न्यूज़ हेडलाइंस: बिहार में अब खुला नहीं बिकेगा मांस मछली, विजय सिन्हा का सख्त निर्देश, यूपी की तर्ज पर मानक तय.. पढ़े पूरी डिटेल.. * न्यूज़ हेडलाइंस: बिहार में अब खुला नहीं बिकेगा मांस मछली, विजय सिन्हा का सख्त निर्देश, यूपी की तर्ज पर मानक तय.. पढ़े पूरी डिटेल.. * खबर विस्तार से.. *बिहार न्यूज़ :पटना: बिहार की नीतीश सरकार भी अब यूपी की राह पर चल पड़ी है। यूपी तरह बिहार में मांस की बिक्री को लेकर बेहद एनडीए सरकार ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। अब राज्य में सड़कों पर या खुले में मांस की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित होगी। इतना ही नहीं, यूपी की तर्ज पर बिहार में भी मांस बिक्री करने वाली दुकानों के लिए मानक तय किए गए हैं। बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने इसके लिए निर्देश भी जारी कर दिए हैं। आइए जानते हैं डिटेल.. बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने स्पष्ट किया कि मांस की बिक्री केवल नियमों के दायरे में रहकर ही की जा सकेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन कठोर दंडात्मक कार्रवाई करेगा। भावनाओं को आहत करना बर्दाश्त नहीं: डिप्टी सीएम विधान परिषद की दूसरी पाली में राजस्व, भूमि सुधार और नगर विकास जैसे महत्वपूर्ण विभागों के बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए विजय सिन्हा ने कहा, ‘सड़क पर कोई भी खुले में मांस बेचकर लोगों की भावनाओं को आहत नहीं करेगा।’ सरकार ने निर्देश दिया है कि जिनके पास लाइसेंस है, वे भी नियमों के अनुकूल ही व्यापार करेंगे। डिप्टी सीएम ने जोर देकर कहा कि यह सरकार ‘भौकाल’ नहीं बनाती, बल्कि ‘सरोकार’ से समस्याओं का समाधान करती है। विजय सिन्हा ने बताया- क्यों लिया मांस ब्रिकी पर ये फैसला? इस फैसले के पीछे की वजह बताते हुए विजय कुमार सिन्हा ने दरभंगा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वहां एक जनसंवाद के दौरान यह बात सामने आई थी कि खुले में मांस बिकने के कारण लोगों ने उस रास्ते से गुजरना ही बंद कर दिया था। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए विभाग की ओर से तुरंत पत्र जारी कर निर्देशित किया गया कि बिहार में अब किसी भी तरह की नियम विरुद्ध व्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दुकानों पर काला पर्दा या शीशा लगाना होगा अनिवार्य उत्तर प्रदेश की तर्ज पर अब बिहार में भी मांस की दुकानों के लिए मानक तय किए गए हैं। नए नियमों के मुताबिक- दुकान के बाहर मांस को लटकाना या प्रदर्शित करना पूरी तरह प्रतिबंधित है। दुकानदारों को सामने की तरफ काला शीशा या गहरा पर्दा लगाना अनिवार्य होगा। राहगीरों को दुकान के अंदर रखा मांस दिखाई नहीं देना चाहिए। पटना में व्यापारियों में हलचल डिप्टी सीएम की मांस की बिक्री पर सख्ती की खबर से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि पटना नगर निगम और स्थानीय प्रशासन जल्द ही सघन छापेमारी अभियान शुरू करेगा, जिसमें नियम तोड़ने वालों पर भारी जुर्माना और दुकान सील करने जैसी कार्रवाई हो सकती है।

- Post by N BHARAT NEWS 3651
- #मांलसलामी_थाना छेत्र 3 लाख लूट कांड मे 4 अपराधी घंटो मे पकड़ा गया रोहन कुमार, कुंदन कुमार, सतीश कुमार, साहिल कुमार दिनांक 16.02.2026 को मालसलामी थानांतर्गत मंसूरगंज स्थित गांधी आर्य कन्या स्कूल के समीप एक व्यक्ति से 03 लाख रुपये लूट लिए जाने की सूचना प्राप्त हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पटना की निगरानी में विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अग्रतर अनुसंधान के क्रम में घटना में संलिप्त 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से लूटे गए 02 लाख 110 रुपये नगद, 01 देशी कट्टा, 02 जिंदा कारतूस, 03 एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा आधार कार्ड बरामद किया गया है। अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में श्री परिचय कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना द्वारा प्रेस को दी गई बाइट… #BiharPolice #PatnaPolice #ManslamiThana #ApnaCityTakNews VairlNews1
- दिनांक 15.02.2026 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि #मुसल्लहपुर थानांतर्गत रामपुर रोड पर कुछ व्यक्ति साइबर ठगी एवं ATM से अवैध निकासी करने के उद्देश्य से एकत्रित हुए हैं। उक्त सूचना के आलोक में वरीय पदाधिकारी के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए 03 अभियुक्तों को #गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के पास से 17 ATM कार्ड, 19 सिम कार्ड, 07 मोबाइल फोन, 01 मोटरसाइकिल तथा विभिन्न कंपनियों के बारकोड प्रिंट लगे कागजात बरामद कर विधिवत #जब्त किए गए। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वे ATM, लोन एवं अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए आम लोगों से ठगी किया करते थे। उक्त प्रकरण एवं अग्रतर कार्रवाई के संबंध में श्री परिचय कुमार नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) पटना द्वारा दी गई बाइट.. Bihar PoliceHome Department, Govt. of BiharDistrict Administration PatnaAIR News PATNAAIR News PATNA News BiharNewsLive #SDPO_PATNA_CITY_02 #Arrested #Musallahpur #biharpolice #patnapolice PATNA POLICE1
- राजद विधायक स्वर्गीय राम विलास पासवान कि बिहार में मूर्ति स्थापना करने के लिए करेंगे आं'दोलन ? #TejashwiYadav #RahulGandhi #ChiragPaswan #RamVilasPaswan #LaluYadav #Congress #RJD #BiharSarkar #VijaySinha #samratchoudhary1
- Post by Bharat news point1
- Post by आम आदमी1
- भाकपा माले एवं आर वाई ए ने समस्तीपुर में निकाला प्रतिरोध मार्च। भोरे विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी जीतेन्द्र पासवान को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के खिलाफ।1
- फुलवारी शरीफ लड़की के न्याय के लिए केंडिल मार्च निकला गया1