logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कुशीनगर में प्रांतीय पत्रकार सम्मेलन सूर्य प्रताप शाही बोले किसी भी विचार को जनमानस तक पहुँचाकर विश्वास की नींव कुशीनगर। पडरौना स्थित शिव राम पैलेस में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित प्रांतीय पत्रकार सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सूर्य प्रताप शाही ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि जो प्रस्तुत किया जाता है, वही आम जनमानस तक पहुँचता है और लोगों में विश्वास भी उसी आधार पर बनता है। प्रस्तुति ही वह माध्यम है, जो किसी भी विचार को जनमानस तक पहुँचाकर विश्वास की नींव रखती है।उन्होंने पत्रकारिता के मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तीन महान पुरोधाओं ने पत्रकारिता को नई दिशा दी। उन्होंने खोज, सत्य और निष्पक्षता को आधार बनाकर समाचारों की गहराई तक पहुँचने का कार्य किया। जब कोई समाचार सत्य सिद्ध हुआ, तो उसे पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ जनता के सामने प्रस्तुत करना ही उनका कर्तव्य रहा। यही परंपरा आज भी पत्रकारिता की पहचान है। सम्मेलन के दौरान उन्होंने पौराणिक संदर्भ देते हुए नारद ऋषि का उल्लेख किया और उन्हें पत्रकारिता का आदि प्रवर्तक बताया। उन्होंने कहा कि नारद ऋषि संवाद को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचाने वाले प्रथम दूत थे, जो सूचनाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर समाज में जागरूकता लाते थे।इसके साथ ही आदि शंकराचार्य के योगदान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने अल्पायु में पूरे भारत का भ्रमण कर सांस्कृतिक और धार्मिक एकता को सुदृढ़ किया तथा सनातन धर्म की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों से उन्होंने आह्वान किया कि वे सत्य, निष्पक्षता और समाजहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि पत्रकारिता की गरिमा और विश्वसनीयता बनी रहे

6 hrs ago
user_Abulaish Ansari Kushinagr News
Abulaish Ansari Kushinagr News
Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago
9212c384-9c68-4334-8222-52ed955d423b

कुशीनगर में प्रांतीय पत्रकार सम्मेलन सूर्य प्रताप शाही बोले किसी भी विचार को जनमानस तक पहुँचाकर विश्वास की नींव कुशीनगर। पडरौना स्थित शिव राम पैलेस में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित प्रांतीय पत्रकार सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सूर्य प्रताप शाही ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि जो प्रस्तुत किया जाता है, वही आम जनमानस तक पहुँचता है और लोगों में विश्वास भी उसी आधार पर बनता है। प्रस्तुति ही वह माध्यम है, जो किसी भी विचार को जनमानस तक पहुँचाकर विश्वास की नींव रखती है।उन्होंने

85328915-ccb4-4b2b-941d-69ab5356b71c

पत्रकारिता के मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तीन महान पुरोधाओं ने पत्रकारिता को नई दिशा दी। उन्होंने खोज, सत्य और निष्पक्षता को आधार बनाकर समाचारों की गहराई तक पहुँचने का कार्य किया। जब कोई समाचार सत्य सिद्ध हुआ, तो उसे पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ जनता के सामने प्रस्तुत करना ही उनका कर्तव्य रहा। यही परंपरा आज भी पत्रकारिता की पहचान है। सम्मेलन के दौरान उन्होंने पौराणिक संदर्भ देते हुए नारद ऋषि का उल्लेख किया और उन्हें पत्रकारिता का आदि प्रवर्तक बताया। उन्होंने कहा कि नारद ऋषि संवाद को एक

e403f8c0-369f-4826-8ee0-0ad18f6aa51c

स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचाने वाले प्रथम दूत थे, जो सूचनाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर समाज में जागरूकता लाते थे।इसके साथ ही आदि शंकराचार्य के योगदान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने अल्पायु में पूरे भारत का भ्रमण कर सांस्कृतिक और धार्मिक एकता को सुदृढ़ किया तथा सनातन धर्म की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों से उन्होंने आह्वान किया कि वे सत्य, निष्पक्षता और समाजहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि पत्रकारिता की गरिमा और विश्वसनीयता बनी रहे

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Neeraj Saha Journalist
    2
    Post by Neeraj Saha Journalist
    user_Neeraj Saha Journalist
    Neeraj Saha Journalist
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Times of Uttar Pradesh
    1
    Post by Times of Uttar Pradesh
    user_Times of Uttar Pradesh
    Times of Uttar Pradesh
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कुशीनगर - में पकड़ा गया ISIS का एजेंट रिजवान देर शाम आतंकी रिजवान की हुई गिरफ्तारी UP ATS और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया गिरफ्तार ट्रांजिस्ट रिमांड पर अपने साथ ले गई दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल पडरौना कोतवाली क्षेत्र के रायनी मोहल्ला छावनी से हुई गिरफ्तारी
    1
    कुशीनगर - में पकड़ा गया ISIS का एजेंट रिजवान देर शाम आतंकी रिजवान की हुई गिरफ्तारी UP ATS और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया गिरफ्तार  ट्रांजिस्ट रिमांड पर अपने साथ ले गई दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल  पडरौना कोतवाली क्षेत्र के रायनी मोहल्ला छावनी से हुई गिरफ्तारी
    user_Abulaish Ansari Kushinagr News
    Abulaish Ansari Kushinagr News
    Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बंटू कुशवाहा को मिलेगी दाखिला, परिवार में ख़ुशी का माहौल, बंटू बोला धन्यवाद डीएम सर कुशीनगर बंटू कुशवाहा को मिलेगी दाखिला, परिवार में ख़ुशी का माहौल, बंटू बोला धन्यवाद डीएम सर। DM Kushinagar
    1
    बंटू कुशवाहा को मिलेगी दाखिला, परिवार में ख़ुशी का माहौल, बंटू बोला धन्यवाद डीएम सर
कुशीनगर बंटू कुशवाहा को मिलेगी दाखिला, परिवार में ख़ुशी का माहौल, बंटू बोला धन्यवाद डीएम सर। DM Kushinagar
    user_Salma khatoon
    Salma khatoon
    Audio visual consultant पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • विभिन्न सामाजिक और महिला संगठनों से जुड़ी मीन जिंदल को भाजपा का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर शहर के व्यापारियों ने खुशी जताई । उन्हें बुके देकर बधाई दी। पडरौना नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई सतीश जिंदल की पत्नी मीनू जिंदल पडरौना नगर सहित कुशीनगर जिले में भी सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं साथ ही शिक्षा एवं महिला कल्याण कार्यों में सराहनीय सक्रियता रहती हैं। मीन जिंदल को भाजपा का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर अग्रवाल महासभा के जिलाध्यक्ष प्रदीप चहाड़िया, व्यापारी नेता सचिन चौरसिया,संजय मारोदिया, प्रदीप लोहिया, राजेश अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, अभिषेक बंका, अभिषेक अग्रवाल, संजय टिंबड़ेवाल, नीरज बंका, दीप नारायण अग्रवाल, सांवर गोयल आदि मौजूद रहे।
    1
    विभिन्न सामाजिक और महिला संगठनों से जुड़ी मीन जिंदल को भाजपा का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर शहर के व्यापारियों ने खुशी जताई । उन्हें बुके देकर बधाई दी। पडरौना नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई सतीश जिंदल की पत्नी मीनू जिंदल पडरौना नगर सहित कुशीनगर जिले में भी सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं साथ ही शिक्षा एवं महिला कल्याण कार्यों में सराहनीय सक्रियता रहती हैं। मीन जिंदल को भाजपा का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर अग्रवाल महासभा के जिलाध्यक्ष प्रदीप चहाड़िया, व्यापारी नेता सचिन चौरसिया,संजय मारोदिया, प्रदीप लोहिया, राजेश अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, अभिषेक बंका, अभिषेक अग्रवाल, संजय टिंबड़ेवाल, नीरज बंका, दीप नारायण अग्रवाल, सांवर गोयल आदि मौजूद रहे।
    user_Ravi Prakash
    Ravi Prakash
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • जब मशीन ने अपनी दहाड़ भरी… तो हवा में आग लग गई ⚡✈️ धरती और आसमान दोनों थर्राए 🌪️ ये कोई शो नहीं, असली पावर का टाइम है 💥🔥 हर कोई इसे देख पाए, ये किस्मत वाली बात है
    1
    जब मशीन ने अपनी दहाड़ भरी… तो हवा में आग लग गई ⚡✈️
धरती और आसमान दोनों थर्राए 🌪️
ये कोई शो नहीं, असली पावर का टाइम है 💥🔥
हर कोई इसे देख पाए, ये किस्मत वाली बात है
    user_Times Update
    Times Update
    Media Consultant कुशी नगर, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Ramu Maury
    1
    Post by Ramu Maury
    user_Ramu Maury
    Ramu Maury
    Farmer Kushi Nagar, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • Post by Neeraj Saha Journalist
    1
    Post by Neeraj Saha Journalist
    user_Neeraj Saha Journalist
    Neeraj Saha Journalist
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.