प्राथमिक विद्यालय तकपुरा में वार्षिकोत्सव एवं प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन, प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान* अयोध्या। सोमवार, 30 मार्च 2026 को प्राथमिक विद्यालय तकपुरा में वार्षिकोत्सव एवं प्रवेश उत्सव का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करना था, बल्कि मेधावी छात्रों की उपलब्धियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करना भी रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसआरपी श्री अंबिकेश त्रिपाठी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में एआरपी श्रीमती राहुल रिचा श्रीवास्तव उपस्थित रहीं। प्रधानाध्यापक श्री हेमंत कुमार शुक्ला ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं ग्रामवासियों को विद्यालय की शैक्षिक प्रगति से अवगत कराते हुए बताया कि इस वर्ष विद्यालय के कक्षा 5 उत्तीर्ण विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों जवाहर नवोदय विद्यालय, विद्या ज्ञान, अटल आवासीय विद्यालय एवं आश्रम पद्धति विद्यालय में चयन प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन एवं परिश्रम के फलस्वरूप इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में बच्चों का चयन विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हुआ है, जो विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। इस उपलब्धि पर उपस्थित ग्रामवासियों एवं अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। *चयनित विद्यार्थियों का विवरण इस प्रकार है* अहेम एवं माही का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ है। खुशी वर्मा ने विद्या ज्ञान सीतापुर एवं अटल आवासीय विद्यालय में सफलता प्राप्त की है। आयुष विश्वकर्मा का चयन अटल आवासीय विद्यालय में हुआ है। नितीश विश्वकर्मा ने जवाहर नवोदय विद्यालय में स्थान बनाया है, जबकि ऋषि विश्वकर्मा का चयन आश्रम पद्धति विद्यालय में हुआ है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों शशि वांडेय, अनामिका तिवारी, नीलम सिंह, शालू सिंह एवं ममता वर्मा तथा प्रधानाध्यापक श्री हेमंत कुमार शुक्ला के प्रति आभार व्यक्त किया गया, जिनके अथक प्रयासों से यह उल्लेखनीय उपलब्धि संभव हो सकी। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षा संघ के जिला मंत्री श्री चक्रवर्ती सिंह, पूर्व माध्यमिक शिक्षा संघ के तरुण ब्लॉक अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह, श्री राम सेवा समिति के अध्यक्ष श्री दिनेश सिंह, अंकुर सिंह सहित समस्त अभिभावक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन उत्साह और प्रेरणा के साथ हुआ, जिसमें शिक्षा के प्रति जागरूकता और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की संकल्पना स्पष्ट रूप से झलकती रही।
प्राथमिक विद्यालय तकपुरा में वार्षिकोत्सव एवं प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन, प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान* अयोध्या। सोमवार, 30 मार्च 2026 को प्राथमिक विद्यालय तकपुरा में वार्षिकोत्सव एवं प्रवेश उत्सव का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करना था, बल्कि मेधावी छात्रों की उपलब्धियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करना भी रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसआरपी श्री अंबिकेश त्रिपाठी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में एआरपी श्रीमती राहुल रिचा श्रीवास्तव उपस्थित रहीं। प्रधानाध्यापक श्री हेमंत कुमार शुक्ला ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं ग्रामवासियों को विद्यालय की शैक्षिक प्रगति से अवगत कराते हुए बताया कि इस वर्ष विद्यालय के कक्षा 5 उत्तीर्ण विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों जवाहर नवोदय विद्यालय, विद्या ज्ञान, अटल आवासीय विद्यालय एवं आश्रम पद्धति विद्यालय में चयन प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन एवं परिश्रम के फलस्वरूप इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में बच्चों का चयन विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हुआ है, जो विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। इस उपलब्धि पर उपस्थित ग्रामवासियों एवं अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों
का उत्साहवर्धन किया। *चयनित विद्यार्थियों का विवरण इस प्रकार है* अहेम एवं माही का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ है। खुशी वर्मा ने विद्या ज्ञान सीतापुर एवं अटल आवासीय विद्यालय में सफलता प्राप्त की है। आयुष विश्वकर्मा का चयन अटल आवासीय विद्यालय में हुआ है। नितीश विश्वकर्मा ने जवाहर नवोदय विद्यालय में स्थान बनाया है, जबकि ऋषि विश्वकर्मा का चयन आश्रम पद्धति विद्यालय में हुआ है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों शशि वांडेय, अनामिका तिवारी, नीलम सिंह, शालू सिंह एवं ममता वर्मा तथा प्रधानाध्यापक श्री हेमंत कुमार शुक्ला के प्रति आभार व्यक्त किया गया, जिनके अथक प्रयासों से यह उल्लेखनीय उपलब्धि संभव हो सकी। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षा संघ के जिला मंत्री श्री चक्रवर्ती सिंह, पूर्व माध्यमिक शिक्षा संघ के तरुण ब्लॉक अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह, श्री राम सेवा समिति के अध्यक्ष श्री दिनेश सिंह, अंकुर सिंह सहित समस्त अभिभावक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन उत्साह और प्रेरणा के साथ हुआ, जिसमें शिक्षा के प्रति जागरूकता और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की संकल्पना स्पष्ट रूप से झलकती रही।
- मौलवी खुद अपने मुसलमान लोगो को खुले मंच से बता रहा है कि ज्यादा पाप मत करो ये मुल्ला मौलवी खुद अपने मुसलमान लोगो को खुले मंच से बता रहा है कि ज्यादा पाप मत करो रे वरना "कल्कि" अगर अवतार ले लिया तो तुममें से कोई नहीं बचेगा ,,रावण को मारने राम जी आए महाभारत करवाने कृष्णा आए तुम्हारा भी पाप सर के ऊपर जा रहा कल्कि अवतरित हुआ उसी सर को धड़ से अलग कर देगा क्योंकि कल्कि सभी सिद्धियों का ज्ञाता होगा और कल्कि विष्णु का अब तक का सबसे फॉयरेस्ट अवतार है - मुल्ला ,,इस मुल्ले मौलवी को सुने और सभी मुल्ले मुल्लियों तक ये वीडियो पहुंचाए1
- अयोध्या उसुरू स्थित न्यू कॉलोनी युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर लिया आयुष्मान पांडे पुत्र उमेश कुमार पांडे ग्राम खजूरी पोस्ट तरौली तहसील मिल्कीपुर1
- ब्रेकिंग अयोध्या. अयोध्या के पुलिस लाइन में “रन फॉर इंपावरमेंट” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। जीजीआईसी की स्कूली छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 गौरव ग्रोवर ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं के लिए 100 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें उत्साह और जोश देखने को मिला। विजेता छात्राओं को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कक्षा 9 वर्ग में कृतिका श्रीवास्तव प्रथम, पलक तिवारी द्वितीय और अंशिका कनौजिया तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 11 वर्ग में बबीता सिंह प्रथम, हेमा यादव द्वितीय और रागिनी तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान और पुलिस हेल्पलाइन (डायल 112) की जानकारी दी गई। पुलिस प्रशासन ने अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें और महिलाओं का सम्मान ही समाज का सम्मान है।4
- अयोध्या सरायराशि रामकथा समापन पर आस्था महाविस्फोट बेकाबू जनसैलाब लाखों ने प्रसाद पाया भंडारा ऐतिहासिक1
- पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू का गनर हटाया गया अयोध्या. पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू का गनर हटाया गया। मीडिया से अपना दर्द बयां किया जितेंद्र सिंह बबलू ने, कहा हमारा कार्यक्रम ही नहीं रद्द कराया जा रहा बल्कि हमारे गनर को भी हटा दिया गया, मेरे खिलाफ राजनीतिक कुचक्र किया जा रहा है, सैकड़ो लोगों को गनर दिया गया है उनको दिक्कत नहीं है लेकिन मेरे गनर को आज हटा दिया गया, हैरिंग्टनगंज में एक फाउंडेशन ट्रस्ट के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे जितेंद्र सिंह बबलू, दरअसल पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू विधानसभा चुनाव लड़ने की कर रहे हैं तैयारी।1
- अयोध्या जिले में ब्लाक हैरिंग्टनगंज अंतर्गत बल्लीपुर बाजार के गयासुद्दीनपुर मार्ग पर आयोजक राहुल जायसवाल के अगुवाई में बीकापुर विधान सभा से पूर्व विधायक रहे जितेंद्र सिंह बबलू द्वारा फीता काटकर जय मां फाउंडेशन कार्यालय का शुभारंभ किया गया,कार्यक्रम में फीता काटने से पहले कार्यक्रम के आयोजक राहुल जायसवाल द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जितेंद्र सिंह बबलू व अन्य अतिथियों का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा अंगवस्त्र व रामलला का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया,कार्यक्रम में आए हुए वक्ताओं द्वारा राहुल जायसवाल व जय मां फाउंडेशन ट्रस्ट पर अपने अपने विचार वक्त किए गए,कार्यक्रम में राहुल जायसवाल द्वारा आए हुए मीडिया कर्मियों कापी-डायरी, पेन v सम्मान पत्र मुख्य अतिथि जितेंद्र सिंह बबलू के हाथों से दिलवाकर सम्मानित किया गया,कार्यक्रम का संचालन पत्रकार दिनेश तिवारी(जय माई)द्वारा किया गया कार्यक्रम के बारे में आयोजक राहुल जायसवाल द्वारा जानकारी दी गई।1
- अयोध्या जिले में ब्लाक हैरिंग्टनगंज के बल्लीपुर बाजार में आयोजित एक कार्यालय उदघाटन के अवसर पर मीडिया से अपना दर्द साझा करते हुए बीकापुर विधान सभा के पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू बोले मेरा क्षेत्र में निकलना कुछ राजनीतिज्ञों को पच नहीं रहा है, हमारा कार्यक्रम ही नहीं रद्द कराया जा रहा बल्कि हमारे गनर को भी हटा लिया गया है, मेरे खिलाफ राजनीतिक कुचक्र किया जा रहा है, सैकड़ो लोगों को गनर दिया गया है उनके लिए दिक्कत नहीं है लेकिन मेरे गनर को आज हटा दिया गया।मेरे साथ रची जा रही साजिश से जनता में उबाल है।3
- अयोध्या सोहावल स्थित दुर्गा माता मंदिर देवरी रोड परशुरामपुर होली मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजित हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य पूर्व प्रत्याशी बीकापुर विधानसभा क्षेत्र राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप भाई, सदस्य जिला पंचायत रेनू रावत, आ र डी इंटर कालेजके प्रधानाचार्य राजेश सिंह,समाजवादी पार्टी के क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और हजारों की भीड़ महिलाएं और पुरुष सभी लोगों ने मिलकर के हुंकार भरी 2027 में राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप भाई को भारी मतों से विजई बनाकर विधानसभा लखनऊ भेजने का संकल्प लिया4