्राम गहेसर थाना दिबियापुर जनपद औरैया उम्र 27 वर्ष, आजाद उर्फ रजोल पुत्र हबीब अली निवासी देवरांव थाना बिधूना जनपद औरैया उम्र 19 वर्ष, अमन अली पुत्र रहीश अली निवासी तकिया मोहल्ला दलेल नगर मुरादगंज थाना अजीतमल जनपद औरैया उम्र 19 वर्ष व अभयराज उर्फ अमन सोनी पुत्र संजीव सिंह चौहान मूल निवासी ग्राम भिखरा हालनिवास मोहल्ला कछपुरा कस्बा व थाना बिधूना जनपद औरैया उम्र करीब 29 वर्ष को इन्जुआरामपुर रोड की ओर चलने पर अन्डरपास पार करने के उपरान्त टावर से करीब 200 मीटर आगे इंजुआरामपुर गैंदामऊ चौराहा मार्ग पर से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तों के कब्जे से पीली व सफेद धातु के आभूषण, 97 हजार रुपए नकद, 6 मोबाइल फोन, अवैध असलाहा-कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त 1 स्कोर्पियो कार बरामद की गई।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
- *➡️ वामा सारथी के तत्वावधान में पुलिस परिवार हेतु होम्योपैथिक चिकित्सा एवं निःशुल्क औषधि वितरण शिविर का आयोजन।* पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन एवं वामा सारथी अध्यक्षा अर्चना सिरोही (धर्मपत्नी राजीव सिरोही क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर) के मार्गदर्शन में वामा सारथी कल्याणकारी कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 06 सितम्बर 2026 (रविवार) को पुलिस लाइन, कानपुर देहात में पुलिस परिवार के लिए होम्योपैथिक चिकित्सा परामर्श एवं निःशुल्क औषधि वितरण शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर का आयोजन जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी, कानपुर देहात, डॉ० राजश्री के आदेशानुसार किया गया, जिसमें राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय, बिरहून, कानपुर देहात के चिकित्साधिकारी, डॉ0 दीप्ति शुक्ला, फार्मासिस्ट श्री शेष विजय सिंह (राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय शहबाजपुर, कानपुर देहात) एवं सहायक कार्मिकों द्वारा पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया तथा आवश्यकता अनुसार निःशुल्क होम्योपैथिक औषधियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर पुलिस परिवार के सदस्यों ने शिविर का लाभ उठाते हुए विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस परिवार के स्वास्थ्य संरक्षण एवं जनकल्याण की भावना को सुदृढ़ करना रहा।1
- सपा नेता अमर सिंह पाल के बयान के बाद भाजपा ने किया पलटवार *कानपुर देहात* *हनुमान जी पर टिप्पणी से गरमाई कानपुर देहात की सियासत* *आस्था बनाम बयानबाजी के बीच बढ़ा सियासी घमासान* *अमर सिंह पाल के बयान पर भाजपा का पलटवार* *धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप—कानपुर देहात में छिड़ी सियासी जुबानी जंग*1
- प्राथमिक विद्यालय लोदीपुर में शिक्षा दिवस व जन्माष्टमी का भव्य संगम कृष्णा- सुदामा लीला देख भावुक हुए समस्त ग्रामवासी व अभिभावक सरवनखेड़ा, कानपुर देहात विकास खंड सरवनखेड़ा के प्राथमिक विद्यालय लोदीपुर में शिक्षक दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शनिवार को भव्य सांस्कृतिक समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका आरती खरे ने की कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री कृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ प्रधानाध्यापिका आरती खरे ने अपने संबोधन में भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं गोवर्धन लीला और सच्ची मित्रता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गई मनमोहक नाट्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण की वेशभूषा में मंच पर आए तो पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। विशेष रूप से श्री कृष्ण और सुदामा की मित्रता पर आधारित नाट्य मंचन ने उपस्थित अभिभावकों को भावविभोर कर दिया कई अभिभावकों की आँखें नम हो गईं जन्माष्टमी उत्सव पर आयोजित पारम्परिक मटकी फोड़ प्रतियोगिता में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था भक्तिमय संगीत के बीच बच्चों ने मटकी फोड़ कर जन्माष्टमी की खुशियां मनाई विद्यालय परिसर को शिक्षकों इरम हामिद पूनम सिंह शिखा कुशवाहा व बैजलाल द्वारा बड़े ही आकर्षक ढंग से फूलों गुब्बारों और रंगोली से सजाया गया था वहीं शिक्षक दिवस के अवसर पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती मनाई गई बच्चों को उनके जीवन परिचय शिक्षा के प्रति समर्पण और उनके प्रेरणादायक प्रसंगों के बारे में बताया गया छात्रों ने अपने गुरुजनों को सम्मानित कर उनका आशीर्वाद लिया अंत में प्रधानाध्यापिका आरती खरे ने सभी शिक्षकों अभिभावकों व छात्रों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में संस्कार और शिक्षा दोनों का समन्वय स्थापित करते हैं रिपोर्टर वेद प्रकाश2
- जनपद कानपुर देहात सैनी खेड़ा में समूह का आंदोलन किया जा रहा है जिस भी महिला को जोड़ना है तो इस मोबाइल नंबर पर संपर्क करें ग्राम पंचायत समस्त महिलाओं को सूचित किया जाता है₹20000 मिलेंगे हरमहीने2
- जालौन लगातार हो रही बारिश से भरभरा कर अचानक गिर कच्चा मकान। जालौन लगातार हो रही बारिश से भरभरा कर अचानक गिर कच्चा मकान, मकान गिरने से मलबे में दबी 2 बाइकें, कूलर, अनाज समेत गृहस्ती का सामान, हादसे में बाल-बाल बचे घर में मौजूद परिवार के लोग, इलाके के सभासद ने लेखपाल को दी मकान गिरने की सूचना, पूरा मामला कोंच कोतवाली क्षेत्र के कटरा का1
- 🚨 BREAKING NEWS | बेरी-कदौरा मार्ग गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे? बेरी-कदौरा मार्ग पर मौत का सफर, जिम्मेदारों की चुप्पी पर बड़ा सवाल! 🚨 BREAKING NEWS | बेरी-कदौरा मार्ग गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे? बेरी-कदौरा मार्ग पर मौत का सफर, जिम्मेदारों की चुप्पी पर बड़ा सवाल! बेरी/कदौरा। बेरी से कदौरा होते हुए कुरारा तक जाने वाला महत्वपूर्ण मार्ग बदहाली की ऐसी तस्वीर पेश कर रहा है, जिसे देखकर सवाल उठना लाजिमी है—क्या जिम्मेदार विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? सड़क पर जगह-जगह बने खतरनाक गड्ढे रोजाना राहगीरों की परीक्षा ले रहे हैं। इसी रास्ते से स्कूली बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं, मजदूर और मरीज आवागमन करते हैं। ऐसे में सड़क की बदहाली सिर्फ असुविधा नहीं, बल्कि सुरक्षा का गंभीर सवाल बन चुकी है। 🚨 शिकायत के बाद भी अधिकारी मौके पर नहीं! सड़क की स्थिति से अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद ग्रामीणों के मुताबिक अब तक मौके पर जांच के लिए कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा। SDM से संपर्क किया गया तो PWD अधिकारी का नंबर मिला। PWD अधिकारी से बात हुई तो दूसरे अधिकारी का नंबर दिया गया और मामला आगे बढ़ते-बढ़ते मुनीम तक पहुंच गया। आखिर यह कैसी व्यवस्था है? शिकायतकर्ता को समाधान चाहिए या अधिकारियों के मोबाइल नंबरों की लंबी सूची? ⚠️ ‘गड्ढामुक्त सड़क’ के दावों की जमीनी हकीकत? सरकार सड़कें गड्ढामुक्त करने के दावे करती है, लेकिन बेरी-कदौरा मार्ग की हालत उन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। लहरा, उकुरुआ, गोजोरा, ककराव, महमूदनगर, भेड़ी खुर्द, बड़ागांव, बेरी और करियापुर समेत कई गांवों के लोग इस मार्ग से रोजाना गुजरते हैं। आज गड्ढा है—कल हादसा भी हो सकता है। आज शिकायत है—कल जिम्मेदारी किसकी होगी? 🔥 विधायक-सांसद से सीधा सवाल! ग्रामीणों का सवाल है—क्या जनप्रतिनिधियों को सिर्फ चुनाव के समय गांवों की याद आती है? अगर सड़क की हालत इतनी खराब है तो अब तक संज्ञान क्यों नहीं? क्या किसी मासूम की जान जाने के बाद ही प्रशासन जागेगा? अब ग्रामीणों की मांग साफ है— 👉 मौके पर तत्काल निरीक्षण हो। 👉 सड़क की वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट बने। 👉 जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय हो। 👉 खतरनाक गड्ढों को तत्काल दुरुस्त कराया जाए। 🚨 सबसे बड़ा सवाल—सड़क पर हादसा होने का इंतजार किसका है?1
- उरई मुख्यालय में विकास पानी में बहा! 300 मीटर कच्ची सड़क पर घुटनों तक पानी, मरीज चारपाई पर और बच्चे जलभराव पार कर स्कूल जाने को मजबूर—जिम्मेदार कौन? उरई में विकास के दावों की खुली पोल! नेता वोट के समय हाथ जोड़ते हैं, लेकिन बारिश में जनता घुटनों तक पानी में चलने को मजबूर! विधानसभा उरई के मुख्यालय स्थित वार्ड नंबर-11 इंद्रानगर की तस्वीरें शहर में हो रहे विकास कार्यों पर सवाल खड़े कर रही हैं। वार्ड में दर्जनों मकान बने हैं और परिवार वर्षों से यहां रह रहे हैं, लेकिन करीब 300 से 400 मीटर सड़क आज भी कच्ची बताई जा रही है। बारिश के बाद हालात इतने खराब हैं कि इसी रास्ते पर घुटनों से ऊपर तक पानी और कीचड़ नजर आ रहा है। सवाल यह है कि अगर किसी बुजुर्ग, महिला या बीमार व्यक्ति को अस्पताल ले जाना पड़े तो वह इस जलभराव से कैसे निकले? स्थानीय लोगों के मुताबिक कई बार मरीज को चारपाई पर ले जाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। स्कूल जाने वाले बच्चों की भी मजबूरी कम नहीं है। नन्हे-मुन्ने बच्चे पानी और कीचड़ से भरे रास्ते से होकर विद्यालय जाने को मजबूर हैं। आखिर जिम्मेदारों के सामने यह तस्वीर क्यों नहीं पहुंच रही? मकानों के चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार, अस्पताल, कोर्ट, विद्यालय या किसी जरूरी काम से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। सबसे बड़ा सवाल— क्या चुनाव के समय किए गए विकास के वादे सिर्फ वोट लेने तक सीमित हैं? उरई मुख्यालय में ही 300-400 मीटर सड़क वर्षों से पक्की क्यों नहीं हो सकी? क्या नगर पालिका और संबंधित विभाग को इस जलभराव की जानकारी नहीं है? जल निकासी की स्थायी व्यवस्था आखिर कब होगी? क्या जनप्रतिनिधि और अधिकारी इस रास्ते से पैदल गुजरकर जनता की परेशानी महसूस करेंगे? क्या बारिश और जलभराव खत्म होने का इंतजार किया जाएगा या अब कोई स्थायी समाधान निकलेगा? पत्रकार सोनू महाराज ने मौके पर पहुंचकर जब स्थानीय लोगों से कैमरे पर बातचीत की तो सामने आई तस्वीरें विकास के दावों पर कई गंभीर सवाल खड़े करती हैं। वीडियो पूरा देखिए और खुद देखिए—उरई शहर के वार्ड नंबर-11 इंद्रानगर में लोगों की जिंदगी किस तरह पानी और कीचड़ के बीच गुजर रही है। यह सिर्फ एक मोहल्ले की तस्वीर है। क्या उरई शहर के दूसरे मोहल्लों में भी ऐसे ही हालात हैं? वीडियो देखने के बाद अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। #उरई #उरई_विधानसभा #वार्ड_नंबर_11 #इंद्रानगर #जालौन #उरई_शहर #नगरपालिका_उरई #नगर_पालिका_उरई #उरई_नगरपालिका #जिलाधिकारी_जालौन #डीएम_जालौन #जालौन_प्रशासन #नगर_पालिका_अध्यक्ष #ईओ_नगरपालिका #एसडीएम_उरई #सिटी_मजिस्ट्रेट_उरई #जनप्रतिनिधि #विधायक_उरई #उरई_विधायक #ग्राउंड_रिपोर्ट #BreakingNews #Urai #Jalaun #UraiNews #JalaunNews1
- थाना रूरा पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही द्वारा 06 शातिर चोरों की गिरफ्तारी पर सीओ यातायात ने दी जानकारी क्षेत्राधिकारी यातायात विनय कुमार सिंह द्वारा ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना रूरा पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही द्वारा रेकी कर चोरी की घटना कारित करने वाले गिरोह का किया गया भण्डाफोड़, 06 शातिर चोर गिरफ्तार । कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, ₹ 97000 रुपये, घटना में प्रयुक्त आलानकब स्कार्पियो गाडी , दो तमंचा 315 बोर एवं 05 कारतूस बरामद हुए । पकड़े गये अभियुक्तगण के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई है ।1