नामित सभासदों को गंगोह नगरपालिका अध्यक्ष शाजिया मलिक ने पद व गोपनीयता की दिलाई शपथ गंगोह (सहारनपुर)। नगर पालिका परिषद में शासन द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गंगोह विधायक चौ० कीरत सिंह और कांग्रेस नेता पूर्व चेयरमैन नौमान मसूद की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित किया गया। जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष शाजिया मलिक ने नव-नामित सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने नव-नामित सभासदों में डॉ० काशीराम, शशांक गोयल, अवनीश मोगा, आर्य कुमार बालियान और जैलसिंह भारती शामिल रहे। सभी ने नगर के समग्र विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया। वहीं इस अवसर पर गंगोह विधायक चौ० कीरत सिंह तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतपाल भी मौजूद रहे- उन्होंने सभी सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए नगर हित में सक्रिय और जिम्मेदार भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नगर पालिका के अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
नामित सभासदों को गंगोह नगरपालिका अध्यक्ष शाजिया मलिक ने पद व गोपनीयता की दिलाई शपथ गंगोह (सहारनपुर)। नगर पालिका परिषद में शासन द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गंगोह विधायक चौ० कीरत सिंह और कांग्रेस नेता पूर्व चेयरमैन नौमान मसूद की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित किया गया। जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष शाजिया मलिक ने नव-नामित सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने नव-नामित सभासदों में डॉ० काशीराम, शशांक गोयल, अवनीश मोगा, आर्य कुमार बालियान और जैलसिंह भारती शामिल
रहे। सभी ने नगर के समग्र विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया। वहीं इस अवसर पर गंगोह विधायक चौ० कीरत सिंह तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतपाल भी मौजूद रहे- उन्होंने सभी सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए नगर हित में सक्रिय और जिम्मेदार भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नगर पालिका के अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
- मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल पुलिस ने वारंटी अभियान के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गैर-जमानती वारंट के आधार पर धर्मेन्द्र पुत्र हरीराम निवासी लुहारी खुर्द को उसके घर से दोपहर करीब 2:15 बजे गिरफ्तार किया गया। मामला आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 से संबंधित है, जबकि अभियुक्त पर विद्युत अधिनियम की धारा 138-बी का भी मामला दर्ज है। गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक पुष्पेन्द्र कुमार ने पुलिस टीम के साथ की। पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक पुष्पेन्द्र कुमार के साथ हेड कांस्टेबल सुशील, अजीत तथा कांस्टेबल अमित शामिल रहे। फिलहाल पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। #Muzaffarnagar #UPPolice #Charthawal #CrimeNews #BreakingNews1
- कार के शीशे ब्लैक पन्नी से पूरी तरह कवर कर आखिर कैसे पहुंची हरिद्वार रस्ते में अनेकों पुलिस थाने और चौकियां होने के बावजूद हरिद्वार में कैसे होगई दाखिल1
- Post by Rajkumar mehra press reporter1
- The Aman Times डोईवाला में मारपीट व तोड़फोड़ के आरोपी गिरफ्तार शांति भंग में पुलिस ने किया चालान देहरादून। डोईवाला कोतवाली क्षेत्र के नुनावाला में युवक दीपक के साथ मारपीट और उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ करने के मामले में डोईवाला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में चालान किया गया है। 🔹 गिरफ्तार आरोपी ओम रावत (27 वर्ष) पुत्र वीरेन्द्र सिंह रावत, निवासी वौंसरी, थाना पौड़ी गढ़वाल अजीत सिंह रावत (30 वर्ष) पुत्र वीरेन्द्र सिंह रावत, निवासी वौंसरी, थाना पौड़ी गढ़वाल अंश रावत (19 वर्ष) पुत्र मोहन सिंह रावत, निवासी भोगपुर, रानीपोखरी, देहरादून गौरव (19 वर्ष) पुत्र राजपाल पुंडीर, निवासी भोगपुर, रानीपोखरी, देहरादून 👉 पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट कर उसकी गाड़ी को नुकसान पहुंचाया था, जिस पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।1
- सिर्फ 15 सेकंड में खौफनाक हमला! कुत्ते ने 4 लोगों को काटा, युवक की गर्दन पर सीधा अटैक 😳 अगर लोग साथ ना होते तो बड़ा हादसा तय था! मध्य प्रदेश के गांव में दहशत का माहौल4
- देहरादून में लगातार बढ़ रहे हत्या के मामलों को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। बढ़ते अपराधों से क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।1
- Post by Rajkumar mehra press reporter1
- Post by Dpk Chauhan1
- जहां षुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जानकारी के मुताबिक, जोहड़ी गांव में सघन चेकिंग के दौरान पुलिस को रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड में शामिल संदिग्ध बदमाशों की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया, जो गुनियाल गांव के जंगल तक जा पहुंचा। इसी दौरान एक बदमाश को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया, जबकि दूसरे बदमाश ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मौके से पुलिस ने एक पिस्टल भी बरामद की है। इस पूरे मामले में मोहम्मद कावीश हुसैन त्यागी और शांतनु त्यागी को गिरफ्तार किया गया है।मौके पर एसएसपी देहरादून समेत एसपी सिटी और सीओ मसूरी मौजूद रहे।1