logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*रेत का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर जप्त, करैरा एस डी एम* *अनुराग निंगवाल ने की कार्रवाई* करैरा। अवैध रेत परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम अनुराग निंगवाल के नेतृत्व में तहसीलदार एवं पटवारी की संयुक्त टीम ने थनरा चौकी क्षेत्र में छापेमार कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर को मौके पर ही जप्त कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहा था, जिसे प्रशासनिक टीम ने पकड़कर दिनारा थाना अंतर्गत थनरा चौकी में अभिरक्षा में रखवा दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और अवैध खनन से जुड़े लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एसडीएम अनुराग निंगवाल ने स्पष्ट किया है कि अवैध रेत परिवहन और खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इससे अवैध खनन पर लगाम लगेगी और क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत होगी। करैरा से कमलेश तिवारी की रिपोर्ट 📞9425781909

23 hrs ago
user_Kamlesh tiwari पत्रकार करेरा
Kamlesh tiwari पत्रकार करेरा
पत्रकारता करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
23 hrs ago
c5e321b7-e90d-4df2-be79-7121591d3b8f

*रेत का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर जप्त, करैरा एस डी एम* *अनुराग निंगवाल ने की कार्रवाई* करैरा। अवैध रेत परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम अनुराग निंगवाल के नेतृत्व में तहसीलदार एवं पटवारी की संयुक्त टीम ने थनरा चौकी क्षेत्र में छापेमार कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर को मौके पर ही जप्त कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहा था, जिसे प्रशासनिक टीम ने पकड़कर दिनारा थाना अंतर्गत थनरा चौकी में अभिरक्षा में रखवा दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और अवैध खनन से जुड़े लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एसडीएम अनुराग निंगवाल ने स्पष्ट किया है कि अवैध रेत परिवहन और खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इससे अवैध खनन पर लगाम लगेगी और क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत होगी। करैरा से कमलेश तिवारी की रिपोर्ट 📞9425781909

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *अपराध करके बच जाओगे अब यह मुमकिन नहीं: दिनारा पुलिस ने दो चोरी का पर्दाफाश कर शातिर चोर को दबोचा, 5 लाख का माल बरामद* दिनारा पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कानून से बच निकलना आसान नहीं कस्बे में हुई दो बड़ी चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सोना-चांदी के आभूषण और नगदी सहित करीब 5 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है। घटना 9 और 10 अप्रैल 2026 की दरमियानी रात की है, जब शीतला माता मंदिर के पास निवासी मनीष मिश्रा के घर का ताला तोड़कर चोर ने सोने-चांदी के जेवर और 15 हजार रुपये नगद पार कर दिए। इसी दौरान पास ही रहने वाले आकाश यादव के घर को भी निशाना बनाते हुए चांदी के आभूषण सहित लाखों का सामान चोरी कर लिया गया।मामला दर्ज होते ही पुलिस ने तेजी से कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मूले और एसडीओपी करैरा आयुष जांखड़ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रविंद्र सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच को अंजाम दिया गया।19 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने आरोपी रघुवीर उर्फ हीरो प्रजापति (30 वर्ष) निवासी भडरा मथरापुरा, जिला झांसी (उ.प्र.) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने दोनों चोरी की वारदातें कबूल कीं, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर पूरा चोरी गया माल बरामद कर लिया गया।आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस सफलता में थाना प्रभारी रविंद्र सिंह कुशवाहा सहित पुलिस टीम के अधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी सतर्कता और मेहनत से यह बड़ी सफलता मिली।दिनारा पुलिस का सख्त *संदेश* अपराध करोगे तो बच नहीं पाओगे पुलिस हर कदम पर नजर रखे हुए है।
    1
    *अपराध करके बच जाओगे अब यह मुमकिन नहीं: दिनारा पुलिस ने दो चोरी का पर्दाफाश कर शातिर चोर को दबोचा, 5 लाख का माल बरामद*
दिनारा पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कानून से बच निकलना आसान नहीं कस्बे  में हुई दो बड़ी चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सोना-चांदी के आभूषण और नगदी सहित करीब 5 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है।
घटना 9 और 10 अप्रैल 2026 की दरमियानी रात की है, जब शीतला माता मंदिर के पास निवासी मनीष मिश्रा के घर का ताला तोड़कर चोर ने सोने-चांदी के जेवर और 15 हजार रुपये नगद पार कर दिए। इसी दौरान पास ही रहने वाले आकाश यादव के घर को भी निशाना बनाते हुए चांदी के आभूषण सहित लाखों का सामान चोरी कर लिया गया।मामला दर्ज होते ही पुलिस ने तेजी से कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मूले और एसडीओपी करैरा आयुष जांखड़ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रविंद्र सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच को अंजाम दिया गया।19 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने आरोपी रघुवीर उर्फ हीरो प्रजापति (30 वर्ष) निवासी भडरा मथरापुरा, जिला झांसी (उ.प्र.) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने दोनों चोरी की वारदातें कबूल कीं, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर पूरा चोरी गया माल बरामद कर लिया गया।आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
इस सफलता में थाना प्रभारी रविंद्र सिंह कुशवाहा सहित पुलिस टीम के अधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी सतर्कता और मेहनत से यह बड़ी सफलता मिली।दिनारा पुलिस का सख्त *संदेश* अपराध करोगे तो बच नहीं पाओगे  पुलिस हर कदम पर नजर रखे हुए है।
    user_Ranu rajput पत्रकार
    Ranu rajput पत्रकार
    करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • करैरा। अनुबिभागीय अधिकारी श्री अनुराग निंगवाल एस डी एम करैरा के मार्गदर्शन मे जन गणना सुचारु रूप से संचालित* करैरा बॉयज स्कूल में जनगणना प्रशिक्षण का दूसरा दिवस बड़े उत्साह और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन नगर परिषद करैरा के अतिरिक्त चार्ज अधिकारी एवं सीएमओ गोपाल कृष्ण गुप्ता के नेतृत्व में किया जा रहा है प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई, साथ ही डेटा संग्रहण की प्रक्रिया, फॉर्म भरने की विधि एवं अन्य तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन किया गया। सभी प्रतिभागियों ने गंभीरता के साथ प्रशिक्षण में भाग लिया और अपनी शंकाओं का समाधान भी किया। सी एम ओ गोपाल कृष्ण गुप्ता ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें प्रत्येक कर्मचारी की जिम्मेदारी बेहद अहम है। उन्होंने सभी को निर्देश दिए कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी का सही उपयोग करते हुए कार्य को पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ संपन्न करें। प्रशिक्षण के दूसरे दिन भी व्यवस्थाएं सुचारू रहीं और कार्यक्रम सुचारु रूप से संचालित है
    1
    करैरा।
अनुबिभागीय अधिकारी श्री अनुराग निंगवाल एस डी एम करैरा के मार्गदर्शन मे जन गणना सुचारु रूप से संचालित* 
करैरा बॉयज स्कूल में जनगणना प्रशिक्षण का दूसरा दिवस बड़े उत्साह और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन नगर परिषद करैरा के अतिरिक्त चार्ज अधिकारी एवं सीएमओ गोपाल कृष्ण गुप्ता के नेतृत्व में किया जा रहा है 
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई, साथ ही डेटा संग्रहण की प्रक्रिया, फॉर्म भरने की विधि एवं अन्य तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन किया गया। सभी प्रतिभागियों ने गंभीरता के साथ प्रशिक्षण में भाग लिया और अपनी शंकाओं का समाधान भी किया।
सी एम ओ गोपाल कृष्ण गुप्ता ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें प्रत्येक कर्मचारी की जिम्मेदारी बेहद अहम है। उन्होंने सभी को निर्देश दिए कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी का सही उपयोग करते हुए कार्य को पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ संपन्न करें।
प्रशिक्षण के दूसरे दिन भी व्यवस्थाएं सुचारू रहीं और कार्यक्रम सुचारु रूप से संचालित है
    user_Ram Manohar Mishra
    Ram Manohar Mishra
    पत्रकार करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Kamlesh tiwari पत्रकार करेरा
    2
    Post by Kamlesh tiwari पत्रकार करेरा
    user_Kamlesh tiwari पत्रकार करेरा
    Kamlesh tiwari पत्रकार करेरा
    पत्रकारता करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by MR RAHUL
    1
    Post by MR RAHUL
    user_MR RAHUL
    MR RAHUL
    नरवर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अमर शहीद तात्या टोपे के बलिदान दिवस के अवसर पर 18 और 19 अप्रैल को तात्या टोपे पार्क में दो दिवसीय शहीद मेले का आयोजन किया गया। शहीद मेले में श्रद्धांजलि सभा के साथ ही 18 अप्रैल की शाम देशभक्ति गीतों का कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें ग्वालियर के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। वहीं अगले दिन 19 अप्रैल की शाम अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। कवि सम्मेलन में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई। विभिन्न विधाओं में कवियों ने काव्य पाठ किया और अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। श्रोतागण ने भी कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और कवियों का उत्साहवर्धन किया। देर रात तक यह कार्यक्रम उसी उत्साह के साथ चलता रहा। कार्यक्रम में कवि सम्मेलन में मुकेश मौलवा ओज इंदौर, डॉ. कविता किरण श्रृंगार उदयपुर, अंजली गुप्ता श्रृंगार-शिवपुरी, सुश्री मनु वैशाली श्रृंगार / गीत-दिल्ली ने श्रृंगार रस की कविताओं का जब मंच पर काव्य पाठ किया और देश के स्वतंत्रता संग्राम को अपनी कविताओं के माध्यम से प्रस्तुत किया, तब श्रोताओं में भी वही उत्साह भर दिया। वहीं हरीश हंगामा-हास्य-चित्तौडगढ़, मुकेश शाण्डिल्य हास्य-हरदा, आशीष पटेरिया हास्य-शिवपुरी ने हास्य रस में अपनी प्रस्तुति दी। दिनेश याज्ञनिक ओज रायसेन, शंभू मनहर गीतकार-खरगौन की भी प्रस्तुति को सराहा गया। आशुतोष शर्मा सब रस-शिवपुरी ने कार्यक्रम का संचालन किया।
    3
    अमर शहीद तात्या टोपे के बलिदान दिवस के अवसर पर 18 और 19 अप्रैल को तात्या टोपे पार्क में दो दिवसीय शहीद मेले का आयोजन किया गया। शहीद मेले में श्रद्धांजलि सभा के साथ ही 18 अप्रैल की शाम देशभक्ति गीतों का कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें ग्वालियर के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। वहीं अगले दिन 19 अप्रैल की शाम अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। कवि सम्मेलन में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई। विभिन्न विधाओं में कवियों ने काव्य पाठ किया और अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। श्रोतागण ने भी कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और कवियों का उत्साहवर्धन किया। देर रात तक यह कार्यक्रम उसी उत्साह के साथ चलता रहा।
कार्यक्रम में कवि सम्मेलन में मुकेश मौलवा ओज इंदौर, डॉ. कविता किरण श्रृंगार उदयपुर, अंजली गुप्ता श्रृंगार-शिवपुरी, सुश्री मनु वैशाली श्रृंगार / गीत-दिल्ली ने श्रृंगार रस की कविताओं का जब मंच पर काव्य पाठ किया और देश के स्वतंत्रता संग्राम को अपनी कविताओं के माध्यम से प्रस्तुत किया, तब श्रोताओं में भी वही उत्साह भर दिया। वहीं हरीश हंगामा-हास्य-चित्तौडगढ़, मुकेश शाण्डिल्य हास्य-हरदा, आशीष पटेरिया हास्य-शिवपुरी ने हास्य रस में अपनी प्रस्तुति दी। दिनेश याज्ञनिक ओज रायसेन, शंभू मनहर गीतकार-खरगौन की भी प्रस्तुति को सराहा गया। आशुतोष शर्मा सब रस-शिवपुरी ने कार्यक्रम का संचालन किया।
    user_Kuldeep gupta
    Kuldeep gupta
    पत्रकारिता शिवपुरी नगर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • श्री मैथिल समाज सीमित झांसी द्वारा आयोजित आदर्श सामूहिक विवाह महायज्ञ एवं वार्षिक उत्सव वर्ष 2026 अक्षय तृतीया दिन सोमवार 20 अप्रैल 2026 स्थान कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज नगरा झांसी आमंत्रित सामान्य अतिथि सीमित सदस्य गणमान्य नागरिक और परिवार जनों की गर्मी उपस्थिति हेतु ह्रदय से स्वागत अभिनंदन अभिनंदन है आपका हार्दिक स्वागत अभिनंदन करता है चंद्रभान सिंह झा अध्यक्ष श्री मैथिली समाज भागवत झा महामंत्री श्रीमती समाज राजू झांसी कोषाध्यक्ष कमल प्रसाद संजय झा है उत्तम पांचाल रामनिवास अध्यक्ष मैथिली समाज गंगाराम उपाध्यक्ष श्री देवेंद्र एडवोकेट भारद्वाज प्रमुख मीडिया प्रभारी एडवोकेट श्री केसरी लाल झा प्रमुख मीडिया प्रभारी एडवोकेट श्री ओम प्रकाश झा विजय राजेश कुमार झा टाइगर बृज बिहारी ओझा मीडिया प्रभारी रामस्वरूप रामस्वरूप करेरा सुदामा प्रसाद करेरा भगवान कमलेश झा चंद्रशेखर सचिव संजय झा हरिशंकर सनी झा दिल्ली भागचंद दिनेश समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य झांसी
    3
    श्री मैथिल समाज सीमित झांसी द्वारा आयोजित आदर्श सामूहिक विवाह महायज्ञ एवं वार्षिक उत्सव वर्ष 2026 अक्षय तृतीया दिन सोमवार 20 अप्रैल 2026 स्थान कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज नगरा झांसी आमंत्रित सामान्य अतिथि सीमित सदस्य गणमान्य नागरिक और परिवार जनों की गर्मी उपस्थिति हेतु ह्रदय से स्वागत अभिनंदन अभिनंदन है आपका हार्दिक स्वागत अभिनंदन करता है चंद्रभान सिंह झा अध्यक्ष श्री मैथिली समाज भागवत झा महामंत्री श्रीमती समाज राजू झांसी कोषाध्यक्ष कमल प्रसाद संजय झा है उत्तम पांचाल रामनिवास  अध्यक्ष मैथिली समाज गंगाराम उपाध्यक्ष श्री देवेंद्र एडवोकेट भारद्वाज प्रमुख मीडिया प्रभारी एडवोकेट श्री केसरी लाल झा प्रमुख मीडिया प्रभारी  एडवोकेट श्री ओम प्रकाश झा विजय राजेश कुमार झा टाइगर  बृज बिहारी ओझा मीडिया प्रभारी  रामस्वरूप  रामस्वरूप करेरा  सुदामा प्रसाद करेरा भगवान  कमलेश झा   चंद्रशेखर सचिव  संजय झा हरिशंकर सनी झा दिल्ली भागचंद दिनेश समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य झांसी
    user_Ramnaresh vishwkarma
    Ramnaresh vishwkarma
    Advertising Photographer Jhansi, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • कार्यक्रम में चित्रांग त्रिवेदी ने शिक्षकों एंव पत्रकारों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम मे श्रींम सेवा समिति की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया श्रींम सेवा समिति की महिलाये किरण तिवारी नीता ठाकुर अनीता भावना चंदेल कल्पना शैली ओझा इंदिरा सुधा मधु अग्रवाल सुनीता चतुर्वेदी आदि महिलाएं उपस्थित रही
    1
    कार्यक्रम में चित्रांग त्रिवेदी ने शिक्षकों एंव पत्रकारों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम मे श्रींम सेवा समिति की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया श्रींम सेवा समिति की महिलाये किरण तिवारी नीता ठाकुर अनीता भावना चंदेल कल्पना शैली ओझा इंदिरा सुधा मधु अग्रवाल सुनीता चतुर्वेदी आदि महिलाएं उपस्थित रही
    user_Khabar Today Bharat
    Khabar Today Bharat
    Media house झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • करैरा में IPS अधिकारी आयुष जाखड़ को विधायक प्रीतम लोधी की खुली चुनौती.....
    1
    करैरा में IPS अधिकारी आयुष जाखड़ को विधायक प्रीतम लोधी की खुली चुनौती.....
    user_Ram Manohar Mishra
    Ram Manohar Mishra
    पत्रकार करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.