डीएम ने की राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों की समीक्षा, अफसरों को दिए निर्देश डीएम बोली, गुणवत्ता और समयबद्धता से हो वाद निस्तारण, लापरवाही पर होगी कार्रवाई लखीमपुर खीरी, । डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने दफ्तर में जनपद के सभी राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि राजस्व मामलों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता, गुणवत्ता और तय समयसीमा के भीतर होना चाहिए। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी। समीक्षा के दौरान उन्होंने धारा 24 (उत्तराधिकार), धारा 34 (नामांतरण), धारा 67 व धारा 116 (सीमांकन) से संबंधित वादों पर विशेष जोर देते हुए कहा कि हर मामले का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लंबित मामलों में अनावश्यक देरी किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने सभी एसडीएम, एसडीएम न्यायिक, तहसीलदार व नायब तहसीलदारों को निर्देश दिए कि तिथि निर्धारण व सुनवाई की प्रक्रिया नियमित रूप से संचालित की जाए। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने अंत में यह भी कहा कि राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली जनता के विश्वास से जुड़ी है, और इसमें पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि वादों की सुनवाई पूरी गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ की जाए ताकि न्यायिक प्रक्रिया में लोगों का भरोसा और मजबूत हो सके। इस समीक्षा बैठक में एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम (न्यायिक) अनिल कुमार रस्तोगी, सभी उपजिलाधिकारी, एसडीएम न्यायिक, तहसीलदार और नायब तहसीलदार शामिल रहे।

- दिल्ली के akku pandit bhai ko arrest kar liya gya h लेकिन कोई दिक्कत वाली बात नहीं जल्दी ही रिहा हो जाएंगे 🙏🙏1
- लखीमपुर खीरी जिले की ब्लॉक लखीमपुर की ग्राम पंचायत कोढ़ैय्या में जल जीवन मिशन के तहत निर्मित पानी की टंकी और पाइपलाइन व्यवस्था ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पाइपलाइन में जगह-जगह लीकेज की समस्या बनी रहती है, जिससे सड़कों पर पानी भर जाता है और आपूर्ति भी प्रभावित होती है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग में फोन करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। सबसे गंभीर मामला ग्राम पंचायत के मुख्य मार्ग पर खोदे गए लगभग 3 फीट गहरे, 2 फीट चौड़े और करीब 2 फीट लंबे गड्ढे का है, जिसे कई महीनों से खुला छोड़ दिया गया है। यह गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। आए दिन लोग इसमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं और किसी बड़ी अनहोनी की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से शीघ्र मरम्मत कार्य कराकर लीकेज की समस्या दूर करने तथा मुख्य मार्ग पर बने गड्ढे को तत्काल भरवाने की मांग की है, ताकि संभावित हादसे को रोका जा सके।3
- Post by खीरी न्यूज़ अपडेट1
- पलिया नगर में इन दिनों बैट्री चोरों का गिरोह तेजी से सक्रिय होता दिखाई दे रहा है। आए दिन खड़े वाहनों से बैट्री चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे वाहन स्वामियों में दहशत का माहौल है। बीती रात्रि नगर के दुधवा रोड के पास खड़ी नगर निवासी महेश गुप्ता की मैक्सिमो गाड़ी को चोरों ने निशाना बना लिया। सुबह जब वाहन स्वामी मौके पर पहुंचे तो गाड़ी की बैट्री गायब मिली। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि घटना स्थल के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियां कैद हुई हैं। फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी नगर के विभिन्न मोहल्लों से कई वाहनों की बैट्रियां चोरी हो चुकी हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से लोगों में आक्रोश है। नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते गिरोह पर अंकुश नहीं लगाया गया तो चोरी की घटनाएं और बढ़ सकती हैं।1
- पलिया कलां नाबालिक बच्ची से छेड़छाड़ मामले में प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, आरोपी जिस नाई की दुकान पर काम करता था उस पर, आज प्रशासनिक टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची। जेसीबी मशीन की मदद से दुकान का टीन शेड और ढांचा गिराकर ध्वस्त कर दिया गया।1
- शिवरात्रि का फुल वीडियो देखिए।1
- Post by अमित कुमार3
- *थाना पलिया क्षेत्र अन्तर्गत एक नाबालिक बालिका के साथ एक व्यक्ति द्वारा किये गये लैंगिक हमला के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी पलिया , श्री जितेन्द्र सिंह परिहार की बाइट*1