रायबरेली: राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी से भड़की कांग्रेस, डीएम कार्यालय पर सुशील पासी के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन रायबरेली: राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी से भड़की कांग्रेस, डीएम कार्यालय पर सुशील पासी के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन रायबरेली में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी के खिलाफ कथित तौर पर अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ गया है। बीते एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी द्वारा दिए गए बयान और अभद्र भाषा के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और धरना दिया। सुशील पासी के नेतृत्व में कांग्रेस का हल्ला बोल कांग्रेस नेता सुशील पासी के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पहुंचे और परिसर में ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। धरने के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता सुशील पासी ने राज्य और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। भाजपा ने युवाओं को रोजगार देने का बड़ा वादा किया था, लेकिन आज तक वह वादा पूरा नहीं हो सका। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार जनमुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए देश में सभी जातियों और धर्मों के लोगों के बीच आपसी एकता को बांटने का काम कर रही है। राज्यमंत्री की मौजूदगी पर उठाए सवाल सुशील पासी ने घटनाक्रम का ब्योरा देते हुए कहा कि कल भारतीय जनता पार्टी के धरना-प्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह के सामने रायबरेली के सांसद राहुल गांधी को सरेआम भद्दी-भद्दी गालियां दी गईं और भड़काऊ बयानबाजी की गई। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और संवैधानिक पद पर बैठे नेता के सामने इस तरह की बेहूदी भाषा का इस्तेमाल करना लोकतंत्र की मर्यादा के खिलाफ है। प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन के सामने अपनी मांग रखते हुए स्पष्ट किया कि अपने नेता के खिलाफ इस तरह के अपशब्दों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मांग की है कि सरेआम गाली देने वाले और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले संबंधित लोगों पर तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि कानून व्यवस्था और राजनीतिक मर्यादा बनी रहे।

- कांग्रेसीनेत्री सुधा द्विवेदी ने लालगंज कोतवाली में भाजपा जिला अध्यक्ष के खिलाफ दिया तहरीर। रायबरेली - राहुल गांधी पर टिप्पणी का मामला गरमाया। -- बीजेपी जिलाध्यक्ष के वायरल वीडियो का विरोध। -- कांग्रेसीनेत्री सुधा द्विवेदी ने लालगंज कोतवाली में भाजपा जिला अध्यक्ष के खिलाफ दिया तहरीर। -- कार्यवाही करने की मांग की गई। लालगंज क्षेत्र का मामला।1
- बाबा ग्राउंड में हेलीपैड का विरोध: युवाओं ने कहा- 'हमारा खेल का मैदान बचाओ' रायबरेली | अमावा ब्लॉक के बूढ़नपुर ग्राम सभा में स्थित 'बाबा ग्राउंड' को लेकर विवाद गहरा गया है। वर्षों से युवाओं की फौज में भर्ती की तैयारी और खेलकूद का केंद्र रहे इस मैदान में प्रशासन हेलीपैड बनाने जा रहा है। इसका कड़ा विरोध करते हुए स्थानीय युवाओं ने जिला अधिकारी से इसे रोकने और किसी अन्य जगह स्थानांतरित करने की मांग की है। युवाओं का कहना है कि यह मैदान विधायक अदिति सिंह के पिताजी द्वारा क्षेत्र के युवाओं को दिया गया एक अनमोल तोहफा है। यहाँ न केवल ग्रामीण बच्चे क्रिकेट खेलते हैं, बल्कि सेना में जाने वाले युवा रोज़ाना दौड़ और कसरत करते हैं। इसी मैदान पर ब्लॉक स्तरीय खेलों का आयोजन भी होता रहा है। हेलीपैड बनने से इन युवाओं का भविष्य और खेल का एकमात्र सहारा छिन जाएगा। विवाद तब और बढ़ गया जब निर्माण के नाम पर यहाँ लगे तीन विशालकाय हरे आम के पेड़ काट दिए गए और प्यास बुझाने वाला इकलौता हैंडपंप भी उखाड़ दिया गया। हैरानी की बात यह है कि इन पेड़ों की कटाई को लेकर वन विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। जहाँ वन विभाग इसे राजस्व का मामला बता रहा है, वहीं राजस्व विभाग के अधिकारी इसे पीडब्ल्यूडी (PWD) की कार्रवाई बता रहे हैं। इससे पहले भी यहाँ सरकारी बाजार बनाने का प्रस्ताव आया था, जिसे बच्चों के विरोध के बाद प्रशासन ने बदल दिया था। अब ग्रामीणों ने विधायक अदिति सिंह से हस्तक्षेप की अपील की है ताकि उनके बच्चों का खेल का मैदान सुरक्षित रह सके। युवाओं का कहना है कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन हेलीपैड किसी अन्य खाली सरकारी जमीन पर बनाया जाना चाहिए।4
- भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी द्वारा सांसद राहुल गांधी के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में था। पूर्व प्रत्याशी अर्जुन पासी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे। रायबरेली जिले के सलोन कोतवाली परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी द्वारा सांसद राहुल गांधी के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में था। पूर्व प्रत्याशी अर्जुन पासी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सलोन कोतवाली पुलिस को एक प्रार्थना पत्र सौंपा। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश के नेता प्रतिपक्ष और सांसद के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि लोकतंत्र में असहमति का अधिकार है, लेकिन मर्यादा और सम्मान की सीमाओं का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक मर्यादा और सम्मान की इस लड़ाई को मजबूती से जारी रखेगी। इस प्रदर्शन में धर्मेंद्र सिंह, तनवीर अहमद, आदिल, मनीष सिंह, मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र पांड़े और आनंद सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- 'चढ़ावा चोर - गद्दी छोड़' राम मंदिर में BJP-RSS ने 'चढ़ावा चोरी' कर देश के करोड़ों रामभक्तों की श्रद्धा से खिलवाड़ किया है- ये महापाप है। आज संसद परिसर में विपक्ष के सांसदों ने बेहद अनोखे तरीके से 'चढ़ावा चोरी' एवं क्षात्रों के आन्दोलन में पुलिस बर्बरता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। 📍 दिल्ली पराग प्रसाद रावत महासचिव अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच4
- पूर्व विधायक के विकास कार्य को लेकर खीरों की जनता ने क्या बोला सुनिए जरा.... वीडियो हुआ सोशल मिडिया में वायरल #voicebharat24 #reelsviralシ #viralreelsシ #facebookreels #reelsviral #रायबरेली #Harchandpur #RakeshSingh #raebareli पूर्व विधायक के विकास कार्य को लेकर खीरों की जनता ने क्या बोला सुनिए जरा.... वीडियो हुआ सोशल मिडिया में वायरल #voicebharat24 #reelsviralシ #viralreelsシ #facebookreels #reelsviral #रायबरेली #Harchandpur #RakeshSingh #raebareli1
- पूर्व प्रत्याशी अर्जुन पासी के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेसियों ने सलोन कोतवाली परिसर पहुंचकर भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी द्वारा सांसद राहुल गांधी पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर प्रार्थना पत्र दिया है पूर्व प्रत्याशी अर्जुन पासी के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेसियों ने सलोन कोतवाली परिसर पहुंचकर भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी द्वारा सांसद राहुल गांधी पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर प्रार्थना पत्र दिया है। सलोन कोतवाली पुलिस को कांग्रेसियों ने दिया प्रार्थना पत्र,भाजपा जिलाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग। 31:7:2026 को 11:30 सुबह कांग्रेस नेता पूर्व प्रत्याशी अर्जुन पासी के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेसियों ने सलोन कोतवाली परिसर पहुंचकर भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी द्वारा सांसद राहुल गांधी पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर प्रार्थना पत्र दिया है। वही सलोन पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही करने की मांग की है। इस दौरान भारी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता धर्मेंद्र सिंह तनवीर अहमद आदिल मनीष सिंह मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र पांड़े आनंद सिंह आदि तमाम कॉंग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- भाजपा जिला अध्यक्ष के खिलाफ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी ने सदर कोतवाली में तहरीर रायबरेली में भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धीलाल पासी के खिलाफ कांग्रेस ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी ने अपने एक दर्जन कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है,कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष सुरेश कुमार पासी ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि 30 जुलाई को हाथी पार्क स्थित धरना-प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी की तथा रायबरेली में प्रवेश नहीं करने देने की धमकी दी। तहरीर में इसे सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास बताते हुए विधिक कार्रवाई की मांग की गई है।1
- सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 'ग्रैंड पेरेंट्स डे' रायबरेली। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, रायबरेली में शुक्रवार को 'ग्रैंड पेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक श्री मोहित गुप्ता जी , प्रधानाचार्य श्री क्षितिज श्रीवास्तव जी तथा मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्री अतुल गुप्ता जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और उनके दादा-दादी के बीच स्नेह, सम्मान एवं पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मनमोहक गीत, रंगारंग नृत्य, भावपूर्ण कविताओं और प्रेरक नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित जनों का मन मोह लिया। बच्चों ने अपने दादा-दादी के साथ ग्रीटिंग कार्ड एवं फोटो फ्रेम तैयार कर उनके प्रति अपना स्नेह और सम्मान व्यक्त किया। दादा-दादी के लिए आयोजित कुर्सी दौड़, मेमोरी गेम तथा अन्य मनोरंजक प्रतियोगिताओं में सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों का विद्यालय परिवार ने गर्मजोशी से अभिनंदन किया। विद्यालय के निदेशक श्री मोहित गुप्ता जी ने कहा कि दादा-दादी बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण और संस्कारों के संवाहक होते हैं। उनके अनुभव, स्नेह और मार्गदर्शन से परिवार की मजबूत नींव तैयार होती है। प्रधानाचार्य श्री क्षितिज श्रीवास्तव जी ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन नई और पुरानी पीढ़ी के बीच आत्मीयता, संवाद और पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों के संवर्धन के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। मुख्य अतिथि श्री अतुल गुप्ता जी ने कहा कि दादा-दादी परिवार की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, आशीर्वाद और जीवन-मूल्य बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होते हैं। उन्होंने विद्यालय द्वारा भारतीय पारिवारिक संस्कृति और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के इस सराहनीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम के समापन पर सभी दादा-दादी को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर उल्लास, आत्मीयता और पारिवारिक स्नेह के भाव से सराबोर रहा।4