*बड़ेरी ग्राम में हर्षोल्लास का माहौल* जिला मुख्यालय जौनपुर से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित मड़ियाहूं तहसील के अंतर्गत बड़ेरी ग्राम सभा निवासी धीरेन्द्र सिंह ( सहायक लिपिक)(सेन्ट एन्थोनी कान्वेंट गर्ल्स इंटर कालेज प्रयागराज) की बड़ी सुपुत्री कुमारी रिचा सिंह ने प्रथम प्रयास में पीसीएस परीक्षा 2024 में नायब तहसीलदार के पद पर चयनित होकर रचा इतिहास। रिचा की प्रारंभिक शिक्षा ग्राम बड़ेरी में ही हुई उसके पश्चात हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा सेंट एंथोनी कान्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज प्रयागराज तथा बीएससी की परीक्षा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से व पोस्ट ग्रेजुएट की परीक्षा इलाहाबाद स्टेट यूनिवर्सिटी से पूर्ण करने के उपरांत सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में लग गई और अपने कड़ी मेहनत व लगन के बल पर बिना किसी कोचिंग संस्थान के सहयोग से छोटे भाई शिवम सिंह ( जेआरएफ अर्थशास्त्र)व मामा अवनीश सिंह ( सहायक अध्यापक कम्पोजिट विद्यालय तारा उमरी मुफ्तीगंज जौनपुर)के कुशल मार्गदर्शन में तथा माता पिता के आशिर्वाद व सहयोग से प्रथम प्रयास में ही पीसीएस परीक्षा 2024 में नायब तहसीलदार के पद पर चयनित होकर क्षेत्र एवं ज़िले का नाम रोशन किया।

- Post by The Live1
- Post by Rahat time's1
- Post by Suryaprakash maurya1
- Post by Anupam tiwari1
- Post by Amit Agrahari1
- जौनपुर के सुरेरी थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान महिला से कथित बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह सुरेरी थाने के मुख्य गेट के पास पुलिसकर्मीयो द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान एक युवक और उसके साथ मौजूद महिला परिजनों से कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद बढ़ने पर पुलिसकर्मियों द्वारा कथित रूप से अभद्रता की गई। वायरल वीडियो में महिला विरोध करती नजर आ रही है। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि जब महिला द्वारा घटना का वीडियो बनाया जाने लगा तो एक सिपाही आक्रोशित हो गया और उसने महिला के साथ मारपीट कर दी। हालांकि, हिंदुस्तान अखबार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की है। दोषी सिपाही को निलंबित कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।1
- Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ1
- Post by The Live1