Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्य प्रदेश के शुजालपुर स्थित कई गेहूं खरीदी केंद्रों पर किसानों को भारी अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है। स्लॉट बुक होने के बावजूद उन्हें 2-3 दिन तक कतार में रहकर अपनी उपज की रखवाली करनी पड़ रही है, जहाँ पानी-छांव जैसी मूलभूत सुविधाएं भी नदारद हैं। कलेक्टर के निर्देशों का पालन न होने से किसान आक्रोशित हैं और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
Jitendra Patidar
मध्य प्रदेश के शुजालपुर स्थित कई गेहूं खरीदी केंद्रों पर किसानों को भारी अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है। स्लॉट बुक होने के बावजूद उन्हें 2-3 दिन तक कतार में रहकर अपनी उपज की रखवाली करनी पड़ रही है, जहाँ पानी-छांव जैसी मूलभूत सुविधाएं भी नदारद हैं। कलेक्टर के निर्देशों का पालन न होने से किसान आक्रोशित हैं और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
- Jitendra PatidarKalapipal, Shajapur*गेहूं खरीदी केंद्रों पर अव्यवस्थाएं, कलेक्टर के निर्देशों का नहीं हो रहा पालन शुजालपुर। अनुभाग क्षेत्र के कई गेहूं खरीदी * अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻 https://shuru.co.in/dl/Rivawg7 hrs ago
More news from Shajapur and nearby areas
- शुजालपुर के गेहूं तुलाई केंद्र पर ट्रैक्टर पंचर होने के बाद पहले तौल कराने को लेकर किसानों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इस झड़प में 12 किसान घायल हो गए, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है।1
- सारंगपुर पुलिस ने स्कैम,एविल सीसी,इंजेक्शन के साथ भारी मात्रा में मादक पदार्थों का जखीरा बरामद राजगढ़ पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (IPS) द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने तथा युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों से मुक्त कराने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय एवं परिवहन पर कठोर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री के.एल. बंजारे एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सारंगपुर श्रीमति नेहा गौर के मार्गदर्शन में थाना सारंगपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जप्त किए गए। दिनांक 10/05/2026 को थाना सारंगपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति अकोदिया नाके के पास एक होंडा मोटर साइकिल पर अवैध मादक पदार्थ स्मैक एवं एविल शीशी लेकर खड़े हैं। सूचना पर थाना सारंगपुर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम — 1. राजू उर्फ जफर पिता उमर खां मेवाती निवासी गोलावाड़ी, सारंगपुर 2. शादाब पिता मुजीब खान निवासी किला रोड, सारंगपुर बताए। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 11.75 ग्राम स्मैक, 186 एविल शीशी, 200 इंजेक्शन एवं एक मोटर साइकिल बरामद हुई, जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 1,80,000 रुपये है। पुलिस द्वारा उक्त मशरूका विधिवत जप्त किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने उक्त मादक पदार्थ मुस्तकीम उर्फ पिल्ला पिता चांद खां निवासी कसाईवाड़ा, सारंगपुर से प्राप्त करना बताया, जिस पर पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में पूछताछ जारी है तथा अवैध मादक पदार्थों के स्रोत एवं नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 393/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। *गिरफ्तार आरोपीगण* 1. राजू उर्फ जफर पिता उमर खां मेवाती, उम्र 27 वर्ष निवासी गोलावाड़ी, सारंगपुर 2. शादाब पिता मुजीब खान, उम्र 28 वर्ष निवासी किला रोड, सारंगपुर 3. मुस्तकीम उर्फ पिल्ला पिता चांद खान निवासी कसाईवाड़ा, सारंगपुर *जप्त मशरूका* • 11.75 ग्राम स्मैक • 186 एविल शीशी • 200 इंजेक्शन • एक मोटर साइकिल • कुल मशरूका कीमत लगभग 1,80,000 रुपये *सराहनीय भूमिका* उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि राहुल रघुवंशी, उनि अमित त्यागी, प्रधान आरक्षक राकेश धाकड़, आरक्षक सत्येन्द्र रघुवंशी, बनवारी गुर्जर, राजवीर बघेल, अतुल मौर्य, ब्रजेश देसाई, नरेंद्र धाकड़ एवं विकास यादव की सराहनीय भूमिका रही। राजगढ़ पुलिस का संकल्प है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय एवं सेवन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। @sp राजगढ़1
- Bhopal Mohan Yadav ने उत्कृष्ट कार्य के लिए परिषद अधिकारियों को किया सम्मानित | CM ने बढ़ाया हौसला मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले परिषद अधिकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के काम की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत हो रही है।1
- मध्य प्रदेश के इंदौर में पार्किंग में खड़ी पांच बसों में लगी आग में लगी अचानक आग मध्य प्रदेश इंदौर1
- Ali Goat Farm in Bhopal brought King India 2026 heavy weight 180kg goat worth Rs 15 lakh. He showed his charisma on the ramp by walking with Kiren. Thousands of people gathered to see him1
- *लगाओ धक्का* *पब्लिक ट्रांसपोर्ट का बुरा हाल* भोपाल सिटी लिंक द्वारा संचालित सिटी बस इन दिनों भोपाल की सड़को पर कही भी फैल हो जाती है ताज़ा बाक्या भोपाल की सड़क पर चलते चलते बंद हुई बस को सवारियों ने बस में धक्का लगाकर सड़क किनारे साइड किया समय पर मेंटेनेंस नहीं होना सबसे बड़ा कारण यही माना जा रहा है इससे पहले भी चलते चलते धुआं भी निकला है कई बसों में से कई बसें कबाड़ हो चुकी हे जो कि गैरेज में खड़ी हुई है1
- *हिंदू उत्सव समिति व संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि अगर कब्रिस्तान और अन्य धर्म स्थल विकास कार्य में बाधक है और उन्हें नहीं हटाया जा रहा तो हिंदू धर्म स्थलों को भी हटाने नहीं दिया जाएगा* 🚩🚩🚩🚩🚩🚩 *हिंदू उत्सव समिति व संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि जिस प्रकार से कब्रिस्तान को लेकर मुस्लिम समाज व उनके विधायक बाधक बन रहे हैं उससे लग रहा है कि शायद सिर्फ हिंदू धर्मस्थलों को हटाने के लिए प्रशासन में बैठे अधिकारी तत्परता दिखाते हैं किंतु अन्य धर्म स्थलों के नाम पर उनके हाथ पैर फूल जाते हैं चंद्रशेखर तिवारी ने यह भी कहा कि अगर विकास कार्य में बाधक बन रहे धर्मस्थलों को समुदाय के अनुसार गिना जाएगा तो इसे हिन्दू उत्सव समिति बर्दाश्त नहीं करेगी क्या विधायक आरिफ मियां तय करेंगे कि भोपाल में मेट्रो की आवश्यकता है या नहीं है यह विकास कार्य शासन तय करता है जिसका की हिंदू समाज हमेशा से सहयोगी भूमिका निभाकर विकास कार्य में अपना सहयोग प्रदान करता है किंतु अगर सिर्फ हिंदू समाज के धार्मिक स्थलों को हटाया जाएगा तो यह उचित नहीं होगा और इनको हिंदू उत्सव समिति हटाने नहीं देगी* *हिंदू उत्सव समिति व संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि अगर कब्रिस्तान और अन्य धर्म स्थल विकास कार्य में बाधक है और उन्हें नहीं हटाया जा रहा तो हिंदू धर्म स्थलों को भी हटाने नहीं दिया जाएगा* 🚩🚩🚩🚩🚩🚩 *हिंदू उत्सव समिति व संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि जिस प्रकार से कब्रिस्तान को लेकर मुस्लिम समाज व उनके विधायक बाधक बन रहे हैं उससे लग रहा है कि शायद सिर्फ हिंदू धर्मस्थलों को हटाने के लिए प्रशासन में बैठे अधिकारी तत्परता दिखाते हैं किंतु अन्य धर्म स्थलों के नाम पर उनके हाथ पैर फूल जाते हैं चंद्रशेखर तिवारी ने यह भी कहा कि अगर विकास कार्य में बाधक बन रहे धर्मस्थलों को समुदाय के अनुसार गिना जाएगा तो इसे हिन्दू उत्सव समिति बर्दाश्त नहीं करेगी क्या विधायक आरिफ मियां तय करेंगे कि भोपाल में मेट्रो की आवश्यकता है या नहीं है यह विकास कार्य शासन तय करता है जिसका की हिंदू समाज हमेशा से सहयोगी भूमिका निभाकर विकास कार्य में अपना सहयोग प्रदान करता है किंतु अगर सिर्फ हिंदू समाज के धार्मिक स्थलों को हटाया जाएगा तो यह उचित नहीं होगा और इनको हिंदू उत्सव समिति हटाने नहीं देगी*1
- शुजालपुर के लविश वेयर हाउस पर समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने की कतार में लगे किसानों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इस हिंसक झड़प में 12 किसान घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है और सभी अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और दूसरे पक्ष से भी शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।1