गया कॉलेज गया में व्याप्त भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच एवं जांच प्रतिवेदन सार्वजनिक करने की मांग को लेकर ए बी वी पी का प्रदर्शन l प्रेस विज्ञप्त गया, 30 जुलाई। आज गया कॉलेज, गया के एकता भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के छात्र नेताओं ने गया कॉलेज में व्याप्त भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं एवं प्रशासनिक अव्यवस्था के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया तथा बिहार सरकार के माननीय मंत्री एवं मगध विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति के समक्ष महाविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने तथा सभी लंबित जांच प्रतिवेदनों को सार्वजनिक करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं के विरोध को देखते हुए बिहार सरकार के माननीय मंत्री एवं मगध विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति ने छात्र प्रतिनिधियों से वार्ता की। उन्होंने परिषद के प्रतिनिधियों द्वारा सौंपे गए मांग-पत्र को गंभीरता से सुनते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। एबीवीपी के जिला संयोजक विनायक कुमार ने कहा कि गया कॉलेज, गया आज भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और प्रशासनिक विफलताओं का केंद्र बन चुका है। शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ करने के बजाय महाविद्यालय में ठेकेदारी व्यवस्था को बढ़ावा दिया जा रहा है। विकास कार्यों, निर्माण कार्यों एवं वित्तीय मामलों में नियम-कानूनों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। छात्र-छात्राओं को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, महिला एवं पुरुष छात्रावास बदहाल स्थिति में हैं, जबकि महाविद्यालय प्रशासन छात्रों की समस्याओं के समाधान के बजाय अन्य कार्यों में व्यस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि महाविद्यालय में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है तथा दोषियों को संरक्षण दिया जा रहा है। कॉलेज मंत्री चंदन शर्मा ने कहा कि छात्र आंदोलन को दबाने के उद्देश्य से महाविद्यालय परिसर में बाहरी तत्वों को बुलाया गया, जिन्होंने छात्र नेताओं एवं विद्यार्थियों को डराने-धमकाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि छात्रहित की आवाज को झूठे मुकदमों, धमकियों अथवा बाहुबल के माध्यम से दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है। एबीवीपी ऐसे किसी भी दबाव में आने वाली नहीं है और छात्रहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर संघर्ष करती रहेगी। एबीवीपी ने बिहार सरकार एवं मगध विश्वविद्यालय प्रशासन से निम्नलिखित मांगों पर अविलंब कार्रवाई करने की मांग की— 1. गया कॉलेज, गया में विगत तीन वर्षों के आय-व्यय, विकास कार्यों एवं वित्तीय लेन-देन की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाए। 2. महाविद्यालय के विभिन्न विभागों की राशि का अन्य मदों में किए गए व्यय एवं स्थानांतरण की जांच कराई जाए तथा वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाए। 3. विगत तीन वर्षों में हुए सभी टेंडर, निर्माण एवं विकास कार्यों की गुणवत्ता, निविदा प्रक्रिया एवं भुगतान की जांच किसी स्वतंत्र समिति से कराई जाए तथा दोषियों पर कार्रवाई की जाए। 4. गया कॉलेज से संबंधित सभी लंबित जांच प्रतिवेदन एवं जांच समितियों की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए तथा उन पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। 5. वर्षों से लंबित प्रशासनिक एवं वित्तीय मामलों की जांच के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर उच्चस्तरीय समिति गठित की जाए। 6. महाविद्यालय में व्यावसायिक (Vocational) एवं प्रोफेशनल (Professional) पाठ्यक्रमों में नामांकन शीघ्र प्रारंभ कराया जाए तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाए। 7. महिला एवं पुरुष छात्रावासों का शीघ्र जीर्णोद्धार कर सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। 8. छात्र-छात्राओं की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु स्थायी छात्र शिकायत निवारण प्रकोष्ठ को प्रभावी रूप से संचालित किया जाए। 9. गया कॉलेज के खेल भवन को पुनः महाविद्यालय को हस्तांतरित किया जाए तथा खिलाड़ियों के लिए आधुनिक खेल सामग्री एवं प्रशिक्षण की समुचित व्यवस्था की जाए। 10. महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा हेतु पर्याप्त सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति, सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। 11. गया कॉलेज में प्लेसमेंट सेल को पूर्णतः सक्रिय किया जाए तथा प्रत्येक विभाग में प्रतिवर्ष रोजगार मेले एवं कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन कराया जाए। 12. छात्राओं के लिए पर्याप्त एवं स्वच्छ शौचालय, शुद्ध पेयजल, सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। 13. गया कॉलेज के बी.एड. विभाग को शीघ्र नवनिर्मित भवन में स्थानांतरित कर शैक्षणिक गतिविधियों का सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जाए। 14. प्राचार्य, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति बायोमेट्रिक प्रणाली से सुनिश्चित की जाए तथा शिक्षण कार्य की सतत निगरानी की जाए। 15. विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं संचालित हों तथा उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू की जाए। 16. महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, इंटरनेट, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं एवं अन्य शैक्षणिक संसाधनों को सुदृढ़ किया जाए। 17. विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर सभी प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए आवश्यक सूचनाएं समय-समय पर सार्वजनिक की जाएं। 18. महाविद्यालय में भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं की शिकायतों के लिए स्वतंत्र शिकायत तंत्र स्थापित किया जाए, जिससे छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण हो सके। 19. राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप कौशल विकास, रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण, इंटर्नशिप एवं उद्योग-शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा दिया जाए। 20. छात्रहित से जुड़े सभी निर्णयों में विद्यार्थियों के प्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर पारदर्शी एवं उत्तरदायी प्रशासन सुनिश्चित किया जाए। अंत में एबीवीपी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि गया कॉलेज, गया में व्याप्त भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं एवं छात्रहित से जुड़े इन गंभीर मुद्दों पर शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं की गई तथा लंबित जांच रिपोर्टों को सार्वजनिक नहीं किया गया, तो विद्यार्थी परिषद छात्रहित में व्यापक एवं चरणबद्ध लोकतांत्रिक आंदोलन चलाने के लिए बाध्य होगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन एवं महाविद्यालय प्रशासन की होगी। इस दौरान विनायक सिंह,आदित्य मिश्रा,चन्दन शर्मा,निखिल सिंह,शूर्य प्रताप सिंह, अमन शर्मा, बालमुकुंद शर्मा, आदर्श गुप्ता, रितिक सिंह, सोनिया कुमारी,रिशु सिंह आदि मौजूद थे.

- वोट डालते ही सांसद रविशंकर प्रसाद का बड़ा दावा—'बांकीपुर में ऐतिहासिक जीत हमारी तय!'" #BankipurByElection #RaviShankarPrasad #Bankipur #BiharPolitics #BiharElection #ByPoll2026 #Patna #BJP #ElectionUpdate #BreakingNews #BiharNews #Trending #Viral #NewsUpdate #HindiNews1
- सत्यमेव जयते’ के संकल्प के साथ विकास वैभव ने बेगूसराय केस में दिलाई न्याय की उम्मीद1
- पवित्र सावन माह का हुआ आगाज, मंदिरों में भोलेनाथ के जयकारे गूंजने लगे। बिहार: नवादा खबर। पवित्र सावन माह 30 जुलाई 2026 गुरुवार से आगाज हो गया है। मंदिरों शिवालयों में पूजा अर्चना एवं जलाअभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का भीड़ उमड़ने लगे हैं। श्रद्धालुओं, शिव भक्तों ने कांवर लेकर शिव भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए बाबा नगरिया देवघर जाने का सिलसिला जारी हो गया है । हिसुआ प्रखंड के तहत मंझवे में गुरुवार को नेशनल हाईवे 82 से कांवरियां संघ ने वाहनों से गयाजी की ओर से बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर जाते देखा गया है ।1
- गया: गया स्थित मोक्षधाम में बुधवार को सीमा सुरक्षा बल (BSF) के कमांडेंट स्वर्गीय प्रभाकर भारती को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। छत्तीसगढ़ के रायपुर में ड्यूटी पर जाने के दौरान आए हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था। अतरी विधानसभा क्षेत्र के दुंडीचक गांव निवासी स्व. प्रभाकर भारती का जीवन राष्ट्रसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और अदम्य साहस का प्रतीक रहा। उन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ किया। उनका असामयिक निधन न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र और देश के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर मानपुर स्थित आवास पर पहुंचा, जहां अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, मित्र, सेना, बीएसएफ तथा जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उन्हें पूरे सम्मानपूर्वक अंतिम सलामी दी गई। इसके बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। देशसेवा के प्रति उनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को याद करते हुए उपस्थित लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। मोक्षधाम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्व. प्रभाकर भारती का जीवन यह संदेश देता है कि "कर्म ही पूजा है।" राष्ट्र और समाज के प्रति उनका समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा तथा आने वाली पीढ़ियों को देशसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।1
- एजाज अली मुन्ना का दावा- कांग्रेस कार्यक्रमों का बहिष्कार करते थे प्रभाकर झा, कार्रवाई की उठाई मांग आज दिनांक-30-07-2026 को एजाज अली मुन्ना कोंग्रेसी नेता ने कहा हैं की प्रभाकर झा द्वारा एजाज अली मुन्ना को कांग्रेस पार्टी से निष्कासित किया गया जिसका कड़ा विरोध करते हैं की प्रभाकर झा, कमरुज्जामा, प्रो इल्यास, रामनरेश सिंह, श्रीमती आभा देवी, श्री सतीश कुमार उर्फ़ मंतन सिंह अध्यक्ष काल मे कांग्रेस पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रम एवं महापुरुष पुण्यतिथि एवं जन्मतिथि 15 अगस्त और 26 जनवरी किसी भी कार्यक्रम मे प्रभाकर झा को सुचना देने पर भी शामिल नहीं होते थे बल्कि ये भाजपा के सांसद के साथ प्रचार प्रसार मे घूमते थे एवं सभा मे भाग लेते थे ज़ब माननीय श्री राहुल गाँधी जी भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर से कन्याकुमारी तक 4000 हजार किलो यात्रा के लिए श्री सतीश कुमार अध्यक्ष के नेतृत्व मे एजाज अली मुन्ना को भारत जोड़ो यात्रा का सह मंत्री बनाया गया और नवादा से 200 कार्यकर्त्ता मंतन सिंह के अध्यता मे शामिल हुए एजाज अली मुन्ना को भारत जोड़ो यात्रा मे शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओ को सुचना एवं भेजनें का आदेश दिया गया और नवादा से लोग गए ज़ब नविन पासवान भारत जोड़ो यात्रा से लौटे सद्भावना से होते हुए अम्बेडकर जी एवं भगत सिंह के मूर्तियां पर माला अर्पित करते हुए कोंग्रेस कार्यलय मे भब्य समारोह किया गया सतीश कुमार के आदेशानुसार उस कार्यक्रम मे प्रभाकर झा शामिल नहीं हुआ एवं दूसरी बार नवादा जिला श्री राहुल जी के कार्यक्रम पर कई परवेक्षक नवादा आये और राहुल जी का कार्यक्रम सफल हुआ एजाज अली मुन्ना मुस्लिम चौक पर राहुल जी का भव्य स्वागत किया अन्य कार्यकर्त्ता भी जगह जगह पर स्वगात किया ये कार्यक्रम सतीश जी के अध्यता मे हुआ उस कार्यक्रम मे भी प्रभाकर झा कार्यक्रम का भविष्कार किया और ज़ब माननीय अखिलेश प्रसाद सिंह मंदार पर्वत से भारत जोड़ो यात्रा पटना तक किये उसमे भी प्रभाकर झा कार्यक्रम का बहिष्कार करते हुए यह कहा की इस कांग्रेस मे किसी भी कार्यक्रम मे शामिल नहीं होना हैं मै भी एजाज अली मुन्ना भी प्रभाकर झा को कई बार भाजपा के सांसद के साथ समारोह मे भाग लेते हुए देखा और उन्हें टोका ऐसे लोग को जयशंकर पाठक ने अनुशंसा कर अध्यक्ष बना दिया गया भाजपाई को माननीय श्री राहुल गाँधी जी से श्री मलिका खड़गे अर्जुन, डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह, तारिक अनवर से मांग करते हैं की प्रभाकर झा को कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष से हटाया जाय ये भाजपाई के दलाल हैं एजाज अली मुन्ना1
- दो अलग-अलग मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार1