logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मेलोनी का भावुक मिलन: बचपन के पड़ोसी से मिलीं PM, बोलीं- 'भूलूंगी कैसे!' इटली - प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी अपने बचपन की यादों से जुड़े इलाके में एक सरकारी कार्यक्रम में पहुंचीं, जहां एक भावुक पल ने सबका दिल छू लिया कार्यक्रम के अंत में उनकी नजर एक बुज़ुर्ग पर पड़ी, जिन्हें वे पहचान गईं, वे उनके पुराने पड़ोसी थे, यह देखते ही मेलोनी औपचारिकता भूलकर उनसे मिलने के लिए दौड़ पड़ीं बुज़ुर्ग ने मुस्कुराते हुए कहा कि वे उन्हें बचपन से जानते हैं, लेकिन शायद अब वे उन्हें याद न करती हों, इस पर मेलोनी ने भावुक होकर जवाब दिया कि “ऐसा कैसे हो सकता है कि मैं आपको भूल जाऊं” कुछ पलों की यह मुलाक़ात अभिवादन और तालियों के बीच समाप्त हुई, लेकिन यह याद दिला गई कि पद कितना भी बड़ा हो जाए, बचपन की यादें और रिश्तों की गर्माहट हमेशा दिल में जिंदा रहती है

4 hrs ago
user_मो० इमरान लाइव टीवी एक्सप्रेस
मो० इमरान लाइव टीवी एक्सप्रेस
Court reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

मेलोनी का भावुक मिलन: बचपन के पड़ोसी से मिलीं PM, बोलीं- 'भूलूंगी कैसे!' इटली - प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी अपने बचपन की यादों से जुड़े इलाके में एक सरकारी कार्यक्रम में पहुंचीं, जहां एक भावुक पल ने सबका दिल छू लिया कार्यक्रम के अंत में उनकी नजर एक बुज़ुर्ग पर पड़ी, जिन्हें वे पहचान गईं, वे उनके पुराने पड़ोसी थे, यह देखते ही मेलोनी औपचारिकता भूलकर उनसे मिलने के लिए दौड़ पड़ीं बुज़ुर्ग ने मुस्कुराते हुए कहा कि वे उन्हें बचपन से जानते हैं, लेकिन शायद अब वे उन्हें याद न करती हों, इस पर मेलोनी ने भावुक होकर जवाब दिया कि “ऐसा कैसे हो सकता है कि मैं आपको भूल जाऊं” कुछ पलों की यह मुलाक़ात अभिवादन और तालियों के बीच समाप्त हुई, लेकिन यह याद दिला गई कि पद कितना भी बड़ा हो जाए, बचपन की यादें और रिश्तों की गर्माहट हमेशा दिल में जिंदा रहती है

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 🚨 यातायात नियमों पर सवाल: अपने ही विभाग में नियमों की अनदेखी? 🚨 लखनऊ। एक ओर जहाँ उत्तर प्रदेश पुलिस की यातायात इकाई सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रही है और नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी कर रही है, वहीं दूसरी ओर विभाग के भीतर ही नियमों की अनदेखी के आरोप सामने आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, रवीना त्यागी के अधीन कार्यरत एक कर्मचारी के वाहन पर HSRP नंबर प्लेट न होने का मामला चर्चा में है। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति लखनऊ में यातायात उप निरीक्षक रूप में ड्यूटी पर तैनात है, लेकिन उसके वाहन पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) नहीं लगी है, जो यातायात नियमों के विपरीत माना जाता है। गौरतलब है कि हाल ही में रवीना त्यागी ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को यातायात नियमों का पालन करने और अपने वाहनों को पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश दिए थे। ऐसे में विभाग के भीतर ही नियमों के पालन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल यह उठ रहा है कि जब नियमों का पालन कराने वाले ही नियमों की अनदेखी करते दिखेंगे, तो आम जनता में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता कैसे बढ़ेगी?
    2
    🚨 यातायात नियमों पर सवाल: अपने ही विभाग में नियमों की अनदेखी? 🚨
लखनऊ। एक ओर जहाँ उत्तर प्रदेश पुलिस की यातायात इकाई सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रही है और नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी कर रही है, वहीं दूसरी ओर विभाग के भीतर ही नियमों की अनदेखी के आरोप सामने आ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, रवीना त्यागी के अधीन कार्यरत एक कर्मचारी के वाहन पर HSRP नंबर प्लेट न होने का मामला चर्चा में है। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति लखनऊ में यातायात उप निरीक्षक रूप में ड्यूटी पर तैनात है, लेकिन उसके वाहन पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) नहीं लगी है, जो यातायात नियमों के विपरीत माना जाता है।
गौरतलब है कि हाल ही में रवीना त्यागी ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को यातायात नियमों का पालन करने और अपने वाहनों को पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश दिए थे। ऐसे में विभाग के भीतर ही नियमों के पालन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सवाल यह उठ रहा है कि जब नियमों का पालन कराने वाले ही नियमों की अनदेखी करते दिखेंगे, तो आम जनता में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता कैसे बढ़ेगी?
    user_Sameer Safder naqvi
    Sameer Safder naqvi
    Video Creator सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बाराबंकी में सोमवार को महिला जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। रैली के दौरान महिलाओं ने विभिन्न मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बढ़ती महंगाई, सुरक्षा और स्थानीय समस्याओं को लेकर जोरदार नारेबाजी की। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। रैली में शामिल महिलाओं ने प्रशासन से मांग की कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति को नियंत्रित रखा गया।
    1
    बाराबंकी में सोमवार को महिला जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। रैली के दौरान महिलाओं ने विभिन्न मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बढ़ती महंगाई, सुरक्षा और स्थानीय समस्याओं को लेकर जोरदार नारेबाजी की। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
रैली में शामिल महिलाओं ने प्रशासन से मांग की कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति को नियंत्रित रखा गया।
    user_JANTA DARPAN
    JANTA DARPAN
    Local News Reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लखनऊ लखनऊ यूनिवर्सिटी में छात्रों का अनोखा प्रदर्शन भीख मांगकर किया फीस बढ़ोतरी का विरोध प्रवेश परीक्षा, सेमेस्टर शुल्क बढ़ाने का विरोध NSUI, सपा छात्र सभा ने कुलपति को दिया ज्ञापन 48 घंटे में फीस वृद्धि वापस लेने की मांग की.
    1
    लखनऊ
लखनऊ यूनिवर्सिटी में छात्रों का अनोखा प्रदर्शन
भीख मांगकर किया फीस बढ़ोतरी का विरोध
प्रवेश परीक्षा, सेमेस्टर शुल्क बढ़ाने का विरोध
NSUI, सपा छात्र सभा ने कुलपति को दिया ज्ञापन
48 घंटे में फीस वृद्धि वापस लेने की मांग की.
    user_Journalist prabhat kashyap
    Journalist prabhat kashyap
    Local News Reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • विवादित बिल्डर पर डीएम सख्त, गुंडा एक्ट में नोटिस; जवाब न देने पर जिला बदर की तैयारी नाबालिगों पर पिस्टल लहराने से लेकर मारपीट तक के आरोप, 7 दिन में जवाब तलब देहरादून। सहस्त्रधारा रोड स्थित एटीएस कॉलोनी में विवादित बिल्डर पुनीत अग्रवाल की कथित गुंडागर्दी पर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने स्वतः संज्ञान लेते हुए कड़ा रुख अपनाया है। डीएम कोर्ट ने बिल्डर को गुंडा एक्ट में नोटिस जारी कर 7 दिन के भीतर संतोषजनक जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समय में जवाब न मिलने की स्थिति में जिला बदर की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार आरोपी बिल्डर के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं 115(2), 351(2), 352, 74, 126(2), 324(4) और 447 के तहत पांच मुकदमे दर्ज हैं। इन मामलों में मारपीट, उत्पीड़न, पिस्टल तानने, बच्चों से अभद्रता, वाहन से टक्कर मारने का प्रयास, धमकी देना और झूठे मुकदमों में फंसाने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। इसके अ�
    1
    विवादित बिल्डर पर डीएम सख्त, गुंडा एक्ट में नोटिस; जवाब न देने पर जिला बदर की तैयारी
नाबालिगों पर पिस्टल लहराने से लेकर मारपीट तक के आरोप, 7 दिन में जवाब तलब
देहरादून। सहस्त्रधारा रोड स्थित एटीएस कॉलोनी में विवादित बिल्डर पुनीत अग्रवाल की कथित गुंडागर्दी पर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने स्वतः संज्ञान लेते हुए कड़ा रुख अपनाया है। डीएम कोर्ट ने बिल्डर को गुंडा एक्ट में नोटिस जारी कर 7 दिन के भीतर संतोषजनक जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समय में जवाब न मिलने की स्थिति में जिला बदर की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार आरोपी बिल्डर के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं 115(2), 351(2), 352, 74, 126(2), 324(4) और 447 के तहत पांच मुकदमे दर्ज हैं। इन मामलों में मारपीट, उत्पीड़न, पिस्टल तानने, बच्चों से अभद्रता, वाहन से टक्कर मारने का प्रयास, धमकी देना और झूठे मुकदमों में फंसाने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। इसके अ�
    user_Harsha Media Uttar Pradesh
    Harsha Media Uttar Pradesh
    Tenant ownership सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आरोप है कि हत्या से पहले लड़की के साथ आरोपियों ने गैंगरेप किया गया लड़की को कत्ल करने के बाद उसके शव को मंदिर के झंडे से पेड़ पर टांग दिया गया पुलिस ने एक आरोपी की गिरफ्तारी की है
    1
    आरोप है कि हत्या से पहले लड़की के साथ आरोपियों ने गैंगरेप किया गया
लड़की को कत्ल करने के बाद उसके शव को मंदिर के झंडे से पेड़ पर टांग दिया गया
पुलिस ने एक आरोपी की गिरफ्तारी की है
    user_मो० इमरान लाइव टीवी एक्सप्रेस
    मो० इमरान लाइव टीवी एक्सप्रेस
    Court reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Sanjay Lal
    1
    Post by Sanjay Lal
    user_Sanjay Lal
    Sanjay Lal
    Local News Reporter लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • हाईवे पर सक्रिय डीजल/स्टेपनी टायर चोरी गैंग पर सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार* *थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा 90 लीटर चोरी का डीजल व ट्रकों के स्टेपनी टायर के साथ 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार,* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना राबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा हाईवे पर सक्रिय डीजल चोरी करने वाले संगठित गिरोह के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गयी है। थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में मामूर थी, तभी मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मु0अ0सं0 321/2026 से सम्बन्धित चोरी गया डीजल व अन्य सामान कुछ व्यक्ति टोल प्लाजा के पास झाड़ियों में छिपाकर उसकी खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 15-15 लीटर के 06 प्लास्टिक गैलनों में कुल 90 लीटर चोरी का डीजल, तीन ट्रकों के स्टेपनी टायर तथा 01 अदद ट्रक का टायर बरामद किया गया। इसके अतिरिक्त अभियुक्तों के पास से मोबाइल फोन एवं नगद धनराशि भी बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा स्वीकार किया गया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हाईवे किनारे खड़े ट्रकों से सुनसान स्थानों पर डीजल चोरी करते हैं तथा उसे स्थानीय बाजार में बेच देते हैं। साथ ही विभिन्न ट्रकों से स्टेपनी टायर चोरी कर अवैध रूप से बेचने का कार्य भी करते हैं। अभियुक्तों ने यह भी बताया कि चोरी के दौरान पकड़े जाने की आशंका होने पर वे पत्थरों से हमला कर मौके से फरार हो जाते थे, जिससे यह गैंग एक खतरनाक एवं संगठित गिरोह के रूप में कार्य कर रहा था। अभियुक्त रमेश केशरी द्वारा चोरी के माल को कम दाम में खरीदकर बाजार में अधिक दाम पर बेचने की बात स्वीकार की गयी, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि उक्त गिरोह चोरी एवं अवैध खरीद-फरोख्त की श्रृंखला के रूप में कार्यरत था। उक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्तगणों के विरुद्ध मु0अ0सं0 321/2026 धारा 307, 317(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत विधिक कार्यवाही करते हुए चालान माननीय न्यायालय किया गया है। कान्ता पटेल पुत्र त्रिवेणी पटेल निवासी ग्राम लोढ़ी थाना रावर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 45 वर्ष,प्रमोद उर्फ कातिया खरवार पुत्र रमाशंकर खरवार निवासी ग्राम लोढ़ी थाना रावर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 20 वर्ष और रमेश केशरी पुत्र स्व0 जोगेन्द्र शाव निवासी चुर्क बाजार हाल पता घसिया बस्ती के पास थाना रावर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 50 वर्ष ।
    1
    हाईवे पर सक्रिय डीजल/स्टेपनी टायर चोरी गैंग पर सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार*
*थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा 90 लीटर चोरी का डीजल व ट्रकों के स्टेपनी टायर के साथ 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार,* 
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना राबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा हाईवे पर सक्रिय डीजल चोरी करने वाले संगठित गिरोह के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गयी है। थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में मामूर थी, तभी मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मु0अ0सं0 321/2026 से सम्बन्धित चोरी गया डीजल व अन्य सामान कुछ व्यक्ति टोल प्लाजा के पास झाड़ियों में छिपाकर उसकी खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 15-15 लीटर के 06 प्लास्टिक गैलनों में कुल 90 लीटर चोरी का डीजल, तीन ट्रकों के स्टेपनी टायर तथा 01 अदद ट्रक का टायर बरामद किया गया। इसके अतिरिक्त अभियुक्तों के पास से मोबाइल फोन एवं नगद धनराशि भी बरामद हुई। 
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा स्वीकार किया गया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हाईवे किनारे खड़े ट्रकों से सुनसान स्थानों पर डीजल चोरी करते हैं तथा उसे स्थानीय बाजार में बेच देते हैं। साथ ही विभिन्न ट्रकों से स्टेपनी टायर चोरी कर अवैध रूप से बेचने का कार्य भी करते हैं। अभियुक्तों ने यह भी बताया कि चोरी के दौरान पकड़े जाने की आशंका होने पर वे पत्थरों से हमला कर मौके से फरार हो जाते थे, जिससे यह गैंग एक खतरनाक एवं संगठित गिरोह के रूप में कार्य कर रहा था। अभियुक्त रमेश केशरी द्वारा चोरी के माल को कम दाम में खरीदकर बाजार में अधिक दाम पर बेचने की बात स्वीकार की गयी, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि उक्त गिरोह चोरी एवं अवैध खरीद-फरोख्त की श्रृंखला के रूप में कार्यरत था। उक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्तगणों के विरुद्ध मु0अ0सं0 321/2026 धारा 307, 317(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत विधिक कार्यवाही करते हुए चालान माननीय न्यायालय किया गया है। 
कान्ता पटेल पुत्र त्रिवेणी पटेल निवासी ग्राम लोढ़ी थाना रावर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 45 वर्ष,प्रमोद उर्फ कातिया खरवार पुत्र रमाशंकर खरवार निवासी ग्राम लोढ़ी थाना रावर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 20 वर्ष और रमेश केशरी पुत्र स्व0 जोगेन्द्र शाव निवासी चुर्क बाजार हाल पता घसिया बस्ती के पास थाना रावर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 50 वर्ष ।
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    Court reporter Sadar, Lucknow•
    6 hrs ago
  • लखनऊ इंदिरा नगर सेक्टर-25 स्थित पावर हाउस पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब सैकड़ों उपभोक्ता स्मार्ट मीटर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने पहुंच गए। लोगों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल में अचानक बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम उपभोक्ता परेशान हैं। प्रदर्शन के दौरान उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मीटर हटाने की मांग की। स्थिति को देखते हुए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि जैसे ही भीड़ बढ़ी, बिजली विभाग के कई अधिकारी कार्यालय छोड़कर चले गए, जिससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। उपभोक्ताओं का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक विरोध जारी रहेगा। महिलाओं ने पावर हाउस पर जड़ दिया ताला खुद का मंगा कर.. पुलिस ने पहुंचकर स्थिति संभाली स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सामान्य रह सके। मौके पर थाना गाजीपुर पुलिस टीम मौजूद।। समीर नक़वी
    4
    लखनऊ
इंदिरा नगर सेक्टर-25 स्थित पावर हाउस पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब सैकड़ों उपभोक्ता स्मार्ट मीटर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने पहुंच गए।
लोगों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल में अचानक बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम उपभोक्ता परेशान हैं।
प्रदर्शन के दौरान उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मीटर हटाने की मांग की। स्थिति को देखते हुए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि जैसे ही भीड़ बढ़ी, बिजली विभाग के कई अधिकारी कार्यालय छोड़कर चले गए, जिससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। उपभोक्ताओं का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक विरोध जारी रहेगा।
महिलाओं ने पावर हाउस पर जड़ दिया ताला खुद का मंगा कर..
पुलिस ने पहुंचकर स्थिति संभाली 
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सामान्य रह सके।
मौके पर थाना गाजीपुर पुलिस टीम मौजूद।।
समीर नक़वी
    user_Sameer Safder naqvi
    Sameer Safder naqvi
    Video Creator सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.