महिलाओं के हित में नहीं था बिल, इसलिए विरोध जरूरी; अपर्णा यादव पर लगाया नेताजी के अपमान का आरोप औरैया। समाजवादी पार्टी की नेत्री भगवती देवी निषाद ने महिलाओं से जुड़े एक प्रस्तावित बिल का विरोध करते हुए कहा कि यह विधेयक महिलाओं के हित में नहीं था, इसलिए इसका विरोध करना जरूरी था। उन्होंने कहा कि किसी भी कानून को बनाने से पहले महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को केंद्र में रखा जाना चाहिए, लेकिन इस बिल में महिलाओं के वास्तविक मुद्दों की अनदेखी की गई है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी ऐसे किसी भी निर्णय का विरोध करती रहेगी जो महिलाओं के हितों के विपरीत होगा। इसी दौरान भगवती देवी निषाद ने अपर्णा यादव पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अपर्णा यादव ने समाजवादी पार्टी का झंडा जलाकर श्रद्धेय नेता जी का अपमान किया है। उनका कहना था कि समाजवादी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी का झंडा केवल एक प्रतीक नहीं बल्कि सम्मान और संघर्ष की पहचान है। ऐसे में झंडे का अपमान करना पार्टी के संस्थापक और समाजवादी आंदोलन की भावना को ठेस पहुंचाने जैसा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी कार्यकर्ता इस तरह के कृत्य को कभी स्वीकार नहीं करेंगे और पार्टी के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को जनता समय आने पर जवाब देगी।

- भैरव बाबा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पुलिस ने सम्हाली व्यवस्था। औरैया जिले के विकास खंड एरवाकटरा क्षेत्र के कस्बा कुदरकोट में स्थित भैरव बाबा मंदिर पर आयोजित पारंपरिक मेले में इस वर्ष भी भारी भीड़ उमड़ी। लगभग 42 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहे इस मेले में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर खरीदारी और दर्शन का लाभ लिया। मेले में विभिन्न प्रकार की घरेलू उपयोग की वस्तुओं की दुकानों पर ग्रामीणों की खासी भीड़ देखी जा रही है, जिससे व्यापारियों में भी उत्साह बना हुआ है। वही थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह के नेतृत्व में मेला परिसर और मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी पर तैनात है, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। मंदिर के पुजारी बलवीर शर्मा ने अंतिम दिन शुक्रवार को रात्रि के दौरन बताया कि इस मेले की शुरुआत उनके पिता गयाप्रसाद, चाचा पन्नालाल शर्मा, रामऔतार शर्मा और छोटेलाल शर्मा द्वारा करीब 42 वर्ष पूर्व की गई थी। उन्होंने बताया कि यह मेला हर वर्ष चौदस और अमावस्या के अवसर पर तीन दिनों तक आयोजित होता है। मेले के दौरान दो दिन रामलीला का भी आयोजन किया जाता है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहता है। क्षेत्रीय लोगों और कस्बेवासियों के सहयोग से यह मेला हर साल सफलतापूर्वक संपन्न होता है।1
- औरैया उत्तरप्रदेश गेहूं की पैदावार का आकलन1
- DM Auraiya Indramani Tripathi in Field: खेत में किसान बने जिलाधिकारी | Crop Cutting UP1
- खबर औरैया से ,महिला बल आरक्षण को लेकर दिया बयान भगवती निषाद ने1
- औरैया। शनिवार सुबह कानपुर रोड स्थित कैफ्री गोल्ड लोन ऑफिस में अचानक आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बिल्डिंग खाली कराकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में ऑफिस का सामान जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक जांच में कारण इनवर्टर शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, जबकि नुकसान का आकलन जारी है।2
- ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी ने बताया कि महाकुंभ के दौरान स्वामी जी के साथ जो घटना घटित हुई थी वह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा इस पर जांच बैठाई गई है। जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बताया कि मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री द्वारा भी इस मामले को लेकर गंभीरता दिखाई गई है।1
- औरैया। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद, औरैया की एक महत्वपूर्ण बैठक श्री गोपाल वाटिका आश्रम, नरायनपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमन्त गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता तथा अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा के जिलाध्यक्ष शिवकुमार पुरवार मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन अतिथियों के माल्यार्पण एवं स्वागत से हुई। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. सुमन्त गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज को राजनीतिक भागीदारी और सम्मान पाने के लिए एकजुटता बेहद जरूरी है। उन्होंने आगामी चुनावों का उल्लेख करते हुए समाज के लोगों से संख्या बल के साथ एकता का प्रदर्शन करने की अपील की। साथ ही समाज में अविवाहित युवक-युवतियों के विवाह की समस्या को गंभीर बताते हुए सामाजिक संवाद के माध्यम से समाधान पर जोर दिया। उन्होंने प्री-वेडिंग फोटो सेशन को सामाजिक दृष्टिकोण से अनुचित बताते हुए अभिभावकों से इस पर मंथन करने और रोक लगाने की आवश्यकता जताई। इसके अलावा विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची पर भी अंकुश लगाने की अपील की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 3 मई को दिल्ली में बैठक आयोजित होगी, जिसमें दानवीर भामाशाह की जयंती मनाने की रूपरेखा तय की जाएगी। वहीं 24 मई को आर्य कन्या इंटर कॉलेज, बांदा में युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित होगा तथा 29-30 अगस्त को प्रयागराज के झूसी में राष्ट्रीय वैश्य महापंचायत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज की राजनीतिक भूमिका पर चर्चा होगी। विशिष्ट अतिथि अनूप कुमार गुप्ता ने कहा कि औरैया में जल्द ही जिला स्तरीय वैश्य समागम का भव्य आयोजन किया जाएगा। बैठक में जिलाध्यक्ष विपिन कुमार पोरवाल (बंटू) व जिला महामंत्री नरेश चंद्र शिवहरे को पुरुष एवं महिला कमेटियों के गठन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला प्रभारी आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि शीघ्र ही जनपद भ्रमण कर कमेटियों का विस्तार किया जाएगा। बैठक को नगर अध्यक्ष देवमुनि पोरवाल, कपिल गुप्ता, शिक्षक प्रदीप गुप्ता, महिला शाखा की जिलाध्यक्ष पूनम पुरवार सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर महिला जिलाध्यक्ष पूनम पुरवार, नगर अध्यक्ष राधा आर्या, संगठन मंत्री श्वेता पोरवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन पोरवाल, अनिल गुप्ता, विष्णु गहोई, राम आसरे गुप्ता, लालजी अग्रवाल, अभिषेक पोरवाल, अमित गहोई, शिक्षक रविंद्र कुमार शिवहरे, संजय अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, शशिकांत पोरवाल सहित बड़ी संख्या में वैश्य समाज के लोग उपस्थित रहे।2
- *सरकारी दफ्तर में बुजुर्ग महिला से ठगी, बिल जमा कराने के नाम पर युवक ने ठगे पांच हजार रूपए, पैसे लेकर कमरे में घुसा युवक मौक़ा पाकर हुआ फरार, घंटों इंतजार करती रही महिला नहीं लौटा ठग, कार्यालय में लगे CCTV महीनों से बंद, जिम्मेदार बेखबर,सवालों के घेरे में बिजली विभाग की लापरवाही, भरथना बिजली घर का है पूरा मामला...*1
- औरैया उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में स्थित सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कानपुर रोड स्थित कैपरी ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड की शाखा में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया।1