Shuru
Apke Nagar Ki App…
पूर्व मुख्यमंत्री शराब घोटाले में बरी होने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए भावुक
Ram Mishra
पूर्व मुख्यमंत्री शराब घोटाले में बरी होने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए भावुक
More news from राजस्थान and nearby areas
- पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान द्वारा 11वें महासत्संग प्रवचन कार्यक्रम का हुआ आयोजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव रहे *संत भास्कर भारद्वाज ने कहा जो भक्त होते हैं वो गलत कार्य,भ्रष्टाचार,पाप कर्म नहीं करते* कोटकासिम | जयबीर सिंह, ब्यूरो रिपोर्ट | खैरथल-तिजारा कोटकासिम में पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान द्वारा 11वें महासत्संग प्रवचन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आध्यात्मिक गुरु संत भास्कर भारद्वाज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। *संत भास्कर भारद्वाज महिलाओं और गौ माता पर हो रहे अत्याचार पर गरजे* महासंत्सग प्रवचन के दौरान संत भास्कर भारद्वाज ने समाज में महिलाओं एवं गौ-माता पर हो रहे अत्याचारों पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जब तक हम नैतिकता, संस्कार और सद्गुणों को अपने जीवन में धारण नहीं करेंगे, तब तक सच्चे अर्थों में धर्म को धारण नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि ईश्वर का सच्चा भक्त सदैव निर्मल होता है और वह भ्रष्टाचार, पाप कर्म एवं गलत कार्यों से दूर रहता है। संत ने समाज को गौ-माता एवं महिलाओं की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि यही सच्चा धर्म है। *मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने संत भास्कर भारद्वाज के सनातन धर्म कार्यों की की सराहना* कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने कहा कि संत भास्कर भारद्वाज देश के विभिन्न स्थानों पर सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार कर धर्म भक्ति का जागरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संत द्वारा किए जा रहे धार्मिक एवं सामाजिक कार्य अत्यंत प्रेरणादायक हैं, जिनकी जितनी प्रशंसा की जाए, उतनी कम है। *महा सत्संग प्रवचन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तगण रहे उपस्थित* कार्यक्रम में अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह संपर्क प्रमुख योगेश गोयल, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामनिवास यादव, मंडल अध्यक्ष यशपाल उर्फ सोलू शर्मा, विहिप जिला मंत्री मुकेश सैनी, आशा चर्म रोग क्लिनिक रेवाड़ी के संचालक व चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दीपक शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा चंदन गुर्जर, संजय शर्मा, कृष्ण कुमार, सत्संग सचिव पवन उर्फ गोली प्रजापत, धर्मपाल चौधरी, हीरालाल लखेरा, धर्मवीर खरेरा, प्रदीप, ग्यासी राम सैनी, महावीर यादव, सतीश अग्रवाल, पवन सोनी, कृष्ण प्रजापत, मनोज गुप्ता, प्रेम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण मौजूद रहे।4
- Post by Pragti News1
- खाटूधाम में आस्था का महाकुंभ: एकादशी पर उमड़ा जनसैलाब!1
- ग्राम पंचायत मऊ बोरदा में नरेगा का पेमेंट नहीं होने से परेशान ग्रामवासी खानपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊ बोरदा के ग्राम राजपुरा ग्रामीण का लंबे समय से भुगतान नहीं होने पर और नरेगा कार्य बंद होने पर पूरी ग्राम पंचायत में सभी कार्य पर भुगतान खत्म होने पर नाराजगी जताई है और ग्रामीणों ने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया सरकार के द्वारा जी रामजी योजना लागू कि है उसमें सभी का नुकसान है जिसमें राजेश कुमार भील राजपुरा ने बताया कि समय पर भुगतान नहीं होना जिओ टेक करके काम को खानपुर भेज दिया गया 2 महीना हो के बाद भी काम सेकंशन नहीं हो पाया है ग्रामीणों की कोई सनी नहीं हो पा रही है इसी कारण यह प्रदर्शन किया गया प्रदर्शन में विक्रम कुमार चंपालाल भील देवलाल भील राधेश्याम बजरंगलाल मोहनलाल सूरजमल नंदलाल घनश्याम धापू बाई पानबाई लताबाई मनी बाई कैलाश बाई सुनीता बाई सहित ग्रामवासी मौजूद रहे3
- नागल रानियां: सुखदेव विदाई के साथ भागवत कथा का समापन, कल होगा भव्य महायज्ञ1
- *गांव पेहल श्री श्याम 4 दिवस सेवा शिविर का समापन पर सत्संग कर भंडारे का आयोजन* संवाददाता देवराज मीणा मुंडावर फाल्गुन शुक्ल पक्ष एकादशी को भंडारे का आयोजन किया गया श्री श्याम 4 दिवस फाल्गुन मेले के अंदर पद यात्रियो के लिए गांव गांव शहर शहर में शिवर का आयोजन किया जाता है जिसके अंदर भक्त अपनी भक्ति का पर्चे की चाह रखते है उसी प्रकार गांव पेहल में भक्ति के लिए साथ रात्रि सत्संग का आयोजन किया गया जिसमें बाबा श्याम के भजनों का गुण गान किया गया गांव के प्रमुख भजन गायकों ने अपनी अपनी प्रस्तुति दी । भंडारे में सुबह कन्याओं को प्रसाद खिलाया व भंडारे का प्रारम्भ किया गया जिसमे डेडराज सोनी, पवन बेनीवाल,गांधी राजपूत, योगेश जाट, संकर सैनी, मोनू सैनी, राजू मेडिकल,जेके मेडिकल, आशुतोष शर्मा मौजूद रहे5
- शहर को स्वच्छ एवं पॉलिथिन मुक्त बनाने के उद्देश्य से खैरथल नगर परिषद द्वारा प्रमुख बाजार क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने आकर्षक और प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से सिंगल यूज़ पॉलिथिन के दुष्प्रभावों को उजागर करते हुए नागरिकों को जागरूक किया। नाटक के माध्यम से बताया गया कि पॉलिथिन का बढ़ता उपयोग पर्यावरण, पशु-पक्षियों और मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। कलाकारों ने संदेश दिया कि कपड़े और जूट के थैलों का उपयोग अपनाकर ही शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त बनाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद के अधिकारियों ने व्यापारियों और आमजन से अपील की कि वे पॉलिथिन का उपयोग पूरी तरह बंद करें तथा स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग दें। साथ ही उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। बाजार में मौजूद नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक साबित होते हैं। नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में शहर के अन्य प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस आयोजन के माध्यम से बाजार क्षेत्र में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रभावी रूप से प्रसारित हुआ।1
- खैरथल-तिजारा, 27 फरवरी। अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को जिला सचिवालय खैरथल-तिजारा में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट की अध्यक्षता में एसआईटी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डिप्टी पुलिस अधीक्षक लालचंद, खनन अभियंता मनोज शर्मा तथा एसीएफ संजय चौधरी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने पुलिस, वन एवं खनिज विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान की विस्तृत समीक्षा की। खनन अभियंता ने जानकारी दी कि इस वर्ष अब तक अवैध खनन, निर्गमन एवं भंडारण के विरुद्ध 25 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें से 11 मामलों में दोषियों के खिलाफ संबंधित थानों में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। बैठक में निर्देश दिए गए कि राजस्व, पुलिस, खनन और वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा निरंतर अभियान चलाया जाए, ताकि क्षेत्र में अवैध खनन की गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाया जा सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।1
- निंबाहेड़ा उप पंजीयक कार्यालय में चल रही है,इनकम टैक्स विभाग की जांच उदयपुर से आई है जांच टीम,तीस लाख से ऊपर की रजिस्ट्री में फर्जी पैन कार्ड नंबर एवं अन्य दस्तावेजों के साथ बोगस चेकों की हो रही है जांच, इनकम टैक्स विभाग की इस कार्रवाई से भूमाफिया में मचा हड़कम्प जांच दल अधिकारियों ने मीडिया से बात करने से किया मना अधिकारियों की जांच जारी ।1