logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*अंबाह में धूमधाम से मनाई गई डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती, निकला भव्य चल समारोह* अंबाह। 14 अप्रैल को डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में अंबाह नगर में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र रामनारायण सखवार एवं पूर्व विधायक सत्यप्रकाश सखवार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. अंबेडकर समन्वय समिति अंबाह के महामंत्री राम प्रसाद सखवार, अध्यक्ष रामकिशोर किरार एवं अंबाह नगर पालिका अध्यक्ष अंजलि जिनेश जैन द्वारा कोल्ड ड्रिंक एवं पानी का सहयोग प्रदान किया गया। वहीं मधुराज सिंह तोमर द्वारा जलपान वितरण किया गया तथा वृजकिशोर सखवार के द्वारा जलपान एवं भोजन की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत एक भव्य चल समारोह निकाला गया, जिसमें लगभग एक हजार से अधिक लोगों ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया। यह चल समारोह दौहरी रोड स्थित अंबेडकर पार्क से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः अंबेडकर पार्क में आकर संपन्न हुआ। समापन के बाद डॉ. आंबेडकर समन्वय समिति अंबाह, जिला मुरैना द्वारा प्रशस्ति प्रमाण पत्र वितरित किए गए, जिसमें शहरवासियों के योगदान की सराहना की गई। यह प्रशस्ति प्रमाण पत्र तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं पटवारी के हाथों से वितरित किए गए। इस आयोजन में विनोद सिंह तोमर उपाध्यक्ष इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन एवं उनकी टीम का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। साथ ही अंबाह टीआई वीरेंद्र सिंह कुशवाहा एवं पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग रहा, जिनके द्वारा पूरे चल समारोह को सुव्यवस्थित एवं नियंत्रित रखा गया, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ

3 hrs ago
user_Banti shrivas
Banti shrivas
अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • इतिहास इसका साक्षी है कि 1951 के आम चुनाव में दक्षिण मुंबई सीट पर उन्हें हराने के लिए पूरी ताकत झोंकी गई और बाद में भी उन्हें संसद में पहुंचने से रोकने के प्रयास किए गए। यह दर्शाता है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों और उनके नेतृत्व को कभी स्वीकार नहीं किया।
    1
    इतिहास इसका साक्षी है कि 1951 के आम चुनाव में दक्षिण मुंबई सीट पर उन्हें हराने के लिए पूरी ताकत झोंकी गई और बाद में भी उन्हें संसद में पहुंचने से रोकने के प्रयास किए गए।
यह दर्शाता है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों और उनके नेतृत्व को कभी स्वीकार नहीं किया।
    user_धर्मेंद्र जाटव अम्बाह विधानसभा
    धर्मेंद्र जाटव अम्बाह विधानसभा
    Political party office Morena, Madhya Pradesh•
    4 hrs ago
  • Post by Gyadeen Verma
    1
    Post by Gyadeen Verma
    user_Gyadeen Verma
    Gyadeen Verma
    Court reporter फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Pradesh Jpd News
    1
    Post by Pradesh Jpd News
    user_Pradesh Jpd News
    Pradesh Jpd News
    मुरैना, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya
    1
    Post by JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya
    user_JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya
    JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya
    मीडिया Morena, Madhya Pradesh•
    13 hrs ago
  • फतेहाबाद : संविधान शिल्पी भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा व उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर पंचायत क्षेत्र के आंबेडकर चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर नितिन वर्मा, आनंद गुप्ता , मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता, हरी सिंह कर्दम व अवकेश गोलस सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं पूज्यनीय भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक कमेटी द्वारा केक काटकर जयंती मनाई गई। इस दौरान, इंस्पेक्टर तरुण धीमान, इंस्पेक्टर अपराध राजवीर सिंह , पूर्व चेयरमैन शैलेश यादव,डॉ. रामसेवक अधवारिया, धर्मवीर कन्नौजिया, सुभाष चंद्र, राहुल प्रकाश, सुनील कुमार नीलम, मनोज कुमार मौर्य, जगदीश बाबू शेखर व मनोज कुमार उपस्थित रहे। ग्राम छोटी बसाई में भी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई, जहां पूर्व मंत्री राम सकल गुर्जर मुख्य रूप से मौजूद रहे। वहीं समाजवादी पार्टी द्वारा ताsपुरा, सिकरारा, रामपुर मीठपुरा व रामगढ़ समेत कई गांवों में बूथ स्तर पर जयंती मनाई गई। कस्बा फतेहाबाद में आयोजित कार्यक्रम में माल्यार्पण व केक काटकर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान विभिन्न दलों के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
    1
    फतेहाबाद : संविधान शिल्पी भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा व उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर पंचायत क्षेत्र के आंबेडकर चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर नितिन वर्मा, आनंद गुप्ता , मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता,  हरी सिंह कर्दम व अवकेश गोलस सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं पूज्यनीय भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक कमेटी द्वारा केक काटकर जयंती मनाई गई। इस दौरान, इंस्पेक्टर तरुण धीमान, इंस्पेक्टर अपराध राजवीर सिंह , पूर्व चेयरमैन शैलेश यादव,डॉ. रामसेवक अधवारिया, धर्मवीर कन्नौजिया, सुभाष चंद्र, राहुल प्रकाश, सुनील कुमार नीलम, मनोज कुमार मौर्य, जगदीश बाबू शेखर व मनोज कुमार उपस्थित रहे।
ग्राम छोटी बसाई में भी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई, जहां पूर्व मंत्री राम सकल गुर्जर मुख्य रूप से मौजूद रहे।
वहीं समाजवादी पार्टी द्वारा ताsपुरा, सिकरारा, रामपुर मीठपुरा व रामगढ़ समेत कई गांवों में बूथ स्तर पर जयंती मनाई गई। कस्बा फतेहाबाद में आयोजित कार्यक्रम में माल्यार्पण व केक काटकर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान विभिन्न दलों के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
    user_प्रदीप कुमार
    प्रदीप कुमार
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • धौलपुर आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेशभर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग द्वारा मिलावटखोरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। राज्य सरकार की मंशा अनुरूप “शुद्ध आहार, मिलावट पर वार” अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों के नियमित नमूने लिए जा रहे हैं। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा आयुक्त टी. शुभमंगला एवं जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीणा द्वारा गठित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने धौलपुर शहर स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार पर भी कार्रवाई करते हुए मिठाई का नमूना लिया गया। संबंधित प्रतिष्ठान को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 32 के तहत इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदम सिंह परमार ने बताया की जांच रिपोर्ट में मिलावट पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 को तहत कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया की मिलावट के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
    3
    धौलपुर आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेशभर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग द्वारा मिलावटखोरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। राज्य सरकार की मंशा अनुरूप “शुद्ध आहार, मिलावट पर वार” अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों के नियमित नमूने लिए जा रहे हैं। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा आयुक्त टी. शुभमंगला एवं जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीणा द्वारा गठित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
टीम ने धौलपुर शहर स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार पर भी कार्रवाई करते हुए मिठाई का नमूना लिया गया। संबंधित प्रतिष्ठान को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 32 के तहत इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया जा रहा है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदम सिंह परमार ने बताया की जांच रिपोर्ट में मिलावट पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 को तहत कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया की  मिलावट के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
    user_Shakeel Dholpur
    Shakeel Dholpur
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • Post by Pradesh Jpd News
    1
    Post by Pradesh Jpd News
    user_Pradesh Jpd News
    Pradesh Jpd News
    मुरैना, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Gyadeen Verma
    1
    Post by Gyadeen Verma
    user_Gyadeen Verma
    Gyadeen Verma
    Court reporter फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बैसाखी के पावन पर्व पर प्रताप नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने और गुरु साहिब का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वाहेगुरु जी से समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और मंगल भविष्य की कामना की।
    1
    बैसाखी के पावन पर्व पर प्रताप नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने और गुरु साहिब का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। 
वाहेगुरु जी से समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और मंगल भविष्य की कामना की।
    user_धर्मेंद्र जाटव अम्बाह विधानसभा
    धर्मेंद्र जाटव अम्बाह विधानसभा
    Political party office Morena, Madhya Pradesh•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.