logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वेस्ट बंगाल- जलपाईगुड़ी जिले में गजोल्डोबा के पास तीस्ता नदी के तेज बहाव में एक हाथी का 3 दिन का नवजात बच्चा बह गया. बच्चा बह कर कई किलोमीटर दूर चला गया. उस बच्चे की मां वहीं नदी के किनारे खोजती नज़रों से उसका इंतजार करती रही. Baikunthapur Forest Division की टीम को जैसे ही इसकी सूचना मिली, उन्होंने तुरंत मोर्चा संभाला. स्थानीय मछुआरों की मदद से नदी की लहरों के बीच से उस नवजात बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया. डॉक्टरों द्वारा मेडिकल केयर दी गई . फिरवन विभाग की टीम ने बच्चे को उसकी मां के पास जैसे ही पहुंचाया,तो मां का रिएक्शन देखने लायक था. हथिनी मां तुरंत अपने बच्चे को दुलारते पुचकारते हुए अपना दूध पिलाने लगी.

1 day ago
user_Duniya Direct news
Duniya Direct news
Voice of people गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

वेस्ट बंगाल- जलपाईगुड़ी जिले में गजोल्डोबा के पास तीस्ता नदी के तेज बहाव में एक हाथी का 3 दिन का नवजात बच्चा बह गया. बच्चा बह कर कई किलोमीटर दूर चला गया. उस बच्चे की मां वहीं नदी के किनारे खोजती नज़रों से उसका इंतजार करती रही. Baikunthapur Forest Division की टीम को जैसे ही इसकी सूचना मिली, उन्होंने तुरंत मोर्चा संभाला. स्थानीय मछुआरों की मदद से नदी की लहरों के बीच से उस नवजात बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया. डॉक्टरों द्वारा मेडिकल केयर दी गई . फिरवन विभाग की टीम ने बच्चे को उसकी मां के पास जैसे ही पहुंचाया,तो मां का रिएक्शन देखने लायक था. हथिनी मां तुरंत अपने बच्चे को दुलारते पुचकारते हुए अपना दूध पिलाने लगी.

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गाजियाबाद मुठभेड़ में शातिर स्नैचर 'मक्खी' गिरफ्तार, ​थाना कविनगर पुलिस और स्नैचर के बीच मुठभेड़, एक बदमाश गोली लगने से घायल, ​गाजियाबाद:- थाना कविनगर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में शातिर स्नैचर इमरान मंसूरी उर्फ 'मक्खी' को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए संजय नगर अस्पताल भेजा गया। ​पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर को गोविन्दपुरम में सफेद स्कूटी पर सवार दो बदमाशों ने एक महिला का मंगलसूत्र छीना था। आरोपी इमरान ने अपने साथी सूरज के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था और छीने गए मंगलसूत्र को पिघलाकर सोने की टिक्की बना ली थी। वह इस टिक्की को बेचने और अन्य वारदात करने निकला था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक सोने की टिक्की, 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस और घटना में इस्तेमाल सफेद रंग की स्कूटी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ गाजियाबाद में स्नैचिंग व चोरी के चार मुकदमे दर्ज हैं।
    2
    गाजियाबाद मुठभेड़ में शातिर स्नैचर 'मक्खी' गिरफ्तार, 
​थाना कविनगर पुलिस और स्नैचर के बीच मुठभेड़, एक बदमाश गोली लगने से घायल, 
​गाजियाबाद:- थाना कविनगर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में शातिर स्नैचर इमरान मंसूरी उर्फ 'मक्खी' को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए संजय नगर अस्पताल भेजा गया।  
​पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर को गोविन्दपुरम में सफेद स्कूटी पर सवार दो बदमाशों ने एक महिला का मंगलसूत्र छीना था। आरोपी इमरान ने अपने साथी सूरज के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था और छीने गए मंगलसूत्र को पिघलाकर सोने की टिक्की बना ली थी। वह इस टिक्की को बेचने और अन्य वारदात करने निकला था।  
पुलिस ने आरोपी के पास से एक सोने की टिक्की, 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस और घटना में इस्तेमाल सफेद रंग की स्कूटी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ गाजियाबाद में स्नैचिंग व चोरी के चार मुकदमे दर्ज हैं।
    user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पति और बेटे को खोने के बाद दो पोतों की जिम्मेदारी उठा रही 60 वर्षीय दादी, आर्थिक मदद की आस* *जीतपुर कॉलोनी में किराए के मकान में रहकर बच्चों का पालन-पोषण कर रही राजेश देवी ने मदद की अपील की* * महिला के अनुसार, उन्हें अब तक किसी भी स्थान से पर्याप्त आर्थिक सहायता नहीं मिली है। वह चाहती हैं कि जरूरतमंद परिवार की स्थिति को देखते हुए समाजसेवी संस्थाएं, जनप्रतिनिधि और सक्षम लोग आगे आएं तथा दोनों बच्चों की मदद करें। मदद की उम्मीद में बुजुर्ग दादी राजेश देवी की स्थिति परिवार की आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों की ओर ध्यान आकर्षित करती है। दो बच्चों की जिम्मेदारी संभाल रही बुजुर्ग महिला को सहयोग की आवश्यकता है। स्थानीय प्रशासन और समाजसेवी संगठनों द्वारा परिवार की स्थिति की जांच कर पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं तथा अन्य सहायता की संभावनाओं पर ध्यान दिया जा सकता है। दुनिया डायरेक्ट राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र जरूरतमंद परिवारों से जुड़े मुद्दों को सामने लाने और जनहित से संबंधित मामलों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करता है।
    1
    पति और बेटे को खोने के बाद दो पोतों की जिम्मेदारी उठा रही 60 वर्षीय दादी, आर्थिक मदद की आस*
*जीतपुर कॉलोनी में किराए के मकान में रहकर बच्चों का पालन-पोषण कर रही राजेश देवी ने मदद की अपील की*
*
महिला के अनुसार, उन्हें अब तक किसी भी स्थान से पर्याप्त आर्थिक सहायता नहीं मिली है। वह चाहती हैं कि जरूरतमंद परिवार की स्थिति को देखते हुए समाजसेवी संस्थाएं, जनप्रतिनिधि और सक्षम लोग आगे आएं तथा दोनों बच्चों की मदद करें।
मदद की उम्मीद में बुजुर्ग दादी
राजेश देवी की स्थिति परिवार की आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों की ओर ध्यान आकर्षित करती है। दो बच्चों की जिम्मेदारी संभाल रही बुजुर्ग महिला को सहयोग की आवश्यकता है। स्थानीय प्रशासन और समाजसेवी संगठनों द्वारा परिवार की स्थिति की जांच कर पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं तथा अन्य सहायता की संभावनाओं पर ध्यान दिया जा सकता है।
दुनिया डायरेक्ट राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र जरूरतमंद परिवारों से जुड़े मुद्दों को सामने लाने और जनहित से संबंधित मामलों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करता है।
    user_Duniya Direct news
    Duniya Direct news
    Voice of people गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार में आवास विकास की अवैध निर्माण पर का लोगों ने किया विरोध गाज़ियाबाद के सिद्धार्थ विहार के सेक्टर 10 में ब्राम्हपुत्र एन्क्लेव में आवास विकास परिषद की टीम ने अवैध निर्माण पर कार्रवाई की इस दौरान लोगों ने हंगामा किया जेसीबी के सामने महिलाएं बैठ गई लोगों का आरोप है की सिर्फ टारगेट पर कार्यवाही की जा रही है 4-5 फ्लैट तोड़ा जाता है बाकी छोड़ कर टीम चली जाती है
    1
    गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार में आवास विकास की अवैध निर्माण पर  का लोगों ने किया विरोध
गाज़ियाबाद के सिद्धार्थ विहार के सेक्टर 10 में ब्राम्हपुत्र एन्क्लेव में आवास विकास परिषद की टीम ने अवैध निर्माण पर कार्रवाई की इस दौरान लोगों ने हंगामा किया जेसीबी के सामने महिलाएं बैठ गई लोगों का आरोप है की सिर्फ टारगेट पर कार्यवाही की जा रही है 4-5 फ्लैट तोड़ा जाता है बाकी छोड़ कर टीम चली जाती है
    user_Pramod Singh
    Pramod Singh
    Media company गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • अगर आप दिल्ली गोल चक्कर, शाहदरा में विधायक कार्यालय पर “लक्ष्मी योजना” के फॉर्म भरने की ग्राउंड स्टोरी बनाना चाहते हैं, तो यह एक महिला कल्याण और सरकारी योजना तक लोगों की पहुंच वाली कहानी बन सकती है। दिल्ली सरकार की दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को वित्तीय सहायता देने का प्रावधान है। आधिकारिक पोर्टल के अनुसार आवेदक महिला की उम्र 21–60 वर्ष, परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख तक और दिल्ली में निर्धारित अवधि का निवास आदि पात्रता शर्तें हैं। “दिल्ली के शाहदरा गोल चक्कर स्थित विधायक कार्यालय में इन दिनों महिलाओं की भीड़ दिखाई दे रही है। वजह है दिल्ली सरकार की लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन। महिलाएं जरूरी दस्तावेजों के साथ फॉर्म भरने पहुंच रही हैं, ताकि योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता का लाभ उन्हें मिल सके।” संवाददाता रेनू पुरी
    2
    अगर आप दिल्ली गोल चक्कर, शाहदरा में विधायक कार्यालय पर “लक्ष्मी योजना” के फॉर्म भरने की ग्राउंड स्टोरी बनाना चाहते हैं, तो यह एक महिला कल्याण और सरकारी योजना तक लोगों की पहुंच वाली कहानी बन सकती है।
दिल्ली सरकार की दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को वित्तीय सहायता देने का प्रावधान है। आधिकारिक पोर्टल के अनुसार आवेदक महिला की उम्र 21–60 वर्ष, परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख तक और दिल्ली में निर्धारित अवधि का निवास आदि पात्रता शर्तें हैं। 
“दिल्ली के शाहदरा गोल चक्कर स्थित विधायक कार्यालय में इन दिनों महिलाओं की भीड़ दिखाई दे रही है। वजह है दिल्ली सरकार की लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन। महिलाएं जरूरी दस्तावेजों के साथ फॉर्म भरने पहुंच रही हैं, ताकि योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता का लाभ उन्हें मिल सके।”
संवाददाता रेनू पुरी
    user_PRADEEP PURI
    PRADEEP PURI
    गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • 10 हजार के विवाद में लगाई आग, 24 करोड़ का सामान जलकर खाक! सूरत में सिर्फ 10 हजार रुपये के विवाद ने मचा दिया करोड़ों का नुकसान! गुजरात के सूरत से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। श्याम संगिनी टेक्सटाइल मार्केट में कथित तौर पर 10 हजार रुपये के भुगतान को लेकर हुए विवाद के बाद आगजनी की घटना हुई। पुलिस के मुताबिक, पूर्व अकाउंटेंट विनोद पंडित सावले ने 8 सितंबर की रात दुकान के बाहर रखे टेक्सटाइल सामान पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग इतनी तेजी से फैली कि करीब 14 दुकानें इसकी चपेट में आ गईं, और लगभग 24 करोड़ रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने 1,500 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपी की पहचान की। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपी सूरत से फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने उसे डिंडोली इलाके से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आगजनी के पीछे भुगतान विवाद के अलावा कोई और वजह तो नहीं थी।
    2
    10 हजार के विवाद में लगाई आग, 24 करोड़ का सामान जलकर खाक!
सूरत में सिर्फ 10 हजार रुपये के विवाद ने मचा दिया करोड़ों का नुकसान!
गुजरात के सूरत से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।
श्याम संगिनी टेक्सटाइल मार्केट में कथित तौर पर 10 हजार रुपये के भुगतान को लेकर हुए विवाद के बाद आगजनी की घटना हुई।
पुलिस के मुताबिक, पूर्व अकाउंटेंट विनोद पंडित सावले ने 8 सितंबर की रात दुकान के बाहर रखे टेक्सटाइल सामान पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
आग इतनी तेजी से फैली कि करीब 14 दुकानें इसकी चपेट में आ गईं, और लगभग 24 करोड़ रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने 1,500 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपी की पहचान की।
पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपी सूरत से फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने उसे डिंडोली इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आगजनी के पीछे भुगतान विवाद के अलावा कोई और वजह तो नहीं थी।
    user_आदर्श भारत TV
    आदर्श भारत TV
    TV News Anchor Ghaziabad, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • गाजियाबाद के गरम धरम ढाबे पर फूड सेफ्टी का छापा, रसोई में मिली गंदगी के बाद किचन सील, ​गाजियाबाद:- मोहन नगर स्थित प्रसिद्ध 'गरम धरम ढाबा' की सब्जी में कॉकरोच निकलने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन सख्त हो गया है। पीड़ित की शिकायत पर एडीएम सिटी और फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने ढाबे पर औचक छापा मारा। ​निरीक्षण के दौरान किचन में भारी गंदगी और डीप फ्रीजर के पास कीड़े रेंगते पाए गए। एडीएम सिटी विनय कश्यप ने बताया कि बाहर से साफ दिखने वाले इस रेस्टोरेंट की रसोई की स्थिति बेहद चिंतनीय थी। शिकायत को सही पाते हुए अधिकारियों ने खाद्य सुरक्षा नियमों के तहत सरसों तेल, पानी, पनीर और सॉस के चार सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। ​प्रशासन ने ढाबा संचालक को थमाए नोटिस में साफ निर्देश दिया है कि जब तक रसोई गृह की सभी खामियों को सुधार कर नियमानुसार दुरुस्त नहीं कर लिया जाता, तब तक किचन का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा।
    1
    गाजियाबाद के गरम धरम ढाबे पर फूड सेफ्टी का छापा, रसोई में मिली गंदगी के बाद किचन सील, 
​गाजियाबाद:- मोहन नगर स्थित प्रसिद्ध 'गरम धरम ढाबा' की सब्जी में कॉकरोच निकलने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन सख्त हो गया है। पीड़ित की शिकायत पर एडीएम सिटी और फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने ढाबे पर औचक छापा मारा।
​निरीक्षण के दौरान किचन में भारी गंदगी और डीप फ्रीजर के पास कीड़े रेंगते पाए गए। एडीएम सिटी विनय कश्यप ने बताया कि बाहर से साफ दिखने वाले इस रेस्टोरेंट की रसोई की स्थिति बेहद चिंतनीय थी। शिकायत को सही पाते हुए अधिकारियों ने खाद्य सुरक्षा नियमों के तहत सरसों तेल, पानी, पनीर और सॉस के चार सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।
​प्रशासन ने ढाबा संचालक को थमाए नोटिस में साफ निर्देश दिया है कि जब तक रसोई गृह की सभी खामियों को सुधार कर नियमानुसार दुरुस्त नहीं कर लिया जाता, तब तक किचन का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा।
    user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • हमीरपुर में चार लोगों के जहरीला पदार्थ खाने की सूचना, बहू पर जहर मिलाने का आरोप। हमीरपुर, 22 सितंबर 2026 को थाना ललपुरा क्षेत्र के ग्राम बजेहटा में आज चार लोगों के जहरीला पदार्थ खाने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सभी को उपचार के लिए सीएचसी छानी भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सभी को जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया।इस मामले को लेकर मीडिया और सोशल मीडिया पर एक खबर प्रसारित हुई, जिसमें बहू द्वारा खाने में जहरीला पदार्थ मिलाए जाने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इन आरोपों के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।चिकित्सकों के अनुसार चारों लोगों की स्थिति सामान्य है और सभी खतरे से बाहर हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस के अनुसार मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।बाइट: क्षेत्राधिकारी सदर, हमीरपुर
    1
    हमीरपुर में चार लोगों के जहरीला पदार्थ खाने की सूचना, बहू पर जहर मिलाने का आरोप।
हमीरपुर, 22 सितंबर 2026 को थाना ललपुरा क्षेत्र के ग्राम बजेहटा में आज चार लोगों के जहरीला पदार्थ खाने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सभी को उपचार के लिए सीएचसी छानी भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सभी को जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया।इस मामले को लेकर मीडिया और सोशल मीडिया पर एक खबर प्रसारित हुई, जिसमें बहू द्वारा खाने में जहरीला पदार्थ मिलाए जाने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इन आरोपों के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।चिकित्सकों के अनुसार चारों लोगों की स्थिति सामान्य है और सभी खतरे से बाहर हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
पुलिस के अनुसार मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।बाइट: क्षेत्राधिकारी सदर, हमीरपुर
    user_Monu kumar
    Monu kumar
    Court reporter गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • सामूहिक दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।मिश्रौलिया पुलिस की कार्रवाई, क्षेत्राधिकारी इटवा ने दी मामले की जानकारी। जनपद सिद्धार्थनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मिश्रौलिया पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म से संबंधित मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, थाना मिश्रौलिया में दर्ज सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उक्त अभियुक्त वांछित था। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।प्रकरण के संबंध में क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश ने वीडियो बाइट के माध्यम से पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी।
    1
    सामूहिक दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।मिश्रौलिया पुलिस की कार्रवाई, क्षेत्राधिकारी इटवा ने दी मामले की जानकारी।
जनपद सिद्धार्थनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मिश्रौलिया पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म से संबंधित मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, थाना मिश्रौलिया में दर्ज सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उक्त अभियुक्त वांछित था। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।प्रकरण के संबंध में क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश ने वीडियो बाइट के माध्यम से पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी।
    user_समीर चौधरी
    समीर चौधरी
    Court reporter गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.