कांवड़ मेला-2026 के दौरान गंगा घाटों की स्वच्छता एवं पवित्रता बनाए रखने के उद्देश्य से नगर निगम हरिद्वार द्वारा एक अभिनव पहल करते हुए घाटों पर 'स्वच्छता दूत' तैनात किए गए हैं। नगर आयुक्त, नगर निगम हरिद्वार द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में संचालित इस अभियान के अंतर्गत स्वच्छता दूत मेगाफोन के माध्यम से श्रद्धालुओं को लगातार स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं तथा घाटों पर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दे रहे हैं। अभियान के दौरान श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि वे घाटों पर स्वच्छता बनाए रखें और कूड़ा केवल कूड़ेदानों में ही डालें। साथ ही माँ गंगा में प्लास्टिक, पॉलिथीन, बोतल, बचा हुआ भोजन अथवा अन्य किसी प्रकार का कचरा न डालने का अनुरोध किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त घाटों पर प्लास्टिक की चटाई, प्लास्टिक शीट एवं पॉलिथीन का उपयोग न करने तथा भंडारा अथवा भोजन वितरण के उपरांत पत्तल, दोने, गिलास, बोतल एवं अन्य अपशिष्ट स्वयं उठाकर निर्धारित कूड़ेदानों में डालने की भी अपील की जा रही है। भोजन ग्रहण करने वाले श्रद्धालुओं को भी कूड़ा इधर-उधर न फैलाने और केवल कूड़ेदानों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वच्छता दूतों द्वारा श्रद्धालुओं को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के प्रयोग से बचने तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने के लिए भी निरंतर जागरूक किया जा रहा है। अभियान के दौरान श्रद्धालुओं ने नगर निगम की इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए स्वच्छता बनाए रखने में अपना सहयोग देने का भरोसा भी जताया। इस अवसर पर उप नगर आयुक्त श्री दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक श्री संजय शर्मा, सफाई निरीक्षक श्री अनिल कुमार, नगर निगम की टीम तथा डेवलपमेंट अल्टरनेटिव्स संस्था के स्वयंसेवियों की सक्रिय उपस्थिति रही। नगर निगम द्वारा इस अभियान में निगम कार्मिकों के साथ-साथ डेवलपमेंट अल्टरनेटिव्स के स्वयंसेवियों का भी सहयोग लिया जा रहा है, जिससे अधिकाधिक श्रद्धालुओं तक स्वच्छता का संदेश प्रभावी ढंग से पहुँचाया जा सके। नगर निगम हरिद्वार ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे गंगा घाटों की स्वच्छता एवं पवित्रता बनाए रखने में सहयोग करें और स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक मुक्त हरिद्वार के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

- हरिद्वार ग्रामीण से विधायक अनुपमा रावत ने रोड का किया शिलान्यास हरिद्वार ग्रामीण से विधायक अनुपमा रावत ने रोड का किया शिलान्यास लगातार विकास कार्यों में जुटी है हरिद्वार ग्रामीण से विधायक अनुपमा रावत1
- निरंतर प्रयास में है राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट के कार्यकर्ता कोई भी चूक न हो कांवड़ मेले में राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट द्वारा संचालित *कांवड़ सेवा एवं चलित मेडिकल सेवा* शिविरों में संगठन के पदाधिकारियों का प्रमुख योगदान रहा। भगीरथ के सम्मान में हम आ गए मैदान में"* के संकल्प के साथ की टीम *हरिद्वार से रुड़की तक* शिवभक्तों की सेवा में दिन-रात जुटी हुई है। *सेवा में मुख्य योगदानकर्ता:* 1. *डॉ. सतपाल सैनी* - जिला संरक्षक, रुड़की 2. *डॉ. सुरेश सैनी* - जिला संरक्षक, हरिद्वार एवं जिला चिकित्सा अधिकारी, हरिद्वार 3. *श्री चेतन चौधरी* - युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, हरिद्वार 4. *श्रीमती अलका सैनी* - राष्ट्रीय सचिव, 5. *श्री प्रदीप शर्मा* - प्रदेश अध्यक्ष, 6. *श्री पंकज सैनी* - राष्ट्रीय अध्यक्ष, सभी अपनी टीम के साथ चलित कांवड़ सेवा कर रहे हैं। शिविरों में निशुल्क जल, विश्राम, मार्गदर्शन एवं डॉ. दीपमाला के नेतृत्व में 11 डॉक्टरों की मेडिकल टीम द्वारा प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप शर्मा ने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी तन-मन-धन से सेवा में लगे हैं। रुड़की और हरिद्वार के संरक्षकों व युवा मोर्चा के सहयोग से हजारों कांवड़ियों को राहत मिली है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंकज सैनी ने सभी कार्यकर्ताओं के समर्पण की सराहना की और कहा कि R.S.T. आगे भी इसी तरह मानव सेवा में लगा रहेगा।4
- मंशादेवी मंदिर प्रबंधन द्वारा पिछले दिनों दावा किया गया था कि मंदिर में चढाए गये फूल, चुनरी, नारियल आदि सामग्री फिर से मंदिर में नहीं चढ़ने के लिए नहीं आएंगे लेकिन यह दावा कोरा दावा ही रहा! मंदिर में चढ़ने वाली यह सामग्री फिर से बिकने के लिए चोर रास्तों से मंदिर मार्ग पर बनी प्रसाद की दुकानों तक पहुंचाई जा रही है। जहां फिर से दुकानदार श्रद्धालुओं को इसे बेच देते हैं और फिर यह सभी सामग्री फिर वहीं पहुंच जाती है जहां पहले चढा़ई गई थी। दरअसल श्रद्धालुओं की आस्था का स्थल मंशादेवी मंदिर कुछ लोगों के लिए मोटी कमाई का स्थान है। चढ़ावे को फिर से चढ़ाने में सौ फीसदी का टर्नओवर है, जिससे इस काम में माफिया टाईप के लोगों का इनवाल्वमेंट है,जिनकी मंदिर प्रबंधन में पैठ है, जिसके कारण मंदिर प्रबंधन के दावे एक तरफ और सच्चाई दूसरी तरफ बनी हुई है। (_कुमार दुष्यंत_)1
- लक्सर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी लूट की घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को किया गिरफ्तार। लक्सर पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने भेंस खरीदने आये एक व्यक्ति से लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है लूट की घटना बीती 14 जुलाई को हुई थी पीड़ित द्वारा लक्सर पुलिस को 4 लोगो के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई थी पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की गई तो मामले की मास्टरमाइंड महिला निकली जिसे पुलिस ने पहले ही पकड़कर जेल भेज दिया था आज सभी चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है लक्सर पुलिसक्षेत्राधिकारी ने पूरे मामले की पुष्टि की है ।1
- 🚨 सहसपुर में 24 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार 🚨 The Aman Times 🚨 सहसपुर में 24 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार 🚨 देहरादून पुलिस ने एसएसपी के निर्देशन में सहसपुर क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी मुस्तकीम (30) निवासी धर्मावाला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹3,125 नकद और करीब ₹46 हजार मूल्य का चोरी किया गया हार्डवेयर व परचून का सामान शत-प्रतिशत बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की लत व अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी और लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं। 👮 दून पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 24 घंटे के भीतर चोरी का पर्दाफाश, आरोपी सलाखों के पीछे।1