असामाजिक तत्वों ने मीन भगवान की प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान ग्रामीणों में भारी रोष शिकारपुर : विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत कस्बा पहासू स्थित मीन भगवान चौक पर स्थापित भगवान विष्णु के अवतार मीन भगवान की प्रतिमा को बीती रात अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया गया अराजक तत्वों द्वारा प्रतिमा को क्षति पहुँचाए जाने की सूचना मिलते ही स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश फैल गया घटना की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के सम्भावित विधायक प्रत्याशी पिन्टू चौधरी, तथा युवा नेता डेनी जाट समर्थकों के साथ मौके पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया घटना पर गहरा दुख और रोष व्यक्त करते हुए सपा के सम्भावित विधायक प्रत्याशी पिन्टू चौधरी, ने कहा धार्मिक आस्था के प्रतीक मीन भगवान की प्रतिमा को खंडित करने का यह प्रयास बेहद घृणित और निंदनीय है ऐसे असामाजिक तत्व क्षेत्र का माहौल खराब करने की साजिश कर रहे है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा मैं इस कुकृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ वहीं युवा नेता डेनी जाट, ने पुलिस और स्थानीय प्रशासन से दोषियों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन तुरन्त हरकत में आए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों व अन्य माध्यमों से दोषियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई अमल में लाए ताकि भविष्य में कोई भी इस प्रकार का दुस्साहस न कर सके घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है प्रशासन ने लोगों से शान्ति बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।
असामाजिक तत्वों ने मीन भगवान की प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान ग्रामीणों में भारी रोष शिकारपुर : विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत कस्बा पहासू स्थित मीन भगवान चौक पर स्थापित भगवान विष्णु के अवतार मीन भगवान की प्रतिमा को बीती रात अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया गया अराजक तत्वों द्वारा प्रतिमा को क्षति पहुँचाए जाने की सूचना मिलते ही स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश फैल गया घटना की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के सम्भावित विधायक प्रत्याशी पिन्टू चौधरी, तथा युवा नेता डेनी जाट समर्थकों के साथ मौके पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया घटना पर गहरा दुख और रोष व्यक्त करते हुए सपा के सम्भावित विधायक प्रत्याशी पिन्टू चौधरी, ने कहा धार्मिक आस्था के प्रतीक मीन भगवान की प्रतिमा को खंडित करने का यह प्रयास बेहद घृणित और निंदनीय है ऐसे असामाजिक तत्व क्षेत्र का माहौल खराब करने की साजिश कर रहे है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा मैं इस कुकृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ वहीं युवा नेता डेनी जाट, ने पुलिस और स्थानीय प्रशासन से दोषियों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन तुरन्त हरकत में आए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों व अन्य माध्यमों से दोषियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई अमल में लाए ताकि भविष्य में कोई भी इस प्रकार का दुस्साहस न कर सके घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है प्रशासन ने लोगों से शान्ति बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।
- ग्राम प्रधान की मनमानी से नगला फतापुर के ग्रामीण परेशान जमकर किया विरोध शिकारपुर : तहसील क्षेत्र के गांव नगला फतापुर में ग्राम प्रधान सचिन कुमार, के कथित तानाशाही रवैये से ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है आरोप है कि ग्राम प्रधान ने गांव की एक गली में बनी पुलिया को अचानक हटवा दिया और नाली का बहाव दूसरी जगह कर दिया इस वजह से पूरी गली में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है और ग्रामीणों का रास्ता अवरुद्ध हो गया है ग्राम प्रधान सचिन कुमार, पर गम्भीर आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कहा कि प्रधान अपनी मनमानी पर उतारू है ग्रामीणों के अनुसार प्रधान खुलेआम धमकी देते हैं कि गांव में वही होगा जो मैं चाहूंगा मेरी मर्जी के बिना गांव में पंचायत सचिव भी कदम नहीं रख सकता प्रधान के इस रवैये से आक्रोशित तारा सिंह, वीर सिंह, पप्पू, सीताराम, विनोद, सुमित, शमि, अशूं, बबलू, सुमन, और रजनी सहित दर्जनों गांव वालों ने एकजुट होकर ग्राम प्रधान के खिलाफ जमकर प्रदर्शन व विरोध दर्ज कराया ग्रामीणों की मांग है कि नाली के पुराने बहाव को दुरुस्त कर पुलिया को दोबारा बनवाया जाए जब इस पूरे मामले पर बीडीओ से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि यह प्रकरण अभी तक उनके संज्ञान में नहीं आया था उन्होंने मामले की गम्भीरता को देखते हुए नगला फतापुर के पंचायत सचिव को तुरन्त मौके पर जा कर निष्पक्ष जांच करने और रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए है ग्राम प्रधान सचिन कुमार ग्रामीणों के आरोपों पर उनका पक्ष जानने के लिए जब फोन के माध्यम से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन उठाना उचित नहीं समझा ।1
- बुलंदशहर : वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच में हुई मुठभेड़1
- अनूपशहर में रब्बी उल-अव्वल पर ईद मिलादुन्नबी जुलूस मांटेसरी स्कूल से निकला, जामा अनूपशहर में रब्बी उल-अव्वल पर ईद मिलादुन्नबी जुलूस मांटेसरी स्कूल से निकला, जामा मस्जिद पर संपन्न; पुलिस ने सुनिश्चित की सुरक्षा* *साम्प्रदायिक सौहार्द और राष्ट्रभक्ति का कराया प्रदर्शन* अनूपशहर इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने चांद की 12 तारीख 26 अगस्त 2026 रब्बी उल-अव्वल के अवसर पर बुधवार को नगर में भव्य ईद मिलादुन्नबी जुलूस निकाला गया। शाम लगभग चार बजे मांटेसरी स्कूल से शुरू होकर जुलूस कलां बाजार होते हुए जामा मस्जिद पर संपन्न हुआ। पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी में आयोजित इस कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की अफरातफरी नहीं हुई और सुरक्षा सुनिश्चित रही। जुलूस की अध्यक्षता कमेटी के सदर बबलू कुरैशी ने की। कार्यक्रम में स्थानीय मुस्लिम समाज के विभिन्न वर्गों के लोग, धार्मिक विद्वान, छात्र तथा क्षेत्रीय गणमान्य मौजूद रहे। जुलूस की शुरूआत में नगर पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। जुलूस में खास आकर्षण रहे घोड़े पर सवार छोटे बच्चे, जो हाथों में इस्लामी परचम और राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ थामे चल रहे थे। मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने पैगंबर मोहम्मद की शान में नात-ए-शरीफ़ पढ़े गए, कुरआन-ए-पाक की तिलावत हुई तथा उलेमाओं ने भाषण कर पैगंबर की सिखाई राह पर चलने का संदेश दिया। अनेक स्थानों पर लोगों को पुष्पमाला व पटके पहनाकर सम्मानित किया गया और तबर्रूक वितरित किए गए। जुलूस में प्रमुख रूप से बबलू कुरैशी, एडवोकेट जावेद अख्तर, शैख रहीस, एडवोकेट शैख रेहान, एडवोकेट आकिब गाज़ी, सभासद रागिब हुसैन, राशिद गाज़ी, सभासद अरशद गाज़ी, शाहिद गाज़ी, सरफराज अंसारी, सपा नगर अध्यक्ष मोहसिन गाज़ी, डॉ. मौहम्मद अयाज़, इलियास खान बुन्दू, सैफी अफजल गाजी, मनोज गोल्डी, ज्ञानेंद्र सिंह राघव, फराज शेख, मोहम्मद आरिफ, बबलू मेंबर और दिलशाद सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। पुलिस-प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए पुलिस बल की मौजूदगी में निकाला गया जुलूस प्रशासनिक अधिकारीयों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से साम्प्रदायिक सौहार्द और शांति बनाए रखने में मदद मिलती है। एडिटर इन चीफ फारुक खान1
- बुलन्दशहर: हिन्दुओं के धार्मिक स्थल पूजनीय कुएं पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों में भारी रोष ग्रामीणों का दावा- गैर समुदाय के दबंग कर रहे हैं सरकारी भूमि में बने धार्मिक स्थल पर कब्जे का प्रयास। दबंगों ने सरकारी भूमि पर की अपनी बाउंड्री, ग्रामीणों ने जताया कब्जे का विरोध, सीएम से की शिकायत। दबंगों पर शिकायतकर्ता को धमकी देने का भी आरोप, ग्रामीणों की सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त की मांग। क्षेत्रीय विधायक, डीएम, और एसडीएम से शिकायत कर चुके ग्रामीण, दबंग लगातार कर रहे हैं निर्माण कार्य। ग्रामीणों की मांग- प्रशासन अवैध कब्जा रोके, जाँच उपरांत खाली हो सरकारी भूमि, दबंगों पर हो कार्रवाई। बुलन्दशहर सदर तहसील क्षेत्र में गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महावतपुर गढ़ी का पूरा मामला।1
- जो भी लोग पंडित संजय शर्मा जी की मदद करना चाहते हैं, वे आगे बढ़कर सहयोग करें। 📞 मोबाइल नंबर: 9193014929 🙏 आम जनता एवं समाजसेवियों से विनम्र अपील जो भी लोग पंडित संजय शर्मा जी की मदद करना चाहते हैं, वे आगे बढ़कर सहयोग करें। 📞 मोबाइल नंबर: 9193014929 जो लोग मदद करना चाहते हैं, वे इस नंबर पर बात करके सीधे उनकी सहायता कर सकते हैं। ❤️ आपकी छोटी-सी मदद किसी परिवार के लिए बड़ा सहारा बन सकती है। पत्रकार समीर चौधरी परवाना गांव परवाना, जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश #मददकीअपील #समाजसेवा #मानवता #सहयोग #इंसानियत #पंडितसंजयशर्मा #परवाना #बुलंदशहर1
- *बुलंदशहर* 🚨 *कचहरी परिसर में दो पक्षों में मारपीट* लड़की के भाई को लड़के पक्ष ने पीटा बीच-बचाव को आई पीड़िता, मां को पीटा सरेआम मारपीट करने का वीडियो वायरल2
- *कांग्रेस नेता ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने किसानों के साथ चीनी मिल अनूप शहर के मुख्य गन्ना अधिकारी केपी सिसोदिया को किसानों के साथ चीनी के बढ़ते दामों के बीच गन्ना का मूल्य ₹400 से ₹600 कुंतल करने एवं चीनी मिल अनूप शहर की क्षमता वृद्धि करने को माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा* बुधवार को चीनी मिल व विधानसभा क्षेत्र अनूपशहर के अंतर्गत क्षेत्र के गांव रोरा में पूर्व देहली गेट कांग्रेस नेता ज्ञानेंद्र सिंह राघव के आवास पर चीनी मिल अधिकारियों द्वारा सर्वे सट्टा सत्यापन किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सर्किल सुपरवाइजर द्वारा पूर्व में किए गए सर्वे को किसानों से सत्यापित कराया गया तथा किसान गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य गन्ना अधिकारी कौशल प्रताप सिसोदिया ने सर्वे सट्टा सत्यापन का भौतिक सत्यापन करते हुए गन्ना में वर्तमान में लग रहे कीटों की जानकारी देकर उनसे उपाय बताते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के आह्वान के साथ-साथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने कृषकों व कांग्रेस नेताओं के साथ चीनी के बढ़ते दामों जमाखोरी के विरोध तथा चीनी के दाम बढ़ाने की के सापेक्ष गन्ना मूल्य ₹400 कुंतल से बढ़ाकर नई पहराई सत्र में ₹600 कुंतल करने की मांग के साथ-साथ चीनी मिल अनूप शहर की वर्षों से लंबित क्षमता वृद्धि की मांग को पूरा करने संबंधित माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मुख्य गन्ना अधिकारी कौशल प्रताप सिसोदिया को सोपा जिस पर मुख्य गन्ना अधिकारी द्वारा शीघ्र शासन को भेजकर मांग पुरी करने का आश्वासन दिया ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने कहा कि अगर गन्ना मूल्य वृद्धि व क्षमता वृद्धि नहीं हुई तो किसानों के साथ चीनी मिल अनूप शहर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा सर्वे सट्टा सत्यापन में कृषक राजकुमार शर्मा कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष नेपाल सिंह, ग्राम प्रधान रोरा रायसिंह, किरनपाल शर्मा, अनूप पाल, शांति प्रकाश सैनी, महावीर कुशवाह, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक कुशवाह, मनोज शर्मा,संजय कुमार,सहित दर्जनों कृषक उपस्थित रहें2
- बुलन्दशहर: पत्नी ने तौलिये से गला घोटकर की पति की हत्या, आरोपी पत्नी गिरफ्तार बुलन्दशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के गाँव बहलीमपूरा की घटना आरोपी पत्नी ने कहा कि शराब पीकर पति रोज करता था मारपीट, इसलिए मारपीट से तंग आकर करदी हत्या रिपोर्ट: अमित तोमर, बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज (BTN24)1