बदाम प्रोटेस्ट’ से सुर्खियों में आए तरुण साहू एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह एक अलग और गंभीर समस्या है। बदाम प्रोटेस्ट’ से सुर्खियों में आए तरुण साहू एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह एक अलग और गंभीर समस्या है। जानकारी के मुताबिक, तरुण साहू के घर में पिछले डेढ़ साल से पीने के पानी के साथ गंदा, दूषित पानी मिलकर आ रहा है। इस संबंध में उन्होंने तिफरा नगर निगम में करीब 6 बार आवेदन दिया, साथ ही नगर निगम के कमिश्नर और जल विभाग के अधिकारियों से भी मुलाकात की… लेकिन इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि जैसे ही उनका ‘बदाम प्रोटेस्ट’ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर JCB के जरिए खुदाई शुरू की और नई पाइपलाइन डालने की बात कही। हालांकि, अगले ही दिन काम अधूरा छोड़ दिया गया और स्थिति जस की तस बनी हुई है। अब तरुण साहू ने इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर अपनी परेशानी उजागर की है। सवाल ये उठता है कि क्या आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान सिर्फ वायरल होने के बाद ही संभव है
बदाम प्रोटेस्ट’ से सुर्खियों में आए तरुण साहू एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह एक अलग और गंभीर समस्या है। बदाम प्रोटेस्ट’ से सुर्खियों में आए तरुण साहू एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह एक अलग और गंभीर समस्या है। जानकारी के मुताबिक, तरुण साहू के घर में पिछले डेढ़ साल से पीने के पानी के साथ गंदा, दूषित पानी मिलकर आ रहा है। इस संबंध में उन्होंने तिफरा नगर निगम में करीब 6 बार आवेदन दिया, साथ ही नगर निगम के कमिश्नर और जल विभाग के अधिकारियों से भी मुलाकात की… लेकिन इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि जैसे ही उनका ‘बदाम प्रोटेस्ट’ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर JCB के जरिए खुदाई शुरू की और नई पाइपलाइन डालने की बात कही। हालांकि, अगले ही दिन काम अधूरा छोड़ दिया गया और स्थिति जस की तस बनी हुई है। अब तरुण साहू ने इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर अपनी परेशानी उजागर की है। सवाल ये उठता है कि क्या आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान सिर्फ वायरल होने के बाद ही संभव है
- ग्राम झाल में लकड़ी काट रही महिला से गाली गलौज एवं बेटे के साथ मारपीट बिल्हा थाना मे मामला दर्ज आज मंगलवार के सुबह 9:30 पर बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी - सुरेश डहरिया पिता स्व सुखदास डहरिया उम्र 46 वर्ष साकिन झाल थाना बिल्हा जिला बिलासपुर ने सौमवर की रात 20.48 बजे थाना उपस्थित आ कर रिपोर्ट दर्ज कराया की विववरण – मैं उक्त पते पर रहता हॅू, ड्राइवरी का काम करता हॅू, कि आज दिनांक 20/04/26 के शाम को मै घर मे आराम कर रहा था कि शाम करीबन 06/00 बजे मेरी मां ने आकर मुझे उठाया और बताई कि मै घर के पीछे मे लकडी काट रही थी तो गांव के रामायण और गोलू लकडी हमारा है उसे मत काटो कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर रहे है बोला तो मै उनके पास जाकर मेरी मां को क्यो गाली गलौच कर रहे हो बोला तो दोनो के द्वारा मुझे जान से मारने की धमकी देते हुये वही पडा लकडी के टुकडा से मेरे सिर व दाया हाथ को मारा जिससे मेरे सिर से खून निकलने लगा, घटना को मेरी मां पंचबाई डहरिया, पपीता डहरिया देखे सुने व बीच बचाव किये है। बाद थाना रिपोर्ट करने आया हॅू, रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही की जावे प्रार्थी की बिल्हा पुलिस ने अपराध धारा- 296, 115(2), 351(3), 3(5) भान्यासं. के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है1
- मुंगेली पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यक्षमता साबित करते हुए “गुम मोबाइल खोज अभियान” के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसपी भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में साइबर सेल और पुलिस टीम ने 90 गुम मोबाइल फोन, जिनकी कीमत करीब 13.50 लाख रुपये है, उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए। CEIR पोर्टल और IMEI ट्रैकिंग तकनीक की मदद से इन मोबाइलों को विभिन्न जिलों और राज्यों से रिकवर किया गया। मोबाइल वापस मिलने पर नागरिकों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया। यह पहल जनता के विश्वास को और मजबूत करती है। #Mungeli #PoliceNews #MobileRecovery #CyberCrime #CEIRPortal #Chhattisgarh #GoodNews #PoliceAction #TechNews1
- ★ 24 घंटे का अल्टीमेटम: संदिग्ध मौत मामले में बेटी ने कलेक्टर को सौंपा अंतिम आवेदन, उच्च स्तरीय जांच और बाहरी टीम से पोस्टमार्टम की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आत्मदाह चेतावनी, प्रशासन में मचा हड़कंप, पलारी से उठी न्याय की तेज आवाज, जिलेभर में चर्चा, परिवार बोला अब इंतजार नहीं ★ बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पलारी क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर मृतक परिवार ने न्याय की मांग तेज कर दी है। पलारी निवासी मानसी टंडन ने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अंतिम आवेदन सौंपा और पिता आनंद प्रकाश टंडन की मृत्यु की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। परिजनों के अनुसार आनंद प्रकाश टंडन की मृत्यु 9 अप्रैल 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। परिवार को आशंका है कि उन्हें जहर दिया गया है। इस मामले में परिजन लगातार प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया है। मानसी टंडन ने आवेदन में बताया कि उन्होंने 20 अप्रैल को थाना पलारी, 21 अप्रैल को डीएसपी कार्यालय और 22 अप्रैल को एसडीएम कार्यालय में लिखित शिकायत तथा संबंधित दस्तावेज जमा किए थे। इसके बावजूद जांच प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी। परिवार ने चिंता जताई है कि समय बीतने के साथ वैज्ञानिक साक्ष्य नष्ट हो सकते हैं, जिससे सच्चाई सामने आने में कठिनाई होगी। इसी कारण उन्होंने तत्काल पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। आवेदन में यह भी कहा गया है कि स्थानीय प्रभाव से बचने के लिए पोस्टमार्टम पलारी ब्लॉक से बाहर की स्वतंत्र मेडिकल टीम द्वारा कराया जाए। जिला अस्पताल या अन्य ब्लॉक के डॉक्टरों की टीम गठित करने की मांग की गई है। मानसी टंडन ने चेतावनी दी है कि यदि अगले 24 घंटे में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो 24 अप्रैल 2026 को वे अपने भाई-बहनों के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने आत्मदाह करने को मजबूर होंगी। मामले के सामने आने के बाद जिलेभर में चर्चा तेज हो गई है। अब सभी की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है। रिपोर्ट: आशीष शुक्ला प्रमुख संवाददाता ज्योति पब्लिक न्यूज़ 📢 आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है रिएक्ट करें 👍 ⭐ 🙏 😮 💬1
- देवरी तालाब में मौत का जहर ।1
- पिछली कांग्रेस की सरकार में चांपा में चौपाटी का कार्य स्वीकृत हुआ था लेकिन इसका निर्माण भाजपा के शासन काल में हो रहा ।चौपाटी में लगने वाले पेवर ब्लॉक इतने खराब हैं कि बिना लोगों और वाहन चले ही टूट जा रहे ।यदि चौपाटी शुरू होती है तो 1 माह के भीतर चौपाटी को चौपट होने से कोई नहीं रोक पाएगा । इस बारे में नगरपालिका चांपा सीएमओ सोनवानी को शिकायत करने पर उनके द्वारा EE राठौर के द्वारा जांच की बात कही गई है। जांच में टाइल्स सही पाई जाती है या 1 माह में चौपाटी होगी चौपट यह देखने का विषय है ।3
- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के ग्राम बुंदेली से एक बेहद सनसनीखेज और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू विवाद के बाद एक पति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी का व्यवहार और भी हैरान करने वाला रहा। बताया जा रहा है कि वह पत्नी का कटा हुआ सिर बोरी में रखकर गांव में लोगों को दिखाता रहा और खुद ही पुलिस चौकी जाने की बात करता रहा। इस भयावह दृश्य को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्राथमिक जांच में घरेलू विवाद को घटना की मुख्य वजह बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है।1
- रायपुर, छत्तीसगढ़ 50 करोड़ के सौदे के लिए पेंगोलिन की तस्करी, वन विभाग ने दो आरोपियों को पकड़ा राजधानी रायपुर में वन विभाग ने दुर्लभ वन्यजीव पेंगोलिन की तस्करी का बड़ा खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक जिंदा पेंगोलिन बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय काले बाजार में कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। वन अधिकारी दीपक तिवारी के अनुसार, पेंगोलिन के सौदे को लेकर गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। जांच में सामने आया कि पखांजूर निवासी तस्कर खोखन हलधर ने इस पेंगोलिन को रायपुर के गोपाल बोपचे को करीब डेढ़ लाख रुपये में बेचा था। इसके बाद इसे एक बड़े तस्कर, जिसे ‘मोटा भाई’ के नाम से जाना जाता है, को लगभग 50 करोड़ रुपये में बेचने की योजना बनाई जा रही थी। बरामद पेंगोलिन का वजन करीब 20 किलो और उम्र 10 से 12 वर्ष के बीच बताई जा रही है। यह प्रजाति वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत ग्रुप-1 (अत्यंत संरक्षित) श्रेणी में आती है, जिसकी तस्करी गंभीर अपराध माना जाता है। वन विभाग ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में जुड़े अन्य तस्करों की भी तलाश की जा रही है।1
- छत्तीसगढ़ के मुंगेली में पुलिस ने “गुम मोबाइल खोज अभियान” के तहत बड़ी कामयाबी हासिल की है। एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देशन में साइबर सेल और पुलिस टीम ने 90 गुम मोबाइल फोन (करीब 13.50 लाख रुपये) रिकवर कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। CEIR पोर्टल और IMEI ट्रैकिंग की मदद से कई मोबाइल दूसरे जिलों और राज्यों से भी बरामद किए गए। मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने मुंगेली पुलिस का आभार जताया। #MungeliPolice #MobileRecovery #CyberCell #CEIR #ChhattisgarhNews #PoliceSuccess #BreakingNews #GoodNews #TechTracking1
- भीम राव अंबेडकर पर आपत्ति जनक पोस्ट करने पर भीम रेजिमेंट ने एसपी को सौंपा ज्ञापन ।1