24 को है बिहार में फ्लोर टेस्ट/सांसद शाम्भवी चौधरी ने कहा फ्लोर टेस्ट में जीत जाएगी सरकार। नई सरकार के गठन के बाद 24 अप्रैल को बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होना है इस पर संसद शांभवी चौधरी ने कहा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में फ्लोर टेस्ट होगा फूल बहुमत से फिर से एनडीए की सरकार बनेगी मेरी शुभकामनाएं हैं ईमानदारी के साथ विकास करेंगे। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के द्वारा महिला पर अभद्र टिप्पणियां की गई इस पर शांभवी चौधरी ने कहा कि बेहद आपत्तिजनक उन्होंने टिप्पणी की है इस से हर वर्ग की महिलाओं को अपमानित किया गया है पप्पू यादव के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए उन्हें सभी महिलाओं से क्षमा मांगनी चाहिए। वही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार लॉ एंड ऑर्डर और सरकार की खजाना खाली होने की बात कह रहे हैं इस पर शांभवी ने कहा कि बिहार का खजाना खाली नहीं हो रहा है तेजस्वी यादव गलत अफवाह फैला रहे हैं बिहार सरकार जनता के लिए काम कर रही है
24 को है बिहार में फ्लोर टेस्ट/सांसद शाम्भवी चौधरी ने कहा फ्लोर टेस्ट में जीत जाएगी सरकार। नई सरकार के गठन के बाद 24 अप्रैल को बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होना है इस पर संसद शांभवी चौधरी ने कहा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में फ्लोर टेस्ट होगा फूल बहुमत से फिर से एनडीए की सरकार बनेगी मेरी शुभकामनाएं हैं ईमानदारी के साथ विकास करेंगे। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के द्वारा महिला पर अभद्र टिप्पणियां की गई इस पर शांभवी चौधरी ने कहा कि बेहद आपत्तिजनक उन्होंने टिप्पणी की है इस से हर वर्ग की महिलाओं को अपमानित किया गया है पप्पू यादव के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए उन्हें सभी महिलाओं से क्षमा मांगनी चाहिए। वही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार लॉ एंड ऑर्डर और सरकार की खजाना खाली होने की बात कह रहे हैं इस पर शांभवी ने कहा कि बिहार का खजाना खाली नहीं हो रहा है तेजस्वी यादव गलत अफवाह फैला रहे हैं बिहार सरकार जनता के लिए काम कर रही है
- राजधानी पटना से एक अहम अपडेट सामने आ रहा है, जहां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक खबर को पुलिस ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है। 22 अप्रैल 2026 को कुछ सोशल मीडिया और यूट्यूब चैनलों पर यह दावा किया गया कि कदमकुआँ थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी की घटना हुई है। लेकिन इस मामले में पटना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने स्थानीय लोगों, स्कूल प्रशासन और छात्रा के परिजनों से पूछताछ की, जिसके बाद जो सच्चाई सामने आई, वह बिल्कुल अलग थी। जांच में पाया गया कि गोलम्बर के पास एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति राहगीरों पर ईंट-पत्थर फेंक रहा था। इसी दौरान स्कूल जा रही एक छात्रा डर गई थी। हालांकि, स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे सुरक्षित उसके घर पहुंचा दिया। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि छात्रा या उसके परिवार की ओर से किसी भी प्रकार की छेड़खानी की पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस ने साफ किया है कि वायरल खबर पूरी तरह से भ्रामक और गलत है।1
- बिहार डीजीपी की पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को सख्त चेतावनी ।यदि ड्यूटी कर्तव्य निर्वहन के दौरान रिल्स बनाया तो होगी करवाई।दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर फ्रेंड फॉलोवर्स बढ़ाने और लोकप्रियता हासिल करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आम लोगों द्वारा रिल्स शेयर करना ट्रेंड बन गया है इसी होड़ में बिहार पुलिस के कई पदाधिकारी व पुलिसकर्मी रिल्स बना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर देते है ।जिससे पुलिस की छबि धूमिल होती है ऐसे में बिहार पुलिस मुख्यालय डीजीपी विनय कुमार ने कड़ा रुख अपनाते हुए ऐसे 40 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों पर बड़ी अनुशासन हिनता को लेकर करवाई की है । वर्दी में सेल्फी लेना और रील बनाकर सोशल मीडिया पर चमकना बिहार के ऐसे चालीस पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया है DGP विनय कुमार के निर्देश पर AIG कल्याण ने ऐसे चालीस पुलिसकर्मियों और पुलिस पदाधिकारियों को चिन्हित कर कारवाई करने को लेकर संबंधित जिले के SP को पत्र लिखा है जिस जिले में इन पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति है बताते चले कि सबसे अधिक संख्या पटना पुलिस में तैनात पुलिसकर्मियों की है जो वर्दी की अवहेलना करते हुए वर्दी में रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे।जिसपर ये करवाई कि है ।2
- #पटना_सिटी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र स्थित जल्ला हनुमान मंदिर के पास बाहरी बेगमपुर सती चौड़ा मोहल्ले से लापता 10 वर्षीय बच्ची का शव एक बंद पड़े मकान से बरामद हुआ है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृत बच्ची की पहचान रौशनी कुमारी के रूप में हुई है। वह कल सुबह करीब 6 बजे स्कूल ड्रेस में घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिवार ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में बंद मकान से शव मिलने की खबर ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस, डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पूरे इलाके को घेरकर सबूत जुटाए जा रहे हैं और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और इस घटना के पीछे की सच्चाई जानने के लिए गहन छानबीन जारी है। #ApnaCityTakNews #PatnaCity #PatnaSahib #PatnaPolice #WaipasThana #Craime #मर्डर #VairlNews #Jallamandircraime #BrekingNews1
- पटना: राजधानी पटना के बाईपास थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 10 वर्षीय छात्रा का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। बच्ची का शव उसके घर से करीब 500 मीटर दूर एक गली से कंबल में लिपटा हुआ बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम (FSL) और डॉग स्क्वॉड को भी जांच में शामिल किया है। मृतका की पहचान रोशनी कुमारी के रूप में हुई है, जो बुधवार सुबह से लापता थी। इस घटना से इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। --- दूध देने निकली थी, फिर नहीं लौटी परिजनों के अनुसार, रोशनी बुधवार सुबह पड़ोस में दूध देने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिवार ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। करीब 24 घंटे बाद गुरुवार सुबह उसका शव एक गली में मिलने से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। --- परिजनों का बयान मृतका के पिता अनु यादव ने बताया कि बेटी सुबह दूध देने गई थी और फिर लापता हो गई। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी पर शक नहीं है, लेकिन बच्ची के साथ हुई घटना से वे पूरी तरह टूट चुके हैं। वहीं दादी ने बताया कि अगर उसे दूध देने नहीं भेजा जाता, तो शायद वह आज जिंदा होती। --- हत्या से पहले मारपीट की आशंका पुलिस के अनुसार, बच्ची के शरीर पर कई चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले उसके साथ मारपीट की गई। शव स्कूल यूनिफॉर्म में ही मिला है। फिलहाल पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ जारी है। मामले के जल्द खुलासे का दावा किया जा रहा है।1
- निशांत की यात्रा, 200 सीटों का टारगेट, बिहार में खुद डालेंगे डेरा... नीतीश के मन में आखिर क्या चल रहा? नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री की कुर्सी भले ही छोड़ दी हो, लेकिन बिहार की राजनीति पर अपना सियासी दबदबा बनाए रखना चाहते हैं. ऐसे में उन्होंने बेटे निशांत कुमार के साथ बिहार की यात्रा पर निकल रहे हैं तो दूसरी तरफ जेडीयू विधायकों को 200 सीटों का टारगेट दिया है. ऐसे में नीतीश कुमार के मन में क्या चल रहा है? बिहार की सियासत में नीतीश कुमार 20 साल तक मुख्यमंत्री रहे हैं. नीतीश दो दशक तक यू हीं सत्ता पर काबिज नहीं रहे बल्कि बिहार के सियासी नब्ज समझने की कला को भी बाखूबी समझते हैं. नीतीश ने भले ही मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ दी है, लेकिन बिहार की राजनीति पर अपनी पकड़ ढीली नहीं होने देना चाहते हैं. यही वजह है कि वो बहुत सधे हुए अंदाज और रणनीति के साथ सियासी गोटियां सेट करने में जुटे हैं? नीतीश कुमार अपने बेटे निशांत कुमार को सियासी पिच पर उतार दिया है. निशांत अब बिहार की यात्रा पर निकल रहे हैं तो नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद बनने के बाद भी बिहार में ही कैंप कर रखने की बात कह दी है. मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के साथ ही नीतीश कुमार ने जिस तरह से अपने दोनों डिप्टीसीएम और जेडीयू विधायक दल का चुनाव किया है, उसके जरिए बिहार में नए जातीय समीकरण की मजबूत नींव रखी है. यही नहीं उन्होंने अपने विधायकों से 200 सीटों पर फोकस करने का टारगेट सेट किया है. ऐसे में सवाल उठता है कि नीतीश कुमार के मन में आखिर चल क्या रहा है?1
- Post by N BHARAT NEWS 3651
- रूपसपुर पुलिस ने गुप्त सुचना पर थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से पटना पश्चिमी सिटी एस पी भानु प्रताप सिंह के निर्देश में गठित टीम ने मादक पदार्थ और विदेशी शराब के साथ दी लोगो को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी का नेतृत्व थानाध्यक्ष शशी भूषण सिंह ने किया।1
- "पटना से दिल दहला देने वाली खबर… 10 साल की मासूम रौशनी कुमारी की बेरहमी से हत्या… पटना सिटी के सती चौड़ा इलाके में बुधवार सुबह बच्ची घर के पास दूध देने निकली… लेकिन वापस घर नहीं लौटी… परिजनों ने तलाश शुरू की, पूरी रात खोजबीन के बाद… गुरुवार सुबह एक सुनसान गली में कंबल में लिपटी मिली मासूम की लाश… शरीर पर गहरे चोट के निशान बयां कर रहे हैं दरिंदगी की हद… पुलिस जांच में जुटी है, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं… अब बड़ा सवाल— क्या राजधानी में मासूम सुरक्षित हैं?"1