लखनऊ में अधिवक्ता आदर्श सिंह पर हमला, ऐरा हॉस्पिटल प्रशासन पर गंभीर आरोप लखनऊ। राजधानी के ठाकुरगंज क्षेत्र में अधिवक्ता आदर्श सिंह पर कथित जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद के बाद ऐरा हॉस्पिटल से जुड़े प्रशासनिक लोगों और वहां तैनात गार्डों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला किया। घटना के बाद अधिवक्ता समुदाय में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले कहासुनी हुई और फिर मामला मारपीट में बदल गया। अधिवक्ता को कथित रूप से धक्का-मुक्की कर गंभीर रूप से पीटा गया। इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल ही में हैदरगढ़ टोल प्लाजा पर अधिवक्ताओं के साथ बदसलूकी का मामला भी सामने आया था, जिससे अधिवक्ता संगठनों में पहले से नाराज़गी थी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानून व्यवस्था को लेकर सख्त रुख की बात करते रहे हैं, लेकिन राजधानी में ही अधिवक्ता पर हमले की घटना ने प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब निगाहें स्थानीय पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं— क्या आरोपियों पर एफआईआर दर्ज होगी? क्या गिरफ्तारी होगी? या फिर मामला दबाने की कोशिश की जाएगी? पूरे मामले में पुलिस जांच और प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार है।
लखनऊ में अधिवक्ता आदर्श सिंह पर हमला, ऐरा हॉस्पिटल प्रशासन पर गंभीर आरोप लखनऊ। राजधानी के ठाकुरगंज क्षेत्र में अधिवक्ता आदर्श सिंह पर कथित जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद के बाद ऐरा हॉस्पिटल से जुड़े प्रशासनिक लोगों और वहां तैनात गार्डों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला किया। घटना के बाद अधिवक्ता समुदाय में भारी आक्रोश देखने को मिल
रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले कहासुनी हुई और फिर मामला मारपीट में बदल गया। अधिवक्ता को कथित रूप से धक्का-मुक्की कर गंभीर रूप से पीटा गया। इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल ही में हैदरगढ़ टोल प्लाजा पर अधिवक्ताओं के साथ बदसलूकी का मामला भी सामने आया था, जिससे अधिवक्ता संगठनों में पहले से नाराज़गी थी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ कानून व्यवस्था को लेकर सख्त रुख की बात करते रहे हैं, लेकिन राजधानी में ही अधिवक्ता पर हमले की घटना ने प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब निगाहें स्थानीय पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं— क्या आरोपियों पर एफआईआर दर्ज होगी? क्या गिरफ्तारी होगी? या फिर मामला दबाने की कोशिश की जाएगी? पूरे मामले में पुलिस जांच और प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार है।
- लखनऊ: राजधानी में एयरफोर्स के पूर्व अधिकारी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लखनऊ पुलिस ने गोली मारकर हत्या करने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने नाम पूछने के बाद पूर्व अधिकारी के माथे पर गोली मारी थी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया था। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। वारदात में इस्तेमाल की गई हीरो डीलक्स बाइक भी जब्त कर ली गई है। निपुण अग्रवाल (डीसीपी साउथ) ने खुलासे के बाद टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। जांच में सामने आया कि 28 नवंबर 2025 को क्लाउड किचन संचालक के साथ ओवरटेक को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान आरोपी अमित से मारपीट हुई और उसकी दिवंगत मां को लेकर अपशब्द कहे गए, जिससे वह खुद को अपमानित महसूस कर रहा था। तभी से उसने अपने भाई के साथ मिलकर बदला लेने की साजिश रच डाली। पुलिस पूछताछ में दोनों भाइयों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- *कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे।* कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल का स्वागत किया।⚡ सुल्तानपुर के लिए रवाना हुए राहुल गांधी। सुल्तानपुर MP/MLA कोर्ट में पेश होना है।।1
- *लोकेशन कटनी जिला कटनी* *कटनी में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पर अनियमितताओं के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग* *कटनी से अभिमन्यु विश्वकर्मा की रिपोर्ट* कटनी जिले के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में वाहन निविदा प्रक्रिया को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि विभाग में पदस्थ कार्यपालन यंत्री द्वारा टैक्सी परमिट वाले वाहनों को विभागीय कर्मचारियों के नाम पर स्वीकृति प्रदान की गई। बताया गया है कि संबंधित वाहन पहले ही विभाग में लगा दिए गए, उसके बाद निविदा जारी की गई। आरोप है कि निविदा प्रक्रिया पारदर्शी नहीं रही और इसे ऑनलाइन पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं किया गया। एक बार निविदा निकाले जाने के बाद भी कोई विधिवत निविदा आमंत्रण पत्र जारी नहीं किया गया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि विभाग के बाबू, डीए तथा लेखा विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर वाहनों को स्वीकृति दी गई। आरोप है कि यह कार्य सगे-संबंधियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया, जिससे अन्य इच्छुक पक्षों को अवसर नहीं मिल सका। शिकायतकर्ता के अनुसार, विभाग में लंबे समय से पुराने वाहन ही लगाए जा रहे हैं और अन्य विभागों की तुलना में अधिक दरों पर भुगतान किया जा रहा है। इसे भ्रष्टाचार की श्रेणी में बताया गया है। शिकायतकर्ता ने संबंधित प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा न्याय दिलाने की मांग की है।4
- Post by Vinod singh1
- लखनऊ, ऐरा अस्पताल के गार्डों द्वारा मामूली विवाद में लाठी डंडों से कई अधिवक्ताओं की पिटाई का मामला सामने आया था, सूचना के मुताबिक कई अधिवक्ता इस मारपीट में घायल हुए थे।1
- लखनऊ- ऐरा हॉस्पिटल द्वारा मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट करने वाले गार्डों को लिया हिरासत में। पुलिस गार्डों को पकड़ कर ले जाने का वीडियो भी वायरल। थाना पर अधिवक्ता का लगा जमावड़ा। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित ऐरा हॉस्पिटल के बाहर का मामला।।1
- जुमले बाज प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी, आप हमें बताएं:- (1)लव जिहाद कानून नहीं आया... (2)समान नागरिकता कानून भी नहीं आया .... (3) धर्मांतरण कानून भी नहीं आया... (4)गोहत्या निषेध कानून भी नहीं आया..... (5) अवैध घुसपैठिया रोकने से संबंधित कानून भी नहीं आया..... (6) जनसंख्या नियंत्रण कानून भी नहीं आया...... (7) अवैध अतिक्रमन कानून भी अस्तित्व में नहीं आया... जिस कानून का प्रावधान लाना था, उसे आप नहीं लाए।पूरा भारत देश चाहता था परन्तु वह कानून नहीं आया। जिस कानून की मांग SC/ST/OBC जमात के लोगों द्वारा नहीं की गई उस यूजीसी इक्विटी रेगुलेटिंग एक्ट 2026 को आपने देश में बिना चर्चा- परिचर्चा के आपने लागू कर दिया । भारतीय जनता पार्टी और हिन्दू समर्थक राजनेताओं का चाल, चरित्र और चेहरा शत् प्रतिशत समर्थन देने वाले सवर्णों के सामने आ गया। राष्ट्रवादी कट्टर हिन्दूत्व समर्थक मानने की ग़लती हम सवर्णों से हो गई है।हम सवर्णों ने जिस कमल फूल के निशान को पवित्र फूल माना था वह हमारी सबसे बड़ी भूल साबित हुई। अब हम सवर्ण समाज के लोग कमल के फूल को शूल समझ कर अपनी भूल का सुधार करेंगे और भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी संगठन एवं संघ का भी आगामी विधानसभा तथा लोकसभा चुनाव में बहिष्कार करूंगी और गंगापुत्र हर हर मोदी, घर घर मोदी को चुनावी शिकस्त दूंगी और सत्ता का नशा उतार उतार दूंगी। जयश्री राम जय जय परशुराम जनहित सर्व समाज सेवा समिति (संपूर्ण भारत) राष्ट्रीय अध्यक्ष कवयित्री सोनी शुक्ला (क्रांति) लखनऊ उत्तर प्रदेश1
- लखनऊ नगर निगम जोन एक मुख्यालय होने के बावजूद घोर लापरवाही का सबब लालबाग स्मार्ट सिटी ऑफिस से चंद कदमों की दूरी पर डॉ सुजा रोड जगदीश चंद बोस वार्ड के अंतर्गत नाली का कार्य तो हुआ लेकिन अधूरा कार्य करके नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने अपनी पीठ तो थपथपाई लेकिन धरातल पर उतरकर के कार्य को देखने की जरूरत भी नहीं समझी जो हादसे का सबक बनती हुई खुली हुई नाली जिससे आने जाने वाले राहगीरों को भी करना पड़ता है कठिनाइयों का सामना और स्कूली बच्चों को भी होती है समस्या जहां पर इस रास्ते से होकर के दो-दो बालिका विद्यालय का भी है रास्ता उसके बाद भी नगर निगम आंखों पर काला चश्मा लगाए बैठा हुआ है नगर निगम के हिसाब से यह शहर का विकास है इससे पूर्व पत्रकार साथियों द्वारा खबर चला चुके है लेकिन खबर चलने के बाद भी नगर निगम जोन एक इस ओर नहीं दे रहा है ध्यान1