Shuru
Apke Nagar Ki App…
रातू में 99 शॉप के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान। रांची, 19 मार्च: रातू थाना क्षेत्र के टेंडर बगीचा के पास एनएच-75 पर स्थित 99 शॉप के गोदाम में बुधवार रात करीब 8 बजे भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।स्थानीय लोगों ने बेसमेंट से धुआं निकलते देख तुरंत रातू थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को बुलाया। दमकल की दो गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है।दुकान संचालक अमन साहू ने बताया, "गोदाम में प्लास्टिक का सामान अधिक होने से आग तेजी से भड़क गई। अनुमानित नुकसान 10 लाख रुपये से अधिक है।" पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Sanjay kumar

More news from झारखंड and nearby areas
- रामनवमी और DJ को लेकर जारी बयानबाजी के बीच मंत्री इर्फान अंसारी के बयान पर भानु प्रताप शाही की प्रतिक्रिया सामने आई है। भानु प्रताप शाही ने कहा कि “किसी भी धर्म के बारे में विवादित बयान देने की जरूरत नहीं है। सरकार में हैं तो अपने कार्यों पर ध्यान देना चाहिए।” इस बयान के बाद झारखंड की राजनीति में चर्चा तेज हो गई है। 💬 आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं1
- Post by AAM JANATA1
- Post by Ajay Oraon1
- Post by Binay singh1
- Post by Jharkhand News Feed1
- --- हजारीबाग। जिले में आगामी ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय एवं सजग है। रामनवमी पर्व के सफल एवं सुरक्षित आयोजन की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को राज्य की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा का हजारीबाग भ्रमण हुआ। इस दौरान उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक ऊ.छो.प्रक्षेत्र (बोकारो) सुनील भास्कर,पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी), अंजनी झा,उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर विधि-व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, जुलूस मार्ग, संवेदनशील स्थलों की पहचान सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की। बैठक के उपरांत डीजीपी द्वारा हजारीबाग शहर में प्रस्तावित रामनवमी जुलूस मार्ग का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न चौक-चौराहों यथा इंद्रपुरी चौक, कल्लू चौक, झंडा चौक एवं जामा मस्जिद रोड पर रुककर वस्तुस्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीजीपी ने विशेष रूप से भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, साफ-सफाई एवं सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने एवं किसी भी स्थिति से निपटने हेतु पूर्णतः तैयार रहने को कहा। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे पर्व-त्योहारों को आपसी भाईचारे एवं शांति के साथ मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें।1
- Post by Sanjay kumar1
- रामनवमी को लेकर बयानबाजी में बड़ा यू-टर्न! मंत्री इर्फान अंसारी का वीडियो सामने आने के बाद सियासत गरमा गई है।1
- Post by AAM JANATA1