Shuru
Apke Nagar Ki App…
मोतीपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर में सड़क हादसा, बाल बाल बचे मोतीपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर में सड़क हादसा, बाल बाल बचे स्कॉर्पियो सवार सपरिवार, साहेबगंज से मुजफ्फरपुर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे सभी परिवार, इसी बीच मोतीपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर चौक जीवछ कॉलेज के समीप मुजफ्फरपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी, हालांकि कंटेनर को चालक ले कर फरार हो गए, स्कॉर्पियो सवार सभी लोग बाल बाल और सुरक्षित बचे ।
Anand Sagar
मोतीपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर में सड़क हादसा, बाल बाल बचे मोतीपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर में सड़क हादसा, बाल बाल बचे स्कॉर्पियो सवार सपरिवार, साहेबगंज से मुजफ्फरपुर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे सभी परिवार, इसी बीच मोतीपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर चौक जीवछ कॉलेज के समीप मुजफ्फरपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी, हालांकि कंटेनर को चालक ले कर फरार हो गए, स्कॉर्पियो सवार सभी लोग बाल बाल और सुरक्षित बचे ।
More news from बिहार and nearby areas
- Post by राम बाबू पासवान1
- शादी से पहले दामाद की संदिग्ध मौत, 8 मई को एसडीपीओ कार्यालय घेराव की चेतावनी सरैया/देवरिया। देवरिया थाना क्षेत्र के चांदपुरा हाई स्कूल के पास संदिग्ध परिस्थिति में 28 वर्षीय संजीत कुमार का शव मिलने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। साली की शादी में शामिल होने ससुराल पहुंचे संजीत की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। मृतक जैतपुर थाना क्षेत्र के बासुदेवा वार्ड-12 निवासी राम इकबाल ठाकुर का पुत्र था और पेशे से कारपेंटर था। जानकारी के अनुसार संजीत अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों—5 वर्षीय बेटे व 6 माह की बेटी—के साथ ससुराल आया था। गुरुवार को उसकी साली की पूजा-मटकोर और शुक्रवार को शादी होनी थी, लेकिन उससे पहले ही उसकी संदिग्ध मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या की आशंका जताई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के साथ एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य जुटाए। शनिवार को जन सुराज पारू की पूर्व प्रत्याशी सह मुजफ्फरपुर जिला महिला अध्यक्ष रंजना कुमारी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं। उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। प्रेस से बातचीत में रंजना कुमारी ने कहा कि यदि प्रशासन निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं करता है, तो आगामी 8 मई को सरैया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कार्यालय का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जन सुराज पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। घटना की सूचना पर कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय नेता भी परिवार से मिल चुके हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जबकि परिजन न्याय की मांग पर अड़े हैं।1
- Rampur bheekanpura Kali sthan road1
- उसके ऊपर क्या बोलना पड़ेगा2
- --मोतिहारी जिला ऑटो एवं ई-रिक्शा चालक संघ के मुख्य वक्ताओं में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में उपस्थित जनों को विस्तार पूर्वक अपनी मांग पत्र के संबंध में बताया। (मनीष साह सन ऑफ इंडिया अनुमंडल ब्यूरो चीफ सिरहा टाइम्स शाखा मोतिहारी पूर्वी चंपारण।) मोतिहारी 02 मई 2026- मोतिहारी:-पूर्वी चंपारण जिला ऑटो ई रिक्शा चालक संघ ने अपने बैनर तले 22 सूत्रीय मांगों को लेकर आज समाहरणालय परिसर मोतिहारी में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया। आयोजित धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्थित जनों को अपनी मांगों के संबंध में वक्ताओं ने विस्तार पूर्वक बताया। अंत में सिस्ट मंडल के द्वारा 22 सूत्रीय मांग पत्र को जिलाधिकारी महोदय पूर्वी चंपारण को सौंपा। अपने मांग पत्र में दर्शाया है जो निम्न प्रकार से नीचे दर्शाए जा रहे हैं:-प्रेषित जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण।विषय नगर निगम द्वारा किए गए टैक्स वृद्धि की संबंध में।महाशय,उपर्युक्त विषय के संबंध में कहना है कि अंकित मांगों पर विचार किया जाए एवं पूर्व में भी कई ज्ञापने दिया गया है लेकिन कोई कार्रवाई अभी तक नहीं किया गया।हमारी मांगे:-(1) नगर निगम द्वारा किए गए टैक्स वृद्धि की वापसी एवं सुविधा नहीं तो टैक्स नहीं।(2) शहर एवं जिले में सभी चौक चौराहे पर ऑटो एवं ई-रिक्शा का स्टैंड स्थल की व्यवस्था संघ के पदाधिकारीयों के साथ विमर्श करके नियमित करे।(3) ऑटो स्टैंड में रैन बसेरा शौचालय की निर्माण कराया जाए।(4) स्टैंड में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाए।(5) DTO कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाएं और कैंप लगाकर लाइसेंस बनाया जाए।(6) शहर में रेलवे स्टेशन पर एक नंबर एवं दो नंबर पर प्रत्येक टिप 40 से 50 रुपया अवैध असूली किया जा रहा है इसे तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए।(7) सभी लाइसेंस वाले चालकों को राशन कार्ड बनाकर 35 किलो अनाज दिया जाए।(8) श्रस विभाग से ड्राइवर के मिलने वाले सुविधा को लागू किया जाए एवं लाइसेंस धारी ड्राइवर के वदीं की व्यवस्था की जाए।(9) शहर में रोड के बीचों-बीच नगर निगम द्वारा पार्किंग के नाम पर टैक्स चलते गाड़ी से असुला जाता है इसे तत्काल बंद किया जाए।शहर में सभी चौक चौराहे पर स्टैंड का जगह चिन्हित किया गया है संघ के पदाधिकारीयों के साथ विमर्श करके स्टैंड का निर्माण कराया जाए चिन्हित जगह निम्नलिखित है:-(10) बलुआ चौक शौचालय के सामने ओवर ब्रिज के नीचे तुरकौलिया जाने के लिए स्टेंड एवं मीना बाजार छतौनी जाने के लिए ऑटो स्टैंड,(11) बलुआ चौक शंकर सरैया कोटवा जाने के लिए चित्र मंदिर के सामने ओवर ब्रिज के नीचे पाया एक पाया दो में स्टैंड,(12) कचहरी चौक मीना बाजार छतौनी जाने के लिए उत्पाद विभाग के बगल में स्टैंड,(13) कचहरी चौक से कठहरी बाजार बझीया जाने के लिए भीमराव अंबेडकर भवन के सामने ओवर ब्रिज के नीचे स्टैंड,(14) बाईपास अन्य मार्ग जाने के लिए ऑटो स्टैंड,(15) छतौनी चौक शौचालय के सामने ऑटो स्टैंड,(16) छतौनी चौक सब्जी मंडी के सामने लखौरा जाने के लिए ऑटो स्टैंड,(17) छतौनी पायल सिनेमा हॉल के सामने ढका रोड आटो स्टैंड,(18) छितौनी बस स्टैंड के बगल में पकड़ीदेयाल मधुबन जाने के लिए ऑटो स्टैंड,(19) मीना बाजार गांधी चौक रिक्शा स्टैंड में ऑटो स्टैंड,(20) मीना बाजार गांधी चौक शौचालय के बगल में स्टैंड,(21) जौनपुर दुर्गा पूजा मंदिर के सामने ऑटो स्टैंड,(22) अवधेश चौक दुर्गा पूजा मंदिर के सामने ऑटो स्टैंड,(23) स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 1 एवं 2 पर ऑटो स्टैंड,(24) छतौनी सरकारी बस स्टैंड के बगल में पिपरा कोठी चकिया जाने के लिए ऑटो स्टैंड शामिल है। जिसको पूर्वी चंपारण जिला ऑटो ई रिक्शा चालक संघ के जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता अपनी हस्ताक्षर से मांग पत्र को समर्पित किया है।3
- पूर्वी चंपारण की ऐतिहासिक धरती पर शिक्षा की नई अलख जगाने और युवाओं को संबल प्रदान करने के उद्देश्य से शनिवार को नगर भवन के सभागार में एक भव्य गोष्ठी सह युवा संवाद का आयोजन किया गया। 'पटेल छात्रावास निर्माण संघ के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले भर के पंचायत प्रतिनिधियों और युवाओं का हुजूम उमड़ पड़ा।1
- तुर्की थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार और शनिवार के मध्य रात्रि में छाजन हरिशंकर में 58 लीटर विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार वहीं शनिवार करीब शाम 4:00 बजे जेल भेज दिया गया है।1
- मॉडल विद्यालय के कार्य का निरीक्षण। (डॉ मनीष कुमार सिंह सहायक संपादक सिरहा टाईम्स मोतिहारी पूर्वी चम्पारण बिहार।) जिला पदाधिकारी, पूर्वी चम्पारण ने आज जिले के एक निर्माणाधीन मॉडल विद्यालय श्री रामदवन विभीषण उच्च माध्यमिक+2 विद्यालय, लखौरा का स्थलीय निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग की महत्त्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत पूर्वी चम्पारण जिले के 27 प्रखंडों में एक-एक मॉडल विद्यालय की स्थापना की जा रही है, जो जिले के लाखों बच्चों के शैक्षणिक भविष्य को एक नई दिशा देगी।ये मॉडल विद्यालय कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, समावेशी एवं नवाचार-आधारित शिक्षा प्रदान करेंगे। प्रत्येक विद्यालय में आधुनिक शिक्षण पद्धति और सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। माध्यमिक स्तर (कक्षा 9-10) के लिए संगीत, ललित कला, नृत्य और शारीरिक शिक्षा सहित कुल 8 शिक्षक तथा उच्च माध्यमिक स्तर (कक्षा 11-12) के लिए 16 शिक्षक प्रत्येक विद्यालय में तैनात किए जाएंगे। शिक्षकों का चयन पूर्णतः पारदर्शी प्रक्रिया के अंतर्गत शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, प्रदर्शन और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।पूर्वी चम्पारण जिले में इन 27 मॉडल विद्यालयों में बच्चों को अपने ही प्रखंड में उच्च स्तरीय शिक्षा सुलभ हो सकेगी। एन एम एम एस परीक्षा में 50% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर नामांकन का अवसर मिलेगा और नामांकन शुल्क अन्य सरकारी विद्यालयों के समान ही रखा जाएगा।ये विद्यालय केवल पढ़ाई के केंद्र नहीं, बल्कि अपने आस-पास के अन्य सरकारी विद्यालयों के लिए शैक्षणिक मार्गदर्शन और संसाधन-साझेदारी के केंद्र भी बनेंगे। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इन विद्यालयों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के मानक के रूप में विकसित किया जाएगा और निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पूर्वी चम्पारण के बच्चों का सपना अब सरकारी विद्यालय में भी साकार होगा।2