logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दो महीनों में माइनिंग से मिला करीब 71 करोड़ 36 लाख का राजस्व - अवैध माइनिंग को लेकर प्रशासन कर रहा लगातार कार्यवाही चरखी दादरी, 25 अगस्त। एसडीएम डा विरेन्द्र व आशीष सांगवान ने लघु सचिवालय के हाल में जिला में हो रहे अवैध खनन की रोकथाम के लिए जिला खनन समिति की बैठक ली। बैठक में पुलिस, खनन, आरटीओ व फोरेस्ट विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अवैध खनन की गतिविधियों पर नजर रखें और निरंतर चेकिंग कर अवैध खनन पर रोक लगाएं। सरकार को माइनिंग से दो माह के दौरान 71 करोड़ 36 लाख 14 हजार 836 रूपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। बैठक में अधिकारियों ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि अवैध खनन पर रोक लगाएं। ऐसे में प्रशासन के संबंधित विभागों के अधिकारियों का दायित्व बनता है कि वे अवैध खनन रोकने में अपनी ड्यूटी अच्छी तरह से निभाएं। सभी संबंधित विभागों के अधिकारी यदि आपसी तालमेल से कार्य करें तो अवश्य ही अवैध खनन पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध खनन में पकड़े गए वाहनों के चालान कर उन्हें जब्त किया जाए और वाहन मालिकों के खिलाफ भी उचित कार्यवाही अमल में लाई जाए। इसी प्रकार फर्जी ई-रवाना की पूरी जांच की जाए और अवैध खनन में संलिप्त व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर अवश्य दर्ज कर वाहन को जब्त किया जाए। उन्होंने कहा कि अवैध खनन में पकड़े गए व्यक्ति व वाहन के सभी दस्तावेज अच्छी तरह चेक कर लें ताकि सही दस्तावेज न होने पर उसके खिलाफ कार्यवाही करने में किसी प्रकार की परेशानी न हों। समीक्षा बैठक में असिस्टेंट माईनिंग इंजीनियर अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में खनन गतिविधियों में सरकार को  जुलाई व अगस्त माह में 71 करोड 36 लाख 14 हजार 826 रूपए का राजस्व प्राप्त हुआ है और अवैध खनन व अवैध खनिज परिवहन गतिविधियों में संलिप्त 11 वाहनों को सीज किया गया। वर्तमान में जिले में 7 माइनिंग चालू हैं। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि अवैध खनन से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। अपने-अपने क्षेत्र में नियमित गस्त करें व पूर्ण रूप से अवैध खनन पर पाबंदी लगाए और पकड़े गए वाहनों के चालान कर सख्त कार्यवाही अमल में लाए। जिस विभाग के अधिकारी अवैध खनन में लिप्त वाहन को पकड़ते है, उस वाहन के खिलाफ विभाग के नियमों के अनुसार चालान करें। जब भी अवैध खनन में लिप्त वाहन का चालान किया जाए तो उसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को अवश्य दें और उसकी जानकारी उनके कार्यालय में भी भिजवाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी संवेदनशील नाकों पर पुलिस फोर्स बढ़ाई जाए। इसके साथ-साथ मोबाइल टीम की गतिविधियों को भी बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपसी तालमेल की कमी है उसे दूर कर एक दूसरे अधिकारी को सहयोग करें और बैठक में आने से पूर्व सभी पुलिस अधिकारी अपने अपने क्षेत्र से संबंधित जानकारी के साथ आए ताकि तथ्यों की सही व सटीक जानकारी मिल सकें। संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करें और अपने कार्य में किसी प्रकार की कोताही बरतें। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे खनन से जुड़े मामलों की रिपोर्ट सही तथ्यों के आधार पर भेजे। उन्होंने प्रदूषण व सेल्स टैक्स विभाग को भी बंद पड़े स्टोन क्रेशरों/ स्क्रीन प्लांटों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करने के आदेश दिए। संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी यदि आपसी तालमेल से कार्य करें तो काफी हद तक अवैध खनन को रोका जा सकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि स्टोन क्रेशर के स्टाफ आदि की नियमित जांच की जाए। इस दौरान डीएसपी धीरज, सजय यादव, हेमंत पारिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। --------

1 hr ago
user_PPT News
PPT News
रिपोर्टर दादरी, चरखी दादरी, हरियाणा•
1 hr ago
f85bc1ed-f474-4f73-8bc2-5d59dbc894b1

दो महीनों में माइनिंग से मिला करीब 71 करोड़ 36 लाख का राजस्व - अवैध माइनिंग को लेकर प्रशासन कर रहा लगातार कार्यवाही चरखी दादरी, 25 अगस्त। एसडीएम डा विरेन्द्र व आशीष सांगवान ने लघु सचिवालय के हाल में जिला में हो रहे अवैध खनन की रोकथाम के लिए जिला खनन समिति की बैठक ली। बैठक में पुलिस, खनन, आरटीओ व फोरेस्ट विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अवैध खनन की गतिविधियों पर नजर रखें और निरंतर चेकिंग कर अवैध खनन पर रोक लगाएं। सरकार को माइनिंग से दो माह के दौरान 71 करोड़ 36 लाख 14 हजार 836 रूपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। बैठक में अधिकारियों ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि अवैध खनन पर रोक लगाएं। ऐसे में प्रशासन के संबंधित विभागों के अधिकारियों का दायित्व बनता है कि वे अवैध खनन रोकने में अपनी ड्यूटी अच्छी तरह से निभाएं। सभी संबंधित विभागों के अधिकारी यदि आपसी तालमेल से कार्य करें तो अवश्य ही अवैध खनन पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध खनन में पकड़े गए वाहनों के चालान कर उन्हें जब्त किया जाए और वाहन मालिकों के खिलाफ भी उचित कार्यवाही अमल में लाई जाए। इसी प्रकार फर्जी ई-रवाना की पूरी जांच की जाए और अवैध खनन में संलिप्त व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर अवश्य दर्ज कर वाहन को जब्त किया जाए। उन्होंने कहा कि अवैध खनन में पकड़े गए व्यक्ति व वाहन के सभी दस्तावेज अच्छी तरह चेक कर लें ताकि सही दस्तावेज न होने पर उसके खिलाफ कार्यवाही करने में किसी प्रकार की परेशानी न हों। समीक्षा बैठक में असिस्टेंट माईनिंग इंजीनियर अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में खनन गतिविधियों में सरकार को  जुलाई व अगस्त माह में 71 करोड 36 लाख 14 हजार 826 रूपए का राजस्व प्राप्त हुआ है और अवैध खनन व अवैध खनिज परिवहन गतिविधियों में संलिप्त

fdcc3cc1-84f3-4b2d-a28b-9553bb595299

11 वाहनों को सीज किया गया। वर्तमान में जिले में 7 माइनिंग चालू हैं। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि अवैध खनन से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। अपने-अपने क्षेत्र में नियमित गस्त करें व पूर्ण रूप से अवैध खनन पर पाबंदी लगाए और पकड़े गए वाहनों के चालान कर सख्त कार्यवाही अमल में लाए। जिस विभाग के अधिकारी अवैध खनन में लिप्त वाहन को पकड़ते है, उस वाहन के खिलाफ विभाग के नियमों के अनुसार चालान करें। जब भी अवैध खनन में लिप्त वाहन का चालान किया जाए तो उसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को अवश्य दें और उसकी जानकारी उनके कार्यालय में भी भिजवाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी संवेदनशील नाकों पर पुलिस फोर्स बढ़ाई जाए। इसके साथ-साथ मोबाइल टीम की गतिविधियों को भी बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपसी तालमेल की कमी है उसे दूर कर एक दूसरे अधिकारी को सहयोग करें और बैठक में आने से पूर्व सभी पुलिस अधिकारी अपने अपने क्षेत्र से संबंधित जानकारी के साथ आए ताकि तथ्यों की सही व सटीक जानकारी मिल सकें। संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करें और अपने कार्य में किसी प्रकार की कोताही बरतें। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे खनन से जुड़े मामलों की रिपोर्ट सही तथ्यों के आधार पर भेजे। उन्होंने प्रदूषण व सेल्स टैक्स विभाग को भी बंद पड़े स्टोन क्रेशरों/ स्क्रीन प्लांटों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करने के आदेश दिए। संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी यदि आपसी तालमेल से कार्य करें तो काफी हद तक अवैध खनन को रोका जा सकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि स्टोन क्रेशर के स्टाफ आदि की नियमित जांच की जाए। इस दौरान डीएसपी धीरज, सजय यादव, हेमंत पारिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। --------

More news from हरियाणा and nearby areas
  • 26 August 2026 Haryana News: Haryana Ki Taja Khabar Mukhya Samachar Haryana Daily News
    1
    26 August 2026 Haryana News: Haryana Ki Taja Khabar Mukhya Samachar Haryana Daily News
    user_PPT News
    PPT News
    रिपोर्टर दादरी, चरखी दादरी, हरियाणा•
    1 hr ago
  • महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों की कमी।रात और डॉक्टर डेपुटेशन पर भेजें। महेंद्रगढ़, हरियाणा, रेवाडी समाचारl
    1
    महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों की कमी।रात और डॉक्टर डेपुटेशन पर भेजें।
महेंद्रगढ़, हरियाणा, रेवाडी समाचारl
    user_Haryana  breaking news
    Haryana breaking news
    Local News Reporter महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • गुरुग्राम में जलभराव को लेकर शैलजा भाटिया ने सांसद राव इंद्रजीत सिंह से मांगा जवाब गुरुग्राम में जलभराव को लेकर शैलजा भाटिया ने सांसद राव इंद्रजीत सिंह से मांगा जवाब गुरुग्राम जलभराव, गुरुग्राम बारिश, गुरुग्राम में बाढ़, शैलजा भाटिया, राव इंद्रजीत सिंह, सांसद राव इंद्रजीत, गुरुग्राम सांसद, जलभराव की समस्या, गुरुग्राम की सड़कें, गुरुग्राम बारिश का पानी, गुरुग्राम न्यूज़, हरियाणा न्यूज़, गुरुग्राम लेटेस्ट न्यूज़, कांग्रेस, कांग्रेस नेता, शैलजा भाटिया बयान, गुरुग्राम राजनीति, गुरुग्राम प्रशासन, जल निकासी व्यव्स्था #Gurugram #Gurgaon #GurugramNews #GurgaonNews #Waterlogging #GurugramRain #ShailjaBhatia #RaoInderjitSingh #RaoInderjit #Congress #HaryanaNews #GurugramPolitics #RainInGurugram #जलभराव #गुरुग्राम #शैलजाभाटिया #रावइंद्रजीतसिंह #हरियाणान्यूज़ #गुरुग्रामन्यूज़
    1
    गुरुग्राम में जलभराव को लेकर शैलजा भाटिया ने सांसद राव इंद्रजीत सिंह से मांगा जवाब

गुरुग्राम में जलभराव को लेकर शैलजा भाटिया ने सांसद राव इंद्रजीत सिंह से मांगा जवाब
गुरुग्राम जलभराव, गुरुग्राम बारिश, गुरुग्राम में बाढ़, शैलजा भाटिया, राव इंद्रजीत सिंह, सांसद राव इंद्रजीत, गुरुग्राम सांसद, जलभराव की समस्या, गुरुग्राम की सड़कें, गुरुग्राम बारिश का पानी, गुरुग्राम न्यूज़, हरियाणा न्यूज़, गुरुग्राम लेटेस्ट न्यूज़, कांग्रेस, कांग्रेस नेता, शैलजा भाटिया बयान, गुरुग्राम राजनीति, गुरुग्राम प्रशासन, जल निकासी व्यव्स्था 
#Gurugram #Gurgaon #GurugramNews #GurgaonNews #Waterlogging #GurugramRain #ShailjaBhatia #RaoInderjitSingh #RaoInderjit #Congress #HaryanaNews #GurugramPolitics #RainInGurugram #जलभराव #गुरुग्राम #शैलजाभाटिया #रावइंद्रजीतसिंह #हरियाणान्यूज़ #गुरुग्रामन्यूज़
    user_Dainik news Haryana live
    Dainik news Haryana live
    Local News Reporter महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    14 hrs ago
  • महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल का CMO ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश डिलीवरी वार्ड में बेड की कमी दूर करने के लिए ग्राउंड फ्लोर पर तैयार होगा नया डिलीवरी पॉइंट
    1
    महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल का CMO ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश डिलीवरी वार्ड में बेड की कमी दूर करने के लिए ग्राउंड फ्लोर पर तैयार होगा नया डिलीवरी पॉइंट
    user_Bolti Awaaz news
    Bolti Awaaz news
    Local News Reporter नहर कॉलोनी, महेंद्रगढ़•
    16 hrs ago
  • कैंपस में पुलिस और छात्रों के बीच तगड़ी झड़प. कई छात्र और कई पुलिसवाले घायल हुए आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय कैंपस में पुलिस और छात्रों के बीच तगड़ी झड़प हो गई. पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो छात्रों ने भी पुलिस के जवानों की पिटाई कर दी. कई छात्र और कई पुलिसवाले घायल हुए हैं. अबतक ये आंदोलन शांतिपूर्ण दिख रहा था लेकिन आज हुई हिंसा चिंतित करती है.
    1
    कैंपस में पुलिस और छात्रों के बीच तगड़ी झड़प. कई छात्र और कई पुलिसवाले घायल हुए 
आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय कैंपस में पुलिस और छात्रों के बीच तगड़ी झड़प हो गई. पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो छात्रों ने भी पुलिस के जवानों की पिटाई कर दी. कई छात्र और कई पुलिसवाले घायल हुए हैं. अबतक ये आंदोलन शांतिपूर्ण दिख रहा था लेकिन आज हुई हिंसा चिंतित करती है.
    user_Geetanshu
    Geetanshu
    Media company रोहतक, रोहतक, हरियाणा•
    19 min ago
  • रोहतक में हड़ताल का 20वां दिन: पार्षद प्रवीण कौशिक बोले अगर समय रहते सफाई न हुई त रोहतक में हड़ताल का 20वां दिन: पार्षद प्रवीण कौशिक बोले अगर समय रहते सफाई न हुई तो महामारी फैलने का खतरा
    1
    रोहतक में हड़ताल का 20वां दिन: पार्षद प्रवीण कौशिक बोले अगर समय रहते सफाई न हुई त
रोहतक में हड़ताल का 20वां दिन: पार्षद प्रवीण कौशिक बोले अगर समय रहते सफाई न हुई तो महामारी फैलने का खतरा
    user_Digital Bhoomi
    Digital Bhoomi
    पत्रकार रोहतक, रोहतक, हरियाणा•
    12 hrs ago
  • सीहमा बैंक में क्या चल रहा है? अधिकारी पर गंभीर आरोप, किसान नेता अजीत यादव का बड़ा खुलासा सिहमा कापरेटिव बैंक के प्रबंधक पर गमन का आरोप किसान नेता ने की अधिकारियों से बात सीहमा कोऑपरेटिव बैंक, सीहमा सहकारी बैंक, बैंक अधिकारी, धोखाधड़ी का आरोप, बैंक में अनियमितता, अटेली खबर, सीहमा गांव, अटेली खंड, किसान नेता अजीत यादव, अजीत यादव बयान, सहकारी बैंक विवाद, बैंक अधिकारियों पर आरोप, हरियाणा न्यूज, महेंद्रगढ़ न्यूज, नारनौल न्यूज, ग्रामीणों का आरोप, किसान नेता, सीहमा समाचार #सीहमा #सीहमा_कोऑपरेटिव_बैंक #कोऑपरेटिव_बैंक #बैंक_अधिकारी #धोखाधड़ी #अटेली #अटेली_न्यूज #सीहमा_न्यूज #अजीत_यादव #किसान_नेता #महेंद्रगढ़ #नारनौल #हरियाणा_न्यूज #ग्रामीण_खबर #सहकारी_बैंक #बैंक_विवाद #NCRSamachar #HaryanaNews #AteliNews #SehmaNews
    1
    सीहमा बैंक में क्या चल रहा है? अधिकारी पर गंभीर आरोप, किसान नेता अजीत यादव का बड़ा खुलासा

सिहमा कापरेटिव बैंक के प्रबंधक पर गमन का आरोप 

किसान नेता ने की अधिकारियों से बात
सीहमा कोऑपरेटिव बैंक, सीहमा सहकारी बैंक, बैंक अधिकारी, धोखाधड़ी का आरोप, बैंक में अनियमितता, अटेली खबर, सीहमा गांव, अटेली खंड, किसान नेता अजीत यादव, अजीत यादव बयान, सहकारी बैंक विवाद, बैंक अधिकारियों पर आरोप, हरियाणा न्यूज, महेंद्रगढ़ न्यूज, नारनौल न्यूज, ग्रामीणों का आरोप, किसान नेता, सीहमा समाचार
#सीहमा #सीहमा_कोऑपरेटिव_बैंक #कोऑपरेटिव_बैंक #बैंक_अधिकारी #धोखाधड़ी #अटेली #अटेली_न्यूज #सीहमा_न्यूज #अजीत_यादव #किसान_नेता #महेंद्रगढ़ #नारनौल #हरियाणा_न्यूज #ग्रामीण_खबर #सहकारी_बैंक #बैंक_विवाद #NCRSamachar #HaryanaNews #AteliNews #SehmaNews
    user_Dainik news Haryana live
    Dainik news Haryana live
    Local News Reporter महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    22 hrs ago
  • रघुनाथपुरा में घर में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी रघुनाथपुरा में घर में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी रघुनाथपुरा। क्षेत्र में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब घर में एक 65 वर्षीय महिला मृत अवस्था में मिली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। मृतका की पहचान कमला पत्नी जगनाराम, उम्र 65 वर्ष, निवासी रघुनाथपुरा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव को सूरजगढ़ सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है और महिला के इस कदम के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।
    1
    रघुनाथपुरा में घर में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
रघुनाथपुरा में घर में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
रघुनाथपुरा। क्षेत्र में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब घर में एक 65 वर्षीय महिला मृत अवस्था में मिली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की।
मृतका की पहचान कमला पत्नी जगनाराम, उम्र 65 वर्ष, निवासी रघुनाथपुरा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को नीचे उतरवाया।
पुलिस ने शव को सूरजगढ़ सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है और महिला के इस कदम के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।
    user_खबर आस पास झुंझुनूं
    खबर आस पास झुंझुनूं
    Local News Reporter सूरजगढ़, झुंझुनू, राजस्थान•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.