गोरखपुर एयरपोर्ट पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, राजेन्द्र पाल गौतम के स्वागत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाब। महानगर कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित विभाग राजेन्द्र पाल गौतम के गोरखपुर प्रथम आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद एवं जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद ने महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश प्रभारी को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। प्रदेश प्रभारी के एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही बड़ी संख्या में विभिन्न जनपदों से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। एयरपोर्ट परिसर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नारों से गूंज उठा। इसके बाद राजेन्द्र पाल गौतम कार द्वारा सड़क मार्ग से आजमगढ़ के लिए रवाना हुए। वापसी के दौरान शाम करीब 4 बजे प्रदेश प्रभारी ने पूर्व सांसद कमल किशोर कमाण्डो के कैंप कार्यालय, बनसप्ती मंदिर के निकट गोरखपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर मुलाकात की और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर संवाद किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद, जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी, पूर्व सांसद कमल किशोर कमाण्डो, प्रदेश सचिव दिलीप कुमार निषाद, राजेन्द्र यादव, नवीन सिन्हा, इं. रजनीश मिश्रा, अजय मिश्रा, इन्द्रजीत चौधरी, अजय कन्नौजिया, सुहेल अंसारी, प्रभात चतुर्वेदी, रामू कुशवाहा सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- आखिर सड़को पर भिखारी क्यो बने भाजपा विद्यायक,मुंबई की सड़कों पर क्या दिखा नजारा,5000 करोड़ के है मालिक..! आखिर सड़को पर भिखारी क्यो बने भाजपा विद्यायक,मुंबई की सड़कों पर क्या दिखा नजारा,5000 करोड़ के है मालिक..!1
- हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद द्वारा आयोजित सम्मान समारोह1
- डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन पर भारी संख्या में कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर किया रक्तदान। रक्तदान को जीवनदान कहा जाता है, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर गोरखपुर के डिप्लोमा इंजीनियर संघ भवन पर अभियंताओं सहित अन्य कर्मचारियों ने भारी संख्या में इकट्ठा होकर किया रक्तदान। आज उत्तर प्रदेश के अनेक जिलों में इस तरह के ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया है।1
- UP में 'जंगलराज' का आरोप! सहारनपुर मस्जिद विध्वंस पर राज्यपाल को ज्ञापन | UP Politics | Hindi News1
- गोरखपुर में कल AISA के ‘Gen-Z महाजुटान’ कार्यक्रम में (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दावली का इस्तेमाल किया। गोरखपुर में कल AISA के ‘Gen-Z महाजुटान’ कार्यक्रम में (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दावली का इस्तेमाल किया। इस पर वरिष्ठ अधिवक्ता और गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रत्नाकर सिंह ने कड़ी आपत्ति जताई है और कहा है कि किसी भी मंच से मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के लिए अपशब्द बोलना लोकतंत्र और मर्यादा के खिलाफ है।रत्नाकर सिंह ने स्पष्ट किया कि आलोचना का अधिकार है, लेकिन भाषा मर्यादित होनी चाहिए; मुख्यमंत्री को अपशब्द बोलना स्वीकार्य नहीं।उन्होंने कहा कि ऐसे बयान से न केवल राजनीतिक तनाव बढ़ता है, बल्कि छात्र-युवा आंदोलन की साख भी कमजोर होती है।साथ ही उन्होंने प्रशासन से अपील की कि भविष्य में किसी भी सभा में भाषण की सामग्री पर नजर रखी जाए और मर्यादा उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई हो। #Gorakhpur #AISA #NehaBora #RatnakarSingh #CMYogi #GorakhpurJournalistAssociation #GenZ #StudentPolitics #Maryada #Loktantra #UPPolitics #GorakhpurNews1
- कैंपियरगंज में बिछने लगी सियासी बिसात, काम के मुद्दे पर होगी अग्निपरीक्षा! #नवीनयादव #समाजवादीपार्टी #सपा #भाजपा #BJP #बहुजनसमाजपार्टी #बसपा #BSP #यूपी2027 #उत्तरप्रदेशचुनाव #UPPolitics #UPElection2027 #गोरखपुरसियासत #कैंपियरगंजसियासत #सियासीबिसात #सियासीघमासान #विकासकामुद्दा #विकास #रोजगार #युवाओंकारोजगार #स्वास्थ्यव्यवस्था #जनताकेसवाल #जनताकीआवाज #ग्राउंडरिपोर्ट #राजनीति #उत्तरप्रदेशराजनीति #चुनावीमुद्दा #चुनाव2027 #ABCहिंदुस्तान #ABCHindustan #UPबोलेगा2027तयकरेगा1
- सेवा संकल्प अभियान':17 सितंबर से 17 अक्टूबर यानी एक महीने का तक गोरखपुर चलेगा महाअभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर उत्तर प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल राजनीतिक उत्सव मनाना नहीं,बल्कि जनसेवा, स्वच्छता और सामाजिक कल्याण के जरिए प्रशासनिक योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से संवाद किया।मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल औपचारिक या सरकारी कार्यक्रमों तक सीमित न रहे, बल्कि इसमें आम जनता की भागीदारी जनभागीदारी को प्राथमिकता दी जाए।कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि अभियान के तहत एक महीने तक विभिन्न प्रशासनिक विभाग मिलकर ज़मीनी स्तर पर काम करेंगे,स्वास्थ विभाग व्यापक रक्तदान शिविरों और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन कराएगा।शिक्षा विभाग स्कूल-कॉलेजों में 'विकसित भारत' विषय पर चित्रकला,भाषण और निबंध प्रतियोगिताओं के जरिए युवाओं को जोड़ेगा,ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में व्यापक स्वच्छता अभियान,श्रमदान और बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जाएगा।समाज कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र लाभार्थियों को सीधे जोड़ा जाएगा।जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से कार्य योजना पूरा करने के आदेश जारी कर दिए हैं।अब देखना यह होगा कि प्रशासन की यह मुस्तैदी और राजनीतिक प्रतिबद्धता मिलकर इस एक महीने के अभियान को कितना प्रभावी जन-आंदोलन बनाती है।1
- गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी पर खुले मंच से की जा रही थी अभद्र टिप्पणी, बाहर मौजूद था प्रशासन..वीडियो वायरल खड़े हुए कई सवाल..! गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी पर खुले मंच से की जा रही थी अभद्र टिप्पणी, बाहर मौजूद था प्रशासन..वीडियो वायरल खड़े हुए कई सवाल..!1