कोटा: संविधान बचाओ जागरूकता रैली निकाल मनाएंगे अंबेडकर जयंती धरना स्थल पर आर पार की लड़ाई की लेंगे शपथ -एक साल 55 दिन से लगातार जारी है जेके मजदूरों का आंदोलन कोटा। बकाया भुगतान की मांग को लेकर 18 फरवरी 2025 से चल रहा जेके फैक्ट्री के मजदूरों का धरना सोमवार को लगातार एक साल और 55 वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को नेताओं ने बैठक कर संविधान बचाओ जागरूकता रैली निकालकर 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती मनाने का निर्णय लिया। साथ ही धरना स्थल पर अपने अधिकारों के लिए सरकार से आप पार की लड़ाई करने की शपथ ली जाएगी। नेताओं ने इसके लिए सभी मजदूरों से मंगलवार को सुबह 11 बजे अधिक से अधिक संख्या में धरना स्थल पर आने की अपील की है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला लागू नहीं कर रही सरकार सीटू के मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि फैक्ट्री बंद होने के समय 4200 मजदूरों-कर्मचारियों का 260 करोड़ रुपये से अधिक वेतन, ग्रेच्युटी और अन्य लाभ बकाया था। अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार 18 प्रतिशत ब्याज जोड़कर यह राशि 500 करोड़ रुपए से अधिक हो चुकी है। राजस्थान सरकार ने यह स्वीकार किया है कि बकाया फैक्ट्री प्लांट की ओर है।सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2023 में मजदूरों के पक्ष में फैसला सुनाया और सरकार को बकाया भुगतान का आदेश दिया था। इसके बावजूद पालना नहीं हुई। सरकार ने 24 जून 2025 को अराफात ग्रुप को बेदखल कर फैक्ट्री प्लांट की जमीन अपने कब्जे में ले ली, लेकिन मजदूरों को अब तक भुगतान नहीं किया गया। धरने में लगातार बढ़ रही मजदूरों की उपस्थिति 18 फरवरी 2025 से तीनों मजदूर यूनियनों (सीटू से जुड़ी) के संयुक्त नेतृत्व में चल रहा है। सोमवार को यूनियन रजिस्टर में 930 मजदूरों ने उपस्थिति दर्ज कराई, जिसमें सैकड़ों महिलाएं शामिल रहीं। शहर के विकास में बाधा बन रहे जनप्रतिनिधि धरने पर यूनियन रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज करने वाले कामरेड महावीर प्रसाद ने बताया कि धरने में बड़ी संख्या में महिलाएं और परिजन शामिल हैं। कामरेड अली मोहम्मद ने बताया कि धरने को संबोधित करते हुए मजदूर नेता कामरेड हबीब खान, कामरेड उमाशंकर और कामरेड नरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार भूमाफियाओं और कोटा के कारपोरेट दलालों के साथ मिली हुई है। स्थानीय विधायक, सांसद और जनप्रतिनिधि भी शहर के विकास में बाधा बन रहे हैं। बाबा साहेब की प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पण मजदूर नेताओं ने 14 अप्रैल 2026 को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर संविधान बचाओ जागरूकता रैली निकालने की घोषणा की है। रैली जिला कलेक्ट्रेट गेट से शुरू होकर जिला न्यायालय परिसर में बाबा साहेब की प्रतिमा के सामने पहुंचेगी, जहां माल्यार्पण कर मजदूर सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ने की शपथ लेंगे। नेताओं ने कोटा शहर की आम जनता, महिलाओं और मजदूरों से अपील की है कि वे 11 बजे ज्यादा से ज्यादा संख्या में धरना स्थल पर पहुंचें। धरने के दौरान मानव श्रृंखला बनाकर नारेबाजी की गई और जिला कलेक्टर से बकाया वेतन भुगतान की मांग की गई। धरने पर ये रहे मौजूद धरने में कामरेड कालीचरण सोनी, कामरेड केदार जोशी, कामरेड गोपाल शर्मा, कामरेड अली मोहम्मद, कामरेड सतीश चंद त्रिवेदी, कामरेड हनुमान सिंह, कामरेड अशोक सिंह, कामरेड गुलाब शंकर, कामरेड गिरजा शंकर पांडे, कामरेड बच्चन जयसवाल, कामरेड लटूर लाल, कामरेड गणेश प्रसाद, कामरेड रामफूल, कामरेड जेठाराम, कामरेड छीतर लाल, कामरेड भवर लाल, कामरेड लक्ष्मीकांत वाजपेयी सहित सैकड़ों मजदूर डटे हुए हैं। महिला मजदूरों में रेशमा देवी, कैलाशी बाई, राजकुमारी, राजू वर्मा, जाहिदा बानो, नजमा बेगम, बानो बी, शकीला, मंजू कश्यप, बदाम बाई, मोदी बाई, मूर्ति बाई, कबूतरी बाई, धन्नी बाई, मोतिया बाई, उर्मिला बाई आदि बड़ी संख्या में शामिल हैं।
कोटा: संविधान बचाओ जागरूकता रैली निकाल मनाएंगे अंबेडकर जयंती धरना स्थल पर आर पार की लड़ाई की लेंगे शपथ -एक साल 55 दिन से लगातार जारी है जेके मजदूरों का आंदोलन कोटा। बकाया भुगतान की मांग को लेकर 18 फरवरी 2025 से चल रहा जेके फैक्ट्री के मजदूरों का धरना सोमवार को लगातार एक साल और 55 वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को नेताओं ने बैठक कर संविधान बचाओ जागरूकता रैली निकालकर 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती मनाने का निर्णय लिया। साथ ही धरना स्थल पर अपने अधिकारों के लिए सरकार से आप पार की लड़ाई करने की शपथ ली जाएगी। नेताओं ने इसके लिए सभी मजदूरों से मंगलवार को सुबह 11 बजे अधिक से अधिक संख्या में धरना स्थल पर आने की अपील की है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला लागू नहीं कर रही सरकार सीटू के मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि फैक्ट्री बंद होने के समय
4200 मजदूरों-कर्मचारियों का 260 करोड़ रुपये से अधिक वेतन, ग्रेच्युटी और अन्य लाभ बकाया था। अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार 18 प्रतिशत ब्याज जोड़कर यह राशि 500 करोड़ रुपए से अधिक हो चुकी है। राजस्थान सरकार ने यह स्वीकार किया है कि बकाया फैक्ट्री प्लांट की ओर है।सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2023 में मजदूरों के पक्ष में फैसला सुनाया और सरकार को बकाया भुगतान का आदेश दिया था। इसके बावजूद पालना नहीं हुई। सरकार ने 24 जून 2025 को अराफात ग्रुप को बेदखल कर फैक्ट्री प्लांट की जमीन अपने कब्जे में ले ली, लेकिन मजदूरों को अब तक भुगतान नहीं किया गया। धरने में लगातार बढ़ रही मजदूरों की उपस्थिति 18 फरवरी 2025 से तीनों मजदूर यूनियनों (सीटू से जुड़ी) के संयुक्त नेतृत्व में चल रहा है। सोमवार को यूनियन रजिस्टर में 930 मजदूरों ने उपस्थिति दर्ज कराई, जिसमें सैकड़ों महिलाएं शामिल रहीं। शहर के विकास में
बाधा बन रहे जनप्रतिनिधि धरने पर यूनियन रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज करने वाले कामरेड महावीर प्रसाद ने बताया कि धरने में बड़ी संख्या में महिलाएं और परिजन शामिल हैं। कामरेड अली मोहम्मद ने बताया कि धरने को संबोधित करते हुए मजदूर नेता कामरेड हबीब खान, कामरेड उमाशंकर और कामरेड नरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार भूमाफियाओं और कोटा के कारपोरेट दलालों के साथ मिली हुई है। स्थानीय विधायक, सांसद और जनप्रतिनिधि भी शहर के विकास में बाधा बन रहे हैं। बाबा साहेब की प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पण मजदूर नेताओं ने 14 अप्रैल 2026 को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर संविधान बचाओ जागरूकता रैली निकालने की घोषणा की है। रैली जिला कलेक्ट्रेट गेट से शुरू होकर जिला न्यायालय परिसर में बाबा साहेब की प्रतिमा के सामने पहुंचेगी, जहां माल्यार्पण कर मजदूर सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ने की शपथ लेंगे। नेताओं ने कोटा शहर
की आम जनता, महिलाओं और मजदूरों से अपील की है कि वे 11 बजे ज्यादा से ज्यादा संख्या में धरना स्थल पर पहुंचें। धरने के दौरान मानव श्रृंखला बनाकर नारेबाजी की गई और जिला कलेक्टर से बकाया वेतन भुगतान की मांग की गई। धरने पर ये रहे मौजूद धरने में कामरेड कालीचरण सोनी, कामरेड केदार जोशी, कामरेड गोपाल शर्मा, कामरेड अली मोहम्मद, कामरेड सतीश चंद त्रिवेदी, कामरेड हनुमान सिंह, कामरेड अशोक सिंह, कामरेड गुलाब शंकर, कामरेड गिरजा शंकर पांडे, कामरेड बच्चन जयसवाल, कामरेड लटूर लाल, कामरेड गणेश प्रसाद, कामरेड रामफूल, कामरेड जेठाराम, कामरेड छीतर लाल, कामरेड भवर लाल, कामरेड लक्ष्मीकांत वाजपेयी सहित सैकड़ों मजदूर डटे हुए हैं। महिला मजदूरों में रेशमा देवी, कैलाशी बाई, राजकुमारी, राजू वर्मा, जाहिदा बानो, नजमा बेगम, बानो बी, शकीला, मंजू कश्यप, बदाम बाई, मोदी बाई, मूर्ति बाई, कबूतरी बाई, धन्नी बाई, मोतिया बाई, उर्मिला बाई आदि बड़ी संख्या में शामिल हैं।
- कांकरा डूंगर में आग लगने से गेंहू की फसल चारा जलकर हुआ राख, दमकलकर्मियों ने पाया आग पर मशक्कत के बाद काबू।61
- Post by Mahendar.merotha1
- कनिका शर्मा के बाद रिद्धिमा शर्मा को वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित ने खरी खोटी सुनाई1
- रोड़ एक्सीडेंट: BMW कार पर सीमेंट से भरा ट्रेलर पलट गया जिससे मौके पर दर्दनाक मौत 😭1
- भारत रत्न बाबा साहब जयंती पर सर्व समाज ने पुष्प वर्षा कर नमन किया सामाजिक एकता से ही राष्ट्र का उत्थान विकास होगा कोटा 14 अप्रैल 2026 । कोटा में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर शहरभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। अदालत सर्किल स्थित उनकी प्रतिमा पर समाजसेवी डॉ. दुर्गा शंकर सैनी के नेतृत्व में माल्यार्पण एवं पुष्वर्षा कर नमन किया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने बाबा साहब अमर रहे के नारे लगाए। और बाबा साहब के विचारों को याद किया। वहीं नए कोटा शहर में अनुसूचित जनजाति, ओबीसी कर्मचारी-अधिकारी संगठन कोटिया भील के तत्वावधान में निकाली गई रैली का जवाहर नगर क्षेत्र में डॉ दुर्गा शंकर सैनी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। रैली में शामिल लोगों के लिए छाछ और लस्सी की व्यवस्था की गई, जिससे गर्मी के बीच लोगों को राहत मिली। डॉ. दुर्गा शंकर सैनी ने कहा कि बाबा साहब ने देश को संविधान दिया, जिसके अधिकारों की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने सामाजिक समरसता पर जोर देते हुए कहा कि सभी वर्गों को साथ लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में डॉ. राजेश सामर, प्रभुलाल, भवानी शंकर, संजय सुमन, घनश्याम बागड़ी, रोहित महावर, गौरव मराठा,रमेश जी शर्मा, उदय चंद शर्मा, किशन सिंह जी,जगदीश सुमन, दीपलता,पिंकलता, रोहित सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।2
- माकपा, सीटू और किसान सभा ने मनाई बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती -अंबेडकर सर्किल पर माल्यार्पण कर ली संविधान की रक्षा करने की शपथ कोटा/ इटावा। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर माकपा, सीटू और अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कोटा जिले के इटावा नगर में अंबेडकर सर्किल पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बाबा साहेब के जीवन संघर्षों को याद करते हुए उनके सपनों को आगे बढ़ाने और संविधान की रक्षा के लिए शपथ ली गई। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सरकार की आमजन-विरोधी नीतियों के खिलाफ मजदूरों, किसानों, महिलाओं, छात्रों और नौजवानों को लामबंद करने तथा संविधान प्रदत्त अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन में सक्रिय भाग लेने की शपथ दिलाई गई। माकपा तहसील सचिव कामरेड मुकुट बिहारी जंगम, अखिल भारतीय किसान सभा तहसील सचिव कामरेड बाबूलाल बलवानी, सीटू यूनियन कोषाध्यक्ष प्रेम पेंटर, कामरेड राम कुंवार महावर और कामरेड भवानी शंकर कुशवाह ने बाबा साहेब द्वारा दिए गए मूल मंत्र संगठित होना, शिक्षित बनना और संघर्ष करना आदि पर प्रकाश डाला। उन्होंने आमजनता को पूंजीवाद और शोषण से मुक्ति के लिए जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया। सीटू महामंत्री मुरारीलाल बैरवा और माकपा तहसील सचिव कामरेड मुकुट बिहारी जंगम ने कहा कि बाबा साहेब ने 1953 में बीबीसी को दिए साक्षात्कार में स्पष्ट रूप से कहा था कि पूंजीवाद से लड़ने का एकमात्र विकल्प कम्युनिस्ट विचारधारा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जिस समाज के लिए बाबा साहेब लड़ रहे थे, उसी से आज संविधान को खतरा पैदा हो रहा है। संविधान शोषित-पीड़ित वर्ग को समानता का अधिकार दिलाने का मुख्य हथियार है और इसकी रक्षा केवल वामपंथी विचारधारा ही कर सकती है। निजीकरण और संविधान में छेड़छाड़ का विरोध वक्ताओं ने आरोप लगाया कि समाज के ठेकेदार जाति-पाति के नाम पर शोषित वर्ग को बांट रहे हैं, जिसका फायदा पूंजीवादी ताकतें उठा रही हैं। सरकारी संस्थानों को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। शिक्षा, चिकित्सा, यातायात और आवश्यक वस्तुओं को आम आदमी की पहुंच से दूर किया जा रहा है। संविधान के मूल प्रारूप में छेड़छाड़ कर मजदूरों, किसानों, महिलाओं, छात्रों, नौजवानों और कर्मचारियों के संघर्ष से मिले अधिकारों को खत्म करने की कोशिश की जा रही है।उन्होंने कहा कि इस तानाशाही और कारपोरेट-परस्त सरकार के खिलाफ एकजुट होकर आंदोलन को मजबूत करना ही संविधान की सच्ची रक्षा है। आज बाबा साहेब की 135वीं जयंती मनाने का यही सच्चा महत्व है। कार्यक्रम में ये रहे शामिल कार्यक्रम में छीतर लाल बैरवा, चेतन प्रकाश मीणा, सूरजमल बैरवा, रामचंद्र महावर, बालमुकुंद बैरवा, नंदकिशोर प्रजापति, राम कुंवार महावार, प्रेम पेंटर, कामरेड भवानी शंकर कुशवाह सहित दर्जनों मजदूर, किसान और सीटू, अखिल भारतीय किसान सभा तथा माकपा के कार्यकर्ता शामिल रहे। जिन्होंने गगनचुंबी नारे लगाते हुए बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनकी जयंती धूमधाम से मनाई।4
- रानपुर से गांव में जाने वाला रास्ता देखिए आप किस तरह का सरकार अभी तक कहां से हुई है मेरी पोस्ट को आगे साइकिल जरूर1
- डूंगरपुर। जिले के धंबोला थाना क्षेत्र में मंगलवार दाेपहर दाे बजे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक में टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को सीमलवाड़ा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, पारडा दरियाटी निवासी किशन और उसका साथी प्रवीण बाइक पर जा रहे थे। सीमलवाड़ा राजपुर चौराहे के पास सामने से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि किशन और प्रवीण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।ट्रैक्टर ड्राइवर महावीर बैरवा भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई और पुलिस मामले की जांच कर रही है।1