फाजिल्का के दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल में मदर्स डे की धूम, विद्यार्थियों ने माताओं के प्रति जताया सम्मान रंगारंग कार्यक्रमों और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने अपनी माताओं के प्रति प्रेम और कृतज्ञता की व्यक्त फाजिल्का, 10 मई (सोनू)- फाजिल्का के दिल्ली पब्लिक इंटरनैशनल स्कूल (डीपीआईएस) में मदर्स डे का पर्व बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष दिन को समर्पित विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के रंगारंग और प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अपनी माताओं के प्रति गहरा स्नेह प्रकट किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के मन में अपनी माँ के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना था। समारोह के दौरान स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर वरिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यालय परिसर में कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने अपने हाथों से सुंदर ग्रीटिंग कार्ड्स बनाकर उन पर अपनी माताओं के लिए भावनात्मक संदेश लिखे। इसके अलावा, मंच पर विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक डांस प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया। कविता पाठ, मधुर गीत-संगीत और 'माँ' विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता ने पूरे वातावरण को भावुक और गरिमामय बना दिया। बच्चों द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित उपहारों ने उपस्थित अभिभावकों, विशेषकर माताओं की आँखों में खुशी के आँसू ला दिए। विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. शीनम नागपाल ने इस अवसर पर उपस्थित माताओं और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि माँ केवल एक शब्द नहीं, बल्कि निस्वार्थ प्रेम और बलिदान की मूरत है। उन्होंने कहा कि माँ बच्चे की पहली गुरु होती है और बच्चों के चरित्र निर्माण व संस्कारों में उनकी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है। डॉ. नागपाल ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे जीवन के हर मोड़ पर अपने माता-पिता का सम्मान करें और उनके प्रति सदैव आभारी रहें। इस आयोजन के दौरान पूरे विद्यालय का वातावरण प्रेम, सम्मान और मानवीय भावनाओं से ओत-प्रोत दिखाई दिया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबंधन ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की और सभी माताओं को इस विशेष दिन की बधाई दी। बच्चों की प्रस्तुतियों ने यह सिद्ध कर दिया कि एक माँ का स्थान जीवन में सर्वोपरि है।

- ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ (ਕਾਕਾ ਕੰਬੋਜ) ਫਾਜ਼ਿਲਕਾ ਤੋਂ ਲਾਈਵ ਹੋਏ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਲਾਈਵ ਹੋ ਕੇ ਕਈ ਅਹਿਮ ਮੁੱਦਿਆਂ 'ਤੇ ਗੱਲ ਕੀਤੀ।1
- ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਐਸ.ਡੀ.ਐਮ., ਡੀ.ਸੀ., ਡੀ.ਐਸ.ਪੀ. ਸਮੇਤ ਕਈ ਸਰਕਾਰੀ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ 'ਤੇ ਕੰਮ ਨਾ ਕਰਨ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਲੱਗੇ ਹਨ। ਇਲਜ਼ਾਮ ਹੈ ਕਿ ਕੁਝ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਅਫ਼ਸਰਾਂ ਨੂੰ 'ਦਿਵਾਲੀ' ਦੇ ਕੇ ਸਰਕਾਰੀ ਕੰਮਕਾਜ ਠੱਪ ਕਰਵਾਇਆ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਇਸ ਕਾਰਨ ਸਰਕਾਰੀ ਜ਼ਮੀਨ ਦੀ ਪੈਮਾਇਸ਼ ਵਰਗੇ ਮਾਮਲਿਆਂ ਵਿੱਚ ਵੀ ਗੜਬੜੀ ਦੀ ਗੱਲ ਕਹੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।1
- Faridkot:- MLA ਦੇ ਰੱਖੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਨੂੰ ਸਾਫ਼ ਕਰਦੇ ਕਰਦੇ ਕੱਸ ਗਿਆ ਤੰਜ ਭਾਜਪਾ ਦਾ ਪ੍ਰਧਾਨ MLA ਦੇ ਰੱਖੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਨੂੰ ਸਾਫ਼ ਕਰਦੇ ਕਰਦੇ ਕੱਸ ਗਿਆ ਤੰਜ ਭਾਜਪਾ ਦਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਇਹ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰਾ ਵਾਲੀ ਸਰਕਾਰ ਹੈ ਇਹਨਾਂ ਦੇ ਪੱਥਰ ਚਮਕਾ ਕੇ ਯਾਦ ਕਰਵਾ ਰਿਹਾ :- ਕੱਕੜ1
- ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਟਿੱਲਾ ਬਾਬਾ ਫਰੀਦ ਤੋਂ ਅੱਜ, 10 ਮਈ 2026, ਐਤਵਾਰ ਦਾ ਪਾਵਨ ਹੁਕਮਨਾਮਾ ਜਾਰੀ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਸਮੂਹ ਸਾਧ ਸੰਗਤ ਨੂੰ ਇਸ ਉਪਦੇਸ਼ ਨੂੰ ਸਰਵਣ ਕਰਨ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ।1
- चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और TVK चीफ सी जोसेफ विजय को तमिलनाडु सेक्रेटेरिएट में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।1
- ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਆਰਿਆ ਸਮਾਜ ਚੌਕ ਵਿਖੇ ਸਪੋਰਟਸ ਕਿੰਗ ਦੇ ਸੋਅਰੂਮ ਨੂੰ ਲਁਗੀ ਅੱਗ ਰਾਮਪੁਰਾਫੂਲ ਤੋਂ ਰਜਨੀਸ਼ ਕਰਕਰਾ1
- ਬਠਿੰਡਾ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਥਾਣਾ ਕੋਟਫੱਤਾ ਵੱਲੋਂ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀ ਇੱਕ ਪ੍ਰਵਾਸੀ ਦੇ ਹੋਏ ਅੰਨੇ ਕਤਲ ਦੀ ਗੁੱਥੀ ਨੂੰ ਸੁਲਝਾ ਕੇ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ ਹਾਸਲ ਕੀਤੀ।1
- ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਦੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਭਾਜਪਾ ਦਾ ਮਾਡਲ ਚੰਗੇ ਸ਼ਾਸਨ ਦਾ ਹੈ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਲੋਕ ਉਸਨੂੰ ਵਾਰ-ਵਾਰ ਸੇਵਾ ਦਾ ਮੌਕਾ ਦਿੰਦੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਾਂਗਰਸ 'ਤੇ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਸਾਧਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀ ਕੋਈ ਵੀ ਰਾਜ ਸਰਕਾਰ ਦੂਜੀ ਵਾਰ ਸੱਤਾ ਵਿੱਚ ਵਾਪਸ ਨਹੀਂ ਆਈ।1