मदर्स डे पर चंदवा क्रिएटिव अकैडमी में रंगारंग कार्यक्रम मदर्स डे पर चंदवा क्रिएटिव अकैडमी में रंगारंग कार्यक्रम मां के सम्मान में बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, महिलाओं की शिक्षा पर दिया गया जोर चंदवा। स्थानीय मेन रोड स्थित चंदवा क्रिएटिव अकैडमी में शनिवार को मदर्स डे के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने मां के प्रति अपने प्रेम, सम्मान और उनके योगदान को दर्शाते हुए कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने बताया कि मां घर से लेकर बाहर तक एक योद्धा की तरह परिवार के लिए समर्पित रहती हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के निदेशक डॉ. मनु गुप्ता ने महिलाओं की शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक मां के शिक्षित होने से पूरा परिवार और समाज शिक्षित होता है। उन्होंने अभिभावकों से विशेष रूप से बेटियों को शिक्षा देने की अपील की। विद्यालय की उपप्राचार्य अमृत कौर ने कहा कि महिला शिक्षा समाज निर्माण की सबसे मजबूत कड़ी है। जब एक महिला शिक्षित होती है तो पूरा परिवार शिक्षित होता है और शिक्षित परिवार से ही मजबूत समाज एवं देश का निर्माण संभव है। विद्यालय की शिक्षिका खुशी कुमारी ने कहा कि समाज की रूढ़िवादी सोच को खत्म करने के लिए शिक्षा बेहद जरूरी है। बच्चे अपनी मां का अनुकरण करते हैं, इसलिए महिलाओं का शिक्षित होना अनिवार्य है। वहीं शिक्षक रवि रंजन कुमार ने मां के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति होती हैं और उनके बिना जीवन अधूरा है। इस अवसर पर शिक्षिका राखी दास, रितु कुमारी, प्रीति पाठक, वर्षा कुमारी, सनिका वर्मा, निखिल वर्मा एवं मुस्कान सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने संयुक्त रूप से कहा कि विद्यालय में शिक्षक बच्चों के अभिभावक की तरह कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों, विशेषकर माताओं से बच्चों को सही दिशा देने की अपील की। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।

- लोहरदगा में पुलिस की कथित लापरवाही से सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की सुस्ती से सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था चरमरा गई है।1
- लोहरदगा के एसपी कोठी के पास शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार सफारी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।1
- लातेहार के चंदवा में मंदिर में मौली बांधकर जीवनयापन करने वाले एक युवक के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। आरोपियों ने उसकी चांदी की चेन और ₹300 छीन लिए, साथ ही गला दबाकर जान से मारने की भी कोशिश की। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।1
- लातेहार के पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह ने पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या की कड़ी निंदा की। उन्होंने इसे राजनीतिक हताशा और तृणमूल कांग्रेस की बौखलाहट का नतीजा बताते हुए केंद्र सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग की।1
- झारखंड के लातेहार में एक नन्हे भांजे का जन्मदिन मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर, पोस्ट के माध्यम से उसके लिए लोगों से अधिक से अधिक बधाईयां देने का आग्रह किया गया है।1
- लोहरदगा जिले के सेन्हा में एक हाइवा ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने तुरंत सड़क जाम कर अपना विरोध जताया, जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।1
- लातेहार में उपायुक्त ने 'दिशा' बैठक के निर्देशों के अनुपालन और विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने और आम जनता से जुड़ी योजनाओं में किसी भी लापरवाही के प्रति सख्त चेतावनी दी। उपायुक्त ने योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।1
- लोहरदगा में तेज रफ्तार के कारण हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। इस दुखद घटना से मृतक के परिवार में गहरा मातम छा गया है।1
- झारखंड के महुआडांड़ में निकोटिन युक्त गुटखा और जर्दा की बिक्री पर प्रशासन ने सख्त अल्टीमेटम जारी किया है। लातेहार फूड विभाग ने चेतावनी दी है कि नियम तोड़ने वाली दुकानों को सील कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1