अमापुर में सामूहिक मौत से सनसनी: आर्थिक तंगी से टूटे परिवार का दर्दनाक अंत, पिता ने पत्नी और तीन बच्चों को जहर देकर खुद लगाई फांसी कासगंज। थाना क्षेत्र अमापुर में शनिवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बंद मकान के भीतर एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव बरामद हुए। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। प्रथम दृष्टया मामला आर्थिक तंगी से उपजी पारिवारिक त्रासदी का माना जा रहा है। घटना गुप्ता एजेंसी पेट्रोल पंप के पीछे स्थित मकान की है, जहां 45 वर्षीय सत्यवीर अपने परिवार के साथ रहते थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि मकान पिछले दो-तीन दिनों से बंद था और परिवार का कोई सदस्य दिखाई नहीं दे रहा था। शनिवार को संदेह होने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना अमापुर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाकर अंदर प्रवेश किया तो दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए। घर के भीतर सत्यवीर (45), उनकी पत्नी रामश्री (40), बड़ी बेटी प्राची (14), आकांक्षा (13) और बेटे गिरीश (10) के शव पड़े मिले। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सत्यवीर ने पहले पत्नी और तीनों बच्चों को विषैला पदार्थ खिलाया और उसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी सहित फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पड़ोसियों और परिजनों से पूछताछ के बाद डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टि में आर्थिक तंगी इस हृदयविदारक घटना का कारण प्रतीत हो रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत से इलाके में मातम का माहौल है। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच जारी है। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर आर्थिक संकट और मानसिक तनाव से जूझ रहे परिवारों की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

- ग्राम प्रधान ने नाले कि सफाई नहीं कराई है जिससे गन्दा पानी सड़क पर बह रहा है1
- Post by Ajay Nayak1
- समरसेबल की केबल चोरी से किसान परेशान, चोरों के हौसले बुलंद कासगंज के ग्राम चंदवा पुख्ता का मामला निरपेक्ष समाचार, कासगंज। कासगंज जनपद के ग्राम चंदवा पुख्ता में समरसेबल पंप की केबल चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे किसानों में भारी रोष है। ताजा मामला 22 फरवरी की रात का है, जब मोहनलाल के पुत्र झरगद की समरसेबल से करीब 20 मीटर से अधिक केबल अज्ञात चोरों ने काट ली। इसी मार्ग पर कुछ दूरी पर सत्यपाल सिंह (पुत्र किशन लाल) की समरसेबल की केबल भी चोरों द्वारा काट ली गई। वहीं कुछ दिन पूर्व अजीत (पुत्र रामवीर) की समरसेबल से भी केबल चोरी की घटना सामने आई थी। सभी समरसेबल गोला कुआं से चंदवा मार्ग के बीच स्थापित बताई जा रही हैं। ग्रामीणों के अनुसार, मानिकापुर सहित अन्य गांवों में भी इसी तरह की वारदातें हो चुकी हैं। किसानों का कहना है कि चोर देर रात करीब 12 बजे के बाद घटनाओं को अंजाम देते हैं, जिससे उन्हें पकड़ना मुश्किल हो रहा है। लगातार हो रही चोरियों से सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है और किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। निरपेक्ष समाचार, कासगंज1
- सिकंदरा राऊ में होली पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने उप जिलाधिकारी संजय कुमार और पुलिस बल के साथ नगर की मिठाई दुकानों और डेयरियों पर रूटीन चेकिंग की। इस दौरान तेल और पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए और जांच के लिए भेजे गए। चेकिंग की सूचना मिलते ही कुछ दुकानदार दुकानें बंद कर चले गए। प्रशासन ने साफ कहा — मिलावटखोरी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी, अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- Post by Mohit kumar1
- यादव जी की लव स्टोरी पर मचा घमासान राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद भारत बदायूं जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव ने दिया ज्ञापन विधानसभा 113 सहसवान विधायक बृजेश यादव को उन्होंने मांग की है कि उक्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए अन्यथा इस फिल्म को बन कराया जाए1
- Post by Hari Singh Goutam1
- कासगंज के बाज़नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टर की अनुपस्थिति, मरीज हो रहे परेशान1