logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मिडिल ईस्ट में युद्ध के चलते गैस-पेट्रोल की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका, बिहार पुलिस मुख्यालय ने जारी किया अलर्ट पटना, 10 मार्च मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के कारण एलपीजी गैस तथा पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी जिलों को सतर्क रहने का निर्देश जारी किया है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय (अनुसंधान एवं सुरक्षा प्रभाग) की ओर से पत्र जारी कर सभी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है। जारी पत्र में बताया गया है कि वर्तमान समय में मध्य पूर्व क्षेत्र में चल रहे युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। ऐसी स्थिति में राज्य में भी एलपीजी गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति में कमी होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। पुलिस मुख्यालय ने आशंका जताई है कि ऐसी परिस्थिति में गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ बढ़ सकती है, जिससे अव्यवस्था और विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है। साथ ही कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा गैस सिलेंडर या पेट्रोलियम पदार्थों की जमाखोरी और कालाबाजारी किए जाने की भी संभावना व्यक्त की गई है। इसी को देखते हुए सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने क्षेत्र में गैस एजेंसियों, विक्रेताओं और पेट्रोल पंपों के आसपास सतर्क निगरानी रखें तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए समुचित व्यवस्था करें। जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर विशेष नजर रखते हुए सख्त कार्रवाई करने का भी आदेश दिया गया है। इसके अलावा जिला प्रशासन को आपूर्ति विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर जरूरत पड़ने पर आम जनता को सही जानकारी देने की व्यवस्था करने को कहा गया है, ताकि किसी प्रकार की अफवाह या घबराहट की स्थिति उत्पन्न न हो रिपोर्टर अरशद दीवान News भारत GN

2 hrs ago
user_News भारत GN
News भारत GN
Local News Reporter जाले, दरभंगा, बिहार•
2 hrs ago
2d214f59-48fc-44e6-afb3-a94dc0b2829e

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by Aaj Sirsi Live
    1
    Post by Aaj Sirsi Live
    user_Aaj Sirsi Live
    Aaj Sirsi Live
    नानपुर, सीतामढ़ी, बिहार•
    5 hrs ago
  • Post by Expose sitamarhi
    1
    Post by Expose sitamarhi
    user_Expose sitamarhi
    Expose sitamarhi
    Local News Reporter डुमरा, सीतामढ़ी, बिहार•
    8 hrs ago
  • शेखर आनंद की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित.......
    1
    शेखर आनंद की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित.......
    user_RBN न्यूज
    RBN न्यूज
    RBN न्यूज# बिहार & झारखंड बिहार मे सबसे डुमरा, सीतामढ़ी, बिहार•
    10 hrs ago
  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन// 🙏🙏 ग्राम पंचायत राज बेरई उत्तरी वार्ड नं 02 में पेंशन को लेकर बातचीत 2026 बिहार
    1
    सामाजिक सुरक्षा पेंशन// 🙏🙏 ग्राम पंचायत राज बेरई उत्तरी वार्ड नं 02 में पेंशन को लेकर बातचीत 2026 बिहार
    user_MD Naaz
    MD Naaz
    Political party office कटरा, मुजफ्फरपुर, बिहार•
    18 hrs ago
  • NS 27 simri tu Darbhanga road mein ghatna hua hai lekin Jaan Mal ka Koi nuksani nahin Hai
    4
    NS 27 simri tu Darbhanga road mein ghatna hua hai lekin Jaan Mal ka Koi nuksani nahin Hai
    user_अनार जीत दास पेंटर
    अनार जीत दास पेंटर
    Painter सिंहवारा, दरभंगा, बिहार•
    21 hrs ago
  • Post by Headlines5star
    1
    Post by Headlines5star
    user_Headlines5star
    Headlines5star
    गोरा बौरम, दरभंगा, बिहार•
    2 hrs ago
  • बुलडोजर की दहाड़: लहेरियासराय चट्टी चौक पर चला प्रशासन का डंडा।
    1
    बुलडोजर की दहाड़: लहेरियासराय चट्टी चौक पर चला प्रशासन का डंडा।
    user_Nitesh Sinha
    Nitesh Sinha
    पत्रकार Darbhanga, Bihar•
    7 hrs ago
  • मुख्यमंत्री की 'समृद्धि यात्रा' के संबंध में DM शेखर आनंद व SP बलिराम कुमार चौधरी ने तैयारियों का अवलोकन किया.........
    1
    मुख्यमंत्री की 'समृद्धि यात्रा' के संबंध में DM शेखर आनंद व SP बलिराम कुमार चौधरी ने तैयारियों का अवलोकन किया.........
    user_RBN न्यूज
    RBN न्यूज
    RBN न्यूज# बिहार & झारखंड बिहार मे सबसे डुमरा, सीतामढ़ी, बिहार•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.