फांसी लगाकर युवती ने की आत्महत्या,अस्पताल में मायका-ससुराल पक्ष में विवाद पांडू:पलामू जिले के पांडु थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुडीखाड़ की रहने वाली 22 वर्षीय सुनीता कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मृतका के पति का नाम अंजन कुमार कुशवाहा बताया जा रहा है।घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में सुनीता को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही दोनों पक्षों के परिजन अस्पताल पहुंच गए।इसी दौरान गढ़वा सदर अस्पताल परिसर में मायका पक्ष और ससुराल पक्ष के बीच कहासुनी शुरू हो गई,जो धीरे-धीरे विवाद में बदल गई।बताया जा रहा है कि मायका पक्ष के कुछ लोगों ने ससुराल पक्ष के सदस्यों के साथ हल्की मारपीट भी की।स्थिति बिगड़ती देख ससुराल पक्ष के लोग वहां से निकल गए।इसके बाद मायका पक्ष के लोगों द्वारा फोन के माध्यम से घटना की जानकारी संबंधित लोगों को दी गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए गढ़वा नगर थाना से संपर्क स्थापित किया गया,जिसके बाद पुलिस की देखरेख में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतका के शव को अंतिम संस्कार के लिए वापस उसके गांव बुडीखाड़,थाना पांडु,पलामू भेज दिया गया।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

- Post by Anit tiwary1
- सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण लेते हुए1
- मनीष कश्यप डिजिटल रिसर्च प्लेटफॉर्म (Manish Kashyap Digital Research Platform) के माध्यम से डिजिटल कौशल और सोशल मीडिया मैनेजमेंट सिखाया जा रहा है, जिसकी शुरुआत 23 मार्च 2026 से हुई है। इस केंद्र में युवाओं को 'डिजिटल सेना' के रूप में तैयार करने, कंटेंट क्रिएशन, वीडियो एडिटिंग और डिजिटल मार्केटिंग से संबंधित व्यावहारिक ज्ञान दिया जा रहा है, ताकि आम आदमी को सक्षम बनाया जा सके। Facebook +3 मुख्य विवरण: उद्देश्य: युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर डिजिटल क्रांति से जोड़ना। कोर्स: डिजिटल मार्केटिंग, सोशल मीडिया के सही इस्तेमाल और कंटेंट निर्माण में विशेषज्ञता। पंजीकरण: जानकारी के लिए Facebook या Instagram पर 9128111234, 7091721235 पर संपर्क किया जा सकता है। Instagram अधिकतम रोजगार उन्मुख कौशल सीखने के लिए, क्या आप जानना चाहते हैं कि: क्या यह निःशुल्क है या इसके लिए कोई शुल्क (Fees) है? इस कोर्स की अवधि (Duration) कितनी है? क्या ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों क्लासेज उपलब्ध हैं?  11:09 Manish Kashyap Digital Research Platform से कैसे एक आम आदमी बन ...   Facebook·Manish Kasyap  5:16 यहीं से 23 मार्च को शुरू होगा मनीष कश्यप का डिजिटल क्लास। Join ...   Instagram·Manish Kasyap  8:44 मनीष कश्यप का Digital Sena की तैयारी शुरू... Exclusive Interview | Manish ...   YouTube·Bihar Tej Khabar मनीष कश्यप डिजिटल रिसर्च प्लेटफाॅर्म के क्लास की 23-March-26 को होगी शुरुआत। आप भी बन सकते हैं फेमस। 20 Mar 2026 — मनीष कश्यप डिजिटल रिसर्च प्लेटफाॅर्म के क्लास की 23-March-26 को होगी शुरुआत। आप भी बन सकते हैं फेमस। बस ये काम करिए देश का सबसे ज्यादा विकास होगा। मनीष कश्यप,1
- Post by Sunil singh1
- चिनियां थाना क्षेत्र के बेता गांव में बुधवार की रात 7:00 बजे बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। डंडई मुख्यालय निवासी 50 वर्षीय सफदर अंसारी एक भीषण मोटरसाइकिल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सफदर अंसारी रोज की तरह अपनी सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल से गांव-गांव घूमकर सब्जी बेचने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान बेता गांव स्थित पुलिया पर अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना खतरनाक था कि मौके पर मौजूद लोग सन्न रह गए। हालांकि गनीमत रही कि बाइक और सफदर अंसारी अलग-अलग गिर पड़े, जिससे एक और बड़ी अनहोनी टल गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को तत्काल चिनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और चिंता का माहौल है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मदद नहीं मिलती, तो हादसा और भी भयावह हो सकता था।1
- ज्ञान सागर पब्लिक आवासीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद यादव ने बताया कि हमारे यहां जवाहर नवोदय विद्यालय, नेतरहाट विद्यालय ,समेत विभिन्न विद्यालय का प्रवेश परीक्षा का अनुभवी शिक्षकों के द्वारा तैयारी कराई जाती है1
- विश्रामपुर नप मुख्यालय स्थित दर्जी मुहल्ला में बुधवार की शाम तकरीबन छः बजे अंजुमन इस्लामिया कमेटी की एक बैठक हुई। बैठक में कमेटी का पुनर्गठन व विस्तार पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता सैय्यद डॉ फैजुल होदा ने किया। बैठक में कमेटी का पुनर्गठन हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से मेहदी हसन को सदर तथा फारूक हवारी को कमेटी का सेक्रेटरी बनाया गया।1
- Post by Anit tiwary1
- Post by Sunil singh1