अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, गला दबाकर शव गंगा में बहाया; आरोपी को पुलिस गंगा घाट पर लेकर पहुंची नालंदा जिले के इस्लामपुर में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी पति पुलिस की सख्त जांच से बच नहीं पाया और आखिरकार पूरे मामले का खुलासा हो गया। जानकारी के अनुसार इस्लामपुर के चुल्हन विघा निवासी अमितेश कुमार ने पूर्व नियोजित साजिश के तहत अपनी पत्नी को बहला-फुसलाकर फतुहा के गंगा घाट पर लाया। वहां उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को गंगा नदी में बहा दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी को अपनी पत्नी के अवैध संबंध का शक था। इसी शक में उसने 10 मार्च को अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिला है, जिसमें आरोपी अपनी पत्नी के साथ घाट की ओर जाता दिखाई दे रहा है। मायके पक्ष की ओर से पहले ही इस्लामपुर थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस की जांच के दौरान मामला संदिग्ध लगा, जिसके बाद सख्ती से पूछताछ की गई और पूरे मामले का खुलासा हुआ। मामले में डीएसपी ने बताया कि पुलिस जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। घटना की पुष्टि के लिए पुलिस आरोपी अमितेश कुमार को फतुहा के गंगा घाट पर भी लेकर पहुंची, जहां उसने पूरी वारदात की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल अन्य संभावित आरोपियों की तलाश भी जारी है।
अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, गला दबाकर शव गंगा में बहाया; आरोपी को पुलिस गंगा घाट पर लेकर पहुंची नालंदा जिले के इस्लामपुर में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी पति पुलिस की सख्त जांच से बच नहीं पाया और आखिरकार पूरे मामले का खुलासा हो गया। जानकारी के अनुसार इस्लामपुर के चुल्हन विघा निवासी अमितेश कुमार ने पूर्व नियोजित साजिश के तहत अपनी पत्नी को बहला-फुसलाकर फतुहा के गंगा घाट पर लाया। वहां उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को गंगा नदी में बहा दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी को अपनी पत्नी के अवैध संबंध का शक था। इसी शक में उसने 10 मार्च को अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिला है, जिसमें आरोपी अपनी पत्नी के साथ घाट की ओर जाता दिखाई दे रहा है। मायके पक्ष की ओर से पहले ही इस्लामपुर थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस की जांच के दौरान मामला संदिग्ध लगा, जिसके बाद सख्ती से पूछताछ की गई और पूरे मामले का खुलासा हुआ। मामले में डीएसपी ने बताया कि पुलिस जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। घटना की पुष्टि के लिए पुलिस आरोपी अमितेश कुमार को फतुहा के गंगा घाट पर भी लेकर पहुंची, जहां उसने पूरी वारदात की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल अन्य संभावित आरोपियों की तलाश भी जारी है।
- * बेगूसराय (बीहट): बेगूसराय के बिहट में, निकल गई हिंदू राष्ट्र जन जागृति शोभा यात्रा.. * बीहट l बेगूसराय: संवाददाता तरुण कुमार. * बीहट : हिंदू राष्ट्र जन जागृति शोभा यात्रा के साथ अखिल भारतीय पीठ परिषद के तत्वावधान में बिहट में आयोजित आदित्य वाहिनी का दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन रविवार को संपन्न हो गया. कार्यक्रम के समापन के बाद, बीहट संस्कार भवन से सिद्ध पीठ बीहट दुर्गा मंदिर होते हुए बीहट रतन चौक से संस्कार भवन तक निकल गई शोभायात्रा, मैं सनातनी इंद्रुसर से मानसर तक भारत वृहद बनाएंगे, हम भारत भव्य बनाएंगे, हिंदू राष्ट्र बनाएंगे, कहा जय घोष किया गया। जन जागृति शोभा यात्रा से पूर्व सिद्ध पीठ बिहट बड़ी दुर्गा मंदिर में हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी में पीठ परिषद के प्रधान संयोजक इंजीनियर राजा राम प्रसाद शर्मा ने कहा कि सनातन वैदिक आर्य सिद्धांत आज भी सर्वोकृस्ट है। * आपको बताते चले की, शिक्षा, रक्षा, न्याय,कृषि गोरख वाणिज्य के सनातन प्रकल्प को समझने और क्रियान्वित करने की जरूरत है। संगोष्ठी के दौरान गौ हत्या बंद हो, भारत अखंड होक जय घोष लगाते हुए आदित्य वाहिनी तथा आनंद वाहिनी से जुड़े पुरुषों एवं महिलाओं ने पूरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निसलानंद सरस्वती जी महाराज के हिंदू राष्ट्र के संकल्प को पूरा करने के लिए गांव-गांव एवं घर-घर जन जागृति अभियान चलाने का संकल्प लिया है। जिला के पूर्व आदित्य वाहिनी के अध्यक्ष सदानंद झा ने कहा कि सनातनी परंपरा से ही राष्ट्रत्कर्ष संभव है। बीहट के पूर्व पार्षद अशोक कुमार सिंह ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक मजबूती के लिए सनातन प्रकल्प को अपनाने की जरूरत है। मौके पर आदित्य वाहिनी के बिहार प्रांत के अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह, महामंत्री मुकुल झा, मगध क्षेत्र प्रभारी नवलेश शर्मा, पूर्वी क्षेत्र प्रभारी गणेश चंद्र झा, दरभंगा से चंद्र मोहन पाठक जी, आदित्य वाहिनी की आरती कुमारी, मंटून देवी, मिथलेश देवी, आनंद वाहिनी के जिला संयोजक राजीव कुमार, प्रणव कुमार मिश्रा,, मदन मिश्रा, गौरव कुमार, तथा आदित्य वाहिनी के, मीडिया के तरुण कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे। दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन में विभिन्न जिलों के 200 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।4
- पटना ग्रामीण पुलिस को पंडारक थाना क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पटना के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पंडारक थाना पुलिस ने लूटकांड में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान राकेश कुमार उर्फ बिटेनिया, रितेश कुमार उर्फ गोलू और अमित कुमार उर्फ निखिल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार ये सभी अपराधी पंडारक थाना क्षेत्र में मोबाइल और नकदी लूट की घटना में शामिल थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा, 23 हजार 500 रुपये नकद और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधियों में से एक का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- सोफ खाने के फायदे के बारे मे जनकारी दी गई1
- Patna Police की कार्रवाई: 1 देशी कट्टा के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार ! दिनांक 11.03.2026 की रात्रि में शाहपुर थाना को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पतलापुर में कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध शराब की खरीद-बिक्री की जा रही है तथा उनके पास अवैध हथियार भी मौजूद है। प्राप्त सूचना के आलोक में नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना के निर्देशन एवं थानाध्यक्ष शाहपुर के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित दल द्वारा त्वरित एवं योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर छापेमारी की गई, जिसमें 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 01 देशी कट्टा, 02 जिंदा कारतूस एवं 10 लीटर देशी शराब बरामद करते हुए जब्त किया गया है। इस संदर्भ में कांड दर्ज करते हुए अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी के संबंध में श्री शिवम धाकड़, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01 दानापुर, पटना द्वारा दी गई बाइट... Bihar PoliceHome Department, Govt. of BiharDistrict Administration PatnaAIR News PATNADDNewsLiveProhibition, Excise & Registration Department, Bihar shahpurps arrested Bihar Police Patna Police PATNA1
- दिनांक 12.03.26 को फुलवारीशरीफ थानांतर्गत ग्राम गोनपुरा में एक व्यक्ति द्वारा आपसी विवाद को लेकर अपनी माताजी को गोली मारकर जख्मी कर दिये जाने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं FSL_टीम की मदद से साक्ष्य संकलन किया गया। उक्त घायल महिला अभी ईलाजरत है। इस संदर्भ में कांड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में श्री सुशील कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 01 फुलवारीशरीफ, पटना द्वारा दी गई बाइट... District Administration Patna Bihar Police Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar DD News Bihar PhulwarisharifPS Patna Bihar Police Patna Police1
- Patna #UGC के #समर्थन में पटना के #ऐतिहासिक #गांधी मैदान में 18 तारीख को संमता #महाजुटान1
- खबर बिहार की राजधानी पटना से सटे कच्चीदरगाह में एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कच्ची दरगाह की है, जो नदी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। मिली जानकारी के अनुसार शाम के समय एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को बीच सड़क पर खड़ा कर मौके से फरार हो गया, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही नदी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को हटवाकर सड़क पर यातायात को सुचारू कराया। घायल युवक की पहचान जेठुली निवासी अखिलेश राय के पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल रोहित को इलाज के लिए सबलपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (NMCH) रेफर कर दिया।1
- फतुहा में रमजान के मौके पर एक भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस इफ्तार में बड़ी संख्या में रोजेदार और स्थानीय लोग शामिल हुए। सभी ने मिलकर रोजा खोला और एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी। इस मौके पर लोगों ने आपसी भाईचारा, एकता और मोहब्बत का संदेश दिया।1
- दिनांक 09.03.2026 को फुलवारीशरीफ थानांतर्गत एक महिला को उसकी ही बहू द्वारा मारपीट कर घायल किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। महिला की तबीयत ज्यादा खराब होने पर परिजनों द्वारा घायल महिला को इलाज हेतु एम्स, पटना में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी। उक्त घटना के संबंध में फुलवारीशरीफ थाना में कांड दर्ज कर नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की कार्रवाई की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस की बढ़ती दबिश के कारण कांड की नामजद महिला अभियुक्त द्वारा दिनांक 12.03.2026 को फुलवारीशरीफ थाना में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया है। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में श्री सुशील कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (फुलवारीशरीफ 01), पटना द्वारा दी गई बाइट... Bihar PoliceHome Department, Govt. of BiharDistrict Administration PatnaAIR News PATNADDNewsLiveDD News Bihar PhulwarisharifPS Patna1