logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोटा विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई: 91 अवैध भवन मालिकों को नोटिस जारी कोटा विकास प्राधिकरण (केडीए) ने शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण की प्रशासक श्रीमती ममता तिवारी के निर्देशन में कृषि भूमि पर विकसित आवासीय योजनाओं में बिना निर्माण स्वीकृति एवं बिना सेटबैक छोड़े बनाए गए बहुमंजिला भवनों के मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं। प्राधिकरण द्वारा जोन-1 और जोन-2 में स्थित कोरल पार्क, दीपक रेजीडेंसी, ग्राम हनुवंतखेड़ा तथा गैर-अनुमोदित योजना अमरनाथ एन्क्लेव, ग्राम नयानोहरा में बिना सेटबैक और बिना अनुमति निर्मित G+5 से G+8 तक की इमारतों पर कार्रवाई की गई है। ये भवन 1000 से 1200 वर्गफुट के लगभग 30 भूखंडों पर बने हुए हैं।

6 hrs ago
user_Mayur times news
Mayur times news
Artist लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
6 hrs ago

कोटा विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई: 91 अवैध भवन मालिकों को नोटिस जारी कोटा विकास प्राधिकरण (केडीए) ने शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण की प्रशासक श्रीमती ममता तिवारी के निर्देशन में कृषि भूमि पर विकसित आवासीय योजनाओं में बिना निर्माण स्वीकृति एवं बिना सेटबैक छोड़े बनाए गए बहुमंजिला भवनों के मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं। प्राधिकरण द्वारा जोन-1 और जोन-2 में स्थित कोरल पार्क, दीपक रेजीडेंसी, ग्राम हनुवंतखेड़ा तथा गैर-अनुमोदित योजना अमरनाथ एन्क्लेव, ग्राम नयानोहरा में बिना सेटबैक और बिना अनुमति निर्मित G+5 से G+8 तक की इमारतों पर कार्रवाई की गई है। ये भवन 1000 से 1200 वर्गफुट के लगभग 30 भूखंडों पर बने हुए हैं।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • कोटा में आये राष्ट्रीय माहौर क्षत्रिय स्वर्णकार महासभा मन्त्री मनोज करौला जानकारी देते हुए बताया कि 17 फरवरी को निःशुल्क सामूहिक विवाह समारोह, भरतपुर में होगा आयोजन होगा
    1
    कोटा में आये राष्ट्रीय माहौर क्षत्रिय स्वर्णकार महासभा मन्त्री मनोज करौला जानकारी देते हुए बताया कि 17 फरवरी को निःशुल्क सामूहिक विवाह समारोह, भरतपुर में होगा आयोजन होगा
    user_Mayur times news
    Mayur times news
    Artist लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • बकाया भुगतान की मांग को लेकर 18 फरवरी 2025 से कोटा कलेक्ट्रेट पर धरने पर बैठे जेके मजदूरों के आंदोलन को 360 दिन पूरे हो चुके हैं: सरकार की तरफ से अभी तक कोई पहल शुरू नहीं हुई है: मजदूर अभी भी पूरे जोश के साथ धरने पर डटे हुए हैं, इस उम्मीद में कि सरकार कब तक सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवमानना करती रहेगी, एक दिन तो सरकार को मानना ही है, सरकार की कोशिश यही लग रही है कि मजदूर थक हार कर घर बैठ जाएं...
    1
    बकाया भुगतान की मांग को लेकर 18 फरवरी 2025 से कोटा कलेक्ट्रेट पर धरने पर बैठे जेके मजदूरों के आंदोलन को 360 दिन पूरे हो चुके हैं: सरकार की तरफ से अभी तक कोई पहल शुरू नहीं हुई है: मजदूर अभी भी पूरे जोश के साथ धरने पर डटे हुए हैं, इस उम्मीद में कि सरकार कब तक सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवमानना करती रहेगी, एक दिन तो सरकार को मानना ही है, सरकार की कोशिश यही लग रही है कि मजदूर थक हार कर घर बैठ जाएं...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • कोटा, राजस्थान प्रिंटपैक राजस्थान 2026: कोटा में आईपीएएमए मीटिंग में उद्योगजनों का जमावड़ा कोटा | 12 फरवरी 2026 इंडियन प्रिंटिंग, पैकेजिंग एंड अलाइड मशीनरी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (आईपीएएमए) की ओर से कोटा स्थित कंट्री इन होटल में आगामी प्रिंटपैक राजस्थान 2026 प्रदर्शनी के प्रचार-प्रसार एवं नेटवर्किंग डिनर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोटा एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में प्रिंटर्स, पैकेजिंग उद्योग से जुड़े उद्योगपति तथा संबद्ध क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर आईपीएएमए के अध्यक्ष श्री जयवीर सिंह, महासचिव श्री इकबाल सिंह सहित गवर्निंग काउंसिल के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने उद्योगजनों से सीधा संवाद कर प्रदर्शनी की विशेषताओं और इसके व्यावसायिक लाभों की जानकारी दी। आईपीएएमए अध्यक्ष श्री जयवीर सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि प्रिंटपैक राजस्थान 2026 में देश की 160 से अधिक प्रमुख कंपनियाँ भाग लेंगी, जो अपनी अत्याधुनिक मशीनरी के लाइव डेमो प्रस्तुत करेंगी। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में देशभर से हजारों आगंतुकों के आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शनी 21 से 23 फरवरी 2026 तक जयपुर एक्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC), सीतापुरा, जयपुर में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य टियर-2 और टियर-3 शहरों की सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम इकाइयों (MSME) को आधुनिक प्रिंटिंग तकनीक, डिजिटल पैकेजिंग समाधान और नवीनतम मशीनरी से जोड़ना है। आईपीएएमए एक राष्ट्रीय स्तर की संस्था है और इसकी प्रदर्शनियों में करोड़ों रुपये का व्यापार होता है, जो इसकी सफलता और विश्वसनीयता का प्रमाण है। कार्यक्रम के दौरान आईपीएएमए की अन्य पहलों जैसे कौशल विकास प्रशिक्षण, नीति वकालत और निर्यात प्रोत्साहन योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी साझा की गई। उपस्थित उद्योगजनों ने आयोजन की सराहना करते हुए प्रदर्शनी में भाग लेने और नवीन तकनीकों के माध्यम से अपने व्यवसाय के विस्तार का भरोसा जताया। यह प्रदर्शनी आईपीएएमए द्वारा राजस्थान ऑफसेट प्रिंटर्स एसोसिएशन (ROPA) एवं ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ प्रिंटर्स एंड पैकर्स के सहयोग से आयोजित की जा रही है, जो भारतीय प्रिंटिंग और पैकेजिंग उद्योग को एक साझा मंच प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
    3
    कोटा, राजस्थान
प्रिंटपैक राजस्थान 2026: कोटा में आईपीएएमए मीटिंग में उद्योगजनों का जमावड़ा
कोटा | 12 फरवरी 2026
इंडियन प्रिंटिंग, पैकेजिंग एंड अलाइड मशीनरी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (आईपीएएमए) की ओर से कोटा स्थित कंट्री इन होटल में आगामी प्रिंटपैक राजस्थान 2026 प्रदर्शनी के प्रचार-प्रसार एवं नेटवर्किंग डिनर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोटा एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में प्रिंटर्स, पैकेजिंग उद्योग से जुड़े उद्योगपति तथा संबद्ध क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर आईपीएएमए के अध्यक्ष श्री जयवीर सिंह, महासचिव श्री इकबाल सिंह सहित गवर्निंग काउंसिल के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने उद्योगजनों से सीधा संवाद कर प्रदर्शनी की विशेषताओं और इसके व्यावसायिक लाभों की जानकारी दी।
आईपीएएमए अध्यक्ष श्री जयवीर सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि प्रिंटपैक राजस्थान 2026 में देश की 160 से अधिक प्रमुख कंपनियाँ भाग लेंगी, जो अपनी अत्याधुनिक मशीनरी के लाइव डेमो प्रस्तुत करेंगी। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में देशभर से हजारों आगंतुकों के आने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शनी 21 से 23 फरवरी 2026 तक जयपुर एक्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC), सीतापुरा, जयपुर में आयोजित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य टियर-2 और टियर-3 शहरों की सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम इकाइयों (MSME) को आधुनिक प्रिंटिंग तकनीक, डिजिटल पैकेजिंग समाधान और नवीनतम मशीनरी से जोड़ना है। आईपीएएमए एक राष्ट्रीय स्तर की संस्था है और इसकी प्रदर्शनियों में करोड़ों रुपये का व्यापार होता है, जो इसकी सफलता और विश्वसनीयता का प्रमाण है।
कार्यक्रम के दौरान आईपीएएमए की अन्य पहलों जैसे कौशल विकास प्रशिक्षण, नीति वकालत और निर्यात प्रोत्साहन योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी साझा की गई। उपस्थित उद्योगजनों ने आयोजन की सराहना करते हुए प्रदर्शनी में भाग लेने और नवीन तकनीकों के माध्यम से अपने व्यवसाय के विस्तार का भरोसा जताया।
यह प्रदर्शनी आईपीएएमए द्वारा राजस्थान ऑफसेट प्रिंटर्स एसोसिएशन (ROPA) एवं ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ प्रिंटर्स एंड पैकर्स के सहयोग से आयोजित की जा रही है, जो भारतीय प्रिंटिंग और पैकेजिंग उद्योग को एक साझा मंच प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
    user_Dushyant singh gehlot (journalist)
    Dushyant singh gehlot (journalist)
    पत्रकार लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • Neet 2026 Alert !ye 7 codes zaroor check karein before filling form
    1
    Neet 2026 Alert !ye 7 codes zaroor check karein before filling form
    user_Rajendra Kumar Doveriya
    Rajendra Kumar Doveriya
    Ladpura, Kota•
    13 hrs ago
  • Post by VKH NEWS
    1
    Post by VKH NEWS
    user_VKH NEWS
    VKH NEWS
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • पुलिस द्वारा सीईआईआर पोर्टल की मदद से लगातार बडी सख्यां मे मोबाईल फोन बरामद कर आमजन को राहत पहुंचाई जा रही है।जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज एसपी राजेन्द्र कुमार मीणा द्वारा गुमशुदा 70 मोबाइल उनक मालिको को लौटाए गए। मोबाइल पाकर मोबाइल धारको के चेहरो पर रौनक आ गई। एसपी राजेन्द्र कुमार ने बताया की महानिदेशक पुलिस साईबर क्राईम द्वारा चलाये जा रहे विशेष साइबर अभियान के दौरान जिले के सभी पुलिस थानो द्वारा गुमशुदा हुये 70 मोबाईल फोन ट्रेस कर बरामद कर वास्तविक मोबाईल धारकों को वापस लौटाये गये है। बरामद किये गये 70 मोबाईल फोन की कीमत लगभग 15 लाख रूपये है। पुलिस टीमो द्वारा कई दिनो तक तकनीकी विश्लेषण कर सीईआईआर पोर्टल से ट्रेस हुये गुमशुदा मोबाईलों मे से कुल 70 मोबाईल बरामद करने में सफलता प्राप्त की पुलिस अधीक्षक ने आम जन से अपील है कि अगर किसी भी व्यक्ति का मोबाईल फोन चोरी, गुम होता है तो अपने नजदीकी थाने पर जाकर अथवा साइबर थाने में स जाकर गुमशुदगी दर्ज करायें या स्वयं भी सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुमशुदगी दर्ज करा सकते हैं।
    1
    पुलिस द्वारा सीईआईआर पोर्टल की मदद से लगातार बडी सख्यां मे मोबाईल फोन बरामद कर आमजन को राहत पहुंचाई जा रही है।जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज एसपी राजेन्द्र कुमार मीणा द्वारा गुमशुदा 70 मोबाइल उनक मालिको को लौटाए गए। मोबाइल पाकर मोबाइल धारको के चेहरो पर रौनक आ गई। एसपी राजेन्द्र कुमार ने बताया की महानिदेशक पुलिस साईबर क्राईम द्वारा चलाये जा रहे विशेष साइबर अभियान के दौरान जिले के सभी पुलिस थानो द्वारा गुमशुदा हुये 70 मोबाईल फोन ट्रेस कर बरामद कर वास्तविक मोबाईल धारकों को वापस लौटाये गये है। बरामद किये गये 70 मोबाईल फोन की कीमत लगभग 15 लाख रूपये है। पुलिस टीमो द्वारा कई दिनो तक तकनीकी विश्लेषण कर सीईआईआर पोर्टल से ट्रेस हुये गुमशुदा मोबाईलों मे से कुल 70 मोबाईल बरामद करने में सफलता प्राप्त की पुलिस अधीक्षक ने आम जन से अपील है कि अगर किसी भी व्यक्ति का मोबाईल फोन चोरी, गुम होता है तो अपने नजदीकी थाने पर जाकर अथवा साइबर थाने में स जाकर गुमशुदगी दर्ज करायें या स्वयं भी सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुमशुदगी दर्ज करा सकते हैं।
    user_Bundi hashtag News
    Bundi hashtag News
    बूंदी, बूंदी, राजस्थान•
    1 hr ago
  • कोटा मे पधारे बांरा के निवासी पर्यावरण प्रेमी मुकेश सोनी पर्यावरण संरक्षण पर विशेष चर्चा
    1
    कोटा मे पधारे बांरा के निवासी पर्यावरण प्रेमी मुकेश सोनी पर्यावरण संरक्षण पर विशेष चर्चा
    user_Mayur times news
    Mayur times news
    Artist लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • कोटा पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक रानपुर थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर हथियारों का जखीरा बरामद किया है। आरोपी के कब्जे से 7 अवैध हथियार और 27 जिंदा कारतूस जब्त किए गए हैं। जब्त हथियारों में 2 देशी पिस्टल, मैगजीन सहित 4 अतिरिक्त मैगजीन और 5 देशी कट्टे शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त था और हथियारों के जरिए वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। फिलहाल उससे पूछताछ कर हथियारों की सप्लाई और नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
    1
    कोटा पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक रानपुर थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर हथियारों का जखीरा बरामद किया है। आरोपी के कब्जे से 7 अवैध हथियार और 27 जिंदा कारतूस जब्त किए गए हैं। जब्त हथियारों में 2 देशी पिस्टल, मैगजीन सहित 4 अतिरिक्त मैगजीन और 5 देशी कट्टे शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त था और हथियारों के जरिए वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। फिलहाल उससे पूछताछ कर हथियारों की सप्लाई और नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
    user_Anubhav Mittal Journalist
    Anubhav Mittal Journalist
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • Sunday test done !kota Street be like....#neet 2026
    1
    Sunday test done !kota Street be like....#neet 2026
    user_Rajendra Kumar Doveriya
    Rajendra Kumar Doveriya
    Ladpura, Kota•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.