logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरिद्वार से एक बड़ी और सनसनी खेज खबर सामने आई है......... हरिद्वार से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने शानदार कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग बच्ची को कर्नाटक से सकुशल बरामद किया है। मामला तब सामने आया जब रुड़की क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को उसकी ही पड़ोसी महिला बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई। पहले उसे सहारनपुर और फिर लखनऊ ले जाने का झांसा दिया गया… लेकिन असलियत कुछ और ही थी। आरोपी महिला बच्ची को दिल्ली ले गई और वहां से उसे हरिद्वार वापस लाने का बहाना बनाकर सीधे कर्नाटक के बैंगलोर पहुंच गई। जैसे ही मामले की गंभीरता सामने आई, एसएसपी हरिद्वार ने तुरंत बच्ची की सकुशल बरामदगी के निर्देश दिए। हरिद्वार पुलिस ने बिना समय गंवाए इलेक्ट्रॉनिक सबूतों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच शुरू की… और आखिरकार कर्नाटक पहुंचकर बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी महिला का मकसद बेहद खतरनाक था… वह बच्ची से भीख मंगवाना चाहती थी और उसे गलत कामों में धकेलने की योजना बना रही थी। पुलिस की तत्परता ने एक मासूम जिंदगी को अंधेरे में जाने से बचा लिया। जब पुलिस टीम बच्ची को लेकर घर पहुंची, तो मां की आंखों में खुशी के आंसू थे… जिसे उम्मीद ही नहीं थी कि उसकी बेटी वापस मिल पाएगी। इस सफल ऑपरेशन के बाद एसएसपी हरिद्वार ने पूरी पुलिस टीम की सराहना की और उनकी पीठ थपथपाई।

23 hrs ago
user_A Bharat News 10
A Bharat News 10
Local News Reporter हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
23 hrs ago
9363d3c1-c3a7-42bb-99d6-57e7dfacf156

हरिद्वार से एक बड़ी और सनसनी खेज खबर सामने आई है......... हरिद्वार से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने शानदार कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग बच्ची को कर्नाटक से सकुशल बरामद किया है। मामला तब सामने आया जब रुड़की क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को उसकी ही पड़ोसी महिला बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई। पहले उसे सहारनपुर और फिर लखनऊ ले जाने का झांसा दिया गया… लेकिन असलियत कुछ और ही थी। आरोपी महिला बच्ची को दिल्ली ले गई और वहां से उसे हरिद्वार वापस लाने का बहाना बनाकर सीधे कर्नाटक के बैंगलोर पहुंच गई। जैसे ही मामले की गंभीरता सामने आई, एसएसपी हरिद्वार ने तुरंत बच्ची की सकुशल बरामदगी के निर्देश दिए। हरिद्वार पुलिस ने बिना समय गंवाए इलेक्ट्रॉनिक सबूतों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच शुरू की… और आखिरकार कर्नाटक पहुंचकर बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी महिला का मकसद बेहद खतरनाक था… वह बच्ची से भीख मंगवाना चाहती थी और उसे गलत कामों में धकेलने की योजना बना रही थी। पुलिस की तत्परता ने एक मासूम जिंदगी को अंधेरे में जाने से बचा लिया। जब पुलिस टीम बच्ची को लेकर घर पहुंची, तो मां की आंखों में खुशी के आंसू थे… जिसे उम्मीद ही नहीं थी कि उसकी बेटी वापस मिल पाएगी। इस सफल ऑपरेशन के बाद एसएसपी हरिद्वार ने पूरी पुलिस टीम की सराहना की और उनकी पीठ थपथपाई।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा मादक,रसायन पदार्थों / नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु समस्त प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । निर्देशों के अनुपालन में थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा दिनांक- 19.04.2026 को गश्त / चैकिंग के दौरान सूचना पर लहरी मार्केट, गैण्डीखाता, श्यामपुर से एक व्यक्ति को तेल की कालाबाजारी / तस्करी करते हुये धर दबोचा । पकड़े गए व्यक्ति के विरुद्ध थाना श्यामपुर पर प्रभावी धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है । *नाम पता आरोपी* प्रकाश सिंह पुत्र स्व0 श्री सोहन सिंह निवासी लहरी मार्केट गैंडीखाता थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार। *बरामदगी का विवरण* 03 नीले रंग के प्लास्टिक के ड्रम जिसमें 140 लीटर पेट्रोल *पुलिस टीम* 1. अ0उ0नि0 दरम्यान सिंह 2. का0 मनमोहन सैनी
    1
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा मादक,रसायन पदार्थों / नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही किये जाने  हेतु समस्त प्रभारियों को निर्देशित किया गया  है ।
निर्देशों के अनुपालन में थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा दिनांक- 19.04.2026 को गश्त / चैकिंग के दौरान सूचना पर लहरी मार्केट, गैण्डीखाता, श्यामपुर से एक व्यक्ति  को तेल की कालाबाजारी / तस्करी करते हुये धर दबोचा । 
पकड़े गए व्यक्ति के विरुद्ध थाना श्यामपुर पर प्रभावी धाराओं में  अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है ।
*नाम पता आरोपी*
प्रकाश सिंह पुत्र स्व0 श्री सोहन सिंह निवासी लहरी मार्केट गैंडीखाता थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार।  
*बरामदगी का विवरण*
03 नीले रंग के प्लास्टिक के ड्रम जिसमें 140 लीटर पेट्रोल
*पुलिस टीम*
1. अ0उ0नि0 दरम्यान सिंह 
2. का0 मनमोहन सैनी
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • ✍️ स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़ की कलम से अक्षय आस्था का उदय: गंगा–यमुना के कपाट खुले, हिमालय में गूंजा “हर-हर गंगे”  अक्षय तृतीया पर दिव्यता का अवतरण, चारधाम यात्रा का हुआ भव्य शुभारंभ उत्तराखंड। सनातन आस्था के स्वर्णिम पर्व अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आज देवभूमि उत्तराखंड के हिमालयी आंचल में स्थित गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और भक्ति के दिव्य वातावरण में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। जैसे ही दोपहर 12:15 बजे गंगोत्री और 12:35 बजे यमुनोत्री के कपाट खुले, पूरा हिमालय “हर-हर गंगे” और “जय मां यमुना” के जयघोष से गूंज उठा। यह केवल कपाट खुलने का क्षण नहीं था, बल्कि सदियों पुरानी आस्था के पुनर्जागरण का जीवंत साक्ष्य था। हिमालय की गोद में उतरी आस्था की गंगा हिमालय की बर्फीली चोटियों से उतरती पवित्र भागीरथी नदी के तट पर बसे गंगोत्री धाम में आज हर ओर भक्ति का सागर उमड़ पड़ा। मां गंगा की एक झलक पाने को व्याकुल श्रद्धालुओं की आंखों में श्रद्धा, हृदय में विश्वास और आत्मा में दिव्यता का संचार स्पष्ट दिखाई दिया। यह वही पावन धरा है जहां से गंगा नदी की अविरल धारा संपूर्ण भारत को जीवन और मोक्ष का संदेश देती है। आज का दिन इस दिव्य प्रवाह के पुनः जागरण का प्रतीक बन गया। डोलियों के साथ भावनाओं का महासंगम खरसाली से मां यमुना की दिव्य डोली अपने भ्राता शनिदेव की अगुवाई में भावभीनी विदाई के साथ यमुनोत्री धाम की ओर रवाना हुई। लोक देवताओं की डोलियां, ग्रामीणों की आस्था और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की ध्वनि ने पूरे वातावरण को एक अद्भुत आध्यात्मिक उत्सव में परिवर्तित कर दिया। वहीं गंगोत्री में मां गंगा की उत्सव डोली भैरव मंदिर से प्रस्थान कर जैसे ही धाम पहुंची, पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर हो गया। मुख्यमंत्री ने की मां गंगा की पूजा, देश की समृद्धि की कामना प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं गंगोत्री धाम पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना कर अखंड ज्योति के दर्शन किए। उन्होंने प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि यह केवल कपाट खुलने का दिन नहीं, बल्कि आस्था, विश्वास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का दिव्य पर्व है। चारधाम यात्रा: आत्मा से परमात्मा तक की यात्रा चारधाम यात्रा का यह शुभारंभ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को पवित्र करने और आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का अद्वितीय अवसर है। जब श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाते हैं, तो उनके चेहरे पर जो शांति और संतोष झलकता है—वही इस यात्रा का वास्तविक प्रसाद है। जहां गंगा, वहीं जीवन… जहां आस्था, वहीं ईश्वर  आज हिमालय फिर साक्षी बना है उस अटूट विश्वास का, जो युगों से भारतीय संस्कृति की आत्मा में प्रवाहित हो रहा है। हिमालय की वादियों में गूंजते मंत्र, बहती गंगा की धारा और श्रद्धालुओं की आस्था ने यह सिद्ध कर दिया— 👉 गंगा केवल नदी नहीं, जीवन है… 👉 आस्था केवल भावना नहीं, सनातन की आत्मा है… चारधाम यात्रा–2026 का यह शुभारंभ, भारत की आध्यात्मिक शक्ति का एक और दिव्य उद्घोष बन गया है।
    4
    ✍️ स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़ की कलम से
अक्षय आस्था का उदय: गंगा–यमुना के कपाट खुले, हिमालय में गूंजा “हर-हर गंगे” 
अक्षय तृतीया पर दिव्यता का अवतरण, चारधाम यात्रा का हुआ भव्य शुभारंभ
उत्तराखंड।
सनातन आस्था के स्वर्णिम पर्व अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आज देवभूमि उत्तराखंड के हिमालयी आंचल में स्थित गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और भक्ति के दिव्य वातावरण में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।
जैसे ही दोपहर 12:15 बजे गंगोत्री और 12:35 बजे यमुनोत्री के कपाट खुले, पूरा हिमालय “हर-हर गंगे” और “जय मां यमुना” के जयघोष से गूंज उठा। यह केवल कपाट खुलने का क्षण नहीं था, बल्कि सदियों पुरानी आस्था के पुनर्जागरण का जीवंत साक्ष्य था।
हिमालय की गोद में उतरी आस्था की गंगा
हिमालय की बर्फीली चोटियों से उतरती पवित्र भागीरथी नदी के तट पर बसे गंगोत्री धाम में आज हर ओर भक्ति का सागर उमड़ पड़ा।
मां गंगा की एक झलक पाने को व्याकुल श्रद्धालुओं की आंखों में श्रद्धा, हृदय में विश्वास और आत्मा में दिव्यता का संचार स्पष्ट दिखाई दिया।
यह वही पावन धरा है जहां से गंगा नदी की अविरल धारा संपूर्ण भारत को जीवन और मोक्ष का संदेश देती है। आज का दिन इस दिव्य प्रवाह के पुनः जागरण का प्रतीक बन गया।
डोलियों के साथ भावनाओं का महासंगम
खरसाली से मां यमुना की दिव्य डोली अपने भ्राता शनिदेव की अगुवाई में भावभीनी विदाई के साथ यमुनोत्री धाम की ओर रवाना हुई।
लोक देवताओं की डोलियां, ग्रामीणों की आस्था और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की ध्वनि ने पूरे वातावरण को एक अद्भुत आध्यात्मिक उत्सव में परिवर्तित कर दिया।
वहीं गंगोत्री में मां गंगा की उत्सव डोली भैरव मंदिर से प्रस्थान कर जैसे ही धाम पहुंची, पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर हो गया।
मुख्यमंत्री ने की मां गंगा की पूजा, देश की समृद्धि की कामना
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं गंगोत्री धाम पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना कर अखंड ज्योति के दर्शन किए।
उन्होंने प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि यह केवल कपाट खुलने का दिन नहीं, बल्कि आस्था, विश्वास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का दिव्य पर्व है।
चारधाम यात्रा: आत्मा से परमात्मा तक की यात्रा
चारधाम यात्रा का यह शुभारंभ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को पवित्र करने और आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का अद्वितीय अवसर है।
जब श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाते हैं, तो उनके चेहरे पर जो शांति और संतोष झलकता है—वही इस यात्रा का वास्तविक प्रसाद है।
जहां गंगा, वहीं जीवन… जहां आस्था, वहीं ईश्वर 
आज हिमालय फिर साक्षी बना है उस अटूट विश्वास का, जो युगों से भारतीय संस्कृति की आत्मा में प्रवाहित हो रहा है।
हिमालय की वादियों में गूंजते मंत्र, बहती गंगा की धारा और श्रद्धालुओं की आस्था ने यह सिद्ध कर दिया—
👉 गंगा केवल नदी नहीं, जीवन है…
👉 आस्था केवल भावना नहीं, सनातन की आत्मा है…
चारधाम यात्रा–2026 का यह शुभारंभ, भारत की आध्यात्मिक शक्ति का एक और दिव्य उद्घोष बन गया है।
    user_रामेश्वर गौड़ स्वतंत्र पत्रकार
    रामेश्वर गौड़ स्वतंत्र पत्रकार
    हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    22 hrs ago
  • Post by MAHAVIRSINGH
    4
    Post by MAHAVIRSINGH
    user_MAHAVIRSINGH
    MAHAVIRSINGH
    Salesperson ऋषिकेश, देहरादून, उत्तराखंड•
    32 min ago
  • 📢 The Aman Times | सोशल मीडिया न्यूज़ 🚨 देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई 🔥 “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशा तस्करों पर सख्त प्रहार 📍 थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून 📅 दिनांक: 20 अप्रैल 2026 देहरादून में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी देहरादून के निर्देशन में चल रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने 02 शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। 👉 पुलिस ने अजबपुर फ्लाईओवर के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोचा। 🌿 बरामदगी: ➡️ कुल 5.58 किलोग्राम अवैध गांजा धनराज कश्यप से: 2.516 किग्रा योगेश से: 2.542 किग्रा 👮‍♂️ गिरफ्तार आरोपी: 1️⃣ धनराज कश्यप (25 वर्ष) – निवासी बरेली, उत्तर प्रदेश 2️⃣ योगेश (18 वर्ष) – निवासी बरेली, उत्तर प्रदेश ⚖️ दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना नेहरू कॉलोनी में NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 🎯 यह कार्रवाई उत्तराखंड सरकार के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” को सफल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। 👮‍♂️ पुलिस का कहना है कि आगे भी नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
    1
    📢 The Aman Times | सोशल मीडिया न्यूज़
🚨 देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई
🔥 “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशा तस्करों पर सख्त प्रहार
📍 थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून
📅 दिनांक: 20 अप्रैल 2026
देहरादून में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी देहरादून के निर्देशन में चल रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने 02 शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
👉 पुलिस ने अजबपुर फ्लाईओवर के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोचा।
🌿 बरामदगी:
➡️ कुल 5.58 किलोग्राम अवैध गांजा
धनराज कश्यप से: 2.516 किग्रा
योगेश से: 2.542 किग्रा
👮‍♂️ गिरफ्तार आरोपी:
1️⃣ धनराज कश्यप (25 वर्ष) – निवासी बरेली, उत्तर प्रदेश
2️⃣ योगेश (18 वर्ष) – निवासी बरेली, उत्तर प्रदेश
⚖️ दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना नेहरू कॉलोनी में NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
🎯 यह कार्रवाई उत्तराखंड सरकार के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” को सफल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
👮‍♂️ पुलिस का कहना है कि आगे भी नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • हरिओम वैरायटी स्टोर की दुकान पर अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया 19 अप्रैल व 20 अप्रैल की बीती रात्रि अज्ञात चोरों के द्वारा चौक बाजार स्थित हरि ओम वैरायटी स्टोर की दुकान पर छत के रास्ते चढ़कर जीने की लोहे की जाली काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया आपको बता दे 20 अप्रैल को 10:00 प्राप्त जानकारी के अनुसार रोज की भांति हरि ओम और शुभम अग्रवाल अपनी दुकान पर दुकान खोलने के लिए आए दुकान का शटर खोलने ही दुकान का सामान बिखरा पड़ा हुआ देखा गया गल्ले में रखा बिक्री का रुपया और शादी में इस्तेमाल होने वाले गजरो के नोट चोरी हो गए हालांकि अभी घटना के संबंध में दुकान मालिक द्वारा पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई घटना की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद अंजनी कुमार चतुर्वेदी और थाना प्रभारी अमित कुमार संबंधित चौकी प्रभारी विनोद कुमार पांडे,एस आई कय्यूम अली अन्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है दुकान की छत के ऊपर जाकर देखा गया और घटना का निरीक्षण किया गया इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा जानकारी दी गई पुलिस को घटना की सूचना मिली थी हरिओम वैरायटी स्टोर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच की जा रही है दुकान मालिक से चोरी की घटना की तहरीर प्राप्त होने पर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
    1
    हरिओम वैरायटी स्टोर की दुकान पर अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया
19 अप्रैल व 20 अप्रैल की बीती रात्रि अज्ञात चोरों के द्वारा चौक बाजार स्थित हरि ओम वैरायटी स्टोर की दुकान पर छत के रास्ते चढ़कर जीने की लोहे की जाली काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया आपको बता दे 20 अप्रैल को 10:00 प्राप्त जानकारी के अनुसार रोज की भांति हरि ओम और शुभम अग्रवाल अपनी दुकान पर दुकान खोलने के लिए आए दुकान का शटर खोलने ही दुकान का सामान बिखरा पड़ा हुआ देखा गया गल्ले में रखा बिक्री का रुपया और शादी में  इस्तेमाल होने वाले गजरो के नोट चोरी हो गए हालांकि अभी घटना के संबंध में दुकान मालिक द्वारा पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई घटना की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद अंजनी कुमार चतुर्वेदी और थाना प्रभारी अमित कुमार संबंधित चौकी प्रभारी विनोद कुमार पांडे,एस आई कय्यूम अली अन्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है दुकान की छत के ऊपर जाकर देखा गया और घटना का निरीक्षण किया गया इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा जानकारी दी गई पुलिस को घटना की सूचना मिली थी हरिओम वैरायटी स्टोर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच की जा रही है दुकान मालिक से चोरी की घटना की तहरीर प्राप्त होने पर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
    user_HNNK News Sabir
    HNNK News Sabir
    नजीबाबाद, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Zeta News 24x7
    1
    Post by Zeta News 24x7
    user_Zeta News 24x7
    Zeta News 24x7
    Local News Reporter विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • 🔥 PLOT FOR SALE – TURNER ROAD, DEHRADUN 🔥 📍 Lane C19 | Prime Residential Location 🚀 💥 Plot Size: 106 Gaj 📐 Front: 20 Ft | Depth: 48 Ft 🛣 Road Width: 20 Ft 💸 Price: ₹56,000 per gaj 🏡 Perfect for Dream Home / Investment 🌿 Peaceful Area + Strong Connectivity + Growing Location 🚀 Turner Road ka demand area – future value guaranteed 📈 Aaj invest karo, kal profit pakka! 📌 Nearby Facilities: ✔ Main Turner Road – easy access 🚗 ✔ Schools, Hospitals, Markets – sab nearby 🏫🏥🛍️ ✔ Residential + Rental demand high 📊 💡 Budget friendly plot in prime location – rare deal! 📞 Call Now: 📲 9528242511 (Miss Ritu Singh) 📲 8077606460 #DehradunProperty #TurnerRoad #PlotForSale #ResidentialPlot #InvestmentProperty #PrimeLocation #PropertyForSale #RealEstateIndia #DehradunRealEstate #AffordablePlot #HighReturn #UttarakhandProperty #DreamHomePlot #ViralProperty #InstaRealEstate #HotDeal #PropertyDealer #SmartInvestment #DealOfTheDay #PlotDeal
    1
    🔥 PLOT FOR SALE – TURNER ROAD, DEHRADUN 🔥  
📍 Lane C19 | Prime Residential Location 🚀  
💥 Plot Size: 106 Gaj  
📐 Front: 20 Ft | Depth: 48 Ft  
🛣 Road Width: 20 Ft  
💸 Price: ₹56,000 per gaj  
🏡 Perfect for Dream Home / Investment  
🌿 Peaceful Area + Strong Connectivity + Growing Location  
🚀 Turner Road ka demand area – future value guaranteed  
📈 Aaj invest karo, kal profit pakka!  
📌 Nearby Facilities:  
✔ Main Turner Road – easy access 🚗  
✔ Schools, Hospitals, Markets – sab nearby 🏫🏥🛍️  
✔ Residential + Rental demand high 📊  
💡 Budget friendly plot in prime location – rare deal!  
📞 Call Now:  
📲 9528242511 (Miss Ritu Singh)  
📲 8077606460  
#DehradunProperty #TurnerRoad #PlotForSale #ResidentialPlot #InvestmentProperty #PrimeLocation #PropertyForSale #RealEstateIndia #DehradunRealEstate #AffordablePlot #HighReturn #UttarakhandProperty #DreamHomePlot #ViralProperty #InstaRealEstate #HotDeal #PropertyDealer #SmartInvestment #DealOfTheDay #PlotDeal
    user_Uttarakhand Housing developers
    Uttarakhand Housing developers
    Real Estate Developer विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • Post by Dpk Chauhan
    1
    Post by Dpk Chauhan
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.