डी एम के आदेश के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अवगत कराया कि आज दिनांक 27/8/26 को कक्षा 1 से 8तक के सभी विद्यालय अधिक वारिश होने के कारण बंद रहेंगे दैनिक विश्ववार्ता न्यूज जालौन जिला अधिकारी के आदेश के बाद आज 27/8/26 को कक्षा 1 से 8तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे उरई जालौन/ जिलाधिकारी महोदय के आदेश के क्रम में बेसिक शिक्षा परिषद के कक्षा 1 से कक्षा 8 के सभी विद्यालयों, मान्यता प्राप्त विद्यालयों तथा अन्य सभी बोर्ड के विद्यालयों का आज दिनाँक 27 अगस्त 2026 को वर्षा और जलभराव के कारण बच्चों का अवकाश घोषित किया जाता है। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक एवं स्टाफ विद्यालय पहुँचकर ,ऑनलाइन पेंडिंग विभागीय कार्यो को पूरा करेंगे । समस्त विद्यालय इस आदेश का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करें। *जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जालौन* 27 अगस्त 2026 सुरेन्द्र राजावत विश्ववार्ता न्यूज ब्यूरो उरई
डी एम के आदेश के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अवगत कराया कि आज दिनांक 27/8/26 को कक्षा 1 से 8तक के सभी विद्यालय अधिक वारिश होने के कारण बंद रहेंगे दैनिक विश्ववार्ता न्यूज जालौन जिला अधिकारी के आदेश के बाद आज 27/8/26 को कक्षा 1 से 8तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे उरई जालौन/ जिलाधिकारी महोदय के आदेश के क्रम में बेसिक शिक्षा परिषद के कक्षा 1 से कक्षा 8 के सभी विद्यालयों, मान्यता प्राप्त विद्यालयों तथा अन्य सभी बोर्ड के विद्यालयों का आज दिनाँक 27 अगस्त 2026 को वर्षा और जलभराव के कारण बच्चों का अवकाश घोषित किया जाता है। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक एवं स्टाफ विद्यालय पहुँचकर ,ऑनलाइन पेंडिंग विभागीय कार्यो को पूरा करेंगे । समस्त विद्यालय इस आदेश का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करें। *जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जालौन* 27 अगस्त 2026 सुरेन्द्र राजावत विश्ववार्ता न्यूज ब्यूरो उरई
- ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब, कई चौराहों से गुजरा जुलूस उरई। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश की खुशी में बुधवार को उरई नगर में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। जुलूस जैसे-जैसे शहर के विभिन्न चौराहों और प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा, बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होते गए। जुलूस में उमड़ी भीड़ से शहर के कई हिस्सों में उत्सव जैसा माहौल नजर आया। जुलूस में शामिल लोगों ने पूरे उत्साह और अकीदत के साथ शिरकत की। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। नातिया कलाम और धार्मिक नारों से वातावरण गूंजता रहा। बड़ी संख्या में युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने भी जुलूस में भाग लिया। जुलूस में सजे हुए वाहनों और धार्मिक झांकियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। नगर के विभिन्न चौराहों से होकर गुजरते जुलूस को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ दिखाई दी। कई स्थानों पर लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों के लिए स्वागत एवं अन्य व्यवस्थाएं कीं। पूरे आयोजन के दौरान आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति का संदेश दिखाई दिया। जुलूस के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन एवं पुलिस की मौजूदगी रही, जिससे जुलूस को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया जा सके। प्रमुख मार्गों पर भीड़ के चलते कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, लेकिन व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए गए। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी और अमन, शांति तथा खुशहाली की दुआ की। जुलूस में उमड़ी भारी भीड़ ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया। देर तक शहर में धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।1
- उरई में पूरी शान ओ शौकत के साथ निकला जुलूस ए मोहम्मदी1
- 🎤jalaun : आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल तक कच्चा रास्ता बना मुसीबत का जड़🖥️ 📌बारिश में ग्रामीणों कीचड़ से निकलने को है मजबूर 📌इस रास्ते से प्रतिदिन गुजरते है दर्जनों स्कूली बच्चे जालौन।विकासखंड जालौन के ग्राम गायर में आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल तक जाने वाला कच्चा रास्ता बारिश के मौसम में ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया है। बारिश होते ही रास्ते पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन जाती है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों के मुताबिक, इस रास्ते से प्रतिदिन ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चे भी गुजरते हैं। बारिश के दिनों में बच्चों को कीचड़ से होकर स्कूल जाना पड़ता है। कई बार फिसलने का भी डर रहता है वहीं, यदि किसी ग्रामीण की तबीयत अचानक खराब हो जाए तो कच्चे और कीचड़युक्त रास्ते के कारण एंबुलेंस घर तक पहुंचने में भी परेशानी होती है। खास बात यह है कि इसी रास्ते पर आरआरसी सेंटर और सामुदायिक शौचालय भी स्थित हैं। इसके बावजूद रास्ते की बदहाली की ओर जिम्मेदारों का ध्यान नहीं जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार अधिकारियों द्वारा सड़क की नाप-जोख भी की जा चुकी है, लेकिन इसके बाद भी सड़क का निर्माण नहीं कराया गया।ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दौरान समस्या और गंभीर हो जाती है। रोजमर्रा के काम से लेकर बच्चों के स्कूल जाने तक लोगों को इसी रास्ते का इस्तेमाल करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल तक सड़क को शीघ्र पक्का कराया जाए, ताकि बरसात में होने वाली परेशानी से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को निजात मिल सके। ग्रामीण कैलाश यागिक, धनीराम वर्मा, गुलठाई, चुन्ना, रामनरेश, महेश, आमिर, भूरे, सोहन,हिमांशु समेत दर्जनों ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से सड़क निर्माण की मांग की है। रिपोर्ट-जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।2
- नेपाल में बाढ़ का खौफनाक Video रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़ आई। बड़ी संख्या में लोगों के बह जाने की सूचना हैं। कई बाजार, गाँव सहित जलविद्युत परियोजनाएं भी चपेट में आई हैं। सेना तैनात कर दी गई है। नेपाल में बाढ़ का खौफनाक Video रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़ आई। बड़ी संख्या में लोगों के बह जाने की सूचना हैं। कई बाजार, गाँव सहित जलविद्युत परियोजनाएं भी चपेट में आई हैं। सेना तैनात कर दी गई है।1
- जालौन : बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर हादसा! रक्षाबंधन पर घर जा रहे युवक की मौत!!.. जालौन : फिर हुआ बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर हादसा रक्षाबंधन पर्व पर घर जा रहे वाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर!! टक्कर लगने से उछल कर हाइवे पर गिरे बाइक सवार हुए घायल, टक्कर मारने वाला वाहन मौके से भागने में कामयाब सूचना मिलने पर हाइवे एम्बुलेंस सेवा तथा रिलीफ़ टीम मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस सेवा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन पहुंचाया गया!! एक बाइक सवार ने रास्ते में ही दम तोड दिया, दूसरे बाइक सवार को प्राथमिक उपचार दिया तथा गंभीर अवस्था देखकर उच्च संस्थान रेफर किया गया!! मौके पर पहुंची पुलिस ने शेष विधिक कार्रवाई शुरू की!! बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के कुठोंद थाना क्षेत्र का मामला वाइट - वरिष्ठ चिकित्सक डॉ योगेश कुमार आर्य1
- सीएमओ ने सीएचसी रामपुरा का किया औचक निरीक्षण, मिलीं चाक-चौबंद व्यवस्थाएं ओपीडी में खुद देखे मरीज; व्यवस्थाओं पर जताया संतोष, चिकित्सा अधीक्षक के कार्यों की सराहना की रामपुरा(जालौन)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरिनंदन प्रसाद ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं व व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। अवकाश के दिन भी निरीक्षण के दौरान अधिकांश स्वास्थ्यकर्मी अपनी ड्यूटी पर तैनात पाए गए। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने ओपीडी, टीकाकरण कक्ष, दवा स्टोर, ड्रेसिंग रूम, पैथोलॉजी लैब, पुरुष व महिला वार्ड तथा लेबर रूम का जायजा लिया। ओपीडी में डॉ. पंकज कुमार ड्यूटी पर मौजूद मिले। सीएमओ ने खुद ओपीडी में बैठकर दो मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं का फीडबैक लिया। इस दौरान नवजात शिशुओं के परिजनों को जन्म प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। निरीक्षण में एसीएमओ डॉ. आनंद प्रसाद वर्मा एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप सिंह राजपूत मौजूद रहे। सीएमओ ने अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था और दवाओं की उपलब्धता की समीक्षा की। निरीक्षण के उपरांत सीएमओ ने रामपुरा सीएचसी की व्यवस्थाओं पर गहरा संतोष व्यक्त किया। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप सिंह राजपूत की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि रामपुरा अस्पताल की व्यवस्थाएं जिले के अन्य सीएचसी के मुकाबले कई मानकों पर काफी बेहतर हैं। उन्होंने स्टाफ को इसी समर्पण से आगे भी बेहतर सेवाएं देने के निर्देश दिए।1
- जालौन : सालाबाद में तालाब का कहर! घरों में घुसा पानी, SDM ने JCB से खोला रास्ता!!. तालाब का पानी घरों में घुसा तो दौड़े अफसर, मौके पर पहुंचे एसडीएम; जेसीबी से खुदाई कराकर खुलवाया जलनिकासी का रास्ता जालौन। ग्राम पंचायत सालाबाद में लगातार हो रही बारिश के चलते तालाब का जलस्तर बढ़ने और पानी की निकासी का रास्ता बंद होने से ग्रामीणों के घरों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। पानी घरों तक पहुंचने से मोहल्लेवासियों में परेशानी बढ़ गई। समस्या की जानकारी ग्रामीणों ने एसडीएम जालौन को दी। ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम जालौन तत्काल मौके पर पहुंचे। उनके साथ तहसीलदार जालौन, चौकी प्रभारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर तालाब और जलभराव वाले स्थान का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्या को समझा। निरीक्षण के दौरान जलनिकासी बाधित होने की स्थिति सामने आने पर अधिकारियों ने तत्काल समाधान के निर्देश दिए। इसके बाद जेसीबी मशीन बुलाकर खुदाई कराई गई और पानी की निकासी के लिए रास्ता तैयार कराया गया। निकासी का रास्ता खुलने के बाद तालाब का पानी बाहर निकलने लगा, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। बारिश के बीच प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से मिली राहत ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते प्रशासन के मौके पर पहुंचने और जेसीबी से जलनिकासी कराने से बड़ी परेशानी टल गई। वहीं ग्रामीणों ने भविष्य में जलभराव की समस्या दोबारा न हो, इसके लिए स्थायी जलनिकासी व्यवस्था कराने की मांग की है।1
- पावर प्लांट-पुल बहे; 133 भारतीय लापता, कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे थे1