इंदौर जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी का कार्य 01 मार्च से होगा प्रारंभ गेहूँ खरीदी के लिए बनाये गए 91 केन्द्र सभी तैयारियां लगभग पूर्ण बैठक सम्पन्न इंदौर में समर्थन मूल्य पर गेहूँ विक्रय के लिए जिले के 20 हजार 955 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। जिले में इस वर्ष किसानों से 2600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदा जायेगा। इसमें भारत सरकार की 150 रुपये तथा राज्य शासन की 175 रुपये प्रति क्विंटल की बोनस राशि शामिल है। यह जानकारी आज यहां कलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई अंतर विभागीय समन्वय समिति तथा समय सीमा के पत्रों के निराकरण(टीएल) की बैठक में दी गई। बैठक में अपर कलेक्टर गौरव बेनल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर.पी. अहिरवार, अपर कलेक्टर रोशन राय, राजेन्द्र रघुवंशी तथा निशा डामोर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक में अपर कलेक्टर बेनल ने समय सीमा के पत्रों के निराकरण की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि आवेदकों की संतुष्टि के साथ उनका निराकरण किया जाए। उन्होंने समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये जिससे किसानों को कोई परेशानी नहीं हो। खरीदी केन्द्रों पर किसानों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहें। केन्द्रों पर तौल कांटा, बारदाना सहित सभी जरूरी व्यवस्थाएं भी रहें। किसानों को उनकी उपज का उसी दिन भुगतान हो जाये। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों की उपज की तुलवाई उसी दिन कर ली जाये जिस दिन वह उपज लाये हैं। बताया गया कि जिले में अभी तक 20 हजार 955 किसानों ने अपना पंजीयन करवाया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन ने बैठक में जिले में चल रहे सीएम राइज स्कूल भवनों तथा पंचायत भवनों के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह कार्य जल्द पूरे हो इसके प्रयास किये जाए। भवन निर्माण की सभी औपचारिकताएं जल्द पूर्ण कर ली जाये। भवन निर्माण में आ रही बाधाओं को भी दूर किया जाये।

- नेपाल में आई बाढ़ करोड़ों का नुकसान नेपाल यह कोई फिल्म का सीन नहीं है नेपाल की तबाही है1
- आप देखना इंडिया न्यूज़ इंडिया न्यूज़ 7 पे अखबार हैडलाइन इंडिया न्यूज़ 7 पर डिजिटल अखबार हैडलाइन पेपर न्यूज़ मध्य प्रदेश के 52 जिलों की हो सकता है खबर आपके गांव की आपके शहर की राखी के दिन बहन को क्या मिल रहा है तोहफा कहां रेलवे में निकली भर्ती1
- Indore: चलती ट्रेन में बुजुर्ग यात्री को चूहे ने काटा! | Railway की सफाई व्यवस्था पर सवाल | Indore News1
- राघोपुर में नाव डूबने की लाइव दुखद तस्वीर1
- टैक्सी यूनियन कल्याण समिति संपूर्ण भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्म दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया1
- इंदौर में ज्योतिरादित्य सिंधिया का खास अंदाज | अजय सेंगर के निवास पर पहुंचे, परिवार से की मुलाकात इंदौर पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कनाड़िया बाईपास स्थित अजय सेंगर के निवास पर किया खास दौरा। परिवार से की मुलाकात, पुष्पमाला पहनाकर हुआ जोरदार स्वागत।1
- इंदौर पहुंचे केंद्र मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया महाराज अजय सेंगर जी के निवास आज इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कनाड़िया बाईपास स्थित अजय सेंगर के निवास पर पहुंचकर परिवार से मुलाकात की। इस दौरान सिंधिया का पुष्पमाला और फूलों से जोरदार स्वागत किया गया। बताया गया कि अप्रैल माह में अजय सेंगर के नए आवास का उद्घाटन हुआ था। उस समय ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन व्यस्त कार्यक्रम के चलते वे उस दौरान शामिल नहीं हो सके थे। इंदौर आगमन के दौरान आज ज्योतिरादित्य सिंधिया अजय सेंगर के निवास पर पहुंचे और परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी का हालचाल जाना और परिवार को शुभकामनाएं दीं। अजय सेंगर ने बताया कि ज्योतिरादित्य सिंधिया परिवार के सदस्य की तरह उनके निवास पर पहुंचे और सभी से मिलकर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, समाजसेवी याकूब खान, अतुल खरे और आवेश खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे। परिवार की ओर से ज्योतिरादित्य सिंधिया का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मुलाकात के बाद वे सभी से विदा लेकर अपने अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हुए।4
- नेपाल में आर्मी हेलीकॉप्टर से बचाव अभियान का अति सुंदर दृश्य1