कोतवाली मड़ावरा में भीषण सड़क हादसा, दो की मौके पर मौत एक गंभीर घायल कोतवाली मड़ावरा में भीषण सड़क हादसा, दो की मौके पर मौत पाली (ललितपुर)। कोतवाली मड़ावरा क्षेत्र में जीसस एंड मेरी स्कूल के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों मोटरसाइकिलें तेज रफ्तार में थीं और अचानक आमने-सामने भिड़ गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली मड़ावरा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन भी बाधित रहा। पुलिस ने यातायात को सुचारु कराते हुए लोगों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है। फिलहाल मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
कोतवाली मड़ावरा में भीषण सड़क हादसा, दो की मौके पर मौत एक गंभीर घायल कोतवाली मड़ावरा में भीषण सड़क हादसा, दो की मौके पर मौत पाली (ललितपुर)। कोतवाली मड़ावरा क्षेत्र में जीसस एंड मेरी स्कूल के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों मोटरसाइकिलें तेज रफ्तार में थीं और अचानक आमने-सामने भिड़ गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली मड़ावरा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन भी बाधित रहा। पुलिस ने यातायात को सुचारु कराते हुए लोगों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है। फिलहाल मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
- ललितपुर जिले के थाना बालाबेहट क्षेत्र अंतर्गत कस्बे मैं स्थित एक कंपोजिट शराब की एक दुकान पर ओवरटाइम ओवर वेटिंग के साथ शराब की दुकान की शटर के नीचे से शराब के शौकीनों को परोसी जा रही है शराब जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है जमकर वायरल.1
- *सभी प्रगणक मकान सूचीकरण एवं मकान गणना ऐप के माध्यम से सावधानी पूर्वक सरलता से कार्य पूरा करें साथ ही स्वच्छता सिटीजन फीडबैक कराने में सहयोग करेंः निगमायुक्त एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी राजकुमार खत्री* सागर दिनांक 2 मई 2026 मध्यप्रदेश जनगणना निदेशालय के निर्देशानुसार 1 मई से 30 मई तक मकान गणना का कार्य पूर्ण करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल के आदेशानुसार सागर के मोतीनगर चौराहा स्थित महाकवि पदमाकर सभागार में नगर निगम अंतर्गत 438 एचएलबी के प्रगणकों को एचएलओ ऐप डाउनलोड कराकर जनगणना महाभियान प्रारंभ कराया गया। नगर निगम आयुक्त एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी न. नि. सागर श्री राजकुमार खत्री ने सभागार में उपस्थित सभी चार्ज अधिकारियों, सुपरवाईजर और प्रगणकों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना महाभियान शुरू हो गया है। आप सभी अपने-अपने सौंपे गए कार्योें को पूरी सजगता से समय पर पूरा करें। उन्होंने कहा की जो भी दायित्ववान अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित हैं उन्हें नोटिस जारी करें। उन्होंने कहा की प्रग़कणों के द्वारा मकान गणना का कार्य बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण है इसे पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करें। सभी प्रग़णकों के द्वारा मकान सूचीकरण एवं मकान गणना ऐप डाउनलोड किया जाकर अपने -अपने आवंटित क्षेत्र की समग्र पूछी गई जानकारी ऐप में फीड कराना है। उन्होंन कहा कि दिये गए समय में सागर में प्रत्येक प्रगणक को लगभग 200 घरों की जानकारी डोर टू डोर जाकर जुटाना और आनलाइन ऐप पर तत्काल फीड करना है। जनगणना के दौरान आपको केवल सामान्य एवं आधारभूत जानकारी ही प्राप्त करना है, जैसे कि मकान/भवन का प्रकार, परिवार में कुल सदस्यों की संख्या परिवार के मुखिया का नाम, नल कनेक्शन, बिजली कनेक्शन की उपलब्धता शौचालय एवं बाथरूम की स्थिति, गैस कनेक्शन की जानकारी, रेडियो, टीवी, केबल कनेक्शन जैसी सुविधाएं, साइकिल, मोटरसाइकिल या कार जैसी परिसंपत्तियां, परिवार द्वारा उपभोग किया जाने वाला मुख्य खाद्यान्न, मोबाइल नंबर आदि मध्यप्रदेश जनगणना निदेशालय के अनुसार पूछे जाने वाले 33 प्रश्नों का उत्तर नागरिकों से प्राप्त करना एवं मकान गणना का कार्य पूरा करना है। नागरिकों से इन जानकारियों को लेते समय बताएं कि आपके द्वारा दी गई इस जानकारी का उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों और सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए किया जाएगा, जनगणना के अंतर्गत मकान गणना एवं सूचीकरण के कार्य में सहयोग प्रदान कर कार्य को सफल बनाएं। सभी प्रगणक प्रतिदिन की एक टाइमलाईन में दिए गए घरों की संख्या विभाजित करें और आसानी से इस कार्य को सावधानी पूर्वक पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में इस प्रकार प्रतिदिन की दिनचर्या में लोगों से हालचाल जाना जाता है बस उसी प्रकार नागरिकों से इन प्रश्नों को पूछकर जानकारी फीड करना है। सबसे पहले फील्ड घूमें क्षेत्र व ब्लॉक तय करें और नजरी नक्शा तैयार करें फिर मकान नंबरिंग और अन्य कार्य होगा। उन्होंन कहा कि मकान सूचीकरण एवं मकान गणना ऐप के माध्यम से कार्य कैसे करना है यह आप सभी ने ट्रेनिंग के दौरान बेहतर तरीके सीखा है फिर भी जहां कहीं कोई भी समस्या आती है तो अपने सुपरवाईजर और अधिकारियों से सहयोग लें। पदमाकर सभागार में जनगणना महाभियान अंतर्गत आयोजित बैठक में नगर निगम आयुक्त एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी राजकुमार खत्री ने उपस्थित सभी चार्ज अधिकारियों, सुपरवाईजर और प्रगणकों सहित अधिकारी/शिक्षक/कर्मचारियों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की जानकारी देते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत राष्ट्रीय स्वच्छता प्रतिस्पर्धा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 का सर्वे कार्य प्रारंभ हो चुका है देशवासियों से उनके शहर की स्वच्छता से जुड़ी जानकारी जुटाने हेतु सिटीजन फीडबैक लिंक के माध्यम से ऑनलाइन लिए जा रहे हैं। हम सभी सागरवासियों को इस सर्वे में बढ़,-चढ़ कर सहभागिता करना है और अपना सकारात्मक फीडबैक देकर सागर को स्वच्छता में अव्वल बनाना है। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन शहर को स्वच्छ सुंदर और नागरिकों की बेहतर जीनव गुणवत्ता के अनुकूल बनाने में लगातार प्रयासरत है। सागर पहले की अपेक्षा बहुत अधिक स्वच्छ और सुंदर हुआ है। अब बारी है प्रत्येक नागरिक द्वारा अपनी जिम्मेदारी निभाने की। आप सभी सागरवासी हैं इसलिए सागर को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में अव्वल बनाने के लिए स्वयं सिटीजन फीडबैक दें और आप जिन घरों में जनगणना कार्य हेतु पहुंचें उन सभी घरों के प्रत्येक निवासी से ²फीडबैक करने हेतु अपील करें आपका यह सहयोग सागर को नंबर-1 बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। निगमायुक्त के कहने पर सभागार में उपस्थित सभी 500 से अधिक लोगों ने लिंक के माध्यम से सिटीजन फीडबैक दिया और अन्य लोगों से भी फीडबैक दिलाने की सहमति दी।2
- खबर जिला सागर से। लोकेशन, खिमलासा,बीना। दिन भर से छाए बादल सूरज की होती रही लुका छिपी, इसके बाद अभी अभी तीन बजे लगभग आंधी आई जिससे छोटे सामान, और छोटी अन्य बस्तुएं उड़ती हुई दिखाई, गनीमत ये रही कि आंधी ज्यादा देर तक नहीं चली जिससे नुकसान कम हुआ।1
- लोकळ न्यूज़ बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत थाना परिसर में डीजे संचालकों की बैठक, तेज आवाज पर प्रशासन की सख्त चेतावनी डीजे संचालकों को निर्देश बीना थाना परिसर में आज डीजे संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम, एसडीओपी और थाना प्रभारी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने डीजे संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित मानकों से अधिक तेज आवाज में डीजे न बजाएं, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में प्रशासन ने कहा कि धार्मिक, सामाजिक और निजी आयोजनों में ध्वनि प्रदूषण के नियमों का पालन अनिवार्य है। तेज आवाज से बुजुर्गों, बच्चों, मरीजों और आमजन को परेशानी होती है, इसलिए सभी संचालक जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। प्रशासन ने डीजे संचालकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था और जनसुविधा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।1
- Post by बिजय चोहन1
- थाना कोतवाली जिला ललितपुर के अंतर्गत पटसेमरा में 5 साल मासूम बच्ची के साथ अत्यंत सर्वनक और अमावणीय घटना सामने आई । घटना ने झाझकोर कर रख दिया एक छोटी सी बच्ची के साथ ऐसा घिनौना अपराध सिर्फ कानून नहीं, बल्कि इंसानियत के खिलाफ है ऐसे अपराधियों के लिए मैं कोई जगह नहीं होनी चाहिए।ललितपुर यह मांग करता है कि ललितपुर पुलिस से निवेदन है कि दोषियों पर जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर उन्हें कड़ी सजा दी जाए फिर परिवार को सुरक्षा उचित सहायता मिले प्रशासन इस मामले में तेजी से निरपक्ष कार्रवाई करें न्याय हर मासूम का अधिकार है इसे किसी भी हालत में नजर अंदाज नहीं करना चाहिए1
- ये सबक है उनको जो अथाह पानी में मौज मस्ती करते हैं जिसका लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल. (देखिए विस्तृत रिपोर्ट LNN- न्यूज़ पर.1
- लोकल न्यूज़ बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत बीना में मालगाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति गंभीर घायल, जिला अस्पताल सागर रेफर इस वक्त की बड़ी ख़बर हम आपको दिख रहे हैं बीना के बाहरी क्षेत्र में मालगाड़ी से टकराने की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि इस्लाम नगर नट मोहल्ला इटावा बाहरी क्षेत्र निवासी करीब 50 वर्षीय आशिक पिता बली मोहम्मद मालगाड़ी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 के पायलट इमरत सेन और विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे तथा घायल को बीना अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर दीपक तिवारी ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर घायल को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।1
- लोकेशन: सागर इंस्टाग्राम लाइव के बाद नवविवाहिता ने की आत्महत्या, प्रेमी पर ब्लैकमेलिंग और शोषण के आरोप सागर। जिले के बांदरी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां 22 वर्षीय नवविवाहिता ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपनी आपबीती सुनाने के बाद आत्महत्या कर ली। मृतका का शव उसके मायके में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं परिजन और ग्रामीण आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात को युवती ने आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें उसने गांव के ही एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में युवती ने कहा कि आरोपी लंबे समय से उसे पुराने संबंधों के आधार पर ब्लैकमेल कर रहा था और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। उसने यह भी आरोप लगाया कि युवक ने उसके निजी और आपत्तिजनक वीडियो तथा जानकारी उसके पति तक पहुंचा दी, जिससे उसका वैवाहिक जीवन पूरी तरह से टूट गया। बताया जा रहा है कि युवती की शादी करीब 10 महीने पहले हुई थी। शादी के बाद से ही आरोपी युवक उसे लगातार बदनाम करने की धमकी देता था। वीडियो में युवती ने साफ तौर पर कहा कि वह इस मानसिक तनाव को और बर्दाश्त नहीं कर पा रही है और अपनी जान देने जा रही है। इसके कुछ समय बाद ही गुरुवार रात को उसका शव मायके में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिजन स्तब्ध रह गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है। मृतका के पिता ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि आरोपी युवक उनकी बेटी का अश्लील वीडियो बनाकर उसे लगातार ब्लैकमेल करता था। उन्होंने यह भी कहा कि युवक ने लंबे समय तक उनकी बेटी का शारीरिक शोषण किया और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। पिता के अनुसार, बेटी लगातार तनाव में थी और समाज में बदनामी के डर से वह काफी परेशान रहती थी। इसी दबाव के चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। इस घटना के बाद शुक्रवार को आक्रोशित परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण बांदरी थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिस ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इलाके में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। बांदरी थाना प्रभारी सुमेर सिंह जगेत ने बताया कि परिजनों से शिकायती आवेदन प्राप्त हुआ है। मृतका का मोबाइल फोन और इंस्टाग्राम वीडियो को साक्ष्य के तौर पर जब्त कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के विस्तृत बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है, ताकि आरोपों की पुष्टि की जा सके और दोषी के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जा सके। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो आरोपी युवक पर ब्लैकमेलिंग, उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया जा सकता है। यह घटना एक बार फिर सोशल मीडिया के दुरुपयोग और व्यक्तिगत संबंधों में ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर अपराधों की ओर इशारा करती है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मामलों में पीड़ितों को समय रहते कानूनी मदद लेनी चाहिए और परिवार तथा समाज को भी संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है और परिजन न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं। Byte: सुमेर सिंह, थाना प्रभारी Byte: मृतिका के परिजन4