logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शिमला में प्रस्तावित निर्माण प्रतिबंध से सैकड़ों परिवारों के घर बनाने का सपना टूटेगा, सरकार तुरंत फैसला वापस ले : संदीपनी भारद्वाज जीवनभर की पूंजी से खरीदे प्लॉटों को बेकार बनाने की तैयारी, कांग्रेस सरकार आम नागरिकों के अधिकारों पर कर रही कुठाराघात : भाजपा शिमला। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने शिमला शहर के बड़े हिस्से में प्रस्तावित निर्माण प्रतिबंध (कंस्ट्रक्शन बैन) पर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार का यह निर्णय हजारों लोगों के सपनों पर कुठाराघात है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा इस प्रस्ताव को आपत्तियों एवं सुझावों के लिए आगे भेजा गया है, लेकिन यदि इसे लागू किया गया तो इसका सबसे बड़ा नुकसान उन परिवारों को होगा जिन्होंने वर्षों की मेहनत और जीवनभर की कमाई से शिमला में छोटे-छोटे प्लॉट खरीदे हैं। संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि प्रस्तावित क्षेत्र में मॉल रोड से लेकर मुख्यमंत्री आवास, छोटा शिमला, संजौली, लक्कड़ बाजार तथा आसपास के विस्तृत क्षेत्र शामिल बताए जा रहे हैं। यदि इन क्षेत्रों में नए निर्माण पर रोक लगाई जाती है तो सैकड़ों प्लॉट मालिक अपने ही भूखंड पर मकान बनाने के अधिकार से वंचित हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिमला में प्रत्येक परिवार का सपना होता है कि वह अपनी सामर्थ्य के अनुसार एक छोटा-सा प्लॉट खरीदकर भविष्य में अपना घर बनाए। कई लोगों ने वर्षों पहले जमीन खरीदी थी और अब आर्थिक स्थिति बेहतर होने पर निर्माण की योजना बना रहे हैं। ऐसे समय सरकार का निर्माण प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव आम नागरिकों के साथ अन्याय है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यदि सरकार को वास्तव में निर्माण रोकना है तो पहले उन लोगों के प्लॉट वर्तमान बाजार मूल्य से कई गुना उचित मुआवजे पर अधिग्रहित करने चाहिए। किसी नागरिक की निजी संपत्ति को बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के निष्प्रभावी बनाना न तो न्यायसंगत है और न ही जनहित में। संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश सरकार पहले ही शिमला के विकास और नियोजन से जुड़े मामलों में असमंजस की स्थिति पैदा कर चुकी है। अब निर्माण प्रतिबंध का प्रस्ताव लाकर लोगों को और अधिक असुरक्षा तथा अनिश्चितता की स्थिति में धकेला जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर में अनुमानित सैकड़ों ऐसे परिवार हैं, जिन्होंने अपनी जीवनभर की बचत से प्लॉट खरीदे हैं और अब उनके सपनों पर संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि प्रस्तावित निर्माण प्रतिबंध पर पुनर्विचार किया जाए, व्यापक जनसुनवाई की जाए तथा प्लॉट मालिकों, स्थानीय निवासियों और विशेषज्ञों की राय लेने के बाद ही कोई अंतिम निर्णय लिया जाए। भाजपा ने स्पष्ट किया कि वह शिमला के नागरिकों के हितों से जुड़े इस मुद्दे को मजबूती से उठाती रहेगी और आम लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए हर लोकतांत्रिक मंच पर आवाज बुलंद करेगी।

5 hrs ago
user_Roshan Sharma
Roshan Sharma
Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
5 hrs ago
1d71b91a-4ebc-4927-97b8-589c3976532c

More news from Himachal Pradesh and nearby areas
  • Mandi News: स्वादयुक्त धूम्ररहित तंबाकू पर बड़ा प्रतिबंध | हिमाचल का पहला जिला बना मंडी | DC Mandi Mandi News: स्वादयुक्त धूम्ररहित तंबाकू पर बड़ा प्रतिबंध | हिमाचल का पहला जिला बना मंडी | DC Mandi
    1
    Mandi News: स्वादयुक्त धूम्ररहित तंबाकू पर बड़ा प्रतिबंध | हिमाचल का पहला जिला बना मंडी | DC Mandi

    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter Shimla ( Rural ), Himachal Pradesh•
    17 hrs ago
  • ई-मेल से पंचकूला जिला न्यायालय व लघु सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मामले में पुलिस उपायुक्त अदिति सिंह का बयान आया सामने......
    1
    ई-मेल से पंचकूला जिला न्यायालय व लघु सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मामले में पुलिस उपायुक्त अदिति सिंह का बयान आया सामने......
    user_Newz India 27
    Newz India 27
    Crime News Channel Panchkula, Haryana•
    20 hrs ago
  • धारा सरगा में आयोजित सावन मेला 2026 श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक संस्कृति के रंगों के साथ संपन्न हुआ। मेले का मुख्य आकर्षण क्षेत्र के दो देवताओं की पावन शिरकत रही। देवताओं के आगमन पर श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों और जयकारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर देवताओं के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना और पारंपरिक रस्में विधि-विधान के साथ संपन्न करवाई गईं। स्थानीय लोगों और दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की मौजूदगी से पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। धारा सरगा में आयोजित सावन मेला 2026 श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक संस्कृति के रंगों के साथ संपन्न हुआ। मेले का मुख्य आकर्षण क्षेत्र के दो देवताओं की पावन शिरकत रही। देवताओं के आगमन पर श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों और जयकारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर देवताओं के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना और पारंपरिक रस्में विधि-विधान के साथ संपन्न करवाई गईं। स्थानीय लोगों और दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की मौजूदगी से पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
    1
    धारा सरगा में आयोजित सावन मेला 2026 श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक संस्कृति के रंगों के साथ संपन्न हुआ। मेले का मुख्य आकर्षण क्षेत्र के दो देवताओं की पावन शिरकत रही। देवताओं के आगमन पर श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों और जयकारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर देवताओं के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना और पारंपरिक रस्में विधि-विधान के साथ संपन्न करवाई गईं। स्थानीय लोगों और दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की मौजूदगी से पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

    user_Him News Update
    Him News Update
    रामपुर, शिमला, हिमाचल प्रदेश•
    20 hrs ago
  • मासूम बहन बोली- पुलिस अंकल गंदे; गोरखपुर में सिपाही ने रेप कर मार डाला था पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की पुष्टि हुई है। आरोप है कि आरोपी सिपाही ने जिला अस्पताल से बच्ची को बहला- फुसलाकर बाइक पर बैठाया और करीब 15 किलोमीटर दूर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा
    1
    मासूम बहन बोली- पुलिस अंकल गंदे; गोरखपुर में सिपाही ने रेप कर मार डाला था पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की पुष्टि हुई है। आरोप है कि आरोपी सिपाही ने जिला अस्पताल से बच्ची को बहला- फुसलाकर बाइक पर बैठाया और करीब 15 किलोमीटर दूर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया 
ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा
    user_आशीष मिश्रा
    आशीष मिश्रा
    Local News Reporter Bilaspur Sadar, Himachal Pradesh•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.