जहानाबाद : वाणावर श्रावणी मेला में अग्निशामक विभाग ने चला जागरूकता अभियान, 24 घंटे तैनात हैं फायर ब्रिगेड। जहानाबाद - जिले के ऐतिहासिक वाणावर स्थित बाबा सिद्धेश्वरनाथ धाम में आयोजित श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सजग और सक्रिय है। मेला में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए जिला पदाधिकारी के निर्देश पर अग्निशामक विभाग द्वारा विशेष सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य आगजनी जैसी किसी भी अप्रिय घटना को रोकना तथा आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है। अग्निशामक विभाग की टीम ने मेला परिसर में घूम-घूमकर दुकानदारों, कांवरियों और अन्य श्रद्धालुओं को आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी। टीम ने विशेष रूप से अस्थायी दुकानों के संचालकों को गैस सिलेंडर, विद्युत उपकरणों एवं ज्वलनशील सामग्री के सुरक्षित उपयोग के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए। साथ ही आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल बचाव के उपाय अपनाने और संबंधित विभाग को सूचना देने के बारे में भी जागरूक किया गया। अभियान के दौरान लोगों के बीच जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए, जिनमें अग्नि सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां एवं आपातकालीन संपर्क नंबर अंकित हैं। इसके अलावा मेला परिसर में मॉक ड्रिल का आयोजन भी किया गया, ताकि किसी भी संभावित आपात स्थिति में विभागीय टीम और आम लोगों की तत्परता का परीक्षण किया जा सके। अग्निशामक पदाधिकारी सह कमांडेंट स्नेही सोनल ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर मेला क्षेत्र में एक बड़ी और एक छोटी फायर ब्रिगेड वाहन को 24 घंटे तैनात रखा गया है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं और दुकानदारों से सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत टोल-फ्री नंबर पर देने की अपील की। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला की पूरी अवधि के दौरान अग्निशमन विभाग की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहेगी।

- समाजसेवी, मनीष कुमार खड़गा को मिली जान से मारने की धमकी। परिवार दहशत में स्वास्थ्य सेवा एवं बेहतर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाले मनीष कुमार खड़गा, जो IIMT Meditech Private Ltd के निदेशक होने के साथ-साथ एक सक्रिय समाजसेवी के रूप में भी जाने जाते हैं. इन दिनों गंभीर सुरक्षा संकट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने पटना के पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि, कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने उनके आवास पर पहुँचकर, उनकी परिवार वालों को जान से मारने और बच्चें को अगवा करने की धमकी दी। इस घटना के बाद उनका परिवार, भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर है। मनीष कुमार खड़गा का मानना है कि, बेहतर स्वास्थ्य सेवा केवल आर्थिक रूप से सक्षम लोगों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। वे वर्षों से इस उद्देश्य के साथ कार्य कर रहे हैं, कि समाज के हर वर्ग, विशेषकर गरीब और जरूरतमंद लोगों को सही, गुणवत्तापूर्ण और किफायती इलाज उपलब्ध हो सके। उनका प्रयास है कि, आधुनिक चिकित्सा सुविधाएँ आम लोगों की पहुँच में हों और कोई भी व्यक्ति केवल आर्थिक तंगी के कारण उपचार से वंचित ना हों। चिकित्सा सेवा के साथ-साथ वे सामाजिक कार्यों में भी लगातार सक्रिय रहते हैं। जरूरतमंद मरीजों की सहायता, स्वास्थ्य जागरूकता, मानवीय सेवा और समाज के कमजोर वर्गों के लिए बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में उनका योगदान उल्लेखनीय माना जाता है। उनका उद्देश्य केवल अस्पताल चलाना नहीं, बल्कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति विश्वास और सेवा की भावना को मजबूत करना है। इसी बीच उनके परिवार को मिली जान से मारने की धमकी ने, न केवल उनके परिजनों को मानसिक रूप से झंकझोरा है, बल्कि समाज में भी चिंता का विषय बना दिया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से दोषियों की तत्काल पहचान कर, कड़ी कानूनी कार्रवाई करने, तथा अपने परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। समाज के विभिन्न वर्गों का कहना है कि, जो व्यक्ति, आम लोगों को सस्ता और बेहतर इलाज उपलब्ध कराने तथा समाज सेवा के लिए समर्पित है, उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से इस मामले में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई करने की अपील की है, ताकि दोषियों को कानून के दायरे में लाया जा सके और समाज में कानून का विश्वास बना रहे।1
- क्रिकेट - श्रीलंका दौरे के लिए रवाना हुई टीम इंडिया! 🇮🇳✈️ टीम इंडिया श्रीलंका दौरे के लिए रवाना हो चुकी है। क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें अब इस रोमांचक सीरीज़ पर टिकी हैं, जहां भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन के इरादे से मैदान में उतरेगी। 💬 आपके हिसाब से इस दौरे का स्टार खिलाड़ी कौन होगा? कमेंट में अपनी Prediction बताइए! 📲 Follow @biharkavirat for more cricket updates & breaking sports news.1
- नालंदा जिले के चंडी प्रखंड स्थित बढौना गांव में मध्य विद्यालय की जर्जर स्थिति को दिखाते हुए एक छात्र ने किया वीडियो वायरल... नालंदा जिले के चंडी प्रखंड स्थित बढौना गांव में मध्य विद्यालय की जर्जर स्थिति को दिखाते हुए एक छात्र ने किया वीडियो वायरल...1
- बांकीपुर की जनता को PK पसंद है,BJP और RJD की कंहा हुई चूक? #foryou #bankipur #bihar1
- अनंत सिंह का एक जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अनंत सिंह का एक जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनकी प्रतिक्रिया को लेकर लोग अलग-अलग अंदाज़ में चर्चा कर रहे हैं और वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। 💬 आपको उनका यह जवाब कैसा लगा? कमेंट में अपनी राय बताइए। 📲 Follow @biharkavirat for more Bihar politics & viral updates.1
- श्री श्री 108❤ ऊं नमः शिवाय ❤ हर हर महादेव जी हर हर ❤ सबका जीवन मंगलमय हो सबके जीवन में खुशियों कि बरसात हो ❤ जय बाबा शिव गुरु विडियो न0-596🚩🌅⛲🪷❤👋1