logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अनीमिया की रोकथाम एवं नियंत्रण तथा जन-जन तक अनीमिया की जांच, उपचार एवं पोषण संबंधी परामर्श की सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से “अनीमिया मुक्त भारत अभियान” का राज्य स्तरीय शुभारंभ अनीमिया मुक्त भारत अभियान का राज्य स्तर से शुभारंभ राज्य में अनीमिया की रोकथाम एवं नियंत्रण तथा जन-जन तक अनीमिया की जांच, उपचार एवं पोषण संबंधी परामर्श की सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से “अनीमिया मुक्त भारत अभियान” का राज्य स्तरीय शुभारंभ दिनांक 25 अगस्त को अपराह्न 3:00 बजे मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा किया गया। इस शुभारंभ कार्यक्रम में जिला स्तर से भी जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से भाग लिये। यह विशेष अभियान 25 अगस्त से 30 नवंबर तक संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत जिले के चिह्नित स्वास्थ्य संस्थानों, सरकारी विद्यालयों एवं अन्य निर्धारित स्थलों पर विभिन्न आयु वर्ग के लोगों की हीमोग्लोबिन जांच की जाएगी तथा जांच में अनीमिया पाए जाने पर आवश्यकतानुसार उपचार, आयरन-फोलिक एसिड की दवा, रेफरल एवं पोषण संबंधी परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। अभियान के तहत 05–09 वर्ष के बच्चे, 10–19 वर्ष के किशोर-किशोरियां, 20–49 वर्ष की प्रजनन आयु की महिलाएं, गर्भवती महिलाएं, धात्री महिलाएं, पुरुष एवं अन्य लक्षित लाभार्थियों की अनीमिया जांच की जाएगी। गंभीर अनीमिया से ग्रसित लाभार्थियों को आवश्यकतानुसार जिला अस्पताल/प्रथम रेफरल इकाई में रेफर कर समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाएगा। अभियान के दौरान जांच के साथ-साथ अनीमिया की रोकथाम एवं प्रबंधन, आयरन युक्त खाद्य पदार्थों सहित संतुलित आहार, मोटापा एवं अन्य पोषण संबंधी विषयों पर परामर्श भी दिया जाएगा। जांच से प्राप्त सभी आंकड़ों की ऑनलाइन प्रविष्टि एवं नियमित अनुश्रवण की व्यवस्था की गई है। आज उदघाटन पश्चात उदघाटन कार्यक्रम स्थल सदर अस्पताल, अरवल में लगभग 60 महिलाओं का एनीमिया जांच किया गया। उक्त उद्घाटन समारोह के पश्चात जिलाधिकारी अमृसा बैंस एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजनों से अपील की गई है कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें तथा अपने परिवार के लक्षित सदस्यों की अनीमिया जांच अवश्य कराएं। विशेष रूप से बच्चों, किशोर-किशोरियों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं में अनीमिया की समय पर पहचान एवं उपचार स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

17 hrs ago
user_Pritam kumar
Pritam kumar
अरवल, अरवल, बिहार•
17 hrs ago
1edbaa15-9681-4ba9-8ca7-3eec50dcfef1

अनीमिया की रोकथाम एवं नियंत्रण तथा जन-जन तक अनीमिया की जांच, उपचार एवं पोषण संबंधी परामर्श की सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से “अनीमिया मुक्त भारत अभियान” का राज्य स्तरीय शुभारंभ अनीमिया मुक्त भारत अभियान का राज्य स्तर से शुभारंभ राज्य में अनीमिया की रोकथाम एवं नियंत्रण तथा जन-जन तक अनीमिया की जांच, उपचार एवं पोषण संबंधी परामर्श की सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से “अनीमिया मुक्त भारत अभियान” का राज्य स्तरीय शुभारंभ दिनांक 25 अगस्त को अपराह्न 3:00 बजे मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा किया गया। इस शुभारंभ कार्यक्रम में जिला स्तर से भी जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से भाग लिये। यह विशेष अभियान 25 अगस्त से 30 नवंबर तक संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत जिले के चिह्नित स्वास्थ्य संस्थानों, सरकारी विद्यालयों एवं अन्य निर्धारित स्थलों पर विभिन्न आयु वर्ग के लोगों की हीमोग्लोबिन जांच की जाएगी तथा जांच में अनीमिया पाए जाने पर आवश्यकतानुसार उपचार, आयरन-फोलिक एसिड की दवा, रेफरल एवं पोषण संबंधी परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। अभियान के तहत 05–09 वर्ष के बच्चे,

33341eab-1e19-4974-9704-115d7f211b98

10–19 वर्ष के किशोर-किशोरियां, 20–49 वर्ष की प्रजनन आयु की महिलाएं, गर्भवती महिलाएं, धात्री महिलाएं, पुरुष एवं अन्य लक्षित लाभार्थियों की अनीमिया जांच की जाएगी। गंभीर अनीमिया से ग्रसित लाभार्थियों को आवश्यकतानुसार जिला अस्पताल/प्रथम रेफरल इकाई में रेफर कर समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाएगा। अभियान के दौरान जांच के साथ-साथ अनीमिया की रोकथाम एवं प्रबंधन, आयरन युक्त खाद्य पदार्थों सहित संतुलित आहार, मोटापा एवं अन्य पोषण संबंधी विषयों पर परामर्श भी दिया जाएगा। जांच से प्राप्त सभी आंकड़ों की ऑनलाइन प्रविष्टि एवं नियमित अनुश्रवण की व्यवस्था की गई है। आज उदघाटन पश्चात उदघाटन कार्यक्रम स्थल सदर अस्पताल, अरवल में लगभग 60 महिलाओं का एनीमिया जांच किया गया। उक्त उद्घाटन समारोह के पश्चात जिलाधिकारी अमृसा बैंस एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजनों से अपील की गई है कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें तथा अपने परिवार के लक्षित सदस्यों की अनीमिया जांच अवश्य कराएं। विशेष रूप से बच्चों, किशोर-किशोरियों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं में अनीमिया की समय पर पहचान एवं उपचार स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

More news from Bhojpur and nearby areas
  • भोजपुर: सहार प्रखंड के सहार बस स्टैंड परिसर में अखिल भारतीय किसान महासभा, सहार-भोजपुर के बैनर तले किसानों ने खाद की किल्लत और कथित कालाबाजारी के खिलाफ आरा-अरवल मुख्य सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों की प्रमुख मांग थी कि सहार प्रखंड क्षेत्र में किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित दर पर आवश्यकता के अनुसार खाद उपलब्ध कराया जाए। किसानों ने डीएपी 1,350 रुपये और यूरिया 266 रुपये प्रति बोरा की दर से खाद उपलब्ध कराने की मांग की। इसके साथ ही बेहतर सिंचाई व्यवस्था की भी मांग उठाई गई। सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद प्रखंड कृषि पदाधिकारी हिमांशु कुमार, अंचल अधिकारी राकेश आनंद एवं थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारी किसानों से बातचीत की। इसके बाद अखिल भारतीय किसान महासभा के कार्यकर्ताओं को प्रखंड कृषि कार्यालय में बुलाया गया। सूचना मिलने के बाद जिला कृषि पदाधिकारी श्री नीरज कुमार भी प्रखंड कृषि कार्यालय पहुंचे। उन्होंने किसानों एवं किसान महासभा के कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना तथा मांगों के समाधान और उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया। किसानों की प्रमुख मांगें इस प्रकार थीं— सरकार द्वारा तय दर पर किसानों को आवश्यकता के अनुसार खाद उपलब्ध कराया जाए। खाद की कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाई जाए। सहार प्रखंड कार्यालय परिसर में बिस्कोमान भवन सहित पंचायत स्तर पर खाद गोदाम की तत्काल व्यवस्था की जाए। खाद, बीज एवं कीटनाशक दवाओं पर किसानों को सब्सिडी एवं अनुदान उपलब्ध कराया जाए। अस्थायी सिंचाई व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रखंड क्षेत्र में आवश्यकता के अनुसार कृषि कार्य के लिए ट्रांसफार्मर सहित पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जाए। इस आंदोलन में भाकपा माले के प्रखंड सचिव दिलीप कुमार, अध्यक्ष रामदत्त राम, अजय सिंह, गणेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में किसान एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों ने सड़क जाम समाप्त किया। अब देखना होगा कि किसानों से किए गए इन वादों को प्रशासन द्वारा जमीन पर कब तक लागू किया जाता है। कैमरा के साथ, रिपोर्टर धर्मेंद्र कुमार
    1
    भोजपुर: सहार प्रखंड के सहार बस स्टैंड परिसर में अखिल भारतीय किसान महासभा,
सहार-भोजपुर के बैनर तले किसानों ने खाद की किल्लत और कथित कालाबाजारी के खिलाफ आरा-अरवल मुख्य सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
किसानों की प्रमुख मांग थी कि सहार प्रखंड क्षेत्र में किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित दर पर आवश्यकता के अनुसार खाद उपलब्ध कराया जाए। किसानों ने डीएपी 1,350 रुपये और यूरिया 266 रुपये प्रति बोरा की दर से खाद उपलब्ध कराने की मांग की। इसके साथ ही बेहतर सिंचाई व्यवस्था की भी मांग उठाई गई।
सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद प्रखंड कृषि पदाधिकारी हिमांशु कुमार, अंचल अधिकारी राकेश आनंद एवं थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारी किसानों से बातचीत की। इसके बाद अखिल भारतीय किसान महासभा के कार्यकर्ताओं को प्रखंड कृषि कार्यालय में बुलाया गया।
सूचना मिलने के बाद जिला कृषि पदाधिकारी श्री नीरज कुमार भी प्रखंड कृषि कार्यालय पहुंचे। उन्होंने किसानों एवं किसान महासभा के कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना तथा मांगों के समाधान और उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया।
किसानों की प्रमुख मांगें इस प्रकार थीं—
सरकार द्वारा तय दर पर किसानों को आवश्यकता के अनुसार खाद उपलब्ध कराया जाए।
खाद की कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाई जाए।
सहार प्रखंड कार्यालय परिसर में बिस्कोमान भवन सहित पंचायत स्तर पर खाद गोदाम की तत्काल व्यवस्था की जाए।
खाद, बीज एवं कीटनाशक दवाओं पर किसानों को सब्सिडी एवं अनुदान उपलब्ध कराया जाए।
अस्थायी सिंचाई व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रखंड क्षेत्र में आवश्यकता के अनुसार कृषि कार्य के लिए ट्रांसफार्मर सहित पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जाए।
इस आंदोलन में भाकपा माले के प्रखंड सचिव दिलीप कुमार, अध्यक्ष रामदत्त राम, अजय सिंह, गणेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में किसान एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों ने सड़क जाम समाप्त किया। अब देखना होगा कि किसानों से किए गए इन वादों को प्रशासन द्वारा जमीन पर कब तक लागू किया जाता है।
कैमरा के साथ, रिपोर्टर धर्मेंद्र कुमार
    user_Dharmendra Kumar Chaudhari
    Dharmendra Kumar Chaudhari
    Sahar, Bhojpur•
    16 hrs ago
  • औरंगाबाद बाद जिले के गोह प्रखंड क्षेत्र के चर्चित दुग्धेश्वर महादेव देवकुंड धाम में श्रावण सोमवारी और अंतिम श्रावण माह में श्रद्धालुओं को दर्शन करने को लेकर बहुत भिंड़ लगी। औरंगाबाद बाद जिले के गोह प्रखंड क्षेत्र के चर्चित दुग्धेश्वर महादेव देवकुंड धाम में श्रावण सोमवारी और अंतिम श्रावण माह में श्रद्धालुओं को दर्शन करने को लेकर बहुत भिंड़ लगी। प्रशासन की बहुत अच्छी व्यवस्था देखी गई प्रशासन की व्यवस्था से श्रद्धालुओं को अच्छी तरह से दर्शन हो रहे हैं और बाजार में अच्छी भिंड़ देखी गई आयें हुए श्रद्धालुओं को पुलिस प्रशासन की ओर से लंबी कतार में लगाकर दर्शन कराया जा रहा था श्रद्धालुओं लोग ने बाबा की जयकारे लग रहे थे लोगों ने प्रशासन के प्रति खुशी जाहिर किया।
    1
    औरंगाबाद बाद जिले के गोह प्रखंड क्षेत्र के चर्चित दुग्धेश्वर महादेव देवकुंड धाम में श्रावण सोमवारी और अंतिम श्रावण माह में श्रद्धालुओं को दर्शन करने को लेकर बहुत भिंड़ लगी।
औरंगाबाद बाद जिले के गोह प्रखंड क्षेत्र के चर्चित दुग्धेश्वर महादेव देवकुंड धाम में श्रावण सोमवारी और अंतिम श्रावण माह में श्रद्धालुओं को दर्शन करने को लेकर बहुत भिंड़ लगी। प्रशासन की बहुत अच्छी व्यवस्था देखी गई प्रशासन की व्यवस्था से श्रद्धालुओं को अच्छी तरह से दर्शन हो रहे हैं और बाजार में अच्छी भिंड़ देखी गई आयें हुए श्रद्धालुओं को पुलिस प्रशासन की ओर से लंबी कतार में लगाकर दर्शन कराया जा रहा था श्रद्धालुओं लोग ने बाबा की जयकारे लग रहे थे लोगों ने प्रशासन के प्रति खुशी जाहिर किया।
    user_प्रियांशु कुमारी
    प्रियांशु कुमारी
    गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
  • राखी व मेहंदी कला प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा आरा। जगदेव नगर स्थित आर.एस. मेमोरियल गर्ल्स स्कूल सह शिशु सदन, जगदेव नगर, आरा में “सृजन उत्सव 2026” के अंतर्गत राखी मेकिंग एवं मेहंदी कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में रचनात्मकता, कलात्मक अभिरुचि तथा भारतीय कला एवं संस्कारों के प्रति रुचि विकसित करना था। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आकर्षक एवं रचनात्मक राखियां तैयार कीं तथा मेहंदी के विभिन्न डिजाइनों के माध्यम से अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने पारंपरिक डिजाइनों के साथ अपनी कल्पनाशीलता का भी सुंदर समावेश किया। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया। शिक्षकों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए विद्यालय की प्रचार्या डॉ शशिकला राय ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को सामने लाने के साथ-साथ उन्हें भारतीय परंपरा, कला और संस्कृति से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम की थीम “कला, सृजन और संस्कार का उत्सव” रखी गई थी। निर्णायक मंडल में शामिल नीती कुमारी, रूपा कुमारी एवं मधु कुमारी द्वारा रचनात्मकता, मौलिकता, साफ-सफाई, प्रस्तुति, कलात्मकता एवं प्रतिभागियों के प्रयास के आधार पर मूल्यांकन किया गया। मेंहदी कला एवं राखी मेंकिंग में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम की सफलता में समस्त विद्यालय परिवार ने अपनी भूमिका का निर्वहन किया।
    1
    राखी व मेहंदी कला प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
आरा। जगदेव नगर स्थित आर.एस. मेमोरियल गर्ल्स स्कूल सह शिशु सदन, जगदेव नगर, आरा में “सृजन उत्सव 2026” के अंतर्गत राखी मेकिंग एवं मेहंदी कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में रचनात्मकता, कलात्मक अभिरुचि तथा भारतीय कला एवं संस्कारों के प्रति रुचि विकसित करना था।
प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आकर्षक एवं रचनात्मक राखियां तैयार कीं तथा मेहंदी के विभिन्न डिजाइनों के माध्यम से अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने पारंपरिक डिजाइनों के साथ अपनी कल्पनाशीलता का भी सुंदर समावेश किया।
प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया। शिक्षकों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए विद्यालय की प्रचार्या डॉ शशिकला राय ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को सामने लाने के साथ-साथ उन्हें भारतीय परंपरा, कला और संस्कृति से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं।
विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम की थीम “कला, सृजन और संस्कार का उत्सव” रखी गई थी। निर्णायक मंडल में शामिल नीती कुमारी, रूपा कुमारी एवं मधु कुमारी द्वारा रचनात्मकता, मौलिकता, साफ-सफाई, प्रस्तुति, कलात्मकता एवं प्रतिभागियों के प्रयास के आधार पर मूल्यांकन किया गया। मेंहदी कला एवं राखी मेंकिंग में  बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को  पुरस्कृत किया गया। 
इस कार्यक्रम की सफलता में समस्त विद्यालय परिवार ने अपनी भूमिका का निर्वहन किया।
    user_Vijay mehta
    Vijay mehta
    Building society Bhojpur, Bihar•
    15 hrs ago
  • गुगवाड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, जटाशंकर धाम में शिवजी को अर्पित किया जल गुगवाड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, जटाशंकर धाम में शिवजी को अर्पित किया जल
    1
    गुगवाड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, जटाशंकर धाम में शिवजी को अर्पित किया जल
गुगवाड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, जटाशंकर धाम में शिवजी को अर्पित किया जल
    user_ANVI NEWSवाजनाहर खबर मबसे
    ANVI NEWSवाजनाहर खबर मबसे
    Kaler, Arwal•
    18 hrs ago
  • हसपुरा औरंगाबाद प्रखंड कैम्पस स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित किया गया हसपुरा ब्लॉक कैम्पस स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परिसर में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें शिविर प्रभारी डीटीओ सुनंदा कुमारी, बीईओ रंजीत कुमार उपस्थित रहे
    1
    हसपुरा औरंगाबाद प्रखंड कैम्पस स्थित  कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित किया गया
हसपुरा ब्लॉक कैम्पस स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परिसर में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें शिविर प्रभारी डीटीओ सुनंदा कुमारी, बीईओ रंजीत कुमार उपस्थित रहे
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    18 hrs ago
  • महिलाओं के साथ कोई लूटपाट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
    1
    महिलाओं के साथ कोई लूटपाट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
    user_P TOP BIHAR
    P TOP BIHAR
    News Anchor चारपोखरी, भोजपुर, बिहार•
    23 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक, भोजपुर के दिशा-निर्देशन में पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु जिले में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई आप अपनों के साथ सुरक्षित एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में ईद -मिलाद-उन-नबी पर्व मनाएँ, इसके लिए #भोजपुर_पुलिस प्रतिबद्ध है। पुलिस अधीक्षक, भोजपुर के दिशा-निर्देशन में पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु जिले में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। संवेदनशील स्थलों, जुलूस मार्गों, मस्जिदों एवं प्रमुख चौक-चौराहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
    3
    पुलिस अधीक्षक, भोजपुर के दिशा-निर्देशन में पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु जिले में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई
आप अपनों के साथ सुरक्षित एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में ईद -मिलाद-उन-नबी  पर्व मनाएँ, इसके लिए #भोजपुर_पुलिस प्रतिबद्ध है।
पुलिस अधीक्षक, भोजपुर के दिशा-निर्देशन में पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु जिले में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। संवेदनशील स्थलों, जुलूस मार्गों, मस्जिदों एवं प्रमुख चौक-चौराहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Local News Reporter आरा, भोजपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • 🎨 बामपाली में माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल के बच्चों ने दिखाया कला का हुनर! 📍 आरा-बक्सर रोड पर बामपाली स्थित माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल में बच्चों के शानदार कला-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा और कला का बेहतरीन प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान आरा भोजपुर के डीडीसी ने बच्चों के कला-प्रदर्शन का अवलोकन किया और माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल का निरीक्षण भी किया। 🎥 बच्चों की प्रतिभा और स्कूल निरीक्षण की पूरी तस्वीरें/वीडियो देखिए। #MountLiteraZeeSchool #Bampali #Ara #Bhojpur #DDC #ArtExhibition #StudentsTalent #जनताकीआवाजआराज्यूज़
    1
    🎨 बामपाली में माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल के बच्चों ने दिखाया कला का हुनर!
📍 आरा-बक्सर रोड पर बामपाली स्थित माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल में बच्चों के शानदार कला-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा और कला का बेहतरीन प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
इस दौरान आरा भोजपुर के डीडीसी ने बच्चों के कला-प्रदर्शन का अवलोकन किया और माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल का निरीक्षण भी किया।
🎥 बच्चों की प्रतिभा और स्कूल निरीक्षण की पूरी तस्वीरें/वीडियो देखिए।
#MountLiteraZeeSchool #Bampali #Ara #Bhojpur #DDC #ArtExhibition #StudentsTalent #जनताकीआवाजआराज्यूज़
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.