सिसई : विहिप गौ रक्षा दल सिसई के कार्यकर्ताओं ने "गौ माता को " राष्ट्र माता " का दर्जा दिये जाने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को राष्टृपति के नाम सौंपा ज्ञापन सिसई (गुमला)। विश्व हिन्दू परिषद गौ रक्षा दल प्रखंड सिसई के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी रमेश कुमार यादव को राष्टृपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें कहा गया है कि गौ माता की तस्करी व कत्ल अविलंब बंद किया जाए उनकी रक्षा हेतु उचित कानून बनाया जाए सहित गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किये जाने की सरकार से मांग की है। प्रखंड संयोजक सौरव ताम्रकर ने कहा कि क्षेत्र में गौ तस्करी खुलेआम हो रही है जिन गायों को हम सनातनी हिन्दू माँ मानते हैं उनकी पूजा करते हैं उन्हीं गायों को कत्लखाने में ले जाकर बेरहमी से कत्ल कर दिया जा रहा है जिससे हमारी अंतरात्मा बहुत ही दुखी है हम चाहते हैं कि सरकार जल्द ही गायों की रक्षा के लिए एक मजबूत कानून बनाये ताकि देश में गौ हत्त्या जैसी घिनौने काम बंद हों और इस कार्य में संलिप्त लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके। वहीं हमारी मांग है कि सरकार गौ माता को जल्द ही राष्ट्र माता घोषित करे। मौके पर मनीष बाबू विहिप जिला मंत्री गुमला, सौरव ताम्रकर प्रखंड संयोजक गौ रक्षा दल सिसई, पूर्णिमा देवी किशन सिंह, बजरंग बड़ाईक, मदन साहु, राधे सिंह, ओमप्रकाश साहु, विकास साहु, नवीन बड़ाईक, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
सिसई : विहिप गौ रक्षा दल सिसई के कार्यकर्ताओं ने "गौ माता को " राष्ट्र माता " का दर्जा दिये जाने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को राष्टृपति के नाम सौंपा ज्ञापन सिसई (गुमला)। विश्व हिन्दू परिषद गौ रक्षा दल प्रखंड सिसई के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी रमेश कुमार यादव को राष्टृपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें कहा गया है कि गौ माता की तस्करी व कत्ल अविलंब बंद किया जाए उनकी रक्षा हेतु उचित कानून बनाया
जाए सहित गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किये जाने की सरकार से मांग की है। प्रखंड संयोजक सौरव ताम्रकर ने कहा कि क्षेत्र में गौ तस्करी खुलेआम हो रही है जिन गायों को हम सनातनी हिन्दू माँ मानते हैं उनकी पूजा करते हैं उन्हीं गायों को कत्लखाने में ले जाकर बेरहमी से कत्ल कर दिया जा रहा है जिससे हमारी अंतरात्मा बहुत ही दुखी है हम चाहते हैं कि सरकार जल्द ही गायों की रक्षा के लिए एक
मजबूत कानून बनाये ताकि देश में गौ हत्त्या जैसी घिनौने काम बंद हों और इस कार्य में संलिप्त लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके। वहीं हमारी मांग है कि सरकार गौ माता को जल्द ही राष्ट्र माता घोषित करे। मौके पर मनीष बाबू विहिप जिला मंत्री गुमला, सौरव ताम्रकर प्रखंड संयोजक गौ रक्षा दल सिसई, पूर्णिमा देवी किशन सिंह, बजरंग बड़ाईक, मदन साहु, राधे सिंह, ओमप्रकाश साहु, विकास साहु, नवीन बड़ाईक, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
- *घाघरा गुमला ब्रेकिंग घाघरा थाना मुख्यालय स्थित पुटो रोड में शुक्रवार शाम बड़ी लूट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार जाने-माने व्यवसायी हरिओम गाहना घर के प्रोपराइटर शशांक सोनी दुकान बंद कर पुराना रोड स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में तीन मोटरसाइकिल सवार अज्ञात अपराधियों ने उन्हें रोक लिया और बंदूक की नोक पर लाखों रुपये के जेवरात एवं करीब 70 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए दो राउंड फायरिंग भी की, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही घाघरा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा अपराधियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। इस घटना से स्थानीय व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।1
- Post by AAM JANATA1
- Post by Neeraj kumar1
- भीषण गर्मी और लू का कहर अब जानलेवा रूप ले चुका है, जिसकी चपेट में आने से मांडर थाना क्षेत्र के कंजिया गांव निवासी 55 वर्षीय सब्जी विक्रेता सफरुदीन अंसारी उर्फ छोटा की मौत हो गई। सफरुदीन एनएच-75 स्थित टांगरबसली मोड़ के पास फुटपाथ पर सब्जी बेचकर अपने 7 बच्चों और परिवार का गुजारा करते थे। #mandar #ranchi #1
- #video#viral# Kashmir view # travel view # sad songs #1
- चैनपुर थाना क्षेत्र के पुटरूंगी गांव में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव निवासी मार्टिन तिर्की की 28 वर्षीय पत्नी रोस खलखो कोनार साग तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ी थी, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।1
- गुमला सिसई थाना अंतर्गत ग्राम बांस टोली, सिसई निवासी रामजतन लोहरा उम्र 59 वर्ष पिता स्व बंधु लोहार की मृत्यु बिजली का करंट लगने के कारण हुई है।सिसई थाना के पुलिस पदाधिकारीयों के द्वारा शव को कब्जे में लेकर अग्रतर कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया। इस घटना में रामजतन का एक बैल भी करंट के चपेट में आने से मर गया।घटना के बारे में जानकारी मिली की सैंदा नदी के किनारे पुनई उरांव और उसके पुत्र सुखराम उरांव के द्वारा खींचे गए चाइनिज़ तार के संपर्क में रामजतन लोहरा और उसका बैल आ गया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि बैल पानी पीने गया होगा और बिजली के संपर्क में आने के बाद रामरतन ने जाकर उसे छुड़ाने का प्रयास किया। इस क्रम में वह भी बिजली के करंट के संपर्क में आ गया और उसकी भी मौत हो गई। दोनों की लाश नदी में तैर रही थी। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि बिजली का तार नंगी अवस्था में नदी तक कैसे पहुंची। रामजतन और उसका बैल बिजली के तार के संपर्क में कैसे आ गए। हालांकि घटनास्थल से बिजली के तार को हटा दिया गया था जो इस घटना में संदेह पैदा कर रहा है। इस बारे में सुखराम उरांव ने बोला कि उसने सिसई के लिए एक बिजली का कनेक्शन लिया हुआ है।जिसके लिए लगभग 2 किलोमीटर दूर से ही अपने घर से बिजली खेत तक पहुंचने के लिए चाइनीज तार का प्रयोग किया गया है।बावजूद इसके कि चाइनीज तार काफी असुरक्षित और खतरनाक होते हैं। जिसमें कई बार लोगों की जान भी चली जाती है उसका प्रयोग क्यों कर रहे हैं? इस पर उन्होंने बताया कि सभी ग्रामीण इसी का प्रयोग करते हैं इसलिए वह भी कर रहे हैं।उन्होंने बिजली की मीटर के बारे में कहा कि उन्हें अभी तक बिजली के मीटर उपलब्ध नहीं है बस कनेक्शन है। इस घटना से और भी कई जगह घटना घटित होने का संकेत मिल रहा है। जहां पर थोड़ा खर्च बचाने के लिए असुरक्षित चाइनीज तारों का बिजली के इस्तेमाल के लिए प्रयोग हो रहा है जहां से कभी भी इस तरह की बड़े दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।1
- Post by Neeraj kumar1
- Post by AAM JANATA1