बाबा कीनाराम की जन्मस्थली पर श्रद्धा के साथ मनाई गई छठी चहनियां / चंदौली अघोराचार्य बाबा कीनाराम जी महाराज की पावन जन्मस्थली एवं तपोस्थली रामगढ़ में मंगलवार को बाबा कीनाराम जी की छठी का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति के साथ किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों एवं क्षेत्रीय श्रद्धालुओं ने भाग लिया और हवन-पूजन में सम्मिलित होकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा कीनाराम जी के पारिवारिक जनों द्वारा ग्रामीणों एवं क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की उपस्थिति में बाबा की पावन गद्दी के विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना से हुआ। इस दौरान बाबा की गद्दी पर नए वस्त्र अर्पित किए गए। इसके बाद श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन में भाग लिया। हवन के उपरांत ढोल-नगाड़ों के साथ बाबा की आरती की गई। इस दौरान गगनभेदी जयकारों से पूरा मठ परिसर गुंजायमान हो उठा। वहीं ग्रामीण महिलाओं ने पारंपरिक सोहर गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। तपोस्थली पर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होने के बाद श्रद्धालु बाबा कीनाराम जी की पवित्र जन्मस्थली स्थित उनके पैतृक घर पहुंचे। वहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बाबा के बाल्य स्वरूप का दर्शन किया और अपनी श्रद्धा अर्पित की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रभुनारायण सिंह, धनंजय सिंह, मदन मोहन सिंह, प्रदीप सिंह, समित सिंह, प्रभुनाथ पाण्डेय, अर्पित पाण्डेय, अरुण यादव, त्रिभुवन सिंह, सुभाष सिंह, बलवंत सिंह, शैलेन्द्र सिंह बबलू, राजेश सिंह, ऋषिकेश यादव, राजकुमार सिंह, अर्जुन सिंह, रामकृपाल सिंह, विनय सिंह टुच्चा, मुकेश साहनी, पिंकू सिंह, किशन चौरसिया, दीना सिंह दादा, आशीष सिंह, आशुतोष यादव, अशोक कुशवाहा, दिनेश सोनकर समेत सैकड़ों ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

- चंदौली के धानापुर में पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की जयंती पर पीडीए की जनपंचायत स्वतंत्रता सेनानियों के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ पूर्व राज्य मंत्री रमेश प्रजापति1
- बीमार, मरीजों का इलाज कैसे होगा जब उप स्वास्थ्य केंद्र को रास्ता नहीं उप स्वास्थ्य केंद्र खुद 20 साल से सड़क का इंतजार, कीचड़ और कूड़े के बीच पहुंच रहे मरीज धीना। धीना बाजार स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र खुद बदहाली का शिकार है। यहां पहुंचने के लिए पक्की सड़क तक नहीं है। मरीजों और उनके तीमारदारों को गली, कूड़े के ढेर और कीचड़ से होकर स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचना पड़ता है। बरसात के दिनों में रास्ते में पानी भर जाने से स्थिति और भी खराब हो जाती है। कूड़े से उठने वाली दुर्गंध के बीच मरीजों को अस्पताल पहुंचना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार, उप स्वास्थ्य केंद्र तक जाने के लिए सड़क निर्माण की मांग करीब 20 वर्षों से की जा रही है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। वर्तमान में रास्ते में पानी और कीचड़ भरा होने के कारण पैदल चलना भी मुश्किल है। गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर मरीजों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों अजय कुमार कामेश्वर राय पंकज राय, प्रवण कुमार ने बताया कि रास्ते की बदहाली के कारण कई लोग मजबूरी में निजी अस्पतालों का सहारा लेते हैं। इससे गरीब परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने के लिए रास्ते के साथ अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग और संबंधित अधिकारियों से उप स्वास्थ्य केंद्र तक पक्की सड़क बनवाने तथा परिसर के आसपास साफ-सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।इस संदर्भमे सी एच सी प्रभारी शैलेन्द्र कुमार ने कहा की समस्याओ की जानकारी ग्रामीणो द्वारा मिली है उस पर पहल क़र सड़क बनाई जाएगी ग्रामीणों ने बताया नक़्शे में चकरोड है पर किसी जन प्रतिनिधि ने आज तक ध्यान नहीं दिया विभाग उसको संज्ञान में लिया है बरसात बाद सड़क बनाने पर अम्ल किया जाएगा2
- वाराणसी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया वीडियो में जिला विद्यालय निरीक्षक के पक्ष को प्रस्तुत किया गया। Varanasi Breking News Varanasi news Awaj news1
- बावर्ची बना ‘नकली पुलिसिया’,बाइक पर पुलिस का लोगो लगाकर दर्शनार्थियों को ढोने निकला!* *बावर्ची बना ‘नकली पुलिसिया’,बाइक पर पुलिस का लोगो लगाकर दर्शनार्थियों को ढोने निकला!* वाराणसी।पुलिस लाइन में बावर्ची का काम करने वाले साहब का ‘टैलेंट’ अब रसोई से निकलकर सड़क तक पहुंच गया है।बाइक पर पुलिस का लोगो लगाया और शुरू कर दी दर्शनार्थियों को ढोने की ‘पुलिसिया सेवा’।बाइक पर पुलिस का निशान देखकर दूर से तो यही लगेगा कि कोई पुलिसकर्मी सरकारी ड्यूटी पर निकला है,लेकिन पास पहुंचते ही पता चलता है कि जनाब की ड्यूटी कानून व्यवस्था संभालने की नहीं,बल्कि सवारी व्यवस्था संभालने की है।लगता है पुलिस लाइन में दाल-चावल पकाते-पकाते साहब ने सोचा कि क्यों न आज दर्शनार्थियों को भी ‘सरकारी अंदाज’ में घुमाया जाए।अब सवाल यह है कि पुलिस का लोगो बाइक पर किस आदेश से लगा और बावर्ची साहब को दर्शनार्थियों की सवारी ढोने का अधिकार किसने दिया?अगर लोगो लगाते ही ड्यूटी बदल सकती है तो फिर पुलिस विभाग में पदोन्नति का नया फार्मूला भी तैयार है—बाइक पर लोगो लगाओ और बावर्ची से बन जाओ पुलिस वाले!कल को शायद चाय बनाने वाला वीआईपी सुरक्षा में और सफाईकर्मी कानून व्यवस्था में तैनात दिखाई दे।फिलहाल बाइक पर पुलिस का लोगो और पीछे दर्शनार्थियों की सवारी वाला यह अनोखा नजारा लोगों के बीच खूब चर्चा बटोर रहा है।1
- वाराणसी ब्रेकिंग न्यूज़ *वाराणसी* *लंका थाने पर काफी संख्या में अधिवक्ताओं की भीड़* *वाराणसी* *लंका थाने पर काफी संख्या में अधिवक्ताओं की भीड़*1
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: पैकेट वाला खाना कितना खतरनाक? | FSSAI से 13 सवाल सुप्रीम कोर्ट ने पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड पर Front-of-Pack Labeling (FOPL) को लेकर FSSAI से 13 अहम सवाल पूछे हैं। कोर्ट ने Warning Labels के आकार, उनकी स्पष्टता, चीनी-नमक-फैट की सीमा, चरणबद्ध लागू करने की योजना और आम लोगों की समझ जैसे मुद्दों पर जवाब मांगा है। FSSAI को 10 दिनों के भीतर विस्तृत जवाब देने को कहा गया है। मामले की अगली सुनवाई 28 सितंबर 2026 को होगी। क्या पैकेट पर बड़े और साफ Warning Labels होने चाहिए? अपनी राय कमेंट में बताइए। Awaaz-e-Bharat — खबर वही, सवाल सीधा। #SupremeCourt #FSSAI #ProcessedFood #PackagedFood #FoodSafety #FoodLabeling #FOPL #HealthNews #IndiaNews #SupremeCourtNews #AwaazEBharat1
- निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर में उमड़ी भीड़, 90 मरीजों की हुई नेत्र जांच जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली1
- चंदौली के धानापुर पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की जयंती पर पीडीए की जनपंचायत स्वतंत्रता सेनानियों के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ चदौली सांसद विरेन्द्र सिंह1